एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टेनिस प्रीमियर लीग की मुंबई लियोन आर्मी फ्रेंचाइजी ने सीजन पांच से पहले बालीवुड अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पिछले सीजन के फाइनलिस्ट मुंबई लियोन आर्मी प्रशंसकों से लीग और टीम में अधिक रुचि पैदा करने के लिए बॉलीवुड स्टार की लोकप्रियता का इस्तेमाल करेगी। मुंबई फ्रेंचाइजी के मालिक, स्थापित डायमंड उद्यमी, श्याम पटेल ने टीपीएल के सीजन पांच से पहले सोनू सूद के बोर्ड में आने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा- सोनू एक प्रतिभाशाली अभिनेता और फिल्म निर्माता होने के अलावा एक परोपकारी व्यक्ति हैं। सोनू जीवन को बदलने के लिए खेल की शक्ति में विश्वास करते हैं और एक फ्रेंचाइजी के रूप में हमें गर्व और खुशी है कि वह इसका हिस्सा बनेंगे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पश्चिम बंगाल के अनुभवी बल्लेबाज मनोज तिवारी ने गुरुवार को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। तिवारी ने सोशल मीडिया पर साझा किये गये संदेश में लिखा- क्रिकेट के खेल को अलविदा...। इस खेल ने मुझे सब कुछ दिया है। वे सब जिसका मैंने सपना भी नहीं देखा था, उस समय से जब मेरे जीवन में कई तरह की कठिनाइयां थीं। हमेशा इस खेल का और परमेश्वर का शुक्रगुजार रहूंगा, जो हमेशा मेरे साथ रहे। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जन्मे तिवारी ने रणजी ट्रॉफी के 2006-07 सीजन में 99.50 की औसत से 796 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। चोट के कारण उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। तिवारी ने तीन फरवरी 2008 को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध ब्रिसबेन वनडे में अंतत: भारतीय जर्सी पहनी। मनोज ने भारत के लिए 12 एकदिवसीय मैचों में 287 रन बनाये जहां उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा। टी-20 प्रारूप में वह सिर्फ तीन बार ही भारत का प्रतिनिधित्व कर सके। पश्चिम बंगाल के पूर्व कप्तान तिवारी ने अपना प्रथम श्रेणी करियर 2004 में ईडन गार्डन में शुरू करने के बाद 2023 में कोलकाता के उसी मैदान पर समाप्त किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका आखिरी मैच सौराष्ट्र के विरुद्ध खेला गया रणजी ट्रॉफी फाइनल था, जहां दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तिवारी ने कहा- मेरे बचपन से लेकर पिछले साल तक मेरे सभी कोचों को धन्यवाद, जिन्होंने मेरी क्रिकेट उपलब्धियों में भूमिका निभायी है। मनबेंद्र घोष, मेरे पिता समान कोच इस क्रिकेट यात्रा में स्तंभ की तरह रहे हैं। अगर वह नहीं होते तो मैं क्रिकेट जगत में कहीं भी नहीं पहुंच पाता। धन्यवाद सर और आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
झारखंड की बेटी ने पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलटीम एबीएन, गुमला। जिले के चैनपुर की दिव्यांग बेटी असुंता टोप्पो ने मलेशिया में आयोजित भारत-मलेशिया पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। असुंता के स्वर्ण पदक के साथ स्वदेश लौटने पर जिलावासी में खुशी देखी जा रही है।झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह बेंदोरा पंचायत के मुखिया सुशील दीपक मिंज ने फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि असुंता टोप्पो दिव्यांगता को कभी बाध्य नहीं बनने दिया। वह हमेशा अपनी मेहनत और काबिलियत के बलबूते नयी-नयी बुलंदियों को छू रही है।इससे पूर्व भारत-नेपाल पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया था, जिसके बाद मलेशिया जाकर भी न सिर्फ चैनपुर गुमला झारखंड बल्कि पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन किया है। साथ ही साबित किया है कि हौसले बुलंद हो तो परिस्थिति सफलता का रास्ता नहीं रोक सकती। असुंता टोप्पो हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है जिन्होंने हर बाधा और मुश्किल परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए कड़ी मेहनत और खेल के प्रति अपने जुनून से अपनी मंजिल को पा रही है।
राहुल का एशिया कप खेलना मुश्किलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों की चोट ने बीसीसीआई और फैंस की चिंता बढ़ा दी है। जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे खिलाड़ी फिट हो चुके हैं और टीम इंडिया में वापसी भी कर चुके हैं, लेकिन ऋषभ पंत का इस साल मैदान में लौटना मुश्किल है। भारत के दो और अहम खिलाड़ी लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस भी बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। लोकेश राहुल विश्व कप से पहले फिट हो सकते हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर का इस टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट होना मुश्किल है। बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। सूत्र के अनुसार पूरी संभावना है कि सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में नहीं खेल पायेंगे, क्योंकि उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने में अधिक समय लगेगा, जबकि जहां तक विश्व कप में उनकी भागीदारी का सवाल है तो यह श्रेयस अय्यर के लिए भी मुश्किल हो सकता है।राहुल ने जांघ की सर्जरी करायी थी जबकि अय्यर ने स्ट्रेस फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई थी। बीसीसीआई के आखिरी अपडेट में इन दोनों की वापसी की तारीख नहीं बतायी गयी। जहां तक खेल में वापसी की बात है तो इन्हें धीरे-धीरे अपने कार्यभार में बढ़ोतरी करते देखा गया।बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर के खेलने की संभावना नहीं है। ये दोनों श्रीलंका के हालातों में मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पायेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम को लगता है कि राहुल कम से कम विश्व कप से पहले होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए फिट हो सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि अय्यर के मामले में उन्होंने कौशल प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है, लेकिन अगर भारतीय प्रबंधन 100 प्रतिशत फिट अय्यर को वापस लाने के बारे में सोचता है तो विश्व कप में खेलना उनके लिए कठिन होगा। 50 ओवर के क्रिकेट के विपरीत टी-20 वापसी का एक आसान माध्यम है। हम अपनी बात पर अड़े हुए हैं। राहुल ने पहले ही अपना कीपिंग अभ्यास शुरू कर दिया है। लेकिन अगले महीने की शुरुआत में भारत के एशिया कप अभियान को देखते हुए हैमस्ट्रिंग ठीक होने के साथ 50 ओवर तक कीपिंग करना थोड़ा मुश्किल होगा।राहुल की फिटनेस बड़े संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह नंबर पांच पर भी बल्लेबाजी करेंगे और बीच के ओवरों में उनके बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। भारतीय टीम प्रबंधन इन दोनों में से कम से कम एक को फिट और विश्व कप के लिए उपलब्ध कराना चाहेगा।
भारत का वेस्ट इंडीज दौरा : युवाओं को मिलेगा मौकाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एक दिवसीय श्रृंखला जीतने के 48 घंटे के भीतर भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 प्रारूप में ढलते हुए पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेगी तो युवा खिलाड़ियों के लिए यह खुद को साबित करने का सुनहरा मौका होगा।भारत ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-1 से जीती और टी-20 प्रारूप में भी उसका पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। हरफनमौला हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और मुकेश कुमार जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के दम पर वर्मा और जायसवाल को पहली बार भारतीय टी-20 टीम में मौका मिला है और वे इसका पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। दूसरी ओर अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने पहली बैठक में संजू सैमसन पर भरोसा जताया है जिस पर यह विकेटकीपर बल्लेबाज खरा उतरना चाहेगा।रवि बिश्नोई की टीम में वापसी हुई है जो युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के साथ स्पिन की बागडोर संभालेंगे। भारतीय शीर्षक्रम में ईशान किशन, शुभमन गिल और जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जबकि मध्यक्रम में हार्दिक और सूर्यकुमार यादव के रहते बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत लग रहा है। सिक्के की उछाल पक्ष में रहने पर भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सक्षम है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन विकेट लेने वाले मुकेश कुमार के अलावा भारत के पास तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और आवेश खान जैसे गेंदबाज हैं। अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के मद्देनजर ये अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे। जहां तक वेस्टइंडीज का सवाल है तो टेस्ट और वनडे श्रृंखला हारने के बाद उसका मनोबल वैसे ही गिरा हुआ है। रोवमैन पॉवेल की कप्तानी वाली 15 सदस्यीय टीम को मजबूती देने के लिये शाइ होप और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को बुलाया गया है। वनडे श्रृंखला में वेस्टइंडीज के कप्तान रहे होप ने आखिरी बार टी-20 पिछले साल कोलकाता में भारत के खिलाफ खेला था। वहीं थॉमस ने आखिरी टी-20 दिसंबर 2021 में कराची में खेला था। श्रृंखला के अगले दो मैच छह और आठ अगस्त को गयाना में और आखिरी दो मैच 12 और 13 अगस्त को फ्लोरिडा में खेले जायेंगे। टीमें :भारत : हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार। वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मायर्स, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायेर, जैसन होल्डर, शाइ होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस।
भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराया, सीरीज 2-1 से अपने नाम की, शार्दुल ने चार विकेट झटकेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया ने 200 रन से अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज भी 2-1 से जीत ली। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाये। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 151 रन ही बना सकी और मैच 200 रन से हार गयी।भारत ने वेस्टइंडीज को 200 रन से हराकर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। शार्दुल ठाकुर ने जायडेन सेल्स को एक रन के स्कोर पर आउट कर वेस्टइंडीज की पारी खत्म की। वेस्टइंडीज की टीम 352 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 151 रन ही बना सकी और 200 रन से मैच हार गयी।इस सीरीज का पहला मैच भारत ने पांच विकेट से जीता था। वहीं, वेस्टइंडीज ने दूसरा मैच छह विकेट से जीतकर बराबरी की। भारत ने तीसरा मैच 200 रन से जीता और सीरीज अपने नाम की।इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 351 रन बनाये। शुभमन गिल ने 85 और ईशान किशन ने 77 रन बनाये। कप्तान हार्दिक ने नाबाद 70 और संजू सैमसन ने 51 रन की तेज पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिये। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 151 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन गुदाकेश मोती ने बनाये। वेस्टइंडीज के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाये। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर ने चार और मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिये। कुलदीप यादव को दो और जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला। अब दोनों टीमों के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जायेगी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा है कि 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में क्वालीफिकेशन को ध्यान में रखते हुए अगले दो महीने टीम के लिये बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं। भारतीय टीम तीन अगस्त से 12 अगस्त के बीच एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेकर अगले महीने चीन के हांग्झोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए तैयारी करेगी। हरमनप्रीत की टीम अगर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करती है तो वह पेरिस ओलंपिक के लिए सीधा क्वालीफाई कर लेगी। हरमनप्रीत ने हॉकी ते चर्चा पॉडकास्ट के नवीनतम एपिसोड पर कहा-अगले दो महीने हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में हमारे पास हांग्झोउ एशियाई खेलों से पहले अच्छे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ खेलने का अवसर है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपनी उन योजनाओं को क्रियान्वित करें जिन पर हमने काम किया है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार भारत में आयोजित की जा रही है। संयोग से, चेन्नई हरमनप्रीत के लिये एक खास जगह है क्योंकि हॉकी इंडिया के तत्कालीन उच्च-प्रदर्शन निदेशक रोलेंट ओल्टमेंस ने उन्हें इसी शहर में हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान देखा था। हरमनप्रीत ने कहा, मुझे याद है जब 2015 में जूनियर टीम की घोषणा होनी थी, मैं चेन्नई में राष्ट्रीय चैंपियनशिप खेल रहा था, जिसे हमने जीता था। उस समय रोलेंट ओल्टमेंस मैच देखने के लिये वहां थे और हम हरियाणा के खिलाफ फाइनल खेल रहे थे। उसके बाद मुझे राष्ट्रीय शिविर के लिये बुलाया गया और फिर उसी वर्ष सीनियर वर्ग में पदार्पण किया। यह शहर मेरे दिल में एक विशेष जगह रखता है। मैं वहां वापस जाकर खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं। इस बीच, हार्दिक सिंह ने 16 साल के बाद चेन्नई में अंतरराष्ट्रीय मैचों की वापसी के बारे में अपने विचार व्यक्त किये। आखिरी बार चेन्नई ने 2007 में एक अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 7-2 से हराकर 2007 पुरुष एशिया कप ट्रॉफी जीती थी।हार्दिक ने कहा, हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन चेन्नई में होना सभी के लिए विशेष है। जिस तरह दर्शकों ने राउरकेला और भुवनेश्वर में हमारा समर्थन किया, हमें उम्मीद है कि लोग यहां भी स्टेडियम आकर हमारा समर्थन करेंगे। मुझे चेन्नई में खेलने का इंतजार है।
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आयरलैंड के खिलाफ अगले महीने खेले जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। इतना ही नहीं, जसप्रीत बुमराह को टीम की कमान भी सौंपी गई है। जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी खेलते नजर आयेंगे। वहीं कई खिलाड़ी पहली बार टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आयेंगे।आईपीएल में अपनी खेल से सबका दिल जीतने वाले रिंकू सिंह को भी उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वहीं जितेश शर्मा को भी आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।इसके अलावा चोट से उभर रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की भी टीम में वापसी हुई है। लंबे वक्त के बाद शिवम दुबे को भी टीम इंडिया में मौका मिला है।सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया आरामआयरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होगा। दूसरा टी-20 20 अगस्त और तीसरा और आखिरी 23 अगस्त को खेला जायेगा।एशिया कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने सभी सीनियर खिलाड़ियों को इस दौरे पर आराम दिया है। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में खेलते नजर नहीं आयेंगे।
मैं परेशान नहीं हूं... गिल के खराब फॉर्म पर ये क्या बोल गये राहुल द्रविड़ एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए अब तक का वेस्टइंडीज दौरा कुछ खास नहीं रहा है। पहले 2 टेस्ट सीरीज में वह रनों के लिए संघर्ष करते दिखे और अब वनडे सीरीज के 2 मैचों में भी वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। मगर, अब हेड कोच राहुल द्रविड़ उनके सपोर्ट में उतर आए हैं। उनका कहना है कि गिल के फॉर्म को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं है। शुभमन गिल के फॉर्म पर बोले द्रविड़ शुभमन गिल के फॉर्म पर बात करते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि, शुभमन गिल के फॉर्म को लेकर मैं बिल्कुल भी परेशान नहीं हू, वह अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। वह नेट्स में अच्छे दिख रहे हैं। आप किसी खिलाड़ी की हर दूसरे मुकाबले के बाद आलोचना नहीं कर सकते हैं। वेस्टइंडीज में बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, यहां बल्लेबाजों के मुताबिक हालात नहीं हैं। शुभमन हमारे लिए टेस्ट और वनडे मैचों के अलावा टी-20 फॉर्मेट में बेहद अहम खिलाड़ी हैं। ओपनिंग में गिल की जगह पक्की हैशुभमन गिल ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का शानदार आगाज किया। अब तक वह इंटरनेशनल लेवल पर 7 सेंचुरी लगा चुके हैं, जिसमें एक डबल हंड्रेड भी शामिल है। हालांकि, मौजूदा समय में गिल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। टेस्ट में उन्होंने नंबर-3 खेलने का फैसला किया और रनों के लिए संघर्ष करते दिखे। वहीं पहले वनडे मैच में वह 7(16) रन पर आउ हो गए थे, दूसरे वनडे में उन्होंने 34(49) रन बनाए। वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भारतीय मैनेजमेंट एक्सपेरिमेंट पर एक्सपेरिमेंट कर रहा है। ऐसे में अगर, इसी तरह गिल कुछ और वक्त तक रनों के लिए संघर्ष करते दिखे, तो उनके लिए टीम में बने रहना मुश्किल हो जाएगा। चूंकि, ईशान किशन हैं, जो टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं और उनके रहने से बैटिंग लाइनअप में एक लेफ्ट हेंडर बैट्समैन मिलता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.