11 जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई (गुरुवार) को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रालय में दोपहर 2 बजे से होगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने जानकारी दी है। इस बार की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। पिछली बैठक में मंत्रिपरिषद ने कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तिथि तय की जा सकती है। पिछले साल उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ परीक्षा के दौरान कई अभ्यर्थियों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद परीक्षा पर रोक लगा दी गयी थी। अब कैबिनेट इस परीक्षा को दोबारा शुरू करने पर मुहर लगा सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है। कई जिलों में लाखों लाभार्थी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। सरकार इसका समाधान निकाल सकती है।राज्य में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए भी सरकार के पास पर्याप्त फंड नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार से लंबित बकाया राशि प्राप्त करने की रणनीति पर भी मंत्रिपरिषद में विचार हो सकता है। बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल-कॉलेज की जर्जर इमारतें और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए हैं। खूंटी जिले में बनई नदी पर पेलोल पुल के पुनर्निर्माण पर भी फैसला लिया जा सकता है। पिछले चार साल से राज्य में नगर निकाय चुनाव नहीं हुए हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। बैठक में नगर निकाय चुनाव की तिथि तय करने पर भी विचार हो सकता है। कुल मिलाकर इस बार की कैबिनेट बैठक में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने बाल किशोर महतो, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-438/20), तत्कालीन अंचल अधिकारी, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को आरोप मुक्त किया है।इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।
गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथिटीम एबीएन, रांची। रांची के होटल रेडिशन ब्लू में 10 जुलाई (गुरुवार) को पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय परिषद की 27वीं बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। झारखंड सरकार की ओर से बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत कुल 68 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बिहार सरकार से मंत्री विजय चौधरी और सम्राट चौधरी शामिल होंगे। ओडिशा से मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा और मंत्री मुकेश महालिंग भाग लेंगे। पश्चिम बंगाल की ओर से मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य बैठक में मौजूद रहेंगी।जिला प्रशासन ने बैठक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। विशेषकर डोरंडा क्षेत्र को पूरी तरह से वीआईपी जोन घोषित किया गया है। बैठक में शामिल सभी वीआईपी वाहनों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शहर के विभिन्न इलाकों में गृह मंत्री अमित शाह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के पोस्टर लगाये गये हैं।बैठक झारखंड में आयोजित हो रही है, ऐसे में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के उठने की पूरी संभावना है। झारखंड सरकार की कई विकास योजनाओं में केंद्र से करोड़ों रुपये की राशि लंबित है, जिस पर चर्चा हो सकती है। कोल कंपनियों से लगभग 1.36 करोड़ रुपये, जल जीवन मिशन के तहत करीब 6,000 करोड़ रुपये और विधवा-वृद्धा पेंशन मद में लगभग 300 करोड़ रुपये बकाया हैं। राज्य सरकार इन बकाया राशियों को केंद्र से दिलाने की मांग करेगी।इसके अलावा नक्सल प्रभावित जिलों के विकास के लिए विशेष केंद्रीय सहायता की मांग भी रखी जा सकती है। उग्रवाद प्रभावित 14 जिलों में बंद किये गये एसईआर फंड को पुन: शुरू करने की मांग भी इस बैठक में उठायी जायेगी। बैठक में बिहार के साथ परिसंपत्ति और देनदारी के बंटवारे तथा पश्चिम बंगाल के साथ जल बंटवारे के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
रांची में अब होमगार्ड संभालेंगे शराब दुकानों की कमान, डीसी ने दिये निर्देशटीम एबीएन, रांची। रांची में सरकारी शराब दुकानों के संचालन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब प्लेसमेंट एजेंसियों की जगह होमगार्ड के जवान इन दुकानों का संचालन करेंगे। इस संबंध में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने होमगार्ड के समादेष्टा को पत्र भेजा है।रांची जिले में कुल 166 खुदरा शराब दुकानें हैं, जिनमें 76 विदेशी शराब की दुकानें, 41 देशी शराब की दुकानें, 49 कंपोजिट (विदेशी + देशी) दुकानें शामिल हैं। इन दुकानों के संचालन के लिए 367 होमगार्ड जवानों की जरूरत बतायी गयी है।विदेशी शराब की 76 दुकानों पर हर दुकान में 3 जवान- कुल 228 जवानदेशी शराब की 41 दुकानों पर 1 जवान- कुल 41 जवान49 कंपोजिट दुकानों पर 2 जवान- कुल 98 जवानडीसी के पत्र में यह भी उल्लेख है कि शराब दुकानों की नयी संचालन नियमावली लागू होने में करीब 2 महीने का समय लगेगा। तब तक प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए संचालन को लेकर गड़बड़ी की आशंका जतायी गयी है। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि अब इन दुकानों की जिम्मेदारी होमगार्ड जवानों को दी जायेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और संचालन ठीक से हो सके।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने सीमा कुमारी, तत्कालीन अंचल अधिकारी, सेन्हा, लोहरदगा के विरूद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम- 14 के अंतर्गत विभागीय संकल्प सं0-18325, दिनांक 02/12/2022 द्वारा अधिरोपित दंड असंचयात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि पर रोक को विलोपित किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।
जनता का काम समय पर अधिकारियों को करना होगा टीम एबीएन, रांची। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में आयोजित जनता दरबार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आज यहां पार्टी कार्यालय में आम जनों की समस्याएं सुनी। जनता दरबार में आम जनों की समस्याओं को सुनने के क्रम में उपस्थित श्री कमलेश ने कहा कि इस परिपाटी के आरंभ होने से जनता के बीच सकारात्मक संदेश जा रहा है। लोग सरकार के पक्ष में स्पष्ट राय रख रहे हैं। जनता समझ रही है कि सरकार समस्याओं को धरातल पर समाधान करने के लिए कार्रवाई कर रही है।
RBI का 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा अपडेटवैध हैं ₹2000 के नोट, लेन-देन में कर सकते हैं इस्तेमालएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। क्या आपके पास अब भी ₹2000 के नोट रखे हुए हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है। भले ही दो साल पहले भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने इन नोटों को चलन से हटाने की घोषणा की थी, लेकिन अब भी देशभर में ₹6,099 करोड़ मूल्य के 2000 रुपये के नोट मौजूद हैं।₹3.56 लाख करोड़ से घटकर ₹6,099 करोड़ – फिर भी पूरी तरह नहीं हुए बाहरRBI के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 19 मई 2023 को जब ₹2000 के नोट वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब बाजार में इनकी कुल वैल्यू ₹3.56 लाख करोड़ थी। लेकिन 30 जून 2025 तक, इनमें से 98.29% नोट लौटाए जा चुके हैं। इसके बावजूद, एक बड़ी राशि अभी भी जनता या बाजार के पास मौजूद है।वैध हैं ₹2000 के नोट, लेन-देन में कर सकते हैं इस्तेमालRBI ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 के नोट अभी भी लीगल टेंडर हैं यानी आप इनका इस्तेमाल खरीदारी या भुगतान के लिए कर सकते हैं। हालांकि, इन्हें धीरे-धीरे सिस्टम से हटाने की प्रक्रिया जारी है।नोट बदलवाने और जमा करने की सुविधा जारीहालांकि बैंकों में ₹2000 के नोट बदलवाने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो गई थी, लेकिन RBI के 19 इश्यू ऑफिस अब भी यह सेवा दे रहे हैं। लोग वहां जाकर अपने नोट जमा कर सकते हैं या उन्हें बदल सकते हैं।डाकघर से भी भेज सकते हैं नोट – घर बैठे समाधानअगर आप RBI के ऑफिस तक नहीं जा सकते, तो भारतीय डाक सेवा के जरिए भी नोट भेजे जा सकते हैं। डाकघर से नोट RBI को भेजने पर, वह राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। यह सुविधा विशेष रूप से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।क्यों हटाया गया ₹2000 का नोट?RBI का कहना है कि ₹2000 का नोट एक तत्काल समाधान था, जो 2016 की नोटबंदी के बाद नकदी की कमी को दूर करने के लिए पेश किया गया था। अब जब छोटे मूल्यवर्ग के नोट भरपूर मात्रा में हैं, तो ₹2000 के नोट की आवश्यकता नहीं रह गई है।
रांची रेल मंडल की 6 ट्रेनें दो महीने के लिए रद्दटीम एबीएन, रांची। रांची रेल मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलखंडों में चल रहे विकास कार्यों के कारण जुलाई और अगस्त माह में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें रद्द रहेगी, तो कुछ ट्रेनों को छोटे स्टेशनों से समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस अस्थायी नियमन की घोषणा की है। रद्द की गयी ट्रेनें 18601/18602 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: यह ट्रेन 2 जुलाई, 3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 2 अगस्त , 3, 4, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30, 31 अगस्त 2025 तक रद्द रहेगी। 58663/58664 हटिया-शंकरपुर-हटिया पैसेंजर : यह ट्रेन भी 2 जुलाई 2025, 3, 5, 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27, 28, 30, 31 जुलाई और 2 अगस्त, 3, 4, 6, 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24, 25, 27, 28, 30, 31 अगस्त 2025 को रद्द रहेगी। 58665/58666 हटिया-शंकी-हटिया पैसेंजर : इस ट्रेन का परिचालन भी इन्हीं सभी डेट में जुलाई और अगस्त महीने में स्थगित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह कदम कार्यस्थल पर यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने और समयबद्ध परियोजनाओं को पूरा करने के लिए उठाया गया है। आंशिक प्रारंभ/समाप्त की जाने वाली ट्रेनें 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर : यह ट्रेन 2 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक निर्धारित कई तिथियों में बोकारो स्टील सिटी से ही प्रारंभ/समाप्त की जायेगी। यानी यह ट्रेन उन दिनों हटिया तक नहीं जायेगी, बल्कि बोकारो स्टील सिटी से ही अपनी यात्रा पूरी या शुरू करेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वे अपनी यात्रा योजना यात्रा तिथि से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या स्टेशन पर संपर्क कर अद्यतन जानकारी प्राप्त करें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। खुदरा शराब दुकानों के संचालन के लिए चयनित मानव बल प्रदाता की सेवा अवधि 30 जून 2025 को समाप्त हो रही है। उक्त के आलोक में प्राप्त विभागीय निर्देश अनुसार खुदरा शराब दुकानों में मौजूद शराब के स्टॉक एवं उपस्कर का Handover/Takeover मानव बल प्रदाता से JSBCL के बीच किया जाना है। दिनांक 1 जुलाई 2025 से Handover/Takeover प्रारम्भ किया जायेगा। Handover/Takeover की प्रक्रिया की समाप्ति के उपरांत दिनांक 5 जुलाई 2025 से जिले में संचालित सभी खुदरा शराब दुकानें संचालित होंगी। यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक संजीत कुमार देव ने दी। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों का Handover/Takeover की प्रक्रिया की जाएगी। सिर्फ वही दुकानें बंद रहेंगी। अन्य दुकानें खुली रहेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.