Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
ओडिशा के राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में रांची के जगदीश को सिल्वर मेडल
Published / 2026-09-14 09:47:40
ओडिशा के राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में रांची के जगदीश को सिल्वर मेडल

ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में रांची के जगदीश को सिल्वर मेडलटीम एबीएन, रांची। ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ धाम, पुरी में आयोजित तीन दिवसीय “इंडिया योग चैंपियनशिप एवं योग महोत्सव” में रांची के योग प्रशिक्षक जगदीश सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर ग्रुप में सिल्वर मेडल हासिल किया।चैंपियनशिप का आयोजन ओनली-योगा द्वारा सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी के सहयोग से 11 से 13 सितंबर 2026 तक किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जगदीश ने सीनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही योगासन प्रतियोगिता में जजमेंट के क्षेत्र में योगदान के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया।अपनी इस उपलब्धि पर जगदीश सिंह ने अपनी कोच एवं डिवाइन योगा अकादमी की निदेशक डॉ. परिणिता सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग ने उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि जगदीश इससे पहले सिलीगुड़ी में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में “चैंपियन ऑफ चैंपियन” वर्ग में रनर-अप का खिताब भी हासिल कर चुके हैं।वर्तमान में जगदीश सिंह झारखंड स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन एच एम) में योग प्रशिक्षक के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी एच सी ), ओरमांझी में कार्यरत हैं। योग के क्षेत्र में उनकी लगातार उपलब्धियां झारखंड के लिए भी गौरव का विषय हैं।

दामोदर सेफीफाइनल में, अजय टूर्नामेंट से बाहर
Published / 2026-09-13 20:55:19
दामोदर सेफीफाइनल में, अजय टूर्नामेंट से बाहर

प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कोयल, शंख और कारो भी जीती  टीम एबीएन, रांची। प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबलों में दामोदर, कोयल, शंख और कारो ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किये। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में दामोदर अपने पहले दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। वहीं, टीम अजय अपने पहले दोनों मुकाबला हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।  रविवार को पहले मुकाबले में दामोदर ने गंगा को 1-0 से पराजित किया। आरजे अरविंद मैन आॅफ द मैच रहे। वहीं, दूसरे मुकाबले में कोयल ने अमानत को 1-0 से हराया। इस मैच में कृष्ण कुमार शर्मा ने एक मात्र गोल किया और मैन आॅफ द मैच चुने गये। दिन के तीसरे मुकाबले में शंख ने अजय को 1-0 से पराजित किया। शंख के रंजीत कुमार को मैन आॅफ द मैच दिया गया। दिन के अंतिम मुकाबले में कारो ने भैरवी को 1-0 से हराया। कारो के निर्भय ने गोल किया। उन्हें मैन आॅफ द मैच दिया गया। प्रतियोगिता में प्रेस क्लब की टीम के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

अमानत, दामोदर और गंगा जीती, कोयल-भैरवी का मैच ड्रॉ
Published / 2026-09-12 22:00:44
अमानत, दामोदर और गंगा जीती, कोयल-भैरवी का मैच ड्रॉ

मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026  एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क, रांची। प्रेस क्लब मीडिया कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शनिवार को हो गया। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अमानत, दामोदर और गंगा ने जीत के साथ शुरूआत की। वहीं, कोयल-भैरवी का मैच बराबरी पर छूटा। उद्घाटन समारोह में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण झारखंड के निदेशक नीरज कुमार मुख्य अतिथि और खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के उप निदेशक निर्भय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। पहला मैच अमानत और कारो के बीच हुआ। अमानत ने यह मुकाबला 2-1 से जीता। अमानत की तरफ से राजा मेहंदी ने दो गोल और कारो की ओर से निर्भय ने एक गोल किया। राजा मेहंदी मैन आॅफ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में दामोदर ने शंख को एकतरफा मुकाबले में दो 2-0 से हराया। बासुदेव मिश्रा और नवल किशोर ने एक-एक गोल किया। बासुदेव मिश्रा मैन आॅफ द मैच रहे। कोयल और भैरवी के बीच खेला गया तीसरा मुकाबला एक-एक की बराबरी पर रहा। कोयल की ओर से मोनु कुमार और भैरवी की ओर से नूतन तिर्की ने गोल किया। नूतन तिर्की मैन आॅफ द मैच रहे। दिन के अंतिम मुकाबले में गंगा ने अजय को 2-1 से पराजित किया। गंगा की ओर से शंकर ठाकुर और राजेश सिंह ने और अजय की ओर से संतोष गुप्ता ने गोल किया। शंकर ठाकुर मैन आॅफ द मैच रहे। समारोह में प्रेस क्लब की टीम के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार मौजूद थे।

रांची : स्टार वॉरियर्स की तीन बेटियों का झारखंड U-16 टीम में चयन
Published / 2026-09-11 15:08:25
रांची : स्टार वॉरियर्स की तीन बेटियों का झारखंड U-16 टीम में चयन

स्टार वॉरियर्स की तीन बेटियों का झारखंड U-16 टीम में चयनटीम एबीएन, रांची। कांके चरदी स्थित स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब की तीन होनहार खिलाड़ियों राखी कुमारी, नैंसी मुंडा और आयुषी कुमारी का चयन झारखंड U-16 फुटबॉल टीम के लिए हुआ है। तीनों खिलाड़ी इस समय झारखंड टीम के साथ आंध्र प्रदेश में हैं और आज झारखंड-बिहार के बीच होने वाले मुकाबले में राज्य का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। राखी कुमारी और नैंसी मुंडा ऊलातू पंचायत के चरदी गांव की रहने वाली हैं, जबकि आयुषी कुमारी बोड़या पंचायत के संग्रामपुर गांव की निवासी हैं।इन बेटियों की सफलता की खास बात यह है कि मैदान की कमी के बावजूद खेतों में अभ्यास कर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब से लगातार खिलाड़ी झारखंड टीम में चयनित होकर राज्य के लिए पदक जीत रही हैं। यह ग्रामीण क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखती हैं। क्लब के कोच सह संस्थापक अनवरुल हक उर्फ बबलू ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी बेटियां परिस्थितियों से नहीं, अपनी मेहनत और हौसले से पहचान बना रही हैं। आज मैदान की कमी है, लेकिन उनके सपनों की कोई सीमा नहीं है। तीनों खिलाड़ियों के चयन पर जगदीश सिंह जग्गू, रश्मि तिर्की, शाहनवाज कुरैशी, राणा मिश्रा, रामेंद्र कुमार, समेंदर कुमार, शकील अहमद, नुरूल हक, सुमित महतो और छोटू टोप्पो सहित क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

पाकिस्तान को 19-0 से रौंद भारत सेमीफाइनल में
Published / 2026-09-10 19:32:20
पाकिस्तान को 19-0 से रौंद भारत सेमीफाइनल में

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी : भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा तूफान खड़ा किया कि मुकाबला शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद एकतरफा हो गया। गत चैंपियन भारत ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से गोलों की बारिश पूरे मुकाबले में जारी रही और पाकिस्तान की टीम लगातार दबाव में नजर आयी। भारत के गोल: पूजा साहू (7), रोशनी ऐंद (9, 60+), तनुश्री दिनेश कडू (11), सुखवीर कौर (13), सानिका चंद्रकांत माने (13, 23), मधु सिदार (16, 39), गीता यादव (18), तनुजा टोप्पो (25), पूजा मलिक (27, 49, 51), पूर्णिमा यादव (33), सुप्रिया (40, 54), कृष्णा शर्मा (48), बिनीमा धन (55)।

खेल आयोजन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं : निशिथ जायसवाल
Published / 2026-09-08 21:52:45
खेल आयोजन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं : निशिथ जायसवाल

विधायक प्रतिनिधि बोले- फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं बैमारी में स्व शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन रोमांचक मुकाबले के बाद विजेता व उपविजेता टीम को खस्सी और शील्ड देकर किया गया सम्मानित एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। भंडरा प्रखंड के बैमारी गांव में आयोजित स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामीण, खिलाड़ी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ डीआईजी रविन्द्र भगत उपस्थित रहे। इसके अलावा किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार एवं अमित वर्मा समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान के चारों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आये। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान कई रोमांचक क्षण देखने को मिले। समापन के बाद अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। फुटबॉल जैसे खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि गांवों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्व. शिव प्रसाद साहू की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है और आने वाले समय में भी इस तरह के आयोजन जारी रहने चाहिए। विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ डीआईजी रविन्द्र भगत ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और संघर्ष की भावना सिखाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन के सफल समापन पर आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान पूरा बैमारी गांव खेल और उत्सव के रंग में नजर आया।

एसके ब्रदर्स बना शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन
Published / 2026-09-05 22:51:44
एसके ब्रदर्स बना शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन

एसके ब्रदर्स बना शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियनफाइनल में जय मसीह गिरजाटोली लोयो को ट्राइब्रेकर में 5-3 से हरायाविजेता टीम को 80 हजार रुपये नकद व ट्रॉफीसेमीफाइनल में भी देखने को मिला रोमांचक मुकाबलाट्राइब्रेकर में जीतकर फाइनल में पहुंची गिरजाटोली लोयोटीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में रांची जिले के मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का फाइनल शनिवार को जय मसीह गिरजाटोली लोयो और एसके ब्रदर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले का निर्णय ट्राइब्रेकर से हुआ, जिसमें एसके ब्रदर्स ने 5-3 गोल से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।टूर्नामेंट के विजेता एसके ब्रदर्स को बंझिला की मुखिया सोहंती एक्का ने 80 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता जय मसीह गिरजाटोली लोयो की टीम को शहीद एतवा उरांव की पत्नी विमला देवी ने 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। एसके ब्रदर्स के अभिषेक खलखो को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।इससे पूर्व टूर्नामेंट के अंतिम चरण में सुपर किंग लोयो, जय मसीह गिरजाटोली लोयो और एसके ब्रदर्स की टीमें पहुंची थीं। पांच सितंबर को लॉटरी के माध्यम से एसके ब्रदर्स को सीधे फाइनल में प्रवेश मिला। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जय मसीह गिरजाटोली लोयो और सुपर किंग लोयो आमने-सामने थीं। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद ट्राइब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने 6-5 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक पितरुस खलखो, मो. महबूद प्रदीप केवट, रंजीत खलखो और विनोद खलखो, सन्नी सहित कई लोगों की भूमिका रही।फोटो संकेत : विजेता टीम के साथ कृषि मंत्री, मुखिया सोहंती एक्का, विमला देवी, आयोजन समिति के सदस्य व अन्य लोग। और खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद उनका और समिति सदस्यों का हौंसला बढ़ातीं कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की।

रांची : शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए तीन रोमांचक मुकाबले
Published / 2026-09-04 20:39:45
रांची : शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए तीन रोमांचक मुकाबले

जय मसीह, एसके ब्रदर्स और सुपर किंग लोयो की टीम पहुंची सेमीफाइनल में  टाईब्रेकर में एसके ब्रदर्स टीम की रोमांचक जीत टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में रांची जिले के मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2026 के चौथे दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल के कई रोमांचक मुकाबले खेले गये। मुकाबलों में जीत दर्ज कर जय मसीह गिरजाटोली लोयो, एसके ब्रदर्स और सुपर किंग लोयो ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी भी मौजूद रहेंगे। जय मसीह और सुपर किंग लोयो ने दर्ज की आसान जीत पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने संत जेवियर इंटर कॉलेज मांडर को 2-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एनएफसी पोखर टोली और एसके ब्रदर्स के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।निर्धारित समय में निर्णय नहीं होने के बाद मुकाबले का फैसला टाईब्रेकर से हुआ। इसमें एसके ब्रदर्स ने 5-4 गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुपर किंग लोयो ने नव युवक संघ कंजिया को 1-0 गोल से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। लॉटरी से एक टीम को मिलेगा सीधे फाइनल में प्रवेश टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों के शामिल होने के कारण प्रतियोगिता के प्रारूप में विशेष व्यवस्था की गयी है। सुपर किंग लोयो, जय मसीह गिरजाटोली लोयो और एसके ब्रदर्स सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। पांच सितंबर को लॉटरी के माध्यम से एक टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिलेगा, जबकि शेष दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जायेगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।

एतवा उरांव फुटबॉल : कंजिया सहित पांच टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में
Published / 2026-09-03 20:43:42
एतवा उरांव फुटबॉल : कंजिया सहित पांच टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए पांच रोमांचक मुकाबले तीसरे दिन चार मुकाबलों के बाद दूसरे चक्र का भी हुआ एक मैच टाईब्रेकर में कंजिया और तिगरा ने दर्ज की जीत टीम एबीएन, रांची। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में रांची जिले के मांडर प्रखंड अंतर्गत बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट- 2026 के तीसरे दिन गुरुवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गये। टूर्नामेंट का शुभारंभ बंझिला पंचायत समिति सदस्य जमील आलम एवं नसीम खान ने किया।वहीं पहले मुकाबले में सरना नव युवक संघ गुड़गुड़जाड़ी और नव युवक संघ कंजिया के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक निर्णय नहीं होने पर मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें कंजिया की टीम ने 6-5 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में यूनाइटेड एफसी बिजुरिया पंचायत और जेएच-01 अक्षय स्पोर्टिंग तिगरा आमने-सामने थे। इस मैच का फैसला भी टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें तिगरा की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरे मुकाबले में वसीम 11 ने अमित ब्रदर्स हेसमी को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनायी। वहीं चौथे मुकाबले में सुपर किंग लोयो ने युवा विकास क्लब बुढ़ाखुखरा को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे चक्र में कंजिया ने बनायी क्वार्टर फाइनल में जगह दूसरे चक्र के पहले मुकाबले में नव युवक संघ कंजिया और जेएच-01 स्पोर्टिंग के बीच मुकाबला हुआ। मैच का फैसला टाईब्रेकर से हुआ, जिसमें कंजिया की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं इससे पहले टूर्नामेंट में संत जेवियर कॉलेज मांडर, जय मसीह लोयो, एनएफसी पोखरटोली, एसके ब्रदर्स की टीमें पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी हैं। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के बीच लगातार रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिससे खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

पेज 1 / 230 (कुल खबरें: 2069)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.