फीफा महिला वर्ल्ड कप बस एक पूर्व विजेता टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनायी जगह एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। किसी ने नहीं सोचा था कि बीते दो बार की विजेता अमेरिका, दो बार की चैंपियन जर्मनी, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कनाडा और छठा विश्व कप खेल रहीं मार्ता की ब्राजील महिला फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पायेंगी। महिला फीफा विश्व कप की क्वार्टर फाइनल लाइनअप तैयार है, लेकिन इसमें सिर्फ एक ही ऐसी टीम है, जिसने पहले भी विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। यह टीम 2011 की चैंपियन जापान है, जिसने इस टूर्नामेंट में अब तक एक ही गोल ही खाया है। स्पेन और कोलंबिया दो ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने पहली बार विश्व कप के अंतिम-8 में जगह बनायी है, जबकि सबसे ऊंची वरीय की टीम स्वीडन है। विश्व नंबर तीन स्वीडन को अंतिम-8 में जापान से खेलना है। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली स्वीडन एकमात्र ऐसी टीम है, जिसने सभी नौ विश्व कप में शिरकत की है। साथ ही तीन बार सेमीफाइनल मे जगह बनाई है। 2019 के पिछले विश्व कप में भी उसने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। स्वीडन ने 2015 और 2019 में विश्व कप जीतने वाली अमेरिका को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से पराजित किया। उसका मुकाबला 11 अगस्त को आकलैंड में जापान के साथ होगा। 2011 के विश्व कप के सेमीफाइनल में जापान ने स्वीडन को पराजित किया था। यह विश्व कप में उसकी स्वीडन के साथ तीसरी भिड़ंत होगी। जापान क्वार्टर में जगह बनाने वाली एकमात्र एशियाई टीम है। स्पेन ने पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी है। उसने अपने ग्रुप में जांबिया और कोस्टारिका को परास्त किया, लेकिन जापान से उसे हार मिली। हालांकि नॉकआउट में उसने स्विटजरलैंड को 5-1 से पराजित किया। स्पेन 11 अगस्त को नीदरलैंड के साथ वेलिंग्टन में खेलेगी। नीदरलैंड ने पहली बार 2015 में विश्व कप खेला और नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। 2019 में वह फाइनल में पहुंची, जहां उसे अमेरिका से हार मिली। नीदरलैंड को इस बार भी मजबूत माना जा रहा है। सहमेजबान आस्ट्रेलिया तीन बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। उसे 12 अगस्त को अंतिम-8 में ब्रिस्बेन में फ्रांस के साथ भिड़ा है। फ्रांस पिछले 18 में से 16 मैच जीत चुकी है, लेकिन विश्व कप से एक माह पहले दोस्ताना मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने फ्रांस पर 1-0 से हैरत भरी जीत दर्ज की थी। इस क्वार्टर फाइनल में 75 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। फ्रांस की टीम के कोच कतर फीफा विश्व कप में सऊदी अरब के कोच रहे हर्व रेनार्ड हैं। उनकी कोचिंग में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना पर हैरतअंगेज जीत दर्ज की थी।
आईसीसी ने जारी किया नया वर्ल्ड कप शेड्यूलभारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख बदलीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने वनडे विश्व कप 2023 का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। 27 जून को आईसीसी ने शेड्यूल जारी किया था। जिसमें अब कुछ सुधार किया गया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जायेगा, लेकिन कुछ मैचों की तारीख बदल गयी हैं। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच ही होगा। यही दोनों टीमें 2019 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने थीं। यही दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगी। वहीं, भारत का पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई के मैदान में आस्ट्रेलिया के साथ होगा। कुल नौ मैचों को री-शेड्यूल किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला अब 15 अक्तूबर को नहीं बल्कि 14 अक्तूबर को खेला जायेगा। जिन नौ मैचों के शेड्यूल में बदलाव हुआ, उनमें से आठ मैचों की तारीखें बदली गयीं, जबकि एक मैच के समय में बदलाव किया गया है। भारत और पाकिस्तान का मैच अब 15 अक्तूबर की बजाय 14 अक्तूबर को खेला जायेगा। इस वजह से 14 अक्तूबर को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मैच 15 अक्तूबर को होगा।पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच अब 12 अक्तूबर की बजाय 10 अक्तूबर को होगा। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का मैच 13 अक्तूबर की बजाय 12 अक्तूबर को होगा। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का मैच 14 अक्तूबर की बजाय 13 अक्तूबर को होगा। इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच धर्मशाला में होने वाला मैच दोपहर की बजाय सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। भारत-पाकिस्तान के अलावा टीम इंडिया के नीदरलैंड के खिलाफ मैच को भी री-शेड्यूल किया गया। आईसीसी द्वारा इन मैचों के शेड्यूल में किया गया बदलाव10 अक्तूबर : इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (समय में बदलाव)10 अक्तूबर : पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (पहले यह मैच 12 अक्तूबर को होना था)12 अक्तूबर : आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (पहले यह मैच 13 अक्तूबर को होना था)13 अक्तूबर : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)14 अक्तूबर : भारत बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 15 अक्तूबर को होना था)15 अक्तूबर : इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान (पहले यह मैच 14 अक्तूबर को होना था)11 नवंबर :आस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)11 नवंबर : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पहले यह मैच 12 नवंबर को होना था)12 नवंबर : भारत बनाम नीदरलैंड (पहले यह मैच 11 नवंबर को होना था)नवरात्रि की वजह से मैच की तारीख में अहम बदलावदरअसल, पहले के शेड्यूल के मुताबिक 15 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच वाले दिन नवरात्रि का पहला दिन होता। गुजरात में रात भर गरबा नृत्य के साथ इसे मनाया जाता है। सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बीसीसीआई को किसी अन्य तारीख पर मैच कराने की सलाह दी थी। इसके बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से पाकिस्तान टीम के दो ग्रुप मैचों की तारीख में बदलाव को लेकर बात की थी। इस पर पाकिस्तान राजी हो गया और अब यह महामुकाबला 14 अक्तूबर को खेला जायेगा।वहीं, भारत-पाकिस्तान मैच 14 अक्तूबर को होने की वजह से पाकिस्तानी टीम को दो मैचों के बीच गैप देने के लिए 12 अक्तूबर के उसके मुकाबले को 10 अक्तूबर को शिफ्ट किया गया। अब पाकिस्तान की टीम 12 अक्तूबर की जगह 10 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में उतरेगी। यह फैसला टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले तीन दिन का अंतराल सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है, ताकि पाकिस्तान को तैयारी का सही समय मिल सके।भारत के 10 शहरों में होंगे मुकाबलेविश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जायेंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालिफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं।राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कपइस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
ग्रुप स्टेज में अजेय, हरमनप्रीत ने किये दो गोलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया है। इस हार के साथ ही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की टीम का सफर खत्म हो चुका है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच जीतना जरूरी था। मुकाबला ड्रॉ होने पर भी पाकिस्तानी टीम किस्मत भरोसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी, लेकिन 4-0 की हार के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई और टूनार्मेंट में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया। भारतीय टीम ने मैच के चारो क्वार्टर में एक-एक गोल किया। पहले दो क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। वहीं, तीसरे क्वार्टर में जुगरंत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और आखिरी क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने मैदानी गोल कर भारत के जीत के अंतर को और बड़ा कर दिया।
दूसरे टी-20 की हार के बाद कप्तान पांड्या हैं नाराज एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी-20 में वेस्ट इंडीज के हाथों मिली दो विकेट की करीबी हार के बाद खराब बल्लेबाजी की समस्या को स्वीकार किया। प्रोविडेंस स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 20 ओवर में 152 रन ही बना सका। मेहमान टीम की ओर से तिलक वर्मा (41 गेंद, 51 रन) ने अर्द्धशतक जड़ा। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर सका। वेस्ट इंडीज ने 153 रन का लक्ष्य सात गेंद शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया। पांड्या ने मैच के बाद कहा- हमारा बल्लेबाजी प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। विकेट लगातार गिरते रहे और पिच भी धीमी थी। हमने इतनी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की कि 160 रन से ज्यादा बना सकें। पांड्या ने कहा कि वह (तिलक वर्मा) जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा है, उस पर हम ध्यान दे रहे हैं। नंबर चार पर एक बायें हाथ के बल्लेबाज के होने से हमें दायें और बायें का संयोजन मिल जाता है। हमारे युवा खिलाड़ी आत्मविश्वास और निर्भयता के साथ आ रहे हैं। भारत ने 152 रन का बचाव करते हुए पहले ओवर में वेस्ट इंडीज के दो विकेट गिरा भी दिये, लेकिन निकोलस पूरन ने 40 गेंद पर 67 रन की आतिशी पारी खेलकर वेस्ट इंडीज को जीत के करीब पहुंचा दिया। मेजबान टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले कुछ झटके लगे लेकिन वह दो विकेट की जीत हासिल करने में सफल रही। पांड्या ने पूरन की बल्लेबाजी पर कहा- वह (पूरन) जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे स्पिनरों को लगाना मुश्किल हो जाता है। दो रन पर दो विकेट गिरने के बाद उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की वह कमाल था। इस बीच, तिलक ने भी भारतीय टीम का स्कोर कम होने पर पांड्या की बात से सहमति जाहिर की, हालांकि उन्होंने धीमे विकेट पर बल्लेबाजों के प्रदर्शन की सराहना की। तिलक ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, विकेट धीमा था। हमने सोचा कि 150-160 एक अच्छा स्कोर होगा। हो सकता है कि हम 10 रन पीछे रह गये, लेकिन यह एक अच्छा प्रदर्शन था (हमारे बल्लेबाजों द्वारा)। उन्होंने कहा कि पूरन ने जिस तरह बल्लेबाजी की उसके लिये उनको श्रेय जाता है। उन्होंने गेंदबाजों पर दबाव डाला। हम जानते थे कि अगर हम एक विकेट हासिल कर सकते हैं, तो हम मैच बचा सकते हैं क्योंकि विकेट धीमा था। ऐसा नहीं था बल्लेबाजी करना आसान है। यह एक गेंदबाज की पिच थी। दुर्भाग्य से, यह इतना मजेदार खेल है कि यह कभी भी पलट सकता है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के अनुभवी शटलर एचएस प्रणय को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के रोमांचक फाइनल में रविवार को चीन के वेंग होंग यांग से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।विश्व नंबर नौ प्रणय ने विश्व नंबर 24 यांग के विरुद्ध पहला गेम हारने के बाद दूसरे गेम में वापसी की, लेकिन चीनी शटलर एक घंटे 30 मिनट चले मुकाबलों को 21-9, 21-23, 22-20 से जीतने में सफल रहे।
औरंगाबाद से आज लौटेगी मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर तरुण वर्ग बालक अंडर-19 की इंटर कॉलेज लोहरदगा की टीमविद्या विकास समिति, झारखंड, क्षेत्र और महाविद्यालय के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोगों ने दी बधाईटीम एबीएन, लोहरदगा। बिहार के औरंगाबाद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 एवं 6 अगस्त को आयोजित 34वां क्षेत्रीय (बिहार, झारखंड) वॉलीबॉल प्रतियोगिता (तरुण बालक वर्ग अंडर-19) में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा ने राजकमल धनबाद को पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। इस जीत ने महाविद्यालय के साथ-साथ विद्या विकास समिति झारखंड का भी गौरव बढ़ाया है। टीम के खिलाड़ियों में सुजल बखला, पुनीत उरांव, हरीश उरांव, चरणजीत उरांव, निशित उरांव, रेहान फजल, जितेश उरांव, रोशन कुमार रवि, प्रियांशु उरांव, निखिल भगत एवं अजित भगत और टीम मैनेजर के रूप में आचार्य रितेश कुमार पाठक शामिल है। टीम 4 अगस्त को यहां से रवाना हुई थी और 7 अगस्त को लौटेगी। लौटने पर टीम का भव्य स्वागत होगा।टीम की सफलता के लिए बधाई देने वालों में क्षेत्र संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय मंत्री रामअवतार नारसरिया, क्षेत्र सचिव नकुल कुमार शर्मा, प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल, प्रदेश सचिव अजय कुमार तिवारी, खेलकूद के क्षेत्र प्रमुख सुरेश मंडल, गुमला विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्या विकास समिति झारखंड के सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता, शीला अग्रवाल, स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत, लोहरदगा नगर में विद्या भारती विद्यालयों के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद राय, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर अग्रवाल, सह सचिव अश्विनी कुमार, शिक्षाविद सदस्य कृष्णा प्रसाद, डॉ शशि गुप्ता, सदस्य शोभा देवी, जीतराम बड़ाईक, प्रदीप कुमार, पुष्कर महतो, संकुल प्रमुख बिपिन कुमार दास, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडे, महाविद्यालय के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी, महाविद्यालय विद्वत परिषद के सदस्यों में डॉ प्रमोद कुमार पुजारी, डॉ कुमुद अग्रवाल, डॉ लोहरा उरांव, गोरख पांडे, डॉ पूनम मिश्रा, परमानंद अग्रवाल, अजय मित्तल, बैजनाथ मिश्रा, देवानंद महतो, डॉ टी साहू, शिरीष केसरी, धनेश महतो, शिवशंकर सिंह, डॉ विद्यानंदन शर्मा, महाविद्यालय खेलकूद एवं शारीरिक प्रमुख यशोदा कुमारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मी शामिल हैl
पेनल्टी कॉर्नर भुनाने पर होगी भारत की नजरएशियाई चैंपियंस ट्राॅफी हॉकी में मलयेशिया के खिलाफ मैच आजएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खिताब का प्रबल दावेदार और तीन बार का विजेता भारत रविवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के मैच में मलयेशिया की कड़ी चुनौतियों का सामना करने उतरेगा। इस दौरान भारतीय टीम की कोशिश पेनल्टी काॅर्नर को भुनाने पर भी रहेगी। भारत को जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर मिले थे, लेकिन मेजबान टीम एक बार ही इसे गोल में बदल पायी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास और जुगराज सिंह के रहते टीम का पेनल्टी कॉर्नर का फायदा नहीं उठा पाना चिंता का विषय है। भारत ने चीन के खिलाफ 7-2 से जीत दर्ज की थी जिसमें छह गोल टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर पर किए थे। हालांकि, जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ मुकाबले में यह उलटा पड़ा गया। हरमनप्रीत पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल पाये थे जिसके कारण भारतीय टीम जापान से ड्रॉ खेल पायी थी। भारतीय टीम के कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह हर कोच के लिए चिंता की बात है जब उसकी टीम गोल करने के मौकों का फायदा नहीं उठा पाती है, चाहे वह पेनल्टी कॉर्नर हो या मैदानी गोल। पेनल्टी कॉर्नर पर अत्यधिक निर्भरता भी भारत की चिंता का कारण है। खिलाड़ी सर्कल के अंदर जाने या मैदानी गोल करने से बच रहे हैं।
विश्व चैंपियन महिला कंपाउंड टीम को मोदी ने दी बधाईएबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिये पहला स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला कंपाउंड टीम को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा- भारत के लिए यह गर्व का क्षण है। हमारी असाधारण महिला कंपाउंड टीम ने बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। हमारे चैंपियंस को बधाई...! उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।उल्लेखनीय है कि वी ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को बर्लिन में कंपाउंड महिला टीम फाइनल में मेक्सिको पर 235-229 की शानदार जीत दर्ज कर विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश को उसका पहला स्वर्ण पदक दिलाया। पहले राउंड में बाई मिलने के बाद भारत ने तुर्की, चीनी ताइपे और कोलंबिया को हराकर फाइनल में कदम रखा था। विश्व अंडर-21 और अंडर-18 खिताब जीतने वाले भारतीय तीरंदाजों ने कभी भी सीनियर स्तर पर विश्व खिताब नहीं जीता था।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंच कर विश्वकप की तैयारियों का जायजा लिया।विश्वकप से पहले ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस मैच कराने का सुझाव इकाना प्रशासन को दिया। इकाना स्टेडियम पर विश्वकप के पांच मैच खेले जाने हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच भी शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.