Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

राज काज

View All
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा रांची में आर्चरी एरेना का भव्य उद्घाटन
Published / 2026-02-14 21:34:46
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा रांची में आर्चरी एरेना का भव्य उद्घाटन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा रांची में आधुनिक आर्चरी एरेना का शुभारंभ किया उपायुक्त ने किया विद्यालय पत्रिका नव स्वर का विमोचन विशिष्ट अतिथियों द्वारा आर्चरी सूट पहनकर तथा फीफा फुटबॉल किक आॅफ के साथ कार्यक्रम का शुभ समापन हुआ टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा रांची में आधुनिक आर्चरी एरेना का शुभारम्भ किया। यह आयोजन खेलों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो विद्यालय में खेल गतिविधियों को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजुनाथ भजंत्री  एवं विशिष्ट अतिथि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, कुमार रजत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के स्वागत से हुई। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से बुके और शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक बैंड डिस्प्ले और पारंपरिक नागपुरी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति से मन मोहा। समारोह में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक बैंड डिस्प्ले और पारंपरिक नागपुरी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने माहौल को और अधिक जीवंत बना दिया। विद्यालय प्राचार्य एनोस केरकेटा ने अपने स्वागत संभाषण में मुख्य अतिथि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजुनाथ भजंत्री, विशिष्ट अतिथि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, कुमार रजत, प्रणव कुमार (जोनल हेड, आईसीआईसीआई फाउंडेशन), अजीत राय (रीजनल हेड, आईसीआईसीआई बैंक), विजेंद्र कुमार (प्रोजेक्ट मैनेजर, आईसीआईसीआई बैंक) सहित सभी मंचासीन अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। प्रणव कुमार ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा विभिन्न विद्यालयों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि कुमार रजत ने तीरंदाजी खेल के माध्यम से मिलने वाले लाभों जैसे एकाग्रता, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को इस खेल में रुचि लेने की सलाह दी। उपायुक्त ने किया विद्यालय पत्रिका नव स्वर का विमोचन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा को अभिव्यक्त करने वाली विद्यालय पत्रिका नव स्वर का विमोचन मुख्य अतिथि श्री मंजुनाथ भजंत्री द्वारा किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की सृजनात्मक गतिविधियों का एक उत्कृष्ट माध्यम है। शिक्षा मंत्रालय के सौजन्य से प्राप्त फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत रांची जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा फुटबॉल वितरित किए गए। इससे खेल सामग्री के वितरण से ग्रामीण एवं आवश्यक क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा मिलेगा। विशिष्ट अतिथियों द्वारा आर्चरी सूट पहनकर तथा फीफा फुटबॉल किक आफ के साथ कार्यक्रम का शुभ समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में मुकेश कुमार (एसएमटी) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा आर्चरी सूट पहनकर तथा फीफा फुटबॉल किक आफ के साथ कार्यक्रम का शुभ समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को मजबूत करने और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रांची खेल और शिक्षा के समन्वय का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची ने अपने सम्बोधन में कहा की आज मैं अत्यंत हर्षित हूं कि पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, रांची में आधुनिक आर्चरी एरेना का उद्घाटन करने का मौका मिला। यह सुविधा न केवल एक खेल मैदान है, बल्कि हमारे युवा पीढ़ी के लिए अनुशासन, एकाग्रता, धैर्य और आत्मसंयम की जीवंत प्रयोगशाला है। मैं पूरे विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूं। आईसीआईसीआई फाउंडेशन को विशेष धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनके सहयोग से यह एरेना आज साकार हुई। श्री प्रणव कुमार जी एवं उनकी टीम ने खेल को शिक्षा के साथ जोड़ने में जो सराहनीय योगदान दिया है, वह प्रशंसनीय है। ऐसे निजी-सरकारी साझेदारी के प्रयास ही ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उपायुक्त ने अपने सम्बोधन में कहा तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जो शारीरिक शक्ति से अधिक मानसिक शक्ति की माँग करता है। जब आप धनुष पर तीर चढ़ाते हैं, निशाना साधते हैं और बाण छोड़ते हैं, तो उस क्षण में पूरी दुनिया गायब हो जाती है : केवल आपका लक्ष्य और आपका फोकस रह जाता है। यह ठीक वैसे ही है जैसा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है: स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना, पूर्ण एकाग्रता बनाए रखना, छोटी-छोटी असफलताओं से विचलित न होना और लगातार अभ्यास करना। शिक्षा मंत्रालय के फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत आज फुटबॉल का वितरण भी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुनिश्चित करेगा कि रांची जिले के अधिक से अधिक स्कूलों में खेल सामग्री उपलब्ध हो और बच्चे स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन जी सकें। उन्होंने सब बच्चों से अपील करते कहा खेल को केवल शौक न समझें, इसे जीवन दर्शन बनाएँ। खेल आपको सिखाता है, टीमवर्क का महत्व, हार से सीखना, जीत को विनम्रता से स्वीकार करना, और सबसे बढ़कर झ्र निरंतर प्रयास करना।  रांची जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा रांची जिला प्रशासन हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा चाहे वह पढ़ाई हो, खेल हो, या कोई अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ना हो। हम आपके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कुमुद सहाय ने ग्रहण किया पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार
Published / 2026-02-12 21:05:24
कुमुद सहाय ने ग्रहण किया पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) आज पलामू प्रमंडल के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण की। श्रीमती सहाय भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच की अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण के उपरांत आयुक्त ने कहा कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों से संबंधित सभी विकासात्मक कार्यों का ससमय संपादन उनकी प्राथमिकता होगी। उनके स्तर की राजस्व संबंधी, भू-अर्जन, कल्याण, खेल आदि अन्य विकासात्मक योजनाएं जो उनके समक्ष  आएंगे, उसका ससमय निष्पादन कर संबंधित व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने प्रमंडल स्तरीय कार्यालयों एवं प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत तीनों जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारी एवं आम लोगों के सहयोग से कार्यों का निष्पादन करने की बातें कहीं।  उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की सीख दी।  इधर, पलामू पहुंचने पर पलामू उपायुक्त समीरा एस. स्थानीय सर्किट हाउस में गुलदस्ता भेंट कर आयुक्त का स्वागत किया। साथ ही गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर आयुक्त से शिष्टाचार भेंट की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।  पदभार के उपरांत क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव सह परिवहन आयुक्त मनीष कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार चौबे एवं रणधीर कुमार, पीए आदित्य श्रीवास्तव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर आदि पदाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।मौके पर एसएमपीओ अमनदीप कुजूर, कनीय सचिवालय सहायक सोनू कुमार एवं अविनाश राज, तनवीर, अरूण कुमार, राहुल कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, उपनिदेशक कल्याण कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। 

राज्यपाल गंगवार से मिले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनएसएस
Published / 2026-02-12 19:00:01
राज्यपाल गंगवार से मिले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनएसएस

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एनएसएस दल ने आज लोक भवन, रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार जी से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुई। झारखंड का यह एनएसएस दल 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 में सम्मिलित हुआ था। इस शिविर में देशभर से चयनित एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक समन्वय एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में उनकी गरिमामयी उपस्थिति राज्य के लिए गौरव का विषय रही। परेड के उपरांत परंपरानुसार झारखंड एनएसएस दल ने माननीय राज्यपाल महोदय से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री विनय कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस (झारखंड एवं बिहार), भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय श्री ब्रजेश कुमार, राज्य एनएसएस समन्वयक, श्री प्रियव्रत मंडल, युवा अधिकारी, तथा श्री दीपक मंडल, युवा सहायक उपस्थित थे। एनएसएस दल में निम्न प्रतिभागी शामिल थे: अग्रणी श्रीवास्तव गुंजन शर्मा साई श्वेमन प्रवीण प्रुसेथ डॉ. शशिकला कुमारी (एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी) राज्यपाल ने सभी स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में अनुशासन, सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं सकारात्मक नेतृत्व के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल के प्रेरक शब्दों एवं आशीर्वाद से सभी स्वयंसेवक उत्साहित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। यह मुलाकात उनके लिए न केवल सम्मान का विषय रही, बल्कि भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा का स्रोत भी बनी। एनएसएस परिवार के लिए यह अवसर अत्यंत गौरवपूर्ण एवं स्मरणीय रहा।

झारखंड विधानसभा हुआ पेपरलेस
Published / 2026-02-11 21:23:21
झारखंड विधानसभा हुआ पेपरलेस

टीम एबीएन, रांची। षष्टम् विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पेपरलेस प्रक्रिया के साथ माननीय विधानसभा ने डिजिटल व्यवस्था को अपनाया है, जो आने वाले दिनों में सार्थक भूमिका निभायेगा। आप सभी को इस अवसर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। झारखंड विधानसभा में अब केवल डिजिटल काम मुख्यमंत्री ने कहा कि नेवा सेवा केंद्र के माध्यम से झारखंड विधानसभा में डिजिटल और पेपरलेस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन के जरिए सदस्य अब अपने प्रश्न, सूचनाएं और अन्य विधायी कार्य आनलाइन माध्यम से समयबद्ध तरीके से पूरा कर सकेंगे। इससे देर रात तक कागजी प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता कम होगी और कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे विधानसभा कर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान सहूलियत मिलेगी।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया पुस्तक का विमोचन
Published / 2026-02-11 21:17:21
राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया पुस्तक का विमोचन

पुस्तक के लेखक दीपेश कुमार निराला है झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियम) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 तथा झारखंड नगर पालिका यातायात प्रबंधन  विनियमावली, 2017 और नागरिक सुविधाओं विषयों पर आधारित है यह पुस्तक झारखंड के क्राउन पब्लिकेशंस ने किया है प्रकाशन फुटपाथ दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स) को होगा विशेष फायदा और नगरपालिका यातायात प्रबंधन तथा नागरिक सुविधाओं की जानकारी हो पायेगी नागरिकों को टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में लेखक दीपेश कुमार निराला की पुस्तक का विमोचन किया, जिसे झारखंड के प्रतिष्ठित क्राउन पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है और इसमें झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) नियमावली, 2015 एवं झारखंड पथ विक्रेता (आजीविका संरक्षण एवं विनियमन) योजना (स्कीम), 2017 तथा झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनिमावली, 2017 और नागरिक सुविधाओं के बारे में बताया गया है। यह पुस्तक खासकर फुटपाथ दुकानदारों (स्ट्रीट वेंडर्स), नगरपालिका नगर निगम से जुड़े लोगों तथा यातायात प्रबंधन से जुड़े लोगों और विधि के क्षेत्र से जुड़े वकील, जज और विधि विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए काफी लाभकारी होगी। इस पुस्तक में मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा रेहड़ी लगाने वाले लोगों के लिए तथा उनसे जुड़े शिकायत निवारण एवं विवाद समाधान हेतु किये गये उपबंधों तथा उनकी आजीविका के संरक्षण और टाउन वेंडिंग समिति से संबंधित नियमों की जानकारी, पथ विक्रेताओं का सर्वेक्षण, निबंधन/पंजीकरण, इनका विक्रेता पहचान पत्र के नियम-कानून की जानकारी के साथ-साथ विक्रय स्थलों का चिन्हितीकरण, वर्गीकरण उनको सूचीबद्ध करने, विक्रय शुल्क निर्धारण से संबंधित नियमों का उल्लेख है। साथ ही साथ झारखंड नगरपालिका यातायात प्रबंधन विनियमावली के तहत पार्किंग व्यवस्था, शहरी परिवहन निधि, पार्किंग दर, इनकी प्रक्रियाओं तथा दंड एवं शास्ति और अपील के प्रावधानों की जानकारी है। साथ ही साथ नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न अधिसूचनाएं एवं सर्कुलर की जानकारी को यहां समाहित किया गया है, जोकि खासकर नगरपालिका शहरी क्षेत्र में लागू होती है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर दीपेश कुमार निराला, उमाशंकर सिंह और क्रॉउन पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशक अमित आर्या मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने कहा कि यह पुस्तक झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के बाद झारखंड में बनी विभिन्न नियमावलियों की सुव्यवस्थित जानकारी एक जगह उपलब्ध कराती है।यह पुस्तक हमारे अपर बाजार पुस्तक पथ और ईस्ट जेल रोड स्थित क्रॉउन पब्लिकेशन के दुकानों में उपलब्ध है, साथ ही आप इसे आनलाइन अमेजन से भी आर्डर कर सकते हैं। आम नागरिकों और पथ विक्रेताओं को ध्यान में रखकर इस पुस्तक की कीमत 220/ रुपये रखी गयी है।

निकाय चुनाव : जेब में कैश पर फ्लाइंग स्क्वॉड की पैनी नजर...
Published / 2026-02-10 21:23:39
निकाय चुनाव : जेब में कैश पर फ्लाइंग स्क्वॉड की पैनी नजर...

जेब में कैश है तो हो जायें सावधान! निकाय चुनाव को लेकर झारखंड में फ्लाइंग स्क्वॉड की पैनी नजर, नियम तोड़े तो सख्त एक्शन टीम एबीएन, रांची। झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब अथवा अन्य वस्तुओं के वितरण को दंडनीय अपराध बताते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की है।  अवैध गतिविधि पर फ्लाइंग स्क्वॉड की कड़ी नजर प्रशासन के अनुसार, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव को प्रभावित करने वाले प्रयासों पर समय रहते रोक लगाई जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि चुनाव अवधि के दौरान यदि कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नकदी लेकर चलता पाया जाता है, तो उससे धन के स्रोत और उसके उपयोग से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जायेगा। संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में नकदी को जब्त किया जा सकता है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जायेगी।   केवल आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि प्रत्याशियों पर भी होगा एक्शन प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों, उनके कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों पर भी समान रूप से लागू होगी। किसी भी स्तर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नकदी के साथ-साथ शराब, उपहार सामग्री या अन्य किसी प्रकार की वस्तुओं का वितरण भी अपराध की श्रेणी में आयेगा। आम नागरिकों से अपील करते हुए प्रशासन ने कहा है कि वे अनावश्यक रूप से बड़ी मात्रा में नकदी लेकर यात्रा करने से बचें। यदि किसी कारणवश नकदी ले जाना आवश्यक हो, तो संबंधित दस्तावेज अपने पास अवश्य रखें, ताकि जांच के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उनमें से पैन कार्ड और उसकी प्रति, व्यापार निबंधन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट, जिसमें नकदी निकासी का विवरण हो, नियमित नकद लेन-देन वाले व्यवसाय के लिए कैश बुक की प्रति, धन के उपयोग से संबंधित प्रमाण, जैसे विवाह निमंत्रण पत्र या अस्पताल में भर्ती से जुड़े दस्तावेज जैसे दस्तावेज रखना जरूरी है।        प्रशासन ने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि यदि कहीं मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से नकदी, शराब या अन्य वस्तुओं का वितरण होता दिखायी दे, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस, निर्वाचन अधिकारियों या नियंत्रण कक्ष को दें। नागरिकों के सहयोग से ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया जा सकता है।

15 मार्च के बाद रांची-टोरी रेलखंड पर दौड़ेंगी ट्रेनें
Published / 2026-02-09 23:45:23
15 मार्च के बाद रांची-टोरी रेलखंड पर दौड़ेंगी ट्रेनें

15 मार्च के बाद रांची-टोरी रेलखंड पर दौड़ेंगी ट्रेनेंटीम एबीएन, रांची। रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत की खबर है। कोयल नदी पर बने पुल में आई तकनीकी खामी के कारण प्रभावित रेल सेवाएं 15 मार्च के बाद दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे ने पुल की मरम्मत और मजबूती का काम तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सुरक्षा मानकों की अंतिम जांच के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन पूर्ववत बहाल किया जाएगा।रांची रेल मंडल अंतर्गत नागजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच स्थित कोयल नदी पुल संख्या 115 में पिलर संख्या चार और पांच के बीच दरार पाए जाने के बाद एहतियातन इस मार्ग पर टोरी तक सीधी रेल सेवाएं रोक दी गई थीं। कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे की शुरूआती जांच में पाया गया कि दोनों पिलर एक ओर झुकने लगे थे, जिससे पुल की संरचना पर दबाव बढ़ गया था। इसके बाद पहले से तय मरम्मत योजना में बदलाव करते हुए नई और आधुनिक तकनीक अपनाई गई। अब पिलरों को सुरक्षित ढंग से काटने के लिए डायमंड कटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 12.2 मीटर लंबे पिलरों पर काम के लिए रायपुर से 350 टन क्षमता वाली भारी क्रेन मंगाई गई है, ताकि जटिल मरम्मत के दौरान किसी तरह का जोखिम न रहे।

पलामू : चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक
Published / 2026-02-09 21:25:28
पलामू : चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर शोक

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी लक्षमण राम का हृदयाघात के कारण 6 फरवरी 2025 को आकस्मिक निधन हो गया। वे 23 दिसंबर 1988 से निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान की।  कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि स्वर्गीय लक्ष्मण राम अत्यंत सरल, कर्मठ एवं सज्जन स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान कार्यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया, जिससे वे सभी के बीच सम्मान के पात्र बने रहे। वे  मोहम्मदगंज के कादलकुर्मी गांव के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही आज आयुक्त कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह प्रभारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक सौरभ प्रकाश सहित कार्यालय के कर्मचारी शीतलेश कुमार सिंह, नीरज कुमार सिन्हा, रंजीत कुमार, मनीष राज, राजेंद्र राम एवं अन्य सहकर्मी तथा आयुक्त कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय, उप निदेशक कल्याण कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों के पदाधिकारी, कर्मीगण उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा एवं प्रभारी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक ने कहा कि लक्ष्मण राम जी के निधन से कार्यालय परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हेमंत सरकार आठ मार्च को शुरू करेगी नयी योजना
Published / 2026-02-08 19:56:57
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हेमंत सरकार आठ मार्च को शुरू करेगी नयी योजना

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल8 मार्च को हेमंत सरकार लॉन्च करेगी नई योजनाटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य सरकार 50 लाख महिला लाभुकों को स्वरोजगार के लिए बैंक के माध्यम से 20-20 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। अगर यह प्रस्ताव सफल रहा तो इसे आगामी बजट में शामिल किया जा सकता है।सूत्रों के अनुसार, इस योजना को लेकर शनिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता में बैंकों के साथ एक अहम बैठक हुई। बैठक में सभी बैंक प्रतिनिधियों ने योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करने पर सहमति जताई और वरीय प्रबंधन से जल्द अनुमति लेने की बात कही। फिलहाल मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। सरकार इसी राशि को आधार बनाकर महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना चाहती है। वित्त मंत्री ने बैंकों के सामने प्रस्ताव रखा कि ऋण की किस्त महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि से ही समायोजित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस राशि को पूंजी के रूप में इस्तेमाल कर महिलाओं को उद्यमी बनाया जा सकता है।सरकार इस योजना को औपचारिक रूप से 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुरू करने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की भी सहमति प्राप्त है। योजना के नाम को लेकर भी मुख्यमंत्री से विमर्श किया जाएगा। ऋण की अदायगी के लिए 12 से 24 महीने की समय-सीमा तय करने का सुझाव दिया गया है।इस पर वित्त विभाग और बैंकों के प्रतिनिधि आपसी सहमति से अंतिम निर्णय लेंगे। यह भी प्रस्ताव है कि यदि कोई लाभुक समय पर ऋण चुका देती है, तो बैंक व्यवसाय का भौतिक सत्यापन कर उसकी ऋण सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये तक कर सकते हैं। ऋण पर ब्याज दर केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के मानकों के अनुरूप रखने पर विचार किया जा रहा है।वित्त मंत्री ने बैंकों से आग्रह किया है कि ऋण प्रक्रिया को बेहद सरल रखा जाए। तय किया गया है कि केवल आधार कार्ड को अनिवार्य दस्तावेज बनाया जाए। आवेदन दस रुपये के रेवेन्यू स्टांप पर स्वीकार किया जा सकता है और सात दिनों के भीतर ऋण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। योजना की निगरानी के लिए एक विशेष डिजिटल पोर्टल तैयार किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिए ऋण वितरण और अदायगी की नियमित निगरानी की जाएगी। वित्त विभाग के अधिकारी बैंकों के साथ मिलकर पोर्टल की संरचना तैयार करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding