Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

राज काज

View All
स्कूलों में विद्यार्थियों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने पर ही प्रधानाध्यापक व बीपीओ को मिलेगा वेतन : उपायुक्त
Published / 2025-04-22 21:27:25
स्कूलों में विद्यार्थियों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने पर ही प्रधानाध्यापक व बीपीओ को मिलेगा वेतन : उपायुक्त

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विद्यालयवार अच्छादित विद्यार्थियों की जांच के लिए बनी दो कमेटी   विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति करायें सुनिश्चित एसएमएस का डेटा शत प्रतिशत से नीचे रहने पर एमडीएम आॅपरेटरों को हटाये जाने की होगी कार्रवाई पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों को पोर्टल पर करें अपलोड  स्कूलों में मध्याह्न भोजन के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत विद्यालयवार अच्छादित विद्यार्थियों की संख्या की जांच अब कमेटी करेगी। विद्यार्थियों के आच्छादन की कमियों को लेकर कमेटी की रिपोर्ट उपरांत संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त ने इसके लिए अलग-अलग दो कमेटी बनाई है। पहली कमेटी में जिला शिक्षा अधीक्षक, नजारत उप समाहर्ता एवं बीईईओ तथा दूसरी कमेटी में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सामान्य शाखा प्रभारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक को रखा गया है। उपायुक्त सह जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी के अध्यक्ष शशि रंजन आज समाहरणालय सभागार में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के सफल संचालन हेतु सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे।  उपायुक्त ने मध्याह्न भोजन की उपलब्धता, समयावधि, मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन देने की व्यवस्था, विद्यालयों में कार्यरत योग्य रसोईया सह सहायिका का आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से अच्छादित किये जाने की प्रगति, निर्धारित आयुवर्ग की रसोईया-सह-सहायिका का  50 वर्ष आयु पूर्ण करने वाली रसोइया-सह-सहायिका का सर्वजन पेंशन योजना अतर्गत मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादन, विद्यालयवार अच्छादित विद्यार्थियों की संख्या, एसएमएस भेजे जाने की स्थिति, प्रखंडवार विद्यालयों द्वारा किये गये एसएमएस का अंतर, विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांच एवं आईएफए दवा का वितरण, प्रखंडवार स्टीयरिंग-सह-मॉनेटरिंग कमेटी की बैठक की अद्यतन स्थिति आदि की बिंदुवार समीक्षा की।  उपायुक्त शशि रंजन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत प्रतिशत आॅनलाइन उपस्थिति (एसडीएमआईएस) दर्ज कराने पर ही प्रधानाध्यापकों एवं संबंधित बीपीओ का वेतन भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त ने मई माह से प्रत्येक विद्यार्थियों की उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चत कराने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने मध्याह्न भोजन की समयावधि एवं पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्याह्न भोजन) मेन्यू के अनुसार देने, विद्यालयवार विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन खिलाये जाने के तुरंत बाद एसएमएस भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत से कम एसएमएस भेजने की स्थिति में एमडीएम के कंप्यूटर आॅपरेटरों को हटाये जाने की कार्रवाई की जायेगी। बीईईओ एवं बीपीओ भी कार्रवाई के दायरे में आयेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए, 15 दिनों में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कंप्यूटर आॅपरेटरों को पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों को विभाग के अधिकृत पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।   उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने भी विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने, निर्धारित समय पर एसएमएस भेजने संबंधित कार्य सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन का नियमित संचालन करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में धीमी प्रगति पर स्पष्टीकरण करने, प्रपत्र-क गठित करने संबंधी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।  बैठक में उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश, जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, बीईईओ, बीपीओ, बीपीएम एवं मध्याह्न भोजन से संबंधित कंप्यूटर आपरेटर उपस्थित थे।

झारखंड : राज्य में वोटर लिस्ट में सुधार का कोई मामला पेंडिंग नहीं
Published / 2025-04-22 18:56:08
झारखंड : राज्य में वोटर लिस्ट में सुधार का कोई मामला पेंडिंग नहीं

झारखंड में मतदाता सूची में सुधार से संबंधित एक भी अपील नहीं लंबित, राज्य में 2 करोड़ 62 लाख निर्वाचकटीम एबीएन, रांची। झारखंड में लगभग 2 करोड़ 62 लाख निर्वाचक हैं। राज्य में 29 हजार से भी अधिक बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रमों में घर-घर जाकर मतदाता सूची में पंजीकृत निर्वाचकों को सत्यापित एवं नये निर्वाचकों का पंजीकरण का कार्य किया जाता है। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट्स ने भी बूथ स्तर पर इन सूचियों को सत्यापित करने का कार्य किया है। वर्तमान में झारखंड में एक भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीईओ या सीईओ कार्यालय के समक्ष मतदाता सूची में संशोधन के लिए कोई भी अपील लंबित नहीं है, जिसका मतलब है कि झारखंड में मतदाता सूची मतदाताओं एवं अन्य सभी के शत प्रतिशत संतुष्टि के करीब है।बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार हर मतदान केंद्र पर एक बूथ लेवल अधिकारी नियुक्त किया जाता है और हर बूथ पर हर राजनीतिक दल को बूथ लेवल एजेंट नामित करने का अधिकार होता है। देश का हर नागरिक जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह निर्वाचक बन सकता है।इसके लिए नए मतदाता के रूप में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म 7 एवं मतदाता सूची में प्रविष्टि में सुधार या बदलाव करने के लिए फॉर्म 8 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके उपरांत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा इसका सत्यापन किया जाता है एवं उक्त सूची पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) द्वार संशोधन करने हेतु अंतिम निर्णय लिया जाता है।गौरतलब है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 (क) के तहत अगर किसी व्यक्ति को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के निर्णय पर आपत्ति है तो, वह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीईओ के समक्ष प्रथम अपील कर सकता है, साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी, डीईओ के निर्णय के विरुद्ध मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष द्वितीय अपील दायर की जा सकती है।

21 को पीएम पुरस्कार से सम्मानित होंगे डीसी रविशंकर शुक्ला
Published / 2025-04-19 22:59:31
21 को पीएम पुरस्कार से सम्मानित होंगे डीसी रविशंकर शुक्ला

टीम एबीएन, रांची। सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को प्रशासनिक सेवा में बेहतरीन योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। 21 अप्रैल को उन्हें नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी पुरस्कृत करेंगे। आकांक्षी प्रखंड में कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन की वजह से उनको इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पहली बार एयर शो देख धन्य हुए झारखंड के लोग
Published / 2025-04-19 20:09:02
पहली बार एयर शो देख धन्य हुए झारखंड के लोग

झारखंड की धरती पर पहली बार एयर शो विमानों ने जमीन से 100 फुट की ऊंचाई पर दिखाये करतब टीम एबीएन, रांची। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (एसकेएटी) ने शनिवार सुबह नामकुम आर्मी ग्राउंड में शानदार एयर शो से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समेत वरिष्ठ रक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस कार्यक्रम को 2 चरणों में विभाजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के एक चरण में 6 विमानों ने करीबी संरचना में उड़ान भरी जबकि दूसरे चरण में इन विमानों ने जमीन से मात्र 100 फुट की ऊंचाई पर करतब दिखाये। एक अधिकारी ने कहा, इस एयर शो का आयोजन केवल करतब दिखाने के लिए नहीं किया गया बल्कि इस दौरान वायुसेना के जुनून, अनुशासन और उसकी भावना को दर्शाया गया। खासकर युवाओं में काफी रोमांच देखा गया। लोग भारत माता की जय और जय हिंद का नारा लगाते हुए नजर आये। एयर शो से न केवल करतब दिखाया गया, बल्कि अनुशासन, जुनून और और सेना की भावना को दर्शाया गया। एयर शो का आयोजन पहली बार रांची में हुआ। पहले भाग में 9 हॉक विमान एक साथ, केवल 5 मीटर की दूरी पर उड़ते हुए अलग-अलग आकार बनाते दिखे। यह नजारा देखने लायक था। दूसरे भाग में विमानों ने अलग-अलग दिशाओं से उड़ान भरी। उन्होंने लूप, डीएनए मनोहर और क्रॉस जैसे खतरनाक फॉर्मेशन दिखाये। सबसे खास पल वह था जब पायलटों ने फॉग का इस्तेमाल करके आसमान में तिरंगा बनाया। यह देखकर लोग खुशी से झूम उठे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और एयर चीफ मार्शल एपी सिंह इस कार्यक्रम में मौजूद थे। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि नौ विमानों में से तीन विमान शुक्रवार को रांची में बारिश और ओलावृष्टि के कारण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। सेठ ने कहा कि रांची में पहली बार विमानों ने इतनी कम ऊंचाई पर करतब दिखाये। अधिकारी ने बताया कि 1996 में गठित एसकेएटी ने भारत और श्रीलंका, म्यांमा, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित दुनिया भर में 500 से अधिक ऐसे शो किए हैं। उन्होंने कहा कि अपने आदर्श वाक्य सदैव सर्वोत्तम के लिए जानी जाने वाली इस टीम का एयर शो युवाओं को प्रेरित करने और सशस्त्र बलों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के भारतीय वायुसेना के कार्यक्रम के तहत किया गया। यह कार्यक्रम रांची में रविवार को पुन: होगा। इसके बाद 22-23 अप्रैल को पटना में एयर शो होगा।

अधिकारियों ने बनायी एयर शो को सफल बनाने की रणनीति
Published / 2025-04-18 21:40:26
अधिकारियों ने बनायी एयर शो को सफल बनाने की रणनीति

टीम एबीएन, रांची। आज आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को होने वाले भारतीय वायु सेना की एयर शो को लेकर कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी संबंधित जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग करते हुए उन्हें विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम यातायात संधारण हेतु उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।भारतीय वायु सेना की एयर शो को लेकर कार्यक्रम के संपूर्ण कार्यक्रम की तैयारी की क्रमवार समीक्षा करते हुए सबकी जिम्मेदारी तय की गयी। कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक तैयारी का जायजा लेते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सारी व्यवस्था सुनिश्चित और निर्धारित रूप से पूरा कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये।उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, राजकुमार मेहता उपस्थित थे।

शशिबाला सिंह बनीं रिम्स की नयी निदेशक, अधिसूचना जारी
Published / 2025-04-18 20:11:48
शशिबाला सिंह बनीं रिम्स की नयी निदेशक, अधिसूचना जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से बर्खास्त करने के बाद डॉ शशिबाला सिंह को अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में आज (18 अप्रैल) अधिसूचना जारी की गयी है। डॉ शशिबाला सिंह को अंतरिम प्रभारी निदेशक बनाने का यह निर्णय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने लिया है। रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से बर्खास्त कर दिया गया था।इस संबंध में डॉ इरफान अंसारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि निदेशक डॉ राजकुमार ने मंत्री परिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में दिये आदेशों का पालन नहीं किया। इसके अलावा रिम्स अधिनियम-2022 के तहत निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति भी नहीं हो पायी। निदेशक डॉ राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं होने के कारण उन्हें पद से हटाया गया। हालांकि डॉ राजकुमार को रिम्स नियमावली-2022 के नियम 9 (6) के तहत तीन महीने का वेतन और भत्ता देकर तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स निदेशक को हटाया
Published / 2025-04-18 20:09:59
स्वास्थ्य मंत्री ने रिम्स निदेशक को हटाया

इरफान अंसारी की बड़ी कार्रवाई, रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को निदेशक पद से हटाया टीम एबीएन, रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को तत्काल प्रभाव से निदेशक पद से हटा दिया है। उन्होंने कल देर रात पत्र जारी करते हुए बताया कि रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार पर प्रशासनिक अक्षमता की वजह से पद से हटाया जा रहा है। पत्र में लिखा है कि निदेशक के पद पर कार्यरत रहने के दौरान मंत्री परिषद, शासी परिषद तथा विभाग द्वारा लोकहित में दिए गये निर्णय और निदेर्शों का पालन नहीं किया गया। रिम्स अधिनियम, 2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पायी गयी है। अत: रिम्स नियमावली 2002 के नियम-9 (1 द्ब) के तहत लोकहित में डॉ. राजकुमार को 3 महीने का वेतन एवं भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक, रिम्स के पद से हटाया जाता है। इस निर्णय पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त होने की बात भी कही गई है। ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद 31 जनवरी 2024 को तीन वर्षों के लिए डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने को लेकर डॉ राजकुमार ने फोन पर बताया कि मुझे पत्र मिला है, जिसमें मुझे हटाने की बात कही गई है।

झारखंड : अब राज्य के कलाकारों का भी होगा बीमा
Published / 2025-04-17 18:03:14
झारखंड : अब राज्य के कलाकारों का भी होगा बीमा

झारखंड सरकार ने की घोषणा, राज्य के कलाकारों का होगा बीमाटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार अब राज्य के कलाकारों के लिए 5 लाख रुपये तक की बीमा योजना शुरू करने की तैयारी में है। ये योजना वकीलों की तर्ज पर होगी, जिसमें सरकार बीमा प्रीमियम का भुगतान खुद करेगी। इसके साथ ही 60 साल की उम्र पार कर चुके कलाकारों को मिलने वाली 4000 रुपये मासिक पेंशन योजना को भी सरल बनाया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा कलाकारों को इसका लाभ मिल सके। इस संबंध में फैसला पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में ली गयी। बैठक में विभागीय सचिव मनोज कुमार और पर्यटन निदेशक अंजली यादव समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यह बात सामने आयी कि अब तक राज्य में सिर्फ एक कलाकार को पेंशन का लाभ मिला है। इसकी वजह है अनुशंसा प्रक्रिया में लापरवाही। इसे सुधारने के लिए अब एक आनलाइन पोर्टल बनाया जायेगा, जहां हर महीने की 1 से 30 तारीख तक कलाकार आवेदन कर सकेंगे। फिर राज्यस्तरीय कमेटी उस आवेदन की जांच कर जिले से रिपोर्ट मांगेगी। रिपोर्ट सही पायी गयी तो कलाकार को पेंशन दी जायेगी।

सीएम हेमंत सोरेन ने की कई योजनाओं की समीक्षा
Published / 2025-04-17 18:02:13
सीएम हेमंत सोरेन ने की कई योजनाओं की समीक्षा

टीम एबीएन, रांची। आज विभिन्न विभागों के योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ तथा सभी विभागों को राज्य की जनता के लिए तीन-तीन मुख्य योजनाओं को समयावधि के साथ कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य योजनाओं और आमजन की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने जैसे कई निर्देश दिये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding