Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
जोकोविच 24वें ग्रैंड स्लैम से महज दो कदम दूर
Published / 2023-07-12 20:12:34
जोकोविच 24वें ग्रैंड स्लैम से महज दो कदम दूर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच साल के तीसरे और कुल 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए विंबलडन 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। जोकोविच ने मंगलवार को खेले गये क्वार्टरफाइनल में रूस के आंद्रे रुबलेव के खिलाफ पिछड़कर वापसी करते हुए 4-6, 6-1, 6-4, 6-3 से जीत हासिल की। फाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच का मुकाबला इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त जैनिक सिनर से होगा। सिनर ने रूस के रोमन सफीउलिन को 6-4, 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में कदम रखा है। जोकोविच अपना 46वां बड़ा सेमीफाइनल खेलते हुए सर्वाधिक सेमीफाइनल खेलने में रोजर फेडरर के पुरुष एकल रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। दूसरी ओर, 25 वर्षीय रूबलेव आठवीं बार प्रमुख क्वार्टरफाइनल खेल रहे थे, लेकिन वह अब भी अपने पहले सेमीफाइनल की तलाश में हैं। ओपन युग में किसी भी खिलाड़ी ने जीत के बिना इतने ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल नहीं खेले हैं। रुबलेव आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टरफाइनल में भी जोकोविच से भिड़े थे, जहां सर्बियाई खिलाड़ी ने जीत हासिल की थी।जोकोविच ने रुबलेव के बारे में कहा कि मैंने जब ग्रैंड स्लैम में उनका सामना किया तो वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे। यह ऐसी चीज है जिसकी उनके जैसे खिलाड़ी से उम्मीद की जाती है। वह खेल के प्रति बहुत समर्पित हैं और हमेशा सुधार करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा- मैं बिना किसी संदेह के उनके खेल में सुधार देख सकता हूं। मुझे लगता है कि आज उसने बहुत बढ़िया टेनिस खेला। वह बहुत दबाव डाल रहा था, बहुत तेज खेल रहा था। सिनर के साथ जोकोविच का सेमीफाइनल मुकाबला पिछले साल विंबलडन में इस जोड़ी के क्वार्टरफाइनल का रीमैच होगा जब जोकोविच ने दो सेटों से पिछड़ने के बाद 5-7, 2-6, 6-3, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की थी। उसके बाद से दोनों खिलाड़ी आमने-सामने नहीं आये हैं।

हद्दाद मैया ने रिबाकिना को दिया वॉकओवर, तो सबालेंका जीतीं
Published / 2023-07-11 20:35:59
हद्दाद मैया ने रिबाकिना को दिया वॉकओवर, तो सबालेंका जीतीं

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ब्राजील की ब्रीट्रिज हद्दाद मैया से वॉकओवर मिलने के बाद गत चैंपियन एलिना रिबाकिना ने सोमवार को विंबलडन 2023 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।एक अन्य मुकाबले में, बेलारूस की एरिना सबालेंका ने रूस की एकतेरीना एलेक्जेंड्रा को 6-4, 6-0 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

लक्ष्य सेन बने कनाडा ओपन के चैंपियन
Published / 2023-07-10 18:56:58
लक्ष्य सेन बने कनाडा ओपन के चैंपियन

फाइनल में आल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग को दी शिकस्तएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन ने मौजूदा आल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग को हराकर कनाडा ओपन 2023 में मेंस सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। लक्ष्य ने वर्ल्ड नंबर-10 खिलाड़ी शी फेंग पर सीधे गेम में जीत हासिल की। लक्ष्य ने मैच 21-18, 22-20 से अपने नाम किया। लक्ष्य का यह इस सीजन दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है। वह जनवरी 2022 में पहले ही इंडिया ओपन का खिताब जीत चुके हैं। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 19 है। उन्होंने राउंड आफ-32 में वर्ल्ड नंबर चार कुनलावुत विटिडसार्न को शिकस्त दी थी। इसके बाद लक्ष्य ने सेमीफाइनल में दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी जापान के केंटो निशिमोटो पर शानदार जीत हासिल की और एक साल से अधिक समय में अपने दूसरे सुपर 500 फाइनल और पहले बीडब्ल्यूएफ समिट क्लैश में प्रवेश किया। लक्ष्य ने सेमीफाइनल मुकाबला 21-17, 21-14 से जीता था।

विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे रुबलेव
Published / 2023-07-10 17:27:37
विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे रुबलेव

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रूस के युवा प्रतिभावान खिलाड़ी आंद्रे रुबलेव ने विंबलडन के शीर्ष-16 दौर में रविवार को कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बब्लिक को हराकर पहली बार टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। सातवीं सीड रुबलेव ने तीन घंटे 17 मिनट चले कड़े मुकाबले में अपने कजाक प्रतिद्वंदी को 7-5, 6-3, 6-7(6), 6-7(5), 6-4 से मात दी। क्वार्टरफाइनल में रुबलेव का सामना सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच या पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकैज से होगा।

हेडिंग्ले में जीत से इंग्लैंड ने की एशेज में वापसी
Published / 2023-07-09 23:04:35
हेडिंग्ले में जीत से इंग्लैंड ने की एशेज में वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार साल और सात टेस्ट बाद जीता इंग्लैंडएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने एशेज के रोमांच को तीसरे टेस्ट में खत्म नहीं होने दिया। ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में तीन विकेट से हराकर इंग्लैंड ने सीरीज का रोमांच बरकरार रखा है। अपने घरेलू मैदान पर 93 गेंद में 75 रन की पारी खेलकर हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई और सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को 1-2 कर दिया।इंग्लिश टीम को चार साल और सात टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया पर जीत मिली है। उसे पिछली बार 2019 में ओवल ग्राउंड पर सफलता मिली थी। उसके बाद से सात टेस्ट में छह ऑस्ट्रेलिया ने जीता और एक मैच ड्रॉ पर छूटा।

स्पेन में हाकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित
Published / 2023-07-07 20:05:33
स्पेन में हाकी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्पेन में 25 जुलाई से शुरू होने वाले चार देशों के हाकी टूर्नामेंट के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के नेतृत्व में 24 सदस्यीय भारतीय हाकी टीम की घोषणा कर दी गयी। अनुभवी मिडफील्डर हार्दिक सिंह उपकप्तान होंगे। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की जो 25 से 30 जुलाई तक टेरासा, स्पेन में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेगी। भारत चार देशों के टूर्नामेंट में इंग्लैंड, नीदरलैंड और मेजबान स्पेन के खिलाफ खेलेगा जो बहुप्रतीक्षित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 से पहले भारतीय टीम के लिए तैयारी कार्यक्रम के रूप में काम करेगा। टीम का नेतृत्व शीर्ष ड्रैगफ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह करेंगे और उप कप्तानी शानदार मिडफील्डर हार्दिक सिंह करेंगे।

42 साल के हो गये रांची के राजकुमार माही
Published / 2023-07-07 14:29:11
42 साल के हो गये रांची के राजकुमार माही

चेन्नई के कप्तान धोनी की 1000 करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थएबीएन सपोर्ट डेस्क। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सात जुलाई (शुक्रवार) को 42 साल के हो गये। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल में अभी भी खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले सीजन में चेन्नई को चेन्नई बनाया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। भारत को टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान धोनी सिर्फ क्रिकेट के मैदान के हीरो नहीं हैं, बल्कि मैदान से बाहर भी उनका उतना ही जलवा है।धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में जो कुछ हासिल किया है, उसका सपना सभी देखते हैं, लेकिन किसी का सपना इस कदर नहीं पूरा हुआ, जैसे धोनी ने किया। वह तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। रांची से निकलकर दुनिया पर छा जाने वाले धोनी का नेटवर्थ 1000 करोड़ से ज्यादा है। आईपीएल के पहले सीजन में सबसे खिलाड़ी बनने वाले धोनी को अभी चेन्नई सुपरकिंग्स से 12 करोड़ रुपये सैलरी के तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने विभिन्न व्यवसायों में निवेश करके अपनी संपत्ति बढ़ाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का नेटवर्थ 1070 करोड़ रुपये है।सलाना करीब 50 करोड़ कमाते हैं धोनीमाना जा रहा है कि धोनी हर महीने चार करोड़ रुपये कमाते हैं। वह साल भर में करीब 50 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में खेल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने के बाद वह दो बार आईपीएल में चेन्नई को चैंपियन बना चुके हैं। इससे उनकी ब्रांड वैल्यू काफी है। अगर वह अगले साल भी आईपीएल में खेलते हैं तो उनकी कमाई और ज्यादा बढ़ेगी।फुटबॉल टीम में भी है धोनी का शेयरभारत के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में पहचाने जाने वाले धोनी न केवल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि फिटनेस उद्योग में भी कदम रखा है। वह पूरे देश में 200 से अधिक जिमों का मालिक है, जो स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के तहत संचालित होते हैं। धोनी का फुटबॉल से काफी गहरा रिश्ता है। उनका शेयर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) चेन्नईयन एफसी में भी है।

वर्ल्ड कप : क्वालीफाई करने वाली लास्ट टीम बनी नीदरलैंड
Published / 2023-07-06 23:24:39
वर्ल्ड कप : क्वालीफाई करने वाली लास्ट टीम बनी नीदरलैंड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नीदरलैंड ने बास डी लीड (पांच विकेट, 123 रन) के उच्चस्तरीय हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत विश्व कप क्वालीफायर के सुपर-6 चरण में गुरुवार को स्कॉटलैंड को चार विकेट से मात देकर मुख्य टूर्नामेंट में जगह बना ली। स्कॉटलैंड ने जॉर्ज मंसी (106) के शतक की मदद से नीदरलैंड के सामने 50 ओवर में 278 रन का लक्ष्य रखा। नीदरलैंड को एकदिवसीय विश्व कप 2023 के लिये क्वालीफाई करने की खातिर यह लक्ष्य 44 ओवर में प्राप्त करना था। डी लीड ने शतक जड़कर नीदरलैंड को 42.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाकर भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप 2023 में प्रवेश दिला दिया।

विंबलडन : मेदवेदेव ने की जीत के साथ वापसी
Published / 2023-07-06 23:07:36
विंबलडन : मेदवेदेव ने की जीत के साथ वापसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रूस के दानिल मेदवेदेव ने मेजबान ब्रिटेन के आर्थर फेरी को तीन सेट में हराकर बुधवार को अपने पहले विंबलडन खिताब की ओर पहला कदम बढ़ाया। मेदवेदेव ने दो घंटे 11 मिनट चले वर्षाबाधित मुकाबले में फेरी को 7-5, 6-4, 6-3 से मात देकर दूसरे चरण में कदम रखा। विंबलडन में मेदवेदेव का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में आया था, जब वह चौथे चरण में पहुंचे थे। रूसी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के कारण 2022 में उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.