Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

खेल समाचार

View All
झारखोर ने कोल कैपिटल क्लब धनबाद को किया पराजित
Published / 2026-08-22 18:45:39
झारखोर ने कोल कैपिटल क्लब धनबाद को किया पराजित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। बेहराकुदर  में 0058 ग्रुप के तत्वावधान में स्व. परमेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मुख्य अतिथि के रूप में  फीता काटकर व नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच इंकलाब क्लब झारखोर और कोल कैपिटल क्लब धनबाद के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में झारखोर की टीम 1-0 से विजयी रही। मैच का संचालन बिट्टू सिंह ने किया।मौके पर मुखिया जालिम रजक, पंचायत समिति सदस्य दुर्गा प्रसाद, मृत्युंजय सिंह, रामबालक सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रिका सिंह, नागेश्वर सिंह, मोहन सिंह, प्रभाष सिंह, सुभाष सिंह, सीटू मिश्रा, माना पाठक, बंटी सिंह,छोटन अंसारी, रामसुंदर दास, कामता सिंह, रंधीर सिंह आदि थे। आयोजन में समाजसेवी मिथुन सिंह राजपूत ग्रुप का योगदान रहा। समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमो ने भाग लिया है। फाइनल में विजेता व उप विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार दिया जायेगा।

हॉकी विश्व कप : भारत ने पाक को पांच गोल से रौंद किया टूर्नामेंट से बाहर
Published / 2026-08-20 00:02:05
हॉकी विश्व कप : भारत ने पाक को पांच गोल से रौंद किया टूर्नामेंट से बाहर

हॉकी विश्व कप : भारत की शानदार जीतरोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5-3 से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (एमस्टेलवीन, नीदरलैंड)। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ FIH हॉकी पुरुष विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में 5-3 से जीत दर्ज की। भारत ने पहले क्वाटर में ही 2 गोल करके अपना दबदबा बनाया। पाकिस्तान ने दूसरे क्वाटर में वापसी करते हुए 2 गोल किए लेकिन भारत ने दो और गोल करते हुए फिर 2 गोल की बढ़त बनाई। तीसरे क्वाटर में भारत ने एक और गोल करते हुए 5 गोल कर दिए और पाकिस्तान को दबाव में डाल दिया। चौथे क्वाटर की शुरूआत में पाकिस्तान ने गोल करते स्कोर 5-3 किया लेकिन इसके बाद भारत ने कोई चूक नहीं होने दी और डिफेंस और आक्रमण के तालमेल से 5-3 से जीत अपने नाम की।

डी ए वी गांधीनगर की बैडमिंटन टीम का परचम
Published / 2026-08-19 23:58:50
डी ए वी गांधीनगर की बैडमिंटन टीम का परचम

डी ए वी गांधीनगर की बैडमिंटन टीम का परचमएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। डी ए वी गांधीनगर की बैडमिंटन टीम ने रांची जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 17 सिगल बालक में अभिनव झा विजेता तथा डबल्स अंडर 15 में तन्मय और पिगुवा की जोड़ी ने विजेता तथा डबल्स अंडर 17 में अभिनव और पियुष की जोड़ी को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल में निखार आता है। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा, निशा कुमारी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को  उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

2014 के बाद ली गयी इन परीक्षाओं की होगी जांच, 90 दिनों का समय
Published / 2026-08-18 21:53:33
2014 के बाद ली गयी इन परीक्षाओं की होगी जांच, 90 दिनों का समय

टीम एबीएन, रांची। जेपीएससी की जिन परीक्षाओं के टीडीपीएल के माध्यम से आयोजित होने की बात सामने आई है, उनमें 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के अलावा 11वीं, 12वीं और 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट), असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), फॉरेस्ट रेंज आॅफिसर, असिस्टेंट कंजरवेटर आॅफ फॉरेस्ट, मेडिकल कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, हेल्थ सर्विस कंबाइंड रिक्रूटमेंट, म्युनिसिपल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और प्रोजेक्ट मैनेजर भर्ती समेत कुल 13 परीक्षाएं शामिल बतायी गई हैं। वहीं जेएसएससी की ओर से टीडीपीएल के माध्यम से कराई गई परीक्षाओं में जेएसएससी-सीजीएल/जेजीजीएलसीसीई-2023, टेक्निकल/स्पेसिफिक ग्रेजुएट लेवल कंबाइंड प्रतियोगिता परीक्षा, महिला पर्यवेक्षिका, फील्ड वर्कर प्रतियोगिता परीक्षा, फॉरेस्ट गार्ड प्रतियोगिता परीक्षा और पीजीटी शिक्षक भर्ती परीक्षा (पीजीटीटीसीई-2023) शामिल हैं। बताते चलें कि जेएसएससी ने 20 मई 2025 को टीडीपीएल को अपनी सूची से हटा दिया था। इसके बाद आयोजित परीक्षाओं को टीडीपीएल से संबंधित नहीं बताया गया है।

सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर का परचम
Published / 2026-08-17 21:28:28
सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर का परचम

सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर का शानदार प्रदर्शन, 19 वर्षीय बालक वर्ग में प्रथम स्थान टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर, सीसीएल, रांची के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन और शानदार टीम भावना का परिचय देते हुए सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय 19 वर्षीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता धनबाद जिले के बर्ड्स गार्डन स्कूल में आयोजित की गयी, जिसमें बिहार-झारखंड के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीएवी गांधीनगर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रणनीति, दमदार खेल और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मुकाबलों में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों ने रेडिंग और डिफेंस दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बेस्ट रेडर का खिताब कप्तान सूर्योत्तम कुमार को मिला वहीं खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों में भी संयम बनाए रखने की क्षमता ने टीम को विजय तक पहुंचाया। टीम में अर्श कुुमार, हर्ष, अमन, कौशिक, आरव, सक्षम, पृथ्वी, शुभम, आंशिक, निखिल एवं जिशान शामिल थे। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, खेल के प्रति समर्पण तथा प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को आगे नेशनल  के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। 

अक्टूबर में होगा झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप
Published / 2026-08-13 17:50:43
अक्टूबर में होगा झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप

आगामी नेशनल के लिए यहीं से होगा खिलाड़ियों का चयन झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक में आयोजन की तैयारियों पर बनी रणनीति, विभिन्न समितियों का गठन एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। झारखंड में बॉक्सिंग  को और मजबूत करने तथा राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को रांची स्थित एसोसिएशन कार्यालय में अध्यक्ष अरुणा मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी झारखंड स्टेट  बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के आयोजन और राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक 2026 को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बॉक्सिंग हॉल ,खेलगांव, रांची में झारखंड स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विशेष बात यह है कि आगामी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम के खिलाड़ियों का चयन इसी स्टेट चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। बैठक में प्रतियोगिता को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। संतोष अग्रवाल को आॅगेर्नाइजिंग कमेटी का सचिव बनाया गया है।  प्रतियोगिता के संचालन एवं विभिन्न जिलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए समन्वय समिति में जगरनाथ त्रिया, रामदास दयानंद को जिम्मेदारी दी गयी है। रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी नितेंद्र बासु और सचिन को सौंपी गई है। वहीं तकनीकी समिति में तरुणा मिश्रा और ईश्वर राव को तकनीकी हेड बनाया गया है। प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी प्रकाश कुमार मंडल एवं कुणाल शर्मा को दी गई है। वहीं प्रायोजन एवं सहयोग जुटाने के लिए अरुणा मिश्रा, अधिवक्ता राजेश शुक्ला और किशोर मंत्री को स्पांसरशिप प्रभारी बनाया गया है। रिंग मैनेजमेंट की जिम्मेदारी ईश्वर राव और सचिन कुमार पांडे को सौंपी गई है। वित्तीय व्यवस्था के लिए दीपक कुमार, फाइनेंस कमिटी में रहेंगे। बैठक में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। धनबाद से कुणाल शर्मा, चाईबासा से जगरनाथ त्रिया, जामताड़ा से रामदास दयानंद उपस्थित रहे। रांची से महासचिव प्रकाश कुमार मंडल, सचिन कुमार, सचिन पाण्डेय, जमशेदपुर से तरुणा मिश्रा ने बैठक में भाग लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि झारखंड के प्रतिभावान खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जायेगा और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष रखा जायेगा। एसोसिएशन ने राज्य के सभी जिलों, खिलाड़ियों, अभिभावकों, तकनीकी अधिकारियों और खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में सक्रिय सहयोग एवं भागीदारी की अपील की है। एसोसिएशन का लक्ष्य आगामी स्टेट चैंपियनशिप को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित कर झारखंड स्टेट बॉक्सिंग को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान दिलाना है। उक्त जानकारी झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश कुमार मंडल ने दी।

मीनाक्षी लेखी बनीं दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया की चेयरपर्सन
Published / 2026-08-12 21:02:38
मीनाक्षी लेखी बनीं दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया की चेयरपर्सन

दिव्यांग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, खिलाड़ियों से कहा- कर्म करते जाइए, रास्ता अपने आप खुलता चला जायेगा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (आगरा)। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री, पूर्व सांसद, वरिष्ठ समाजसेविका एवं सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी अधिवक्ता मीनाक्षी लेखी ने भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम एवं भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का संचालन करने वाली संस्था दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया की चेयरपर्सन के रूप में नयी जिम्मेदारी संभाली है। आगरा में आयोजित भव्य दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड समारोह के दौरान मीनाक्षी लेखी को बोर्ड की चेयरपर्सन के रूप में जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ निभायेंगी तथा दिव्यांग क्रिकेट को देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। श्रीमती लेखी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने राजकुमार होते हुए भी अपने माता-पिता के आदेश का पालन किया और वनवास स्वीकार किया। जीवन में हर व्यक्ति के लिए उसका कर्म प्रधान होता है। इसलिए हमें अपने कर्म को पूरी ईमानदारी से करते रहना चाहिए, रास्ते अपने आप खुलते चले जायेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा देश के लिए गौरव का विषय है। दिव्यांग खिलाड़ियों को केवल खेल के मैदान तक सीमित न रखकर उन्हें समाज में सम्मान, अवसर और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया के अध्यक्ष श्री मुकेश कंचन ने श्रीमती मीनाक्षी लेखी का स्वागत करते हुए कहा कि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया को आपके रूप में एक मां मिल गयी है। बोर्ड को एक ऐसी मां की सख्त जरूरत थी, जो अपने बच्चों को आगे बढ़ने, संघर्ष करने और कर्म करने की प्रेरणा दे सके। हमें विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में दिव्यांग क्रिकेट नयी ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। वहीं व्हीलचेयर यूनिट के अध्यक्ष डॉ भगवान तलवारे ने बोर्ड की चेयरपर्सन के रूप में मीनाक्षी लेखी के जुड़ने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सरोकारों से दिव्यांग क्रिकेट को निश्चित रूप से नयी दिशा और मजबूती मिलेगी। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया द्वारा देश में दिव्यांग क्रिकेट को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में बोर्ड बहुत जल्द मुंबई में भारत, श्रीलंका और नेपाल के बीच त्रिकोणीय दिव्यांग क्रिकेट श्रृंखला आयोजित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस श्रृंखला के माध्यम से तीनों देशों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। बोर्ड पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मीनाक्षी लेखी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम और भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को नयी ऊर्जा मिलेगी तथा देश के हजारों दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नये अवसरों के द्वार खुलेंगे। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मान, अवसर और बेहतर मंच प्रदान करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाना है। मिनाक्षी लेखी के आलावा नीरज अशोक शर्मा को सीनियर वाईस चेयरपर्सन खालिद अब्बास को चीफ आॅपरेटिंग अफसर सीओओ, नीरज शर्मा सीए को डायरेक्टर फाइनेंस तथा राजस्थान रॉयल के आईपीएल खिलाडी अजित चंदेला को डायरेक्टर टेक्निकल आॅफ बोर्ड के पदों से नवाजा गया। आगरा में आयोजित दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड 2026  इस आयोजन में झारखंड कि दिव्यांग पारा क्रिकेट खिलाड़ी महिमा उरांव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर आफ द ईयर दिव्यांग वूमेन एस क्रिकेट में ) अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कंचन ने दी।

सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी : डीएवी गांधीनगर की छात्राओं को तृतीय स्थान
Published / 2026-08-07 22:05:45
सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी : डीएवी गांधीनगर की छात्राओं को तृतीय स्थान

टीम एबीएन, रांची। मधुपुर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका अंडर-17) में डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर, सीसीएल, रांची की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। पूरे प्रतियोगिता के दौरान टीम ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं और विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों को बधाई दी।

एसआर डीएवी के अरहान को अरहान आलम ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड
Published / 2026-08-06 20:12:44
एसआर डीएवी के अरहान को अरहान आलम ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के अरहान आलम ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप 2026 में जीता स्वर्ण पदक  एबीएन स्पोर्ट्स  डेस्क। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्रतिभाशाली छात्र एवं मार्शल आर्ट खिलाड़ी अरहान आलम (13) ने 18वीं अरनीस चैंपियनशिप-2026 में अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर विद्यालय, अभिभावकों एवं झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहां कड़े मुकाबलों के बीच अरहान ने अपने शानदार कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासित प्रदर्शन से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने अरहान आलम को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अरहान भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और विद्यालय का गौरव बढ़ाते रहेंगे। प्राचार्य ने अरहान आलम के साथ-साथ उनके अभिभावक को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,416