Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
करीब एक दशक बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी कीवी टीम
Published / 2023-08-17 21:31:09
करीब एक दशक बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी कीवी टीम

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लगभग एक दशक के लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम एशियाई देश बांग्लादेश में एक दिवसीय और टेस्ट श्रृखंला खेलने आयेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के बहुप्रतीक्षित दौरे के कार्यक्रम का खुलासा किया है। वर्ष 2013 के बाद यहां आने वाली कीवी टीम तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। दो चरणों में होने वाला यह दौरा 21 सितंबर को शुरू होगा जिसमें तीनों एकदिवसीय मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे जिसके बाद दोनो टीमें एक दिवसीय विश्व कप में मशगूल हो जायेंगी। दौरे के दूसरे चरण में टेस्ट शृंखला नवंबर के अंत में शुरू होगी जिसके आयोजन स्थल की घोषणा बाद में की जायेगी। 2019 विश्व कप फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड अपने आगामी विश्वकप अभियान की शुरूआत पांच अक्टूबर को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में अहमदाबाद में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। वहीं बांग्लादेश विश्व कप के सफर की शुरूआत सात अक्टूबर को धर्मशाला के सुरम्य हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा।

बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड रवाना
Published / 2023-08-15 19:34:45
बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज दौरे के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन आयरलैंड है। आयरलैंड में भारतीय टीम को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है और ये उसके लिए काफी अहम है। वो इसलिए क्योंकि इस सीरीज से उसे भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने वाले हैं।बताते चलें कि टीम इंडिया आयरलैंड रवाना हो चुकी है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जो इस दौरे को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। टीम की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में है। बुमराह लंबे वक्त के बाद फिट होकर टीम में लौट रहे हैं। एशिया कप 2023 से पहले उनके लिए ये बहुत अहम सीरीज साबित होगी। यहां उनकी मैच फिटनेस का पता चलेगा। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। वहीं कुछ खिलाड़ियों का इंडिया की जर्सी में मैच खेलने का सपना साकार होगा।आयरलैंड सीरीज का कार्यक्रमपहला टी-20- 18 अगस्त, मैलाहाइडदूसरा टी-20- 20 अगस्त, मैलाहाइडतीसरा टी-20- 23 अगस्त, मैलाहाइडटीम इंडिया : जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह,संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।

0-2 से पिछड़ने के बावजूद बराबरी पर आ खड़ी हुई टीम इंडिया
Published / 2023-08-13 00:11:13
0-2 से पिछड़ने के बावजूद बराबरी पर आ खड़ी हुई टीम इंडिया

चौथे टी-20 में वेस्ट इंडीज को नौ विकेट से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सीरीज में एक समय 0-2 से पिछड़ने वाली भारतीय टीम ने तीसरे और चौथे टी20 में शानदार तरीके से वापसी की और वेस्टइंडीज को सीरीज में अजेय बढ़त लेने से रोका। अब टीम इंडिया की नजर अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।भारत ने शनिवार (12 अगस्त) को वेस्टइंडीज को पांच टी-20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। अब पांचवां और निर्णायक मैच रविवार को खेला जायेगा। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भारत की यह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत है। उसने 2019 और 2022 में दो-दो मैच जीते थे। यहां टीम इंडिया सिर्फ एक मैच 2016 में हारी थी।सीरीज में एक समय 0-2 से पिछड़ने वाली भारतीय टीम ने तीसरे और चौथे टी-20 में शानदार तरीके से वापसी की और वेस्टइंडीज को सीरीज में अजेय बढ़त लेने से रोका। अब टीम इंडिया की नजर अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी।

भारत चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन
Published / 2023-08-12 23:57:59
भारत चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन

रोमांचक फाइनल में मलयेशिया को 4-3 से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 3-1 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है।इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है।

आज सीरीज में बराबरी करने के उद्देश्य से उतरेगी पांड्या ब्रिगेड
Published / 2023-08-12 11:59:00
आज सीरीज में बराबरी करने के उद्देश्य से उतरेगी पांड्या ब्रिगेड

IND vs WI: जीत के साथ सीरीज में बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया, चहल पूरा कर सकते हैं विकेटों का शतकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों से उम्मीद करेगी कि वे अच्छा प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और जीत से सीरीज बराबर करने में मदद करें। भारत भले ही तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत से सीरीज में बने रहने में कामयाब हुआ हो लेकिन वेस्टइंडीज अब भी सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। मेहमान टीम की बल्लेबाजी इकाई को लेकर चिंता अब भी बरकरार है। सूर्यकुमार यादव को पिछले मैच में अपने आक्रामक रवैये में बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी सुखद था और तिलक वर्मा ने भी कुछ महत्वपूर्ण रन का योगदान किया था। लेकिन भारत की सलामी जोड़ी का लचर प्रदर्शन जारी रहा। भारत ने ईशान किशन को आराम देकर यशस्वी जायसवाल को टी-20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कराया था। लेकिन लगातार तीसरे मैच में सलामी जोड़ी फिर प्रभावित नहीं कर पायी और महज छह रन ही बना सकी। जायसवाल पहले ओवर में ही तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय का शिकार हो गये। पिछले दो मैचों में किशन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए महज पांच और फिर 16 रन बनाये जिससे मध्यक्रम पर दबाव बन गया था। भारत इस मैच में ईशान की वापसी कराएगा या नहीं, यह देखना होगा। लेकिन टीम प्रबंधन उम्मीद करेगा कि इस करो या मरो के मैच में सलामी बल्लेबाज ज्यादा असरदार प्रदर्शन दिखायें। यह जानते हुए कि भारत का निचला क्रम बल्लेबाजी में इतना सक्षम नहीं है तो इससे शीर्ष पर खेल रहे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद जरूरी है।तीसरे मैच में दिख था बेहतर प्रदर्शनभारत ने अक्षर पटेल को सातवें नंबर पर रखा है ताकि संतुलन बना रहे और वे पांच गेंदबाजों की नीति अपनाना जारी रख सकते हैं। तिलक ने जिस तरह से अपने युवा कंधों पर जिम्मेदारी उठायी, यह देखना शानदार रहा। हैदराबाद का यह बायें हाथ का बल्लेबाज 39 (22 गेंद), 51 (41 गेंद) और 49 (37 गेंद) की पारियां खेलकर अपने कॅरिअर में बड़े मंच के लिए तैयार है। सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के अपने साथी तिलक के बारे में बात करते हुए कहा, हम अब काफी लंबे समय से एक साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। हम एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। यह उसका दिन था कि परिपक्वता से बल्लेबाजी करे। वह काफी आत्मविश्वास से बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने मुझे भी बल्लेबाजी करने में मदद की।विकेटों का शतक पूरा कर सकते हैं चहलयुजवेन्द्र चहल इस मैच में टी20 में अपने 100 विकेट पूरे कर सकते हैं। वह फिलहाल 95 विकेट के साथ इस फॉर्मेट में देश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी चहल अच्छी लय में रहे हैं। हालांकि, अधिकतर मुकाबलों में उन्हें अपने चार ओवर का कोटा पूरा करने का मौका नहीं मिला। इस मैच में वह पांच विकेट लेकर अंतरारष्ट्रीय टी-20 में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं।टीमें इस प्रकार हैंभारत : हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।वेस्टइंडीज : रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मायर्स, जानसन चार्ल्स, शाई होप, रोस्टन चेस, शिमरोन हेतमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओशने थॉसम, ओडियन स्मिथ।

वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टी-20 टीम में नहीं हैं रन मशीन और हिटमैन
Published / 2023-08-11 20:43:08
वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टी-20 टीम में नहीं हैं रन मशीन और हिटमैन

टी-20 टीम में विराट कोहली की गैरमौजूदगी पर रोहित शर्मा ने दी सफाईएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 2022 विश्व कप के बाद से मेन इन ब्लू टी-20 टीम से बाहर हैं। दोनों सीनियर बल्लेबाजों को हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के दौरान भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था और उन्हें श्रृंखला के टी-20 चरण के लिए भी नहीं चुना गया था। हाल ही में बातचीत में रोहित शर्मा ने स्पष्ट किया है कि दोनों को वेस्टइंडीज के लिए भारतीय टीम की टी-20 टीम के लिए क्यों नहीं चुना गया। रोहित शर्मा ने कहा- पिछले साल भी हमने यही किया था - टी-20 वर्ल्ड कप था, इसलिए हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेला। अब भी हम वही कर रहे हैं, वनडे वर्ल्ड कप है इसलिए हम टी-20 नहीं खेल रहे हैं। आप सब कुछ खेलकर विश्व कप के लिए तैयार नहीं रह सकते। हमने दो साल पहले यह निर्णय लिया था। रवींद्र जडेजा भी टी-20 नहीं खेल रहे हैं, आपने उनके बारे में नहीं पूछा? मैं फोकस (खुद पर और विराट पर) के बारे में समझता हूं। लेकिन जडेजा भी नहीं खेल रहे हैं।भारतीय कप्तान ने यह भी स्वीकार किया कि  टीम को एकदिवसीय विश्व कप से पहले नंबर चार के स्थान को लेकर समस्या है। उन्होंने कहा कि चोटों के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा- देखिये नंबर 4 हमारे लिए लंबे समय से एक मुद्दा रहा है।2019 एकदिवसीय विश्व कप के अंत के बाद से भारत ने चौथे नंबर पर 11 से अधिक खिलाड़ियों को खिलाया है, केवल श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने 10 से अधिक पारियां खेली हैं। जहां ऋषभ पंत विश्व कप से बाहर हो गये हैं, वहीं श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण अभी तक वापसी नहीं कर पाये हैं। भारतीय कप्तान ने वनडे क्रिकेट में नंबर 4 स्थान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए श्रेयस अय्यर की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके नंबर वास्तव में अच्छे हैं। दुर्भाग्य से चोटों ने उन्हें थोड़ी परेशानी दी है, वह कुछ समय से बाहर हैं और ईमानदारी से कहें तो पिछले 4-5 वर्षों में यही हुआ है।

जापान को हराकर स्वीडन सेमीफाइनल में
Published / 2023-08-11 18:16:30
जापान को हराकर स्वीडन सेमीफाइनल में

फीफा महिला विश्वकप 2023एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्वीडन ने फीफा महिला विश्वकप 2023 के एकतरफा क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व विजेता जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ईडन पार्क पर खेले गये दूसरे क्वार्टरफाइनल में अमांडा इलेस्टेड (32वां मिनट) और फिलिपा एंजलडेल (51वां मिनट) के गोलों से स्वीडन ने 2-0 की मज़बूत बढ़त बना ली। होनोका हयाशी ने 87वें मिनट में जापान का खाता खोला, हालांकि इससे सिर्फ एशियाई टीम की हार का अंतर ही कम हो सका। सेमीफाइनल में स्वीडन का सामना स्पेन से होगा।

हॉकी इंडिया लीग ने वित्तीय मॉडल को दी मंजूरी
Published / 2023-08-11 13:28:50
हॉकी इंडिया लीग ने वित्तीय मॉडल को दी मंजूरी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने कार्यकारी बोर्ड की 100वीं बैठक में गुरुवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिये प्रस्तावित बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के वित्तीय मॉडल को मंज़ूरी दे दी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप टिर्की ने बैठक के बाद कहा- पिछले महीने हमने अपनी मार्केटिंग एजेंसी द्वारा प्रस्तावित एचआईएल पुनरुद्धार योजनाओं की समीक्षा करने के लिये बैठक बुलायी थी। आज कार्यकारी बोर्ड ने हॉकी इंडिया लीग के लिये बिग बैंग मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित वित्तीय मॉडल को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी। हम इस नतीजे पर पहुंचे कि एजेंसी को आधिकारिक तौर पर हॉकी इंडिया लीग के लिए बाजार में कदम रखने दें। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बहुत उच्च गुणवत्ता वाली हॉकी का उत्पादन करना है, जो खेल को और भी ऊपर उठाने में मदद करेगा।

कोलकाता : ईडन गार्डन के ड्रेसिंग रूम में लगी आग
Published / 2023-08-10 18:33:49
कोलकाता : ईडन गार्डन के ड्रेसिंग रूम में लगी आग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित क्रिकेट मैदान ईडन गार्डन के ड्रेसिंग रूम में बुधवार रात आग लगने से छत और कुछ फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने कहा कि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) में टीम के ड्रेसिंग रूम में झूठी छत के कुछ हिस्से और कुछ फर्नीचर बुधवार को लगभग 11:40 बजे वायरिंग में संदिग्ध शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में क्षतिग्रस्त हो गये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.