राज काज

View All
Published / 2025-11-14 17:47:28
रांची : चिनिया, गढ़वा के तत्कालीन बीडीओ फिर से सस्पेंड

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने रूपेश कुमार, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-334/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चिनियां, गढ़वा, सम्प्रति- निलंबित को पुन: निलंबित किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।

Published / 2025-11-12 22:03:27
झारखंड : 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का होगा शिलान्यास

झारखंड स्थापना दिवस : राज्यवासियों के लिए बड़ा तोहफा 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार अपने 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्यवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को रांची में होने वाले मुख्य समारोह में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं, डिग्री कॉलेज, अस्पताल और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास किया जायेगा 

किस विभाग की कितनी योजनाओं का होगा शिलान्यास 

विभाग-कितनी योजना-राशि-(करोड़ में) 

  • पथ निर्माण-63-2396 
  • जलसंसाधन-24-2082 
  • नगर विकास-24-887 
  • उच्च शिक्षा-17-412 
  • स्वास्थ्य-5-90 
  • स्कूली शिक्षा-21-61 
  • पर्यटन-06-39 
  • भवन निर्माण-04-17 
  • महिला बाल विकास-01-05 
  • श्रम-01-03

Published / 2025-11-12 19:40:45
दिल्ली विस्फोट के बाद बढ़ायी गयी कारवार सीबर्ड नौसैनिक अड्डे की सुरक्षा

एबीएन सेंट्रल डेस्क (कैरावर)। दिल्ली विस्फोट के बाद देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। जिले के संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्रों कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र, सीबर्ड नौसेना बेस और घनी आबादी वाले सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। 

देश के सबसे बड़े नौसैनिक अड्डे, कारवार स्थित सीबर्ड परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी कर दी गयी है। नौसेना कर्मियों और कर्मचारियों के अलावा किसी और का प्रवेश वर्जित है। सख्त आगंतुक पास भी लागू किये गये हैं तथा वर्तमान में किसी भी नए आगंतुक को प्रवेश की अनुमति नहीं है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग तथा परियोजना क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। नौसेना और तटरक्षक बल ने समुद्र में गश्त शुरू कर दी है। समुद्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए रडार निगरानी, गश्ती नौकाओं की तैनाती और रात्रि गश्त को मजबूत किया गया है। 

पुलिस विभाग ने बम निरोधक दस्तों और श्वान दस्तों का उपयोग करके जिले के तटीय क्षेत्रों की व्यापक तलाशी ली। पुलिस अधीक्षक दीपन एमएन के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की अलग-अलग टीमों ने कारवार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बंदरगाह, क्राइम डिस्ट्रिक्ट अस्पताल और माजली चौकी पर जांच अभियान चलाया। 

पुलिस की टीमें अंकोला, गोकर्ण, कुमटा, मुरुदेश्वर, भटकल सहित जिले के तटीय क्षेत्रों में रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, मंदिरों और विभिन्न घनी आबादी वाले क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चला रही हैं। विशेष रूप से, कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के क्षेत्र में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और उन पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

Published / 2025-11-11 21:21:11
रांची : एक अधिकारी आरोपमुक्त, कई पर हुई कार्रवाई

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को आरोप मुक्त किया है वहीं कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है।

  1. मो0 अफताब आलम, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-238/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बरियातु, लातेहार को आरोप मुक्त किया है  
  2. संजय पी0एम0 कुजूर, झा0प्र0से0(को0 क्र0-782/03), तत्का0 अधीक्षक, मंडल कारा, गुमला को इस तरह के संवेदनशील मामले में सतर्क रहने की चेतावनी के साथ आरोप मुक्त किया जाता है। 
  3. नीत निखिल सुरीन, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-130/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, ईटकी, रांची के विरूद्ध झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत असंच्यात्मक प्रभाव से दो वेतन वृद्धि का दंड अधिरोपित किया है। 
  4. खाखा सुशील कुमार, झा0प्र0से0 (कोटि क्रमांक-344/20), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चुरचू, हजारीबाग के विरूद्ध झारखण्ड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के नियम-14 के तहत निंदन का दण्ड अधिरोपित किया है। 

Published / 2025-11-11 17:37:40
स्थापना दिवस समारोह के लिए सीएम ने गवर्नर को दिया आमंत्रण

राज्य स्थापना दिवस समारोह के लिए सीएम ने राज्यपाल को दिया न्योता

टीम एबीएन, रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को राजभवन में सीएम हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रण दिया। 

मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विधेयक, 2025 को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया। भेंट वार्ता के दौरान राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार तथा जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Published / 2025-11-10 18:55:08
रन फॉर झारखंड के लिए बदला रांची का ट्रैफिक प्लान

  • रन फॉर झारखंड को लेकर 11 को रांची में ट्रैफिक रूट चेंज

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आगामी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 11 नवंबर को रांची में रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

इस आयोजन के मद्देनजर शहर की ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। इस दिन शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 4:30 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

मोरहाबादी स्टेडियम से सैनिक मार्केट तक का मार्ग

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास, रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बकर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, काली मंदिर, वूल हाउस, रतन पीपी, सुजाता चौक के बीच का क्षेत्र
  • छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहन प्रतिबंधित 
  • आवश्यकता अनुसार मार्गों को डाइवर्ट या स्टॉप किया जा सकता है
  • लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध

कार्यक्रम का समय

  • 11 नवंबर, सुबह 6:30 बजे
  • प्रारंभ स्थल : मोरहाबादी स्टेडियम
  • समापन स्थल :  सैनिक मार्केट

Published / 2025-11-07 20:03:23
झारखंड : 12 से 28 तक झारखंड में लगेगा राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप

  • 12 से 28 नवम्बर तक झारखंड में राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन
  • सभी जिले करेंगे सहभागिता

टीम एबीएन रांची। झारखंड में 12 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक राज्यव्यापी ब्लड डोनेशन कैंप अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा ने आज सभी सिविल सर्जनों, ब्लड बैंक के एमओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारियों (DPRO) एवं CSO प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस अवसर पर विभाग की संयुक्त निदेशक रीतू सहाय भी मौजूद रहीं।

बैठक के प्रमुख बिंदु

डॉ. अरोड़ा ने बैठक में दो मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की

  1. ब्लड डोनेशन कैंप लॉन्चिंग
  2. ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति का आकलन

उन्होंने बताया कि 12 नवम्बर से ये कार्यक्रम पूरे राज्य में चलाया जाएगा। जिला स्तर पर कैंप कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिया गया।

विशेष सचिव ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि 12 से 28 नवम्बर के बीच आयोजित सभी ब्लड डोनेशन कैंप का कैलेंडर तैयार करें। इसमें जिले के सभी विभाग का सहयोग लिया जाए। एक कैलेंडर तैयार किया जाए जिसे 10 नवंबर तक विभाग को भेजा जाय। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा सोमवार को की जाएगी।

रक्तदान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

डॉ. अरोड़ा ने कहा कि सभी अधिकारी स्वयं ब्लड डोनेट करें और  अन्य लोगों को भी डोनेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों को कैंप में शामिल किया जाए। रक्तदान पूरी तरह स्वैच्छिक हो किसी से जबरदस्ती न की जाए और रक्तदाताओं के लाभ (benefits) के बारे में व्यापक प्रचार किया जाए।

मीडिया और सोशल मीडिया की सक्रिय भागीदारी पर जोर

बैठक में मीडिया की भूमिका को अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि “मीडिया के लोग और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स इस अभियान का हिस्सा बनें ताकि इसकी पहुंच हर नागरिक तक हो। उन्होंने सभी DPRO को निर्देशित किया कि कैंप की तारीख, स्थान और समय की जानकारी का प्रचार करें। आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स से पोस्ट जारी करें और झारखंड के रक्तदान झारखंड सोशल मीडिया पेज पर सभी गतिविधियाँ साझा करें।

ब्लड बैंक की स्थिति और ई-रक्तकोष के उपयोग पर चर्चा

बैठक में ई-रक्तकोष पोर्टल के उपयोग पर एक प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से जानकारी दी गई। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि ब्लड बैंक की मैनपावर अत्यंत आवश्यक है। आवश्यकतानुसार कर्मियों की नियुक्ति तुरंत की जाए। जिन ब्लड बैंकों में ई-रक्तकोष का उपयोग नहीं हो रहा, उन्हें 15 दिनों के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए गए। आवश्यक मशीनों की खरीदारी शीघ्र पूरी करने पर भी बल दिया गया। उन्होंने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है यह केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

मुख्य बिंदु सारांश

  • ब्लड डोनेशन कैंप: 12 से 28 नवम्बर 2025
  • राज्यस्तरीय शुभारंभ: रांची में, मुख्यमंत्री द्वारा
  • सभी जिलों में ब्लड डोनेशन कैलेंडर तैयार करने के निर्देश
  • मीडिया व CSO की भागीदारी अनिवार्य
  • ब्लड बैंक की स्थिति व ई-रक्तकोष की समीक्षा
  • स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने पर विशेष बल

Published / 2025-11-07 19:54:09
राज्य स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटे रांची डीसी

  • रांची डीसी ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारी का लिया जायजा

टीम एबीएन, रांची। राज्य स्थापना दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे सभी कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को समय पर तथा गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंच निर्माण, लाइट की व्यवस्था, पेयजल, सफाई, पार्किंग, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और बैठने की व्यवस्था जैसी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस झारखंड की गौरवमयी परंपरा और एकता का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों और एजेंसियों से कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वरनाथ आलोक, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, पीडी आईटीडीए संजय भगत, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, जिला नजारत उपसमाहर्ता  सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों की जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी को राज्य सरकार की भावना के अनुरूप सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Page 42 of 351

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse