टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार और कृषि विभाग का उद्देश्य राज्य में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। सरकार उनके साथ खड़ी है। यही वजह है कि दो लाख तक का कृषि ऋण माफ करने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोगों का जुड़ाव खेती-बाड़ी के कार्यों से है।
पिछले 4 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किसान वर्ग के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन और नीति निर्धारण किया गया है, जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। जब गांव समृद्ध होंगे तभी राज्य समृद्ध होगा। उनकी सरकार राज्य के गांवों की जड़ों को मजबूत करने पर लगी है। जब गांव की जड़ें मजबूत होंगी तब स्थायी तौर पर राज्य भी मजबूत होगा। वे डिबडीह में आयोजित प्रमंडलस्तरीय सहकारिता महासम्मेलन, रांची-2024 के उद्घाटन एवं 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार के गठन के चंद दिनों बाद से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। तमाम चुनौतियों से लड़ते-लड़ते पिछले चार वर्षों में राज्य के गरीब, वृद्धजन, महिलाएं, किसान, आदिवासी, दलित, शोषित, पिछड़े सभी वर्गों के उत्थान के लिए उनकी सरकार ने जो लकीर खींची है, वह बहुत मजबूत, लंबी और गाढ़ी है, उसे मिटा पाना मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सदैव यहां के किसान परिवारों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा कृषकों के 2 लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफी का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार अब कृषि कार्य के लिए किसान परिवारों को बेहतर गुणवत्ता वाले पशु प्रदान कर रही है। राज्य सरकार ने पहली बार ऐसी नीति बनायी, जिसमें कृषकों को प्रदान किए जाने वाले सभी पशुओं का इंश्योरेंस किया जाता है, ताकि पशुओं के मरने पर उन्हें बीमा की राशि उपलब्ध करार्यी जा सके। राज्य में बड़े पैमाने पर लोग मछली पालन के व्यवसाय से भी जुड़े हैं। राज्य सरकार यहां विभिन्न पशुपालन योजनाओं को बढ़ावा दे रही है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने अनिल कुमार, झा0प्र0से0 (को0 क्र0-608/03), तत्का0 प्र0 वि0 पदा0, मनिका के विरूद्ध विभागीय संकल्प सं0-24398(ऌफटर), दिनांक 04.10.2023 द्वारा संच्यात्मक प्रभाव से एक वेतन वृद्धि पर अधिरोपित दंड को यथावत रखा है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।
टीम एबीएन, रांची। जमीयतुल इराकीन की पुरानी बिल्डिंग जो कलालटोली में है पिछले 30 वर्षो से बंद थी उसे दोबारा चालू किया गया है। जहां पूरी हाईटेक स्कूल जो सारे समुदाय के लोगों को इससे सुविधा मिले, स्कूल शुरू कर किया जा रहा है। इस स्कूल का आज विधिवत उद्घाटन राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी के हाथों हुआ।
मौके पर जमीयतुल इराकीन ने राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी को एक ज्ञापन देकर बताया कि रांची की ईराकिया गर्ल्स स्कूल, कलाल टोली, रांची की पुरानी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार वर्तमान कमेटी ने किया। इसमें 15 लाख रुपये लगभग खर्च हुए। अपर्याप्त मद के कारण कक्षा 1 से कक्षा 6 के छात्राओं के लिए बेंच /डेस्क एवं टेबल कुर्सी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
हमारी नयी बिल्डिंग में बोरिंग भी नहीं है। राज्यसभा सांसद से मांग की है कि वह अपने सांसद मद से हमारी कमेटी को मदद करें। मौके पर बोलते हुए जमीयतुल इराकीन के महासचिव सैफुल हक ने कहा कि कमेटी 18 माह में कई काम की है। हमारा प्रयास है कि रांची में एक गर्ल्स हॉस्टल 50 बेड का बनाया जाये, उन्होंने कहा कि कमेटी ने अभी एक लाइब्रेरी बनायी है जहां बच्चे स्टेडी कर सकते हैं और कर रहे हैं।
कमेटी आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फीस और किताब के लिए जो हमारे पास फंड होता है उससे भी लगातार मदद करती रही है। बिल्डिंग उद्घाटन के बाद जमीयतुल इराकीन कमिटी की जीबी की मीटिंग कर्बला चौक स्थित गुलशन मैरेज हॉल इराकी बिल्डिंग में हुई। जिसकी अध्यक्षता हसीब अख्तर ने किया, संचालन मुस्तकीम आलम ने किया, लोगों का स्वागत सेक्रेटरी सैफउल हक ने किया। साथ ही सेक्रेटरी रिपोर्ट पढ़कर लोगों को सुनाया और हिसाब किताब का बेवरा दिया। जीबी की मीटिंग में सैकड़ो लोग मौजूद थे। वर्तमान कमेटी के काम को लोगों ने सराहा, मेहमानों का शुक्रिया निगरा के अफरोज आलम ने किया।
मेहमानों में गया से आए डॉक्टर हामिद, प्रोफेसर आफताब आलम, काबिल हुसैन, डॉ जमील, मोहम्मद मजहर, पूर्व सदर मजहर अली, प्रोफेसर अनिसुर रहमान, गुलाम सरफराज, गयासुद्दीन मुन्ना, अंजुमन के महासचिव डॉक्टर तारिक हुसैन, फैज फारुकी, अत्ताउर रहमान, एजाजुर रहमान, आरिफ हुसैन, फैज फारूकी, फारूक ए आजम, इनामुल हक,सुल्तान जुबेर मंजूर आलम, एजाज अहमद, सेराजुद्दीन, शाहबुल हक, खजांची मुजाहिद सोहैल, उपाध्यक्ष दस्तगीर आलम ज्वाइंट सेक्रेटरी गयासुद्दीन, अरशद शमीम, जावेद शहजाद, मुजाहिद इस्लाम, मोहम्मद ओसामा, अब्दुल गफूर सजली, नयर परवेज, मतीन उर रहमान, कमालुद्दीन परवेज आलम, मोहम्मद नईम मुस्तकीम आलम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केन्द्रीय सरना समिति, भारत के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने 14 सितंबर को रांची के हरमु स्थित अखड़ा में करमा पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मौके पर केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष श्री नारायण उरांव, उपाध्यक्ष हेमन्त गाड़ी, संयुक्त सचिव श्री पंकज टोप्पो, हरमू सरना समिति के अध्यक्ष विक्की कच्छप, केंद्रीय सदस्य श्री लक्ष्मण तिर्की एवं समिति के सदस्य आश्रिती कच्छप, निशि कच्छप, रिमीन कच्छप, अर्शिता उरांव, कोमल उरांव, संजय उरांव, अनमोल खलखो, जयश्री उरांव, प्रवीण उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) आपातकालीन जीवनरक्षक प्रक्रिया है । हृदय की धड़कन रूकने की स्थिति में सीपीआर की प्रक्रिया की जाती है। सीपीआर प्रक्रिया की प्रशिक्षण से लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रशिक्षण से आमजनों में जागरूकता आयेगी, तो वे दूसरों को भी बताएंगे। इससे समाज को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। यह बातें भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप विभाग के निदेशक भोर सिंह ने कही। वे आज पलामू जिला प्रशासन एवं लायंस क्लब आफ मेदिनीनगर के संयुक्त तत्वाधान में टाउन हॉल में आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस आयोजन के लिए जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं लायंस क्लब के सदस्यों को बधाई दी।
हॉर्टिकल्चर के निदेशक एवं सीपीआर ट्रेनर डॉ फैज अहमद ने कहा कि कार्डियेक अरेस्ट के बाद तत्काल सीपीआर से बचने की अत्यधिक संभावना रहती है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक कार्डियेक अरेस्ट व्यक्ति के घर में ही होती है। प्रशिक्षण से लोगों में जागरूकता आयेगी। इसके बारे में सभी को जानकारी देते हुए लोगों को बचाने का काम करें।
पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि सीपीआर की जागरूकता हेतु अनुमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कराया जायेगा। इसे हर स्तर पर ले जाया जायेगा, ताकि स्वस्थ पलामू का सपना साकार हो सके। उन्होंने कहा कि हर्ट अटैक की घटना में वृद्धि देखने को मिल रही है। सीपीआर प्रक्रिया से मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज में इसकी जागरूकता जरूरी है। विशेषकर युवा पीढ़ी को सीखने/जानने की जरूरत है। मास्टर ट्रेनर बनाकर सभी को प्रशिक्षण दिलाने के प्रयास से समाज को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में किसी की जान बचाने के लिए यह तकनीक बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित होती है।
सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का सांस/दील की धड़कन रूक जाने की स्थिति में सीपीआर आपातकालीन उपचार है। उन्होंने कहा कि 70% कार्डियेक अरेस्ट व्यक्ति को घर में ही होता है। सीपीआर प्रक्रिया के माध्यम से चिकित्सक तक पहुंचने में मदद मिलेगी और व्यक्ति की जान बचने की संभावना रहती है। इससे मृत्यु दर में कमी आयेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन करते हुए लायंस क्लब आफ मेदिनीनगर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह के साथ मिल कर गोल्डन आवर इन ट्रॉमा में सीपीआर देने के तरीके के साथ- साथ बच्चों में सांस रुकने की स्थिति में सीपीआर देने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस प्रक्रिया को अच्छे से समझाने के लिए कई टेबलों पर डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों को सीपीआर देने के तरीके को दिखाते हुए सिखलाया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अभय कुमार ने बच्चों में कार्डियेक अरेस्ट होने पर सीपीआर देने की विधि बताया।
अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने सीपीआर की आम जीवन में उपयोगिता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अक्सर बुजुर्ग, दिल के मरीज या दुर्घटनाओं के शिकार लोग जानकारी के अभाव में दम तोड़ देते हैं। सीपीआरकी ट्रेनिंग से हरेक कीमती जान को समय रहते बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता एवं जान बचाने में इसके महत्व को देखते हुए लायंस क्लब आफ मेदिनीनगर ने यह प्रण किया है कि आने वाले समय में एक लाख लोगों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी जायेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। वहीं डॉक्टरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सीपीआर के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ दिलायी गयी। मासूम आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से कार्डियेक अरेस्ट की स्थिति में सीपीआर की प्रक्रिया करते हुए गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया, जिसका सभी ने सराहना की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीआरओ डॉ असीम कुमार, नजारत उपसमाहर्ता विक्रम आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी, रेड क्रॉस सोसायटी के डॉ सत्यजीत कुमार सहित डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ गौरव विशाल, डॉ रविश कुमार, डॉ अभय कुमार, डॉ उदय सिंह, डॉ अमित, डॉ भास्कर, डॉ निशांत कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ अभिनव, डॉक्टर सृष्टि गुंजन, लायंस लिली मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सहिया, नर्सिंग कॉलेज के बच्चे, स्कूलों के बच्चे और आम लोग उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, (विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त) जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन, दीपाटोली कैंट, रांची, कर्नल सुनील राजदेव एवं कर्नल अनुज शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय सेना की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले सशक्त सेना, समृद्ध भारत महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि तीन दिवसीय इस महोत्सव में थल, नौ एवं वायु सेना की ओर से सैन्य सेवा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
टीम एबीएन, रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद् की बैठक, शुक्रवार, दिनांक 06 सितंबर को अपराह्न 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों के साथ आज बंगला साहिब रोड नई दिल्ली में नये झारखंड भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर झारखंड के लोक नृत्य उरांव आदिवासी नृत्य, मुण्डा आदिवासी नृत्य, हो आदिवासी नृत्य, संथाली आदिवासी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुत की गयी। हेमंत सोरेन उद्घाटन समारोह में अपनी पत्नी व झारखंड की विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह भवन बहुत दिनों से प्रतीक्षारत था, इसका उद्घाटन हमारे लिए गर्वान्वित होने की बात है। उन्होंने कहा कि हमारी इस नयी इमारत में नई अत्याधुनिक तकनीकी जिसमें जिम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग की विशिष्ट सुविधाओं व तकनीक से सुसज्जित है।
जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कनॉट प्लेस में स्थित होने से रेलवे, बस स्टॉप, मेट्रो, हॉस्पिटल आदि से नजदीक है। इसके शुरू होने से झारखंड के निवासियों के लिए आसानी रहेगी। यह इमारत भविष्य में झारखंड सरकार और उसके प्रयासों का देश की राजधानी में एक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी।
मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, दीपिका पांडेय, मिथिलेश कुमार ठाकुर, इरफान अंसारी, बेबी देवी, दीपक बिरवा, विधायक उमाशंकर अकेला, सांसद कालीचरण मुंडा, राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी, पूर्व राज्य सभा सदस्य धीरज साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मुख्य सचिव झारखंड एल. खियांग्ते, भारत सरकार की सचिव अलका तिवार, अपर मुख्य सचिव मुख्य स्थानिक आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार बिमल घोष, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, झारखंड सरकार के प्रधान सचिव सुनील कुमार, झारखंड सरकार के सचिव मनोज कुमार, केशव महतो कमलेश प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस झारखंड, राजेश ठाकुर भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस झारखंड, भवन निर्णाम सचिव अरवा राजकमल, मुख्य प्रशासिक पदाधिकारी झारखंड भवन शहंशाह अली खान आदि विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse