Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
सात्विक-चिराग करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर
Published / 2023-07-25 17:58:06
सात्विक-चिराग करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग पर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दो दिन पहले कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीतने वाली सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने मंगलवार को विश्व रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल कर लिया।सात्विक-चिराग ने लियांग वेई केंग और वांग चैंग की चीनी जोड़ी को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय युवाओं ने कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में इस चीनी जोड़ी को हराया था।

आईटीएफ डब्ल्यू-60 इवांसविल : यूक्रेन की यूलिया स्तारोदुब्तसेवा को हराकर करमन चैंपियन
Published / 2023-07-24 19:07:41
आईटीएफ डब्ल्यू-60 इवांसविल : यूक्रेन की यूलिया स्तारोदुब्तसेवा को हराकर करमन चैंपियन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी करमन ने इवान्सविल में जीता ऐतिहासिक खिताबएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थांडी ने यहां आयोजित आईटीएफ डब्ल्यू-60 इवांसविल के फाइनल में यूक्रेन की यूलिया स्तारोदुब्तसेवा को हराकर एकल खिताब जीत लिया है। राउंडग्लास अकादमी की करमन ने रविवार को हुए फाइनल में अपने यूक्रेनी प्रतिद्वंदी को 7-5, 4-6, 6-1 से मात दी। इस जीत के साथ करमन सानिया मिर्जा के बाद अमेरिका में प्रो खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला बन गयीं। करमन ने फाइनल तक पहुंचने के लिये पहले राउंड में मेक्सिको की मारिया फर्नांडा नवारो और दूसरे राउंड में अमेरिका की मारिबेला जमारिप्पा को हराया था। क्वाटर्रफाइनल में अमेरिका की वाइल्ड कार्ड प्रवेशी एली किक को सीधे सेटों में हराने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में अमेरिका की मेकाटर्नी केसलर को मात दी थी। करमन वर्तमान में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 261वें स्थान पर हैं और देश की दूसरे नंबर की महिला खिलाड़ी हैं। वह हाल ही में कनाडा के सास्काटून चैलेंजर डब्ल्यू-60 की युगल स्पर्धा और अमेरिका में आयोजित डब्ल्यू-60 सुमेर पाल्मेटो प्रो ओपन की एकल स्पर्धा में उपविजेता रही थीं। करमन राउंडग्लास टेनिस अकादमी के तकनीकी निदेशक और कोच आदित्य सचदेवा एवं उनकी टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।  कोच सचदेवा ने कहा कि दो बार उपविजेता रहने के बाद यह जीत करमन का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये एक अच्छे समय पर आई है क्योंकि वह अमेरिकी ओपन में जगह बनाने के लिये खुद को तैयार कर रही हैं। उनका हालिया फॉर्म उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ता का प्रमाण है। हमें उम्मीद है कि वह आगे भी इस फॉर्म को बनाए रख सकेंगी।

आईटीएफ डब्ल्यू-60 इवांसविल : यूक्रेन की यूलिया स्तारोदुब्तसेवा को हराकर करमन चैंपियन
Published / 2023-07-24 19:07:39

सोफिया स्मिथ के दो गोल से जीता अमेरिका
Published / 2023-07-23 10:51:37
सोफिया स्मिथ के दो गोल से जीता अमेरिका

फीफा महिला वर्ल्ड कपजापान, इंग्लैंड और डेनमार्क का भी विजयी आगाजएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सोफिया स्मिथ के दो गोल (14 और 45+7वें मिनट) की मदद से मौजूदा विजेता अमेरिका ने शनिवार को महिला फुटबॉल विश्वकप में वियतनाम को 3-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम अमेरिका खिताबी हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। वहीं, न्यूजीलैंड के हैमिल्टन में खेले गए ग्रुप-सी के अन्य मुकाबले में जापान ने जांबिया को 5-0 से करारी शिकस्त दी। ग्रुप-डी में इंग्लैंड और डेनमार्क ने भी जीत के साथ शुरुआत की। इंग्लैंड ने हैती को 1-0 और डेनमार्क ने चीन को 1-0 से हराया। अमेरिका के लिए मैच में तीसरा गोल लिंडसे होरन ने 77वें मिनट में दागा। अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। स्मिथ को साल की सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी फुटबालर चुना गया था। अमेरिका की 14 खिलाड़ी पहली बार महिला विश्वकप में खेल रही हैं और उसमें से स्मिथ एक खिलाड़ी हैं।जापान की हिनाता के दो गोलजापान की तरफ से हिनाता मियाजावा (43 और 62वां मिनट) ने दो गोल किये, जबकि मीना तनाका (55वां मिनट) और एंडो (71वां मिनट) ने एक-एक गोल दागे। उनके अलावा जापान ने पेनाल्टी हासिल की जिसे रिको उएकी (90+11वां मिनट) ने गोल में बदल दिया।इंग्लैंड और डेनमार्क को मिली मुश्किल जीतब्रिसबेन में जॉर्जिया स्टेनवे के 29वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल की मदद से इंग्लैंड ने हैती को 1-0 से हराया। इंग्लैंड के लिए यह मैच आसान माना जा रहा था, लेकिन हैती की टीम ने उसे दूसरा गोल नहीं मारने दिया। इंग्लैंड को इस ग्रुप में डेनमार्क और चीन से टक्कर मिलेगी। डेनमार्क ने चीन को हराकर विजयी आगाज किया। उसके लिए मैच समाप्त होने से कुछ देर पहले एमेली वैंग्सगार्ड (89वें मिनट) ने गोल कर टीम को जीत दिलाई। एमेली का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। चीन की टीम इस मैच को ड्रॉ कराने के करीब पहुंच गयी थी, लेकिन अंतिम लम्हों में मैच उसके हाथ से निकल गया।

2034 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी करना चाहते हैं कजाकिस्तान-उज्बेकिस्तान
Published / 2023-07-22 14:19:35
2034 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी करना चाहते हैं कजाकिस्तान-उज्बेकिस्तान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कजाकिस्तान फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष एडलेट बार्मेनकुलोव ने प्रस्ताव दिया है कि कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान 2034 फीफा विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए संयुक्त बोली पेश करने के इच्छुक है।उज़्बेक फुटबॉल समाचार पोर्टल चैंपियनैटडॉटएशिया ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्री बर्मेनकुलोव ने किर्गिस्तान में आयोजित मध्य एशियाई तुर्किक भाषी राज्य फुटबॉल महासंघों के नेताओं की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा।मीडिया ने श्री बर्मेनकुलोव के हवाले से कहा कि हाल के वर्षों में कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के फुटबॉल महासंघों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध एक नये स्तर पर पहुंच गए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय टीमों और क्लबों के बीच मैत्रीपूर्ण मैच आयोजित किये जा रहे हैं।

भारत ने बांग्लादेश को 51 रन से हराया
Published / 2023-07-21 22:30:54
भारत ने बांग्लादेश को 51 रन से हराया

फाइनल में पहुंचा; पाकिस्तान से होगा खिताबी मुकाबला एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने बांग्लादेश को 51 रन से हरा दिया है और फाइनल में जगह बना ली है। मानव सूथर ने रिपोन मोंडल को आउट करने के साथ ही बांग्लादेश की पारी 160 रन पर समेट दी। मोंडल ने पांच रन बनाए। भारतीय कप्तान यश ढुल ने उनका कैच पकड़ा और टीम इंडिया की जीत पक्की की। टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 211 रन बनाये थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 66 रन कप्तान यश ढुल ने बनाये थे। बांग्लादेश के लिए महेद, तंजिम और रकिबुल ने दो-दो विकेट लिये। 212 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने विकेट निकालने शुरू किये और 90 रन बनाने में पूरी टीम आलआउट हो गयी। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 51 रन सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन ने बनाये। वहीं, भारत के लिए निशांत सिंधू ने पांच विकेट लिये। मानव सुथर को तीन विकेट मिले। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 60 रन से हराया था और इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। अब भारत ने भी दूसरा सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मैच 23 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। भारतीय टीम इसी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा चुकी है। सेमीफाइनल मैच से ठीक पहले भारत ने पाकिस्तान को हराया था। ऐसे में टीम इंडिया चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार है।

ऋषभ पंत के मैदान पर वापसी करने से फैंस गदगद
Published / 2023-07-21 19:54:54
ऋषभ पंत के मैदान पर वापसी करने से फैंस गदगद

बीसीसीआई ने जारी किया बयान- पांच खिलाड़ी लौटेंगे टीम मेंएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बड़ा बयान जारी किया है। घुटने के चोट से ऊभर रहे ऋषभ पंत ने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी है। कुल मिलाकर पंत समेत 5 खिलाड़ी टीम में लौटने के लिए तैयार हैं। पिछले साल 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना में शामिल होने के बाद से विकेटकीपर-बल्लेबाज एक्शन से बाहर हैं, जिसके कारण उन्हें अपने पैर की सर्जरी करानी पड़ी। बीसीसीआई के बयान में कहा कि पंत ने बल्लेबाजी के साथ-साथ नेट्स में कीपिंग भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा कि वह (पंत) वर्तमान में उनके लिए तैयार किये गये फिटनेस कार्यक्रम का पालन कर रहे हैं जिसमें ताकत, लचीलापन और दौड़ शामिल है। बीसीसीआई ने वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास के दौर से गुजर रहे अन्य चार खिलाड़ियों की फिटनेस पर भी अपडेट भी जारी किया, जिसमें जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। अपडेट में कहा गया है कि राहुल और श्रेयस ने नेट्स पर बल्लेबाजी फिर से शुरू कर दी है और वर्तमान में ताकत और फिटनेस अभ्यास से गुजर रहे हैं। इस बीच, बुमराह और कृष्णा पर बयान में कहा गया- दोनों तेज गेंदबाज अपने रिहैब के अंतिम चरण में हैं और नेट्स पर पूरी तीव्रता के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। यह जोड़ी अब कुछ अभ्यास मैच खेलेगी, जिसका आयोजन एनसीए करेगा। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी प्रगति से खुश है और प्रैक्टिस मैचों के बाद उनका आकलन करने के बाद अंतिम निर्णय लेगी।

विलकिन्सन के गोल से न्यूजीलैंड ने नार्वे को 1-0 से हराया
Published / 2023-07-21 07:23:04
विलकिन्सन के गोल से न्यूजीलैंड ने नार्वे को 1-0 से हराया

महिला विश्व कपएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में चल रहे महिला वर्ल्ड कप के दौरान हन्ना विलकिन्सन के दूसरे हाफ में किये गये गोल की बदौलत न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम ने यहां गुरुवार को महिला विश्व कप के पहले मैच में नार्वे को 1-0 से शिकस्त दी।महिला विश्व कप में यह न्यूजीलैंड की पहली जीत है। ईडन पार्क स्टेडियम में रिकॉर्ड 42,137 दर्शक मौजूद थे, जो न्यूजीलैंड में फुटबॉल मैच के लिए रिकॉर्ड संख्या है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस भी मैच देखने के लिए स्टेडियम में उपस्थित थे।न्यूजीलैंड की महिला टीम ने इससे पहले आयोजित हुए पांच विश्व कप में हिस्सा लिया था लेकिन कोई मैच नहीं जीता था। दोनों टीमें विश्व कप में केवल एक बार ही आमने सामने हुई हैं जिसमें नार्वे ने 1991 में सह मेजबान टीम को 4-0 से पराजित किया था।मैच से कुछ घंटों पहले बृहस्पतिवार को सुबह एक व्यक्ति ने यहां एक ऊंची निर्माणाधीन इमारत में गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी।

विराट के मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया बना लेगी वर्ल्ड रिकॉर्ड
Published / 2023-07-20 11:35:53
विराट के मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया बना लेगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिडाड के क्वींस पार्क ओवल पर खेला जाना है। यह मैच कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो यह इन दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट मैच होगा। 1948 से अभी तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 99 टेस्ट मैच खेले गके हैं, जिसमें 23 भारत ने जीते हैं, जबकि 30 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं और 46 मैच ड्रॉ पर छूटे हैं। इसके अलावा यह मैच टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच होगा। टॉस के समय जैसे ही भारतीय टीम अपना प्लेइंग-11 बतायेगी, वैसे ही भारत के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ जायेगा। विराट कोहली का यह मैच खेलना तय नजर आ रहा है। विराट जैसे ही इस मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे, वह भारत की ओर से चौथे ऐसे खिलाड़ी बन जायेंगे, जो 500 इंटरनेशनल मैचों का आंकड़ा छुएंगे। इस तरह से भारत एक खास मामले में श्रीलंका से आगे निकल जायेगा। मौजूदा समय में कुल 9 खिलाड़ी 500 इंटरनेशनल मैचों का जादुई आंकड़ा पार कर चुके हैं। जिसमें भारत और श्रीलंका के तीन-तीन खिलाड़ी शामिल हैं। विराट कोहली ऐसा करने वाले चौथे भारतीय होंगे। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ यह खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वहीं श्रीलंका की बात करें तो उनकी तरफ से महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और सनत जयसूर्या ऐसा कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और दक्षिण अफ्रीका के जैक कालिस ऐसा करने वाले अन्य खिलाड़ी हैं। विराट 500वां इंटरनेशनल मैच खेलते ही पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक से आगे निकल जायेंगे। इंजमाम ने करियर में 499 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और फिलहाल विराट उनकी बराबरी पर हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.