Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 29
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

राज काज

View All
नुक्कड़-नाटक के सहारे पोस्ता की खेती से बचाने की पहल
Published / 2026-01-31 21:31:38
नुक्कड़-नाटक के सहारे पोस्ता की खेती से बचाने की पहल

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 31-01-2026 की चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची एवं जिला प्रशासन खूंटी/रांची  के सहयोग से आज सतरंजी बाजार में पोस्ता की खेती के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम एवं पंपलेट  का वितरण किया गया। किसानों को अफीम खेती नहीं करने एवं बैकल्पिक खेती ड्रैगन फल एवं स्टाबेरी स्वीट कॉर्न  टमाटर  बैगन, लाह उत्पादन  इत्यादि की खेती को प्रोत्साहित कर रही है, जिससे किसान भाई अफीम की खेती से ज्यादा आमदनी कर सकते हैं। अफीम के सेवन का दुष्परिणाम नाड़ी की गति मंद होना हाथ पैर व मुख की त्वचा काला पड़ना, विषम स्वांस, अधिक पसीना आना, लीवर कैंसर एवं किडनी प्रभावित करना, पाचन तंत्र को कमजोर करना इत्यादि बीमारी होती है। अफीम की खेती कानूनन अपराध है। इसमें सम्मिलित पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। गिरफ्तार या पकड़े जाने पर 10 वर्षों की सजा तथा आजीवन कारावास एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत होगी। संपत्ति जब्त भी की जा सकती है। अफीम खेती से आपका उपजाऊ जमीन भी बंजर हो जाता है। अफीम की खेती कहीं भी की जारी है तो उसकी सूचना स्थानीय जिला प्रशासन एवं थानों को अवश्य दें। मौके पर बैद्यनाथ कुमार, चंदन कुमार, दीपक एवं नाटक मंडली की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

चार फरवरी मतदाता सूची से संबंधित सारे कार्य पूर्ण करें : के रवि कुमार
Published / 2026-01-30 21:09:17
चार फरवरी मतदाता सूची से संबंधित सारे कार्य पूर्ण करें : के रवि कुमार

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटो की गुणवत्ता में सुधार के दिये निर्देश4 फरवरी तक हर हाल में सभी मामलों का हो निष्पादनटीम एबीएन, रांची। राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की फोटो की गुणवत्ता में सुधार को लेकर सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों के सख्त निर्देश दिये हैं।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कम गुणवत्ता वाले फोटो से जुड़े सभी मामलों को 4 फरवरी तक हर हाल में निष्पादन हो जाना चाहिए। इसके लिए सभी बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से मतदाताओं की नयी फोटो खींचकर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार को रांची स्थित निर्वाचन सदन में सभी जिलों के उपनिर्वाचन पदाधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शुद्ध व त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जायेगी। साथ ही रवि कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं को अपने बीएलओ की जानकारी होनी चाहिए और उसी तरह से हर बीएलओ को अपने क्षेत्र के सभी मतदाताओं की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा ईसीआई एनईटी प्लेटफार्म के जरिए बुक ए कॉल विद योर बीएलओ की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।जिसके जरिए मतदाता सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि इस सुविधा के तहत मतदाताओं से प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित व समयबद्ध निष्पादन किया जाये। साथ ही बीएलओ एप मे उपलब्ध कॉल बैक फीचर का उपयोग करते हुए मतदाताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, उपनिर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत राज्य के सभी जिलों के उपनिर्वाचन पदाधिकारी आनलाइन के जरिए जुड़े रहे।

जल्द दिखेंगी दावोस से सीखी आशा और आकांक्षाएं : हेमंत सोरेन
Published / 2026-01-29 21:56:58
जल्द दिखेंगी दावोस से सीखी आशा और आकांक्षाएं : हेमंत सोरेन

टीम एबीएन, रांची। अभी कुछ दिनों पहले ही मैं दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक और लंदन दौरे से लौटा हूं। वहां काफी करीब से उनकी नीतियों, समृद्ध अर्थव्यवस्था, लोगों की जीवन और कार्यशैली तथा परंपरा-संस्कृति देखने-समझने का मुझे मौका मिला। विदेश दौरे में हमें जो अनुभव प्राप्त हुए हैं, उसके जरिए हम राज्य को नई दिशा देने देंगे का प्रयास करेंगे।  हमें अपने संसाधनों का वैल्यू एडिशन करने की भी जरूरत है, ताकि इसका इस्तेमाल अपने राज्य के हिसाब से कर सकें। और राज्यवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ सकें। अबुआ दिशोम बजट कैसा हो, इसे लेकर कई लोगों ने अपनी राय रखी। मुझे बताया गया है कि कई विशेषज्ञों की भी राय ली गयी है। अबुआ दिशोम बजट को लेकर सर्वश्रेष्ठ सुझाव बजट पोर्टल पर भेजने वाले और पुरस्कृत लोगों को भी मैं हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूं। आपके सुझाव सरकार के लिए कई मायने रखते हैं।

झारखंड : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन शुरू
Published / 2026-01-29 20:48:53
झारखंड : नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन शुरू

इन बातों का रखें ध्यान नहीं तो चुनाव से होना पड़ेगा दूर टीम एबीएन, रांची। नगर निकाय चुनाव में यदि आप किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद ही महत्वपूर्ण है। थोड़ी सी भी कोताही बरतेंगे तो प्रत्याशी बनने से दूर हो जायेंगे। 29 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। ऐसे में इस चुनाव में किस्मत आजमाने की चाहत रख रहे लोगों को आयोग के प्रावधानों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। प्रत्याशियों के लिए जारी गाइडलाइन नामांकन के समय प्रत्याशी अपने साथ अधिकतम तीन समर्थकों को लेकर जायेंगे। आगामी 4 फरवरी तक दिन के 11 से 3 बजे तक होने वाले नॉमिनेशन को लेकर जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि नामांकन स्थल के सौ मीटर के दायरे में प्रत्याशी अपने तीन समर्थकों के साथ जायेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी निर्देश किसी भी व्यक्ति/ राजनैतिक दल/  संगठन/ उम्मीदवार/ अभ्यर्थी द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना, प्रदर्शन बिना सक्षम पदाधिकारी के पुर्वानुमति के आयोजित नहीं किया जायेगा। जुलूस में किसी भी व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का धारदार हथियार जो मानव शरीर के लिए घातक हो, को लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। पूरे रांची नगर निगम क्षेत्र में रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर, वाहन आदि के साथ प्रयोग को निषेधित किया जाता है। आवश्यकतानुसार सभी संबंधित पक्ष निदेशित शर्तों पर समक्ष प्राधिकारों से इस हेतु लिखित अनुमति प्राप्त कर ही लाउडस्पीकर का प्रयोग कर सकेंगे। बिना परमिशन के किसी भी गाड़ी पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल पूरी तरह से मना है। नॉइज पॉल्यूशन रूल्स 2000 और झारखंड हाई कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन करेंगे। सार्वजनिक क्षेत्रों में 75 डिसिबल से न्यून ध्वनि मानक तथा रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक रहेगी। उल्लंघन होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। किसी सार्वजनिक/ सरकारी संपत्ति पर नारे लिखना, पोस्टर/ पैंप्लेट चिपकाना, पार्टी विशेष का झंडा लगाना, सार्वजनिक सड़कों पर बैनर लगाना, होर्डिंग लगाना एवं तोरण द्वार लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर प्रिवेंशन आॅफ डिफेसमेंट आॅफ प्रॉपर्टी एक्ट 1987 के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जायेगी। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में परिभाषित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उद्देश्य से पांच या उससे अधिक व्यक्ति किसी भी स्थान पर एकत्रित नहीं होंगे। कोई भी व्यक्ति/ राजनैतिक दल/ संगठन/ उम्मीदवार/ अभ्यर्थी ऐसे किसी प्रकार का पोस्टर, पर्चा, आलेख, फोटो का प्रयोग नहीं करेगा, जो किसी व्यक्ति/ समुदाय/ धर्म/ जाति की भावनाओं को आहत करता हो तथा इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हो। कोई भी व्यक्ति अथवा राजनैतिक दल या संगठन, उम्मीदवार/अभ्यर्थी किसी व्यक्ति विशेष के विरूद्ध ऐसे किसी आपत्तिजनक टिप्पणी, विधि-विरूद्ध संदेश का प्रयोग सोशल मीडिया पर या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर नहीं करेंगे। कोई भी व्यक्ति/ राजनैतिक दल/ संगठन/ उम्मीदवार/ अभ्यर्थी किसी धार्मिक स्थल का प्रयोग राजनैतिक प्रचार के लिए नहीं करेंगे एवं सांप्रदायिक भावना को भड़काने का कार्य नहीं करेंगे। कोई भी व्यक्ति/ राजनैतिक दल/ संगठन/ उम्मीदवार/ अभ्यर्थी मतदाताओं को डराने, धमकाने का कार्य नहीं करेंगे और न ही किसी भी मतदाता को प्रलोभन में लाने का प्रयास करेंगे। सरकारी स्वामित्व वाले गेस्ट हाउस, भवन का कोई भी हिस्सा किसी भी राजनैतिक गतिविधियों/ सभा/ बैठक के लिए उपयोग नहीं किया जायेगा। किसी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी अथवा अन्य किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जायेगा, जिससे विभिन्न जातियों या धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच घृणा की भावना उत्पन्न हो। प्रदूषण फैलाने वाले प्रचार सामग्रियों या प्लास्टिक/ पॉलीथीन से बने पोस्टर, बैनर का इस्तेमाल राजनैतिक प्रचार-प्रसार के लिए नहीं किया जायेगा। कोई भी व्यक्ति/ राजनैतिक दल/ संगठन/ उम्मीदवार/ अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का लाइसेंसी हथियार लेकर नहीं चलेगा। हालांकि यह आदेश परम्परागत रूप से शस्त्र धारण करने वाले समुदाय (नेपालियों द्वारा खुखरी धारण करने तथा सिखों द्वारा कृपाण धारण करने), विधि-व्यवस्था एवं निर्वाचन कर्त्तव्य पर लगे दण्डधिकारियों/निर्वाचन कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों पर लागू नहीं रहेगा। किसी भी व्यक्ति/ राजनैतिक दल/ संगठन/ उम्मीदवार/ अभ्यर्थी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के संदर्भ में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश के विपरीत कोई भी कार्य नहीं किया जायेगा। बता दें कि यह आदेश पूवार्नुमति प्राप्त सभा/ जुलूस/ शादी/ बारात पार्टी/ शवयात्रा/ हाट-बाजार/ अस्पताल जा रहे मरीज के साथ-साथ जा रहे व्यक्तियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं तैनात सरकारी कर्मचारी/ पुलिस बल पर लागू नहीं रहेगा। यह निषेधाज्ञा कैंटोनमेंट क्षेत्र, परीक्षा केंद्रों, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय/ विश्वविद्यालय को छोड़कर लागू होगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर जताया शोक
Published / 2026-01-28 21:54:07
सीएम हेमंत सोरेन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर जताया शोक

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया गहरा दुख टीम एबीएन, रांची। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती में हुए विमान हादसे में आकस्मिक निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। अजीत पवार का आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदय विदारक समाचार मिला। स्व अजीत जी का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने भारी संवेदना व्यक्त करते हुए आगे कहा मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत बता दें कि महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार की मौत हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही बारामती समेत पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गयी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम फडणवीस से घटना की जानकारी ली। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है। अजित पवार आज बारामती में जिला परिषद चुनाव से जुड़ी कई जनसभाओं और कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे, लेकिन गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।

झारखंड नगर निकाय चुनाव : 23 फरवरी को वोटिंग और 27 को काउंटिंग
Published / 2026-01-27 15:43:24
झारखंड नगर निकाय चुनाव : 23 फरवरी को वोटिंग और 27 को काउंटिंग

नगर निगम चुनाव की घोषणा 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना टीम एबीएन, रांची। राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगर निगम (नगरपालिका) आम चुनाव 2026 की औपचारिक घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जायेगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत आयोग के अनुसार नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू होगी। नामांकन दाखिल करने की तिथि: 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 5 फरवरी 2026 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2026 निर्वाचन प्रतीक आवंटन: 7 फरवरी 2026 मतदान की तिथि नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को मतदान कराया जायेगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये हैं। मतगणना चुनाव परिणामों की घोषणा 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसी दिन यह स्पष्ट हो जायेगा कि नगर निगम की कमान किसके हाथों में जायेगी। प्रशासनिक तैयारियां तेज राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। चुनाव से जुड़ी खास बातें आरक्षण की स्थिति :  9 जनवरी को जारी नई आरक्षण सूची के आधार पर ही चुनाव होगा।  मेयर पद : इस बार रांची नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है।

2025 में मार गिराये गये 30 से ज्यादा नक्सली
Published / 2026-01-26 21:56:03
2025 में मार गिराये गये 30 से ज्यादा नक्सली

झारखंड को अपराधमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध पुलिस2025 में 32 नक्सली मारे गये, बोलीं DGP तदाशा मिश्राटीम एबीएन, रांची। झारखंड पुलिस की महानिदेशक तदाशा मिश्रा ने कहा कि राज्य पुलिस झारखंड को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सोमवार को रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी ने वर्ष 2025 में नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य अपराध नियंत्रण से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी।डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बताया कि कई चुनौतियों के बावजूद झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 326 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 38 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जबकि पुलिस मुठभेड़ों में 32 नक्सली मारे गए। उन्होंने इसे माओवादी हिंसा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करार दिया।राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर एटीएस की कार्रवाईउन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एंटी टेररिज्म स्क्वॉड ने 30 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े पांच सक्रिय सदस्य भी शामिल थे। डीजीपी के अनुसार यह कार्रवाई आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कदमडीजीपी ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई प्रभावी रही। वर्ष 2025 में 706 नशीले पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज किए गए, जिनमें 883 आरोपियों को जेल भेजा गया। इस दौरान 58.77 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल कानून प्रवर्तन नहीं, बल्कि युवाओं को विनाशकारी भविष्य से बचाने का प्रयास है।साइबर अपराध पर बढ़ती निगरानीडिजिटल युग में साइबर अपराध को बड़ी चुनौती बताते हुए डीजीपी मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2025 में 1,413 साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए। इनमें 1,268 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 90 लाख रुपये नकद जब्त किए, 38.67 करोड़ रुपये फ्रीज किए और 1.48 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस कराई।प्रतिबिंब एप से नेटवर्क तोड़ने का दावाडीजीपी ने बताया कि प्रतिबिंब एप के जरिए 140 अतिरिक्त मामलों का खुलासा हुआ, जिनमें 642 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। इस दौरान 1,008 मोबाइल फोन और 1,332 सिम कार्ड जब्त किए गए, जिससे कई साइबर अपराध नेटवर्क की रीढ़ टूटने का दावा किया गया।

सीएम हेमंत सोरेन ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
Published / 2026-01-26 18:03:24
सीएम हेमंत सोरेन ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई, लोकतंत्र और संविधान पर जताया विश्वासटीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को जोहार कहकर अभिवादन किया।CM हेमंत ने की न्यायपूर्ण समाज बनाने की अपीलअपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र का उत्सव है। यह दिन हमारे संविधान पर अटूट विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के गौरव को दर्शाता है। हेमंत सोरेन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मिलकर संविधान निर्माताओं और देश के वीर शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लें। उन्होंने न्यायपूर्ण, समान और उन्नत समाज के निर्माण के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। जय हिन्द! जय झारखंड!

दुमका : सीएम नहीं, डीसी फहरायेंगे तिरंगा
Published / 2026-01-25 16:20:38
दुमका : सीएम नहीं, डीसी फहरायेंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर इस बार दुमका में तिरंगा नहीं फहरायेंगे सीएम हेमंत सोरेन, डीसी को सौंपी जिम्मेदारी टीम एबीएन, रांची। उपराजधानी दुमका में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष एक नया इतिहास बनने जा रहा है। राज्य स्थापना के बाद पहली बार ऐसा होगा जब दुमका में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जिला उपायुक्त फहरायेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी अब तक यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उपराजधानी दुमका में तिरंगा फहराते हैं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर होने के कारण दुमका नहीं पहुंच सकेंगे। वहीं, संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त का पद भी पिछले लगभग तीन महीनों से रिक्त है। ऐसे में इस वर्ष जिला उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शनिवार को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि मुख्यमंत्री इस बार समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन प्रशासन की ओर से आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस वर्ष संथाल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों से कुल 15 प्लाटून परेड में भाग लेंगे। इसमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप), आईआरबी और एनसीसी की टुकड़यिां भी शामिल होंगी। साथ ही 14 विभागों की आकर्षक झांकियां भी प्रदर्शित की जायेंगी।उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर हैं और झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। ऐसी स्थिति में उपायुक्त द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। यातायात व्यवस्था के लिए रूट लाइन तैयार की गई है और पुलिस लाइन मैदान में कुल तीन प्रवेश द्वार बनाये गये हैं, जिनमें वीआईपी के लिए अलग गेट की व्यवस्था की गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding