एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। हार्दिक पंड्या की अगुआई में टीम मैदान पर उतरेगी। सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान चुना गया है। आईपीएल के इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को भी बड़ा इनाम मिला है। तिलक और यशस्वी दोनों को पहली बार टी-20 टीम में चुना गया है। भारत वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर है, जहां उसे मेजबान के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान बीसीसीआई ने पहले ही कर दिया था, अब नये मुख्य चयनकर्ता के आने के बाद बुधवार को 15 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान किया गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टी-20 टीम का हिस्सा है। दोनों ने पिछला टी-20 मैच एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। उसके बाद से ही दोनों स्टार ने भारत के लिए कोई टी-20 मैच नहीं खेला। बीते दिने ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजीत अगरकर को मुख्य चयनकर्ता बनाया गया था और मुख्य चयनकर्ता बनते ही अगरकर ने पहली टीम चुनी, जिसमें उनकी आगे की प्लानिंग साफ नजर आ रही है। भारत वेस्टइंडीज के साथ 5 टी20 मैचों की सीरीज वेस्टइंडीज के अलावा फ्लोरिडा में भी खेलेगा।टीम इंडिया टी20 स्क्वॉडइशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।
टीम एबीएन, रांची। मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित झारखंड के सात दिव्यांगजन खिलाड़ियों- प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, तारामनी लकड़ा, महिमा उरांव, जय श्री, सनोज महतो, मुकेश कंचन को सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) हर्षनाथ मिश्रा ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से दिव्यांग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और आशा जतायी के मलेशिया में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दी।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और उनके बेटे का हुआ कार एक्सिडेंट, टैंकर ने मारी जोरदार टक्करएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनका बेटा एक कार हादसे में बाल बाल बच गए जब उनकी एसयूवी को एक टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे से पिछले साल ऋषभ पंत के भयावह कार हादसे की यादें ताजा हो गयी। भारत के लिए 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी-20 खेल चुके प्रवीण ने बताया कि वह और उनका बेटा ठीक हैं। उन्होंने कहा- यह और भयानक हो सकता था लेकिन भगवान के शुक्र से हम ठीक है। मैं अपने भतीजे को छोड़ने गया था जब एक बड़े से ट्रक ने रात 9.30 के करीब मेरी कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह बड़ी कार थी तो हम बच गये। उन्होंने कहा- पहले मुझे लगा कि बम्पर टूटा होगा लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।
फाइनल में कुवैत को 1-1 (शूटआउट 5-4) से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने कुवैत को हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने नौवीं बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया। भारत ने पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को 5-4 से हराया। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। उसके 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई भी टीम दूसरा गोल नहीं कर सकी। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर सीनियर पुरुष चयनकर्ता समिति के अध्यक्ष बन गये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की।बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा- सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने पुरुष चयन समिति में एक चयनकर्ता के पद के लिये आवेदकों का साक्षात्कार लिया। तीन सदस्यीय सीएसी ने सर्वसम्मति से उक्त पद के लिए अजीत अगरकर की सिफारिश की है।
कहां से आता है धोनी के ब्रेकफास्ट के लिए इतना महंगा अंडा, कीमत जान उड़ जायेंगे होश!टीम एबीएन, रांची। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। कैप्टन कूल सोशल मीडिया पर बिलकुल एक्टिव नहीं रहते हैं, मगर फैंस उनकी जिंदगी के हर पहलू को करीब से जानने के लिए बेताब रहते हैं। वैसे तो धोनी के कई बिजनेस हैं, मगर पिछले साल उन्होंने कड़कनाथ मुर्गों की फार्मिंग शुरू की थी। जीआई टैग वाले 2 हजार कड़कनाथ मुर्गे माही ने मध्यप्रदेश के झबुआ जिले से झारखंड मंगवाये, जहां उनका एक बड़ा फार्म हाउस है। मगर, क्या आप जानते हैं कि कड़कनाथ मुर्गों की कीमत क्या है और इसके अंडे कितने के आते हैं...महेंद्र सिंह धोनी जिन कड़नाथ मुर्गों की फार्मिंग कर रहे हैं, उसका मांस साधारण मुर्गों से अधिक टेस्टी और हेल्दी होता है। पूरी तरह काले रंग के दिखने वाले ये मुर्गे भारत में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान में पाये जाते हैं, मगर 2018 में मध्यप्रदेश को कड़कनाथ मुर्गों का जीआई टैग मिला था। आपको जानकर हैरानी होगी की इन मुर्गों का खून भी काले रंग का ही होता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कड़कनाथ मुर्गियों के अंडे में प्रोटीन काफी अधिक मात्रा में होता है। कम कोलेस्ट्रॉल होने के कारण दिल के मरीज भी इसे खा सकते हैं। इस मुर्गे का चिकन हार्ट और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। वक्त के साथ इसकी डिमांड भी काफी बढ़ती जा रही है।कितने का मिलता है कड़कनाथ मुर्गी का अंडा और चिकन? धोनी के मास्टरमाइंड पर तो किसी को भी शक नहीं है। ऐसे में अगर, वो इस बिजनेस को कर रहे हैं, तो जरूर ये फायदे का सौदा होगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो कड़कनाथ प्रजाति की अंडा देने वाली एक मुर्गी की कीमत 3-4 हजार रुपये है। वहीं, इसके चूजे 400-500 रुपये में मिल जाते हैं, जो 6 से 7 महीने बाद अंडे देती हैं। हालांकि, बताया जाता है की कड़कनाथ मुर्गों के चिकन और अंडों की डिमांड काफी अधिक है और सप्लाई कम है।इसलिए मार्केट में इसका प्राइज फिक्स नहीं है, जिसे जैसे खरीदार मिलते हैं, वो उस हिसाब से रेट लगाकर बेच देता है। मगर, फिर भी इसके अंडे की औसत रेट 40 से 50 रुपये है, तो वहीं कड़कनाथ मुर्गी की कीतम लगभग 3,000-4,000 रुपये होती है। आपको जानकर हैरानी होगी की साधारण चिकन 150-200 रुपये प्रति किलो मिलता है, लेकिन कड़कनाथ मुर्गे की प्रति किलो कीमत 1000 से 1200 रुपये तक होती है।क्या एमएस धोनी भी नाश्ते में खाते हैं महंगा अंडा?बताया जाता है की महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही नॉन वेज खाना पसंद करते हैं। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने फार्म हाउस में तरह-तरह की सब्जियां उगाते हैं। साक्षी धोनी ने एक बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए हार्वेस्टिंग की वीडियो भी शेयर की थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जब माही कड़कनाथ मुर्गों की फार्मिंग कर रहे हैं, तो जाहिर तौर पर वह उनके अंडों और चिकन का भी खाने में इस्तेमाल करते होंगे, जिसकी कीमत साधारण अंडों और चिकन से काफी अधिक है।
राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में टूटे कई रिकॉर्डएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गुजरात के आर्यन नेहरा ने रविवार को यहां राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेहरा ने तीन मिनट 25.55 सेकंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड कुशाग्र रावत (तीन मिनट 52.75 सेकंड) के नाम था, जो उन्होंने आस्ट्रेलिया के सिडनी में 2020 में स्थापित किया था। पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक कुशाग्र तीन मिनट 55.45 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता, जबकि अनीष गौड़ा ने तीन मिनट 57.86 सेकंड तैरकर कांस्य हासिल किया।पुरुषों की 800 मीटर और 1500 मीटर फ्रीस्टाइल के लिये एशियाई खेल 2022 और विश्व चैंपियनशिप 2023 में अपना स्थान पक्का कर चुके आर्यन पूरे फाइनल में रावत के साथ कड़ी टक्कर में थे, लेकिन आखिरी लैप में वह आगे निकल गये। इसी बीच, कर्नाटक की लिनेशा एके ने दो मिनट 37.35 सेकंड के समय में महिलाओं की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ अपेक्षा फर्नांडिस (दो मिनट 38.05 सेकंड) का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। माना पटेल ने अपनी झोली में एक और रिकॉर्ड जोड़ते हुए 100 मीटर बैकस्ट्रोक में एक मिनट 04.33 सेकंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया। माना ने एक मिनट 03.48 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। नीना वेंकटेश ने महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 27.74 सेकंड के समय के साथ सुबह अपना ही बनाया हुआ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। वह हीट में 28.01 सेकंड तैरीं, जो पिछली रिकॉर्ड धारक दिव्या सतीजा से लगभग 0.32 सेकंड बेहतर था। इससे पूर्व, कर्नाटक ने 4 गुणा 200 मीटर महिला फ्रीस्टाइल फाइनल में आठ मिनट 40.89 सेकंड के समय के साथ महाराष्ट्र (8:53.83) का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
पेनल्टी शूटआउट में लेबनान को 4-2 हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गयी। वहां उसका मुकाबला चार जुलाई को कुवैत से होगा। निर्धारित 90 मिनट तक 0-0 की बराबरी के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पायी। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच का फैसला हुआ। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने यहां शानदार प्रदर्शन करते मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने पाकिस्तान और नेपाल को शिकस्त दी थी। वहीं, कुवैत के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। अब उसने लेबनान को हराकर जीत के क्रम को जारी रखा है।भारत ने इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लीग मैच में लेबनान को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था। उसके बाद टूर्नामेंट के फाइनल में उसे 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत ने एक बार फिर से लेबनान को हार का स्वाद चखाया है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मिली हार के जख्म अभी तक हर भारतीय फैन के दिल में जिंदा हैं। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर कई तरह के सावल उठाये जा रहे हैं। रोहित शर्मा के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले की भी कई पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस ने आलोचना की। इसके अलावा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह न देने के लिए भी कप्तान और कोच सवालों के घेरे में आ गये। अश्विन को न खिलाना का फैसला कहीं न कहीं टीम इंडिया के लिए उलटा पड़ता दिखायी दिया। इसके बाद अश्विन को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स ने बयानों की झड़ी लगा दी। अब इसी कड़ी में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी अश्विन को लेकर बड़ी बात कही है।अश्विन होने चाहिए कप्तान...दिनेश कार्तिक का मानना है कि अगर अश्विन वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे तो उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का कप्तान बना देना चाहिए। कार्तिक ने कहा कि अश्विन ने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया है। मैं आशा करता हूं कि अश्विन को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी दी जानी चाहिए। अश्विन को इगनोर करना काफी मुश्किल होगा। मेरा मानना है कि अश्विन एक बार टीम की कप्तानी करना डिजर्व करते हैं।23 सितंबर से शुरू होंगी एशियन गेम्सचीन में आयोजित होने वाली एशियम गेम्स में इस बार बीसीसीआई भारत की पुरुष और महिला टीम को भेज सकती है। एशिया कप और वर्ल्ड कप के बीच एशियन गेम्स हो रहे हैं जिस वजह से पुरुष की ए टीम तो हिस्सा नहीं ले सकती लेकिन बोर्ड इंडिया की भी टीम को चीन भेज सकता है। खबरों की माने तो इस टूर्नामेंट के लिए शिखर धवन को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है लेकिन दिनेश कार्तिक का मानना है कि धवन की जगह अश्विन को कप्तानी दी जानी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.