एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जापान ने फीफा महिला विश्व कप 2023 के एकतरफा मुकाबले में सोमवार को स्पेन को 4-0 से हराकर ग्रुप-सी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में हिनाटा मियाजावा (12वां, 40वां मिनट) ने विजेता टीम के दो गोल किये, जबकि रिको युकी (29वां मिनट) और मिना तनाका (82वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाया।
टीम एबीएन, रांची। पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के सदस्य राष्ट्रीय खिलाड़ी सह झारखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मुकेश चौबे के आकस्मिक निधन पर पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सिंह एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता ने मुकेश चौबे के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि मुकेश चौबे एक होनहार एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी था।उसने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया था। इसके निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है झारखंड ने एक राष्ट्रीय एवं अच्छा योद्धा खिलाड़ी खो दिया है। उक्त जानकारी उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
भारत का वेस्टइंडीज दौरावेस्टइंडीज ने दूसरा वनडे छह विकेट से जीता, सीरीज 1-1 से बराबरी परएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कैरिबियाई टीम ने छह विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.5 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 181 रन बनाये थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 36.4 ओवर में चार विकेट खोकर 182 रन बना लिये और छह विकेट से मैच अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं थे। दोनों दिग्गजों को आराम दिया गया था और इन दोनों की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पयी। इसी वजह से भारत को वेस्टइंडीज की उस टीम से हार का सामना करना पड़ा, जो वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर पाई है और क्वालिफायर राउंड में जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड जैसी टीमों से हार गयी थी। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 63 और केसी कार्टी ने नाबाद 48 रन बनाये। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 91 रन की नाबाद साझेदारी कर वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ पिछले 10 वनडे मैच में पहली जीत दिलायी।
2700 करोड़ का प्रस्ताव पर एम्बाप्पे खेलने को तैयार नहींअल हिलाल के प्रतिनिधियों से नहीं मिलेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। फ्रांस के स्टार फुटबालर किलियन एम्बाप्पे 27 सौ करोड़ रुपये से अधिक के भारीभरकम प्रस्ताव के बावजूद सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के लिए खेलने को तैयार नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल हिलाल के प्रतिनिधि एम्बाप्पे से मिलने के लिए पेरिस पहुंचे, लेकिन उन्होंने मुलाकात नहीं की। इसका मतलब यह है कि एम्बाप्पे सऊदी अरब जाने के इच्छुक नहीं हैं।मैल्कम जुड़े अल हिलाल सेएम्बाप्पे के अल हिलाल से जुड़ने की संभावनाओं ने इस वजह से भी जोर पकड़ा, क्यों कि उनके क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) उनसे करार की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी दे दी थी। अल हिलाल के प्रतिनिधि जेनिट सेंटपीटर्सबर्ग के विंगर मैल्कम से करार करने के लिए पेरिस आये थे। मैल्कम से तो अल हिलाल का चार वर्ष का करार हो गया, लेकिन म्बापे से मुलाकात नहीं हो पायी।रियल के साथ जुड़ने की हैं संभावनाएंएम्बाप्पे को इस सत्र में ही पीएसजी के लिए खेलना है, इसके बाद वह किसी भी क्लब से जुडऩे के लिए स्वतंत्र होंगे। वह पीएसजी के साथ जापान दौरे पर भी नहीं गये हैं। उनके स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के साथ जुड़ने की प्रबल संभावनाएं जतायी जा रही हैं। रियल ने 2021 में उन्हें 16 सौ करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन उस दौरान पीएसजी उन्हें अपने साथ जोडऩे में सफल रहा था।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनाम नीदरलैंड का मुकाबला बराबर रहा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत सहित चार देशों के टोरनेओ डेल सेंटेनारियो 2023 टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष हॉकी टीम बनाम नीदरलैंड का मुकाबला बुधवार रात को 1-1 से ड्रॉ रहा। यह मैच स्पेन के टेरासा में खेला गया। भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-23 का खिताब जीतने वाले नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां चल रहे 100वीं वर्षगांठ स्पेनिश हॉकी फेडरेशन-अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक कड़े मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। भारतीय टीम अपने शुरुआती मैच में मेजबान स्पेन से हार गयी था, लेकिन कल रात टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपना दमदार प्रदर्शन किया।
रांची की सड़कों पर विंटेज रोल्स-रॉयस चलाते दिखे महेंद्र सिंह धोनीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते हैं। उनके पास देश में सबसे बढ़िया, कीमती और विंटेज कार और बाइकों का कलेक्शन है। इन्हीं में से किसी बाइक या कार को चलाते हुए धोनी रांची में दिख जाते हैं। हाल ही में, एमएस धोनी को 1980 के दशक की एक बेहद विंटेज रोल्स-रॉयस चलाते हुए देखा गया। एक इंस्टाग्राम यूजर ने एमएस धोनी का यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी डुअल-टोन रोल्स-रॉयस चलाते हुए दिख रहे हैं। रांची की सड़कों पर धोनी को रोल्स-रॉयस सिवर व्रेथ II चलाते हुए देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गये। कैप्टन कूल मॉडर्न लक्जरी कारों से ज्यादा पुरानी और विंटेज गाड़ियों को पसंद करते हैं। धोनी जिस रोल्स-रॉयस सिल्वर व्रेथ II को इस वीडियो में चला रहे हैं, उसे 1976 में लॉन्च किया गया था। धोनी को इससे पहले रोवर मिनी कूपर स्पोर्ट और लैंड रोवर डिफेंडर 110 भी चलाते हुए देखा गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के पास पोंटियाक फायरबर्ड और एक निसान जोंगा भी है। इस कार को कभी सेना में इस्तेमाल किया जाता था।
एक दिन पहले हो सकता है भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को नियोजित एकदिवसीय विश्व कप मुकाबला एक दिन पहले, 14 अक्टूबर को आयोजित किया जा सकता है। क्रिकबज की ओर से बुधवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद पुलिस ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा है कि 15 अक्टूबर नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण वह भारत-पाकिस्तान मैच में सुरक्षा नहीं प्रदान कर सकेगी।
घरेलू सत्र 2023-24 में तीन वनडे, 8 टी20 और 5 टेस्ट खेलेगा भारत, जानिए कब-कहां होंगे मैचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से विश्व कप से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का मौका मिलेगा। इसके अलावा टीम 2023-24 घरेलू सत्र में आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट भी खेलेगी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला एकदिवसीय मोहाली में 22 सितंबर को खेला जायेगा जबकि इंदौर और राजकोट बाकी बचे दो मैच की मेजबानी क्रमश: 24 और 27 सितंबर को करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की।बीसीसीआई सचिव जय शाह ने संकेत दिये थे कि विश्व कप मुकाबलों की मेजबानी की दौड़ में पिछड़ने वाले मोहाली, नागपुर, राजकोट, इंदौर, तिरूवनंतपुरम जैसे स्थलों को घरेलू सत्र के दौरान इसकी भरपाई की जायेगी और उन्हें कम से कम दो मैच की मेजबानी मिलेगी। बीसीसीआई इस हफ्ते मीडिया अधिकार निविदा की घोषणा कर सकता है और ऐसे में कार्यक्रम की घोषणा करना जरूरी था। अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले विश्व कप के बाद भारत घरेलू सत्र में एकदिवसीय मैच नहीं खेलेगा। भारत को अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेना है और इसे देखते हुए हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम घरेलू सत्र में आठ टी-20 मैच खेलेगी। टीम इंडिया एकदिवसीय विश्व कप के एक हफ्ते बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच और फिर जनवरी 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगी। अफगानिस्तान ने 2018 में भारत में टेस्ट मैच खेला था, लेकिन उसकी सीमित ओवरों की टीम भारत में पहली बार शृंखला खेलेगी। विशखापत्तनम (23 नवंबर), तिरूवनंतपुरम (26 नवंबर), गुवाहाटी (28 नवंबर), नागपुर (एक दिसंबर) और हैदराबाद (तीन दिसंबर) आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबलों की मेजबानी करेंगे। जबकि अफगानिस्तान के खिलाफ मैच मोहाली (11 जनवरी), इंदौर (14 जनवरी) और बेंगलुरू (17 जनवरी) में होंगे। घरेलू सत्र के दौरान बड़ी शृंखला भारत और इंग्लैंड के बीच एंथोनी डि मेलो ट्रॉफी होगी। हैदराबाद (25 से 29 जनवरी), विशाखापत्तनम (दो से छह फरवरी), राजकोट (15-19 फरवरी), रांची (23-27 फरवरी) और धर्मशाला (सात से 11 मार्च) शृंखला के पांच टेस्ट की मेजबानी करेंगे। समय पर मैदान तैयार नहीं होने के कारण इस साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के मैच की मेजबानी से चूकने के बाद धर्मशाला को टेस्ट मेच के आयोजन के लिए चुना गया है। इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला के बाद और इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बीच तीन हफ्ते का अंतर होगा। कार्यक्रम इस प्रकार है :आस्ट्रेलिया शृंखला :पहला वनडे: 22 सितंबर (मोहाली)दूसरा वनडे: 24 सितंबर (इंदौर)तीसरा वनडे: 27 सितंबर (राजकोट)पहला टी-20: 23 नवंबर (विशाखापत्तनम)दूसरा टी-20: 26 नवंबर (तिरूवनंतपुरम)तीसरा टी-20: 28 नवंबर (गुवाहाटी)चौथा टी-20: एक दिसंबर (नागपुर)पांचवां टी-20: तीन दिसंबर (हैदराबाद)अफगानिस्तान शृंखला:पहला टी-20: 11 जनवरी (मोहाली)दूसरा टी-20: 14 जनवरी (इंदौर)तीसरा टी-20: 17 जनवरी (बेंगलुरू)इंग्लैंड शृंखला:पहला टेस्ट: 25-29 जनवरी (हैदराबाद)दूसरा टेस्ट: दो से छह फरवरी (विशाखापत्तनम) तीसरा टेस्ट: 15-19 फरवरी (राजकोट)चौथा टेस्ट: 23-27 फरवरी (रांची)पांचवां टेस्ट: तीन से सात मार्च (धर्मशाला)
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सोमवार को दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगातार बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वेस्ट इंडीज ने 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन के अंत तक दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिये थे। विंडीज को पांचवें दिन कल जीत के लिए 289 रन चाहिये थे, जबकि भारत को विजय हासिल करने के लिए आठ विकेट की दरकार थी। आखिरी दिन दो सत्रों तक बारिश न रुकने के बाद अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज को पहली पारी में पांच विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.