Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

राज काज

View All
झारखंड : रांची में एम्स और छह नये मेडिकल कॉलेज की तैयारी में जुटी सरकार
Published / 2025-01-29 20:40:06
झारखंड : रांची में एम्स और छह नये मेडिकल कॉलेज की तैयारी में जुटी सरकार

छह नये मेडिकल कॉलेज और रांची में एम्स खोलने की तैयारी में हेमंत सरकार टीम एबीएन, रांची । स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। दरअसल, इरफान अंसारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष राज्य में 6 नये मेडिकल कॉलेज और रांची में एम्स खोलने का प्रस्ताव रखेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी इस प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान रांची में एम्स की स्थापना तथा जमशेदपुर, खूंटी, जामताड़ा, देवघर, धनबाद व गिरिडीह में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव रखेंगे। साथ ही रिम्स व राज्य के अन्य मेडिकल कालेजों में सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए भी नड्डा से अनुरोध करेंगे। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन नए मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मोड पर संचालित किये जाने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गयी है।  बताया जा रहा है कि इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री केंद्रीय बजट में झारखंड के लिए स्पेशल पैकेज की भी मांग करेंगे। इरफान अंसारी नड्डा के समक्ष यह राशि एडीबी प्रोजेक्ट के तहत ऋण के रूप में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखेंगे। रांची में मेडिको सिटी की स्थापना के लिए भी 3781 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होंगे पलामू के किसान : उपायुक्त
Published / 2025-01-28 18:32:42
कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित होंगे पलामू के किसान : उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक, किसानों से प्राप्त आवेदनों का हुआ अनुमोदनएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू जिले के किसान खेती के माध्यम से बेहतर कर सकें। इसके लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं से उन्हें आच्छादित किये जाने का कार्य जिला प्रशासन की ओर से निरंतर किया जा रहा है। कृषि यांत्रिकीकरण की प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित कर किसानों की आय में वृद्धि किया जायेगा।किसान कृषि यंत्र का स्वयं उपयोग करेंगे एवं अन्य कृषकों को भाड़े पर उपलब्ध कराकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही। उपायुक्त आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किसानों से भूमि संरक्षण को प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन हेतु बैठक कर रहे थे। इस दौरान किसानों से प्राप्त अलग-अलग आवेदनों का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित आवेदनों की सूची राज्य को भेजी जायेगी, ताकि किसानों को योजना का लाभ दिया जा सके। राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 24 में कृषि यांत्रिकीकरण की प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छोटे कृषि उपकरण बैंक की स्थापना हेतु महिला स्वयं सहायता समूह महिला सखी मंडल कृषक समूह लेंस पैक्स एवं प्रगतिशील कृषकों को मिनी ट्रैक्टर पावर टिलर उसके सहायक कृषि यंत्र कृषि प्रसंस्करण यंत्र एवं राइस ट्रांसप्लांटर इत्यादि यंत्रों के वितरण तथा वित्तीय वर्ष 2024 25 में राज्य योजना अंतर्गत छोटे और सीमांत कृषकों स्वयं सहायता समूह महिला सके मंडल कृषक समूह को पंपसेट वितरण की योजना हेतु लाभार्थियों के चयन को लेकर विचार विमर्श हुआ वही वित्तीय वर्ष 2023 24 एवं 2024 25 में राज्य योजना अंतर्गत कृषक समूह महिला समूह अपनी पंचायत जलशा जान समितियां लैंप्स पैक्स या अन्य कृषक संगठनों को ट्रैक्टर एवं सहायक कृषि यंत्रों के अनुमोदन पर वितरण मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में निर्णय लिये गये।जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिन्द ने बताया कि वर्ष 2023-24 में कृषि यांत्रिकीकरण की प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कृषक समूह ओएसपी मद में सखी मंडल की चार समूह को मिनी ट्रैक्टर एवं अन्य यंत्र हेतु प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन हुआ। वहीं कृषक समूह एससीएसपी मद में सखी मंडल की दो समूहों को मिनी ट्रैक्टर एवं अन्य यंत्र तथा प्रगतिशील (व्यक्तिगत) कृषक ओएसपी मद के लिए एक किसान से पावर टीलर के लिए प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन हुआ।वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में पंपसेट वितरण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारियों से ओएसपी मद में विभिन्न प्रखंडों के भौतिक लक्ष्य के अनुरूप 336 आवेदन एवं एससीएसपी मद में 79 आवेदन प्राप्त हुए। इन्हें मनरेगा अंतर्गत निर्मित सिंचाई कूपों के लाभान्वित छोटे और सीमांत कृषकों/ स्वयं सहायता समूहों/ महिला सखी मंडल/ कृषक समूह के साथ भूमि संरक्षण निदेशालय द्वारा गत वित्तीय वर्षों में तालाब जीर्णोद्धार योजना एवं जलनिधि योजना के तहत निर्मित परकोलेशन टैंक के लाभान्वित पानी पंचायत के सदस्यों एवं अन्य सिंचाई जल स्रोत से लाभान्वित कृषकों को भी योजना के तहत पंपसेट/ सोलर पंप सेट उपलब्ध कराया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024- 25 में राज्य योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना अंतर्गत ओएसपी मद में प्राप्त आवेदन पत्रों में सखी मंडल, कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, पैक्स आदि के प्राप्त 11 आवेदनों के लिए ट्रैक्टर पैकेज से आच्छादित किये जाने हेतु अनुमोदन हुआ।  राज्य योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024- 25 में कृषि यांत्रिकीकरण की प्रोत्साहन योजना अंतर्गत आवंटित लक्ष्य के अनुरूप महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा ओएसपी मद में प्राप्त तीन आवेदनों की समीक्षा कर मिनी ट्रैक्टर एवं अन्य यंत्र दिये जाने के लिए चयनित किया गया।  बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सेवाराम साहू, जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश सिन्हा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्याम बिन्द, भूमि संरक्षण सर्वे पदाधिकारी डॉ उषा कुमारी, जेएसएलपीएस की डीपीएम अनीता केरकेटा आदि उपस्थित थे।

उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन के लिए कैसे करें आवेदन, यहां जानें...
Published / 2025-01-27 18:33:48
उत्कृष्ट विद्यालय में एडमिशन के लिए कैसे करें आवेदन, यहां जानें...

झारखंड में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शैक्षणिक विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, जाने कैसे तथा कब तक कर सकेंगे आवेदनटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्य स्तरीय शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय है। सरकार की इस पहल को अभिभावकों ने भी हाथों हाथ लिया और पिछले साल लगभग सभी जगह बड़ी संख्या में नामांकन हुए। इस वर्ष भी इसमें नामांकन के लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों व्यवस्था की गयी है।पहले चरण में राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों को चलाया जा रहामुख्यमंत्री स्कूल आफ एक्सीलेंस पूरी तरह सीबीएसई पैटर्न पर चलाये जाते हैं। प्रथम चरण में 80 स्कूल सुचारू रूप से चलाये जा रहे हैं। आने वाले समय में इनकी संख्या 4 हजार 496 तक की जायेगी। इस विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर योग्य शिक्षकों के चयन तक में खास ख्याल रखा जाता है।10 फरवरी तक जमा कर सकेंगे आवेदनहर स्कूल में लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब, मैथ्स लैब, पुस्तकालय के साथ-साथ स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गयी है। साथ ही छात्रों के शारीरिक विकास के लिए हर विद्यालयों में खेलकूद की पूरी सुविधा की गयी है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन जमा करने की तारीख 10 फरवरी, 2025 तक रखी गयी है। वहीं इन स्कूलों में एडमिशन लेने के लिए 1 मार्च को दाखिला टेस्ट होगा। 10 मार्च को स्कूल स्तर पर पहला मेरिट लिस्ट निकाला जाएगा। एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1 अप्रैल से सीबीएसई आधारित एनसीईआरटी की पुस्तक से पढ़ाई शुरू हो जायेगी। इस सूचना के बाद अभिभावकों में खासा उत्साह है।

जगन्नाथपुरी के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
Published / 2025-01-25 17:42:48
जगन्नाथपुरी के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

जयपुर के लिए भी नई ट्रेन की पेशकशएबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रांची से जल्द ही 2 नई ट्रेनें चलने वालीं हैं। इनमें एक वंदे भारत एक्सप्रेस है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी के लिए चलेगी। वहीं, रांची से जयपुर के लिए भी सीधी ट्रेन शुरू हो जाएगी। दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा है। मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि रांची से मदार जंक्शन तक अक्टूबर से दिसंबर 2024 तक स्पेशल ट्रेन चलायी गयी थी, जो पूरी तरह से सफल रही। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी। इसी को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे के मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड को इस ट्रेन को फिर से चलाने का प्रस्ताव भेजा है। अधिकारी ने बताया कि रांची से पुरी के लिए रेलवे बोर्ड को वंदे भारत चेयरकार ट्रेन चलाने का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। वर्तमान में 10 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने की योजना है। स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का काम अंतिम चरण में है। इसमें से एक ट्रेन रांची-पुरी के बीच भी चलाये जाने की संभावना है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा पेश की गयी अत्याधुनिक और आरामदायक ट्रेन है। लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी शुरूआत होने वाली है। वर्तमान में रांची से पटना, रांची से कोलकाता और रांची से बनारस के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

दुमका में तिरंगा फहरायेंगे सीएम हेमंत सोरेन
Published / 2025-01-24 16:34:10
दुमका में तिरंगा फहरायेंगे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस पर दुमका में करेंगे झंडोत्तोलनटीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तलन करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाली परेड का शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने अच्छी तैयारी की है। अपने दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर 25 जनवरी की शाम वो दुमका पहुंचेंगे और उसी शाम वे दुमका के मयूराक्षी नदी पर अवस्थित मसानजोर डैम के समीप वन विभाग द्वारा बनाये गये गेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे। दूसरे दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहरायेंगे। इस अवसर पर आयोजित परेड में 14 प्लाटून भाग लेंगे। जिसमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप), आईआरबी के साथ प्रमंडल के सभी जिलों के पुलिस बल के अलावा एनसीसी कैडट शामिल होंगे। परेड को प्रशिक्षु आईपीएस डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी कमांड करेंगे। सेकेंड इन कमांड में प्रशिक्षु डीएसपी आकाश भारद्वाज होंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा बनाई गई झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी।

25 को सम्मानित होंगे कई अफसर, जानें क्यों...
Published / 2025-01-23 23:11:46
25 को सम्मानित होंगे कई अफसर, जानें क्यों...

25 जनवरी को रांची में लोकसभा व विधानसभा में बेहतर कार्य करने वाले अफसर होंगे सम्मानित, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथिटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को आर्यभट्ट सभागार रांची में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना है। श्री कुमार आज आर्यभट्ट सभागार में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के क्रम में उक्त बातें कहीं। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अन्य जिलों के उपायुक्त, पदाधिकारी एवं बीएलओ भी सम्मिलित होंगे। निर्वाचन में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया जाना है। उनके आने- जाने एवं ठहरने की व्यवस्था को पूर्ण कर लिया जाए। कार्यक्रम में कॉलेज एवं एनएसएस के बच्चे, नए मतदाता, वृद्धि मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता आदि भी सम्मिलित होंगे। उन सभी के लिए पेयजल, शौचालय एवं भोजन आदि की व्यवस्था का पदाधिकारी विशेष ध्यान रखें।इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों को निर्वाचन के दौरान हुए कार्यों एवं बीएलओ के प्रयासों से अवगत कराने के उद्देश्य से वीडियो, बैनर आदि का डिस्प्ले किया जाए। साथ ही सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं बीएलओ के स्वागत की भी व्यवस्था की जाए। इस मौके पर रांची जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, रांची जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित रांची यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

अब राजधानी के मुख्य जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Published / 2025-01-23 21:59:14
अब राजधानी के मुख्य जगहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

रांची में सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा अनिवार्यटीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए यहां के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के लिए बेंगलुरु पुलिस की तर्ज पर एक्ट लाने जा रही है। सीसीटीवी के दायरे में पूरे शहर को लाने के लिए एक्ट में कई तरह के प्रावधान हैं जिसके तहत प्रतिष्ठान मालिकों को खुद से सीसीटीवी कैमरा लगाना पड़ेगा। इस संबंध में झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया है। राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक निगरानी बढ़ाने के लिए शहर के हर हिस्से में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड पुलिस ने इसके लिए बेंगलुरु पुलिस के कर्नाटक सार्वजनिक सुरक्षा प्रवर्तन अधिनियम का गहराई से अध्ययन किया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया की इस पहल का मुख्य उद्देश्य अपराधों को रोकने और अपराध में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए है। एक्ट में यह प्रावधान रहेगा की अधिक भीड़ भाड़ वाले मॉल, प्रतिष्ठान, अपार्टमेंट और जिस इलाके में 100 से ज्यादा लोग रहते हों वहां सभी निजी तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगवायें।

रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत सिन्हा बने झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक
Published / 2025-01-23 16:31:47
रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत सिन्हा बने झारखंड जिम्नास्टिक संघ के संरक्षक

टीम एबीएन, रांची। झारखंड जिमनास्टिक संघ के अनुरोध पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने झारखंड जिम्नास्टिक संघ का संरक्षक बनना स्वीकार किया है। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव ने उन्हें इस पद को सुशोभित करने हेतु अनुरोध  किया, जिसे डॉ सिन्हा ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड में जिम्नास्टिक को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संघ के साथ मिलकर काम करेंगे। संघ के सचिव ने डॉ सिन्हा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से झारखंड में जिम्नास्टिक खेल को प्रोत्साहन मिलेगा और खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो कि विगत दो वर्षों से झारखण्ड ऐरोबिक जिम्नास्टिक की टीम लगातार दो वर्षों से राष्ट्रीय खेल में पदक जीत रही है। डॉ अजीत कुमार सिन्हा का यह  निर्णय झारखंड के जिम्नास्टिक खेल के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि डॉ सिन्हा के नेतृत्व में जिम्नास्टिक को नयी दिशा मिलेगी। यह जानकारी झारखंड जिम्नास्टिक संघ के प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने दी।

गणतंत्र दिवस पर पूरा देश देखेगा झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक
Published / 2025-01-22 23:23:35
गणतंत्र दिवस पर पूरा देश देखेगा झारखंड की विरासत, विकास और संस्कृति की झलक

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में झारखंड की झांकी का भी किया गया चयन26 जनवरी 2025 को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर दिखेगी झारखंड की झांकीझारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि की झलकटीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है।झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की कर ली है पूरी तैयारीझारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली है.इस वर्ष झारखंड की झांकी में स्वर्गीय रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के साथ ही झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जायेगा। इससे पहले वर्ष 2024 में दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर तसर सिल्क पर आधारित झांकी प्रदर्शित की गयी थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding