Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
 वर्ल्ड कप तक ही टीम इंडिया के कोच रहेंगे राहुल द्रविड़
Published / 2023-07-19 23:33:30
वर्ल्ड कप तक ही टीम इंडिया के कोच रहेंगे राहुल द्रविड़

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर भारत वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लेता है तो उसके बाद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल सकता है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वर्ल्ड कप तक का है। ऐसे में उनके बाद टीम इंडिया को नया कोच मिलना तय है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ निजी कारणों से टीम इंडिया के हेड कोच नहीं बनने रहना चाहते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार के बाद रवि शास्त्री की कोच पद से छुट्टी हो गयी थी। जिसके बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाया गया था। हालांकि राहुल द्रविड़ उस वक्त भी टीम इंडिया के कोच बनने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन उस वक्त के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने राहुल द्रविड़ को इसके लिए मना लिया था। बीसीसीआई से जुड़े हुए एक सोर्स ने इनसाइड स्पोर्ट्स से कहा, राहुल द्रविड़ कोच के पद के लिए तैयार नहीं थे। विदेशी दौरों की वजह से वे ज्यादा दिन तक अपने परिवार दूर नहीं रहना चाहते थे। हालांकि टीम इंडिया के लिए उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली, लेकिन अगर वर्ल्ड कप में भारत को जीत मिलती है तो वह इस पद पर बने रहना नहीं चाहते हैं। वर्ल्ड कप पर है टीम इंडिया की फोकस हालांकि बीसीसीआई की तरह से इस बात को लेकर कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल टीम इंडिया की नजर अपने घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर हैं। भारत ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप 2011 में एमएस धोनी की अगुवाई में जीता था। ऐसे में टीम इंडिया इस खिताब को जीतकर 12 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। वर्ल्ड कप से पहले राहुल द्रविड़ को आराम भी दिया जायेगा। टीम इंडिया के आयरलैंड दौरे पर राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच का पद संभालते हुए नजर आयेंगे।

भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को 108 रनों से हराया
Published / 2023-07-19 23:28:40
भारतीय महिलाओं ने बांग्लादेश को 108 रनों से हराया

सीरीज हारने से बचा भारत एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने बुधवार को यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दूसरे महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 108 रन से हराकर खुद को सीरीज हारने से बचा लिया है। अब तीन मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है। भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स (86) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 228 रन बनाये। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 35.1 ओवर में सिर्फ 120 रन पर ढेर हो गयी। भारत के लिए स्मृति मंधाना (36) और हरलीन देओल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली। बांग्लादेश के लिए फरगाना हक (47) और रितु मंडल (27) ही भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर खेल पाये। जेमिमा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन रन देकर चार विकेट चटकाये। तीसरा और अंतिम वनडे शनिवार को यहीं खेला जायेगा। जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। पहला वनडे मैच बांग्लादेश ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 40 रनों से अपने नाम किया था।

एशिया कप : दो सितंबर को पाक से भिड़ेगी टीम इंडिया
Published / 2023-07-19 23:24:12
एशिया कप : दो सितंबर को पाक से भिड़ेगी टीम इंडिया

एशिया कप 2023 का फुल शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख आयी सामने एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका-पाकिस्तान में होने जा रहे एशिया कप 2023 का फुल शेड्यूल सामने आ चुका है। पहला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान बनाम नेपाल के बीच होगा। और 17 सितंबर को फाइनल मुकाबला श्रीलंका में खेला जायेगा। इस साल वनडे फॉर्मेट में हाइब्रिड मॉडल के आधार खेला जायेगा। टूर्नामेंट के 4 मैच पाकिस्तान में जबकि बाकी के मैच श्रीलंका में खेले जायेंगे। जय शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे वनडे एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है! आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोड़ने वाले बंधनों को संजोयें। इस तारीख को होगा भारत-पाक मैच भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में खेला जायेगा। एशिया कप 6 देशों की टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में खेला जायेगा। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। कुल 13 मैच खेले जायेंगे। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सुपर-4 में जगह बनाएंगी, जबकि सुपर-4 में सभी टीमों के पास फाइनल में जगह बनाने के लिए तीन-तीन मैच होंगे। एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल - 30 अगस्त - पाकिस्तान बनाम नेपाल - मुल्तान 31 अगस्त - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - कैंडी 2 सितंबर - भारत बनाम पाकिस्तान - कैंडी 3 सितंबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान - लाहौर 4 सितम्बर - भारत बनाम नेपाल - कैंडी 5 सितंबर - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान - लाहौर सुपर-4 (प्रत्येक टीम खेलेगी तीन मैच) :- 6 सितंबर - ए1 बनाम बी2 - लाहौर 9 सितंबर - बी1 बनाम बी2 - कैंडी 10 सितंबर - ए1 बनाम ए2 - कैंडी (भारत बनाम पाकिस्तान, सुपर-4 में दोनों टीमों के पहुंचने की सूरत पर) 12 सितंबर - ए2 बनाम बी1 - दांबुला 14 सितंबर - ए1 बनाम बी1 - दांबुला 15 सितंबर - ए2 बनाम बी2 - दांबुला 17 सितंबर - फाइनल - कोलंबो

डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा फीफा महिला विश्व कप
Published / 2023-07-18 19:49:22
डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होगा फीफा महिला विश्व कप

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 20 जुलाई से शुरू होने वाले बहुप्रतीक्षित फीफा महिला विश्व कप 2023 का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जायेगा। प्रसार भारती ने मंगलवार को यह घोषणा की। अमेरिका आधारित कंपनी 1 स्टेडिया द्वारा रणनीतिक उप-लाइसेंसिंग के सौजन्य से यह आयोजन पूरे भारत में लाखों घरों में प्रसारित होगा।

विंडीज से दूसरा टेस्ट रन मशीन विराट के लिए होगा खास, जानें कैसे...
Published / 2023-07-18 12:48:52
विंडीज से दूसरा टेस्ट रन मशीन विराट के लिए होगा खास, जानें कैसे...

500वें इंटरनेशनल मैच में गजब करेंगे विराट कोहलीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट विराट कोहली के लिए स्पेशल रहने वाला है। ये उनके इंटरनेशनल करियर का 500वां मैच होगा। उनके करियर में आने वाला एक पड़ाव होगा। ये वो मंजिल होगी जहां तक गिने चुने क्रिकेटर ही पहुंच सके हैं और विराट कोहली उनमें से एक होंगे। अब जब मुकाबला इतना बड़ा है तो फिर जाहिर है कि विराट कोहली से भी कुछ बड़ा करने की उम्मीद होगी और, अगर आप भी यही उम्मीद लगाये बैठे हैं तो जान लीजिये कि अपने 500वें इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली वाकई गजब करने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि विराट कोहली भला ऐसा क्या गजब करेंगे? तो वही जो हर बल्लेबाज अपने ऐतिहासिक मैच को यादगार बनाने के लिए करते हैं। और, एक बात विराट कोहली के लिए अपने 500वें मैच को यादगार बनाने का इससे अच्छा मौका हो भी नहीं सकता? इसलिए क्योंकि उन्हें अपना 500वां मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेलना है। अब आप कहेंगे कि पोर्ट ऑफ स्पेन का विराट कोहली के 500वें मैच से क्या कनेक्शन? तो ये कनेक्शन पोर्ट ऑफ स्पेन में विराट कोहली के शानदार रिकॉर्ड के चलते जुड़ता है। आंकड़े ऐसे हैं कि पोर्ट ऑफ स्पेन में विराट कोहली के बल्ला लेकर मैदान पर उतरने भर की ही देर होती है।500वां इंटरनेशनल मैच खेलने जा रहे विराट कोहली का पोर्ट ऑफ स्पेन में रिकॉर्ड कैसा है, अब जरा वो भी देख लीजिये। उन्होंने यहां 9 इंटरनेशनल मैचों में 3 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 552 रन बनाये हैं। इस दौरान उनका बैटिंग औसत 92 का रहा है।पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले 9 इंटरनेशनल मैचों में विराट कोहली ने 7 वनडे, 1 टी-20 इंटरनेशनल और 1 टेस्ट खेला है। 7 वनडे में 107.60 की औसत से विराट ने पोर्ट ऑफ स्पेन में 538 रन बनाये हैं। यहां खेले 1 टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 14 रन दर्ज हैं। जबकि टेस्ट में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। लेकिन इस बार उन्हें ये मौका मिल सकता है और, अगर मौका मिलेगा तो उसे भुनाना भी विराट खूब जानते हैं; क्योंकि पिछले 15 साल में खेले 499 इंटरनेशनल मैचों से वो यही करते आये हैं।

अल्काराज बने विम्बलडन के नये बादशाह
Published / 2023-07-17 09:00:19
अल्काराज बने विम्बलडन के नये बादशाह

अल्काराज ने जोकोविच से छीनी बादशाहतफाइनल में हराया, विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बनेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इतिहास रच दिया है। वह विंबलडन 2023 के चैंपियन बन गये हैं। पांच सेट तक चले फाइनल में वर्ल्ड नंबर-वन अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया। 20 साल के अल्काराज विंबलडन जीतने वाले स्पेन के तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले सेंटाना ने 1966 में और राफेल नडाल ने 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। 12 साल बाद स्पेन के किसी खिलाड़ी ने यह ग्रैंड स्लैम जीता है।

अमेरिकी ओपन : लक्ष्य सेमीफाइनल में, सिंधू का सफर खत्म
Published / 2023-07-15 18:06:38
अमेरिकी ओपन : लक्ष्य सेमीफाइनल में, सिंधू का सफर खत्म

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में संपन्न कनाडा ओपन के विजेता और भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन हमवतन शंकर मुथुसामी को हरा कर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गये हैं। शुक्रवार को खेले गये सेमीफाइनल में लक्ष्य का सामना चीनी शटलर ली शि फेंग से होगा। लक्ष्य ने चेन्नई के युवा शटलर शंकर को आसान मुकाबले में 21-10, 21-17 से मात दी। करीब 38 मिनट तक चले मैच में शंकर कभी भी लक्ष्य के सामने टिकते दिखायी नहीं दिये।

वनडे सीरीज में भी हमें सतर्क रहना होगा : हरमनप्रीत कौर
Published / 2023-07-14 19:42:42
वनडे सीरीज में भी हमें सतर्क रहना होगा : हरमनप्रीत कौर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को चार विकेट आसानी से गंवाने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को कहा कि मेजबान देश के बल्लेबाजों ने लो स्कोरिंग मैच में जिस तरह रन जुटाये, उससे न सिर्फ हमें सीख मिली है बल्कि आगामी एक दिवसीय सीरीज में भी हमें सतर्क रहना होगा। बांग्लादेश में आज मिली हार के बावजूद भारत ने 2-1 से टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा- बांग्लादेश के बल्लेबाज जिस अंदाज से खेल रहे थे, उससे हमारे खिलाड़ियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होने लो स्कोरिंग मैच में एक एक रन जुटाया और हमें मौका नहीं दिया।

विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले इंडियन ओपनर बने यशस्वी जायसवाल
Published / 2023-07-14 13:15:56
विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले इंडियन ओपनर बने यशस्वी जायसवाल

यशस्वी ने लगायी रिकॉर्ड्स की झड़ीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेमिनिका में डेब्यू किया। उन्होंने  टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को पहली पारी में शतक जड़ा। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की साझेदारी की। रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज हैं। यशस्वी से पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन बनाए थे। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन बनाये थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.