हॉकी 5एस विश्व कप : मिस्र, स्विट्ज़रलैंड, जमैका के साथ पूल-बी में भारतएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी 5एस विश्व कप 2024 के लिए ग्रुप-बी में स्विट्ज़रलैंड, मिस्र और जमैका के साथ रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने रविवार को इसकी पुष्टि की। एफआईएच ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नीदरलैंड को पूल-ए में पाकिस्तान, पोलैंड और नाइजीरिया के साथ रखा गया। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो और केन्या को पूल-सी में रखा गया है, जबकि मेजबान ओमान को पूल डी में मलेशिया, अमेरिका और फिजी का सामना करना होगा।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप का तीसरा मुकाबला शनिवार (दो सितंबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच बेनतीजा रहा। कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पायी। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गयी। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पायी। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को हॉकी 5एस एशिया कप जीतकर एफआईएच पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप 2024 के लिये क्वालीफाई कर लिया।भारतीय पुरुषों ने वैश्विक आयोजन में जगह बनाने के लिए एशियाई क्वालीफायर के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 4-4 (शूटआउट 2-0) से हराया। भारत के लिये मोहम्मद रहील (19वां, 26वां मिनट) ने दो गोल किये, जबकि जुगराज सिंह (सातवां मिनट) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने एक-एक गोल जमाया। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल रहमान (पांचवां मिनट), अब्दुल राणा (13वां मिनट), ज़िकरिया हयात (14वां मिनट) और अरशद लियाकत (19वां मिनट) ने एक-एक गोल किया और फुल टाइम पर स्कोर बराबर रहने के कारण मुकाबला शूटआउट में चला गया।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने मोहम्मद रहील के दम पर एशियाई पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में शनिवार को मलेशिया को 10-4 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रहील (नौवां, 16वां, 24वां, 28वां मिनट) ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत के लिये चार गोल किये। मनिंदर सिंह (दूसरा मिनट), पवन राजभर (13वां मिनट), सुखविंदर (21वां मिनट), मनदीप मोर (22वां मिनट), जुगराज सिंह (23वां मिनट) और गुरजोत सिंह (29वां मिनट) ने भारत की जीत में एक-एक गोल का योगदान रहा।
19वें एशियन गेम्स के लिए महिला हॉकी टीम में झारखंड के 3 खिलाड़ियों का चयनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चीन के शहर हांगजो में 23 सितंबर से 08 अक्टूबर तक आयोजित 19 वें एशियन गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के भी तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है। तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के नियमित सदस्य है और कल बैंगलौर में हॉकी इंडिया के समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के परिजनों की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर टीम की घोषणा की गई। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने झारखंड के सभी खिलाड़ियों का बैंगलोर में स्वागत किया और कहा कि किसी भी खिलाड़ी को बनाने में सबसे बड़ा योगदान, समर्पण और त्याग उनके अभिभावकों का होता है परंतु उनका सम्मान अपवादस्वरूप ही होता है, इसलिए हॉकी इंडिया ने शुरूआत की है कि खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मान मिले। इसलिए हम लोग ने इस बड़े अवसर में सबके अभिभावकों को आमंत्रित किया। संभवत यह विश्व के खेल इतिहास में पहला अवसर है जब टीम की घोषणा के समय उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। 18 सदस्य भारतीय टीम में शामिल निक्की प्रधान झारखंड के खूंटी जिला के हेसल की रहने वाली, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला से है। सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के सदर प्रखंड के बरकिछापर की रहने वाली है जबकि संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड्डी की रहने वाली है।
रन मशीन बोले- यह तकनीक, धैर्य, परिस्थितियों के अनुसार खेलने की परीक्षा जैसा : कोहलीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एकदिवसीय विश्वकप शुरू होने में अब जबकि कुछ सप्ताह का समय बचा है तब भारत के शीर्ष बल्लेबाज रन मशीन विराट कोहली ने इस प्रारूप के प्रति अपने लगाव के बारे में बात करते हुए कहा कि इसने उन्हें हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। भारत में पिछले 10 वर्षों से आईसीसी का कोई खिताब नहीं जीता है लेकिन पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप में उसे खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।कोहली ने वनडे में सफल होने के लिए तकनीकी चुनौतियों और रणनीतिक फैसला लेने के कौशल पर बात की। उन्होंने कहा- मुझे वनडे क्रिकेट में खेलना पसंद है। मेरा मानना है कि वनडे क्रिकेट संभवतः एक ऐसा प्रारूप है जिसमें आपके खेल की संपूर्ण परीक्षा होती है। इसमें आपकी तकनीक, धैर्य, परिस्थितियों के अनुसार खेलने और खेल के विभिन्न चरणों में अलग-अलग तरह से खेलने के कौशल की परीक्षा होती है।कोहली ने कहा- इसलिए मेरा मानना है कि यह एक बल्लेबाज के रूप में आपकी परीक्षा लेता है और मुझे यह भी लगता है कि वनडे क्रिकेट ने मुझे हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि मुझे चुनौतियां पसंद है और मैं अपनी टीम की जीत के लिए परिस्थितियों के अनुसार खेलता हूं।उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ऐसा करने का प्रयास करता हूं और जैसे मैंने कहा यह प्रारूप मुझे अपनी बल्लेबाजी के सभी पहलुओं को परखने का लगातार मौका देता है और यही वजह है कि मैं वनडे क्रिकेट खेलने का पूरा लुत्फ लेता हूं। कोहली का 50 ओवरों के प्रारूप में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने इस प्रारूप में अभी तक 46 शतक लगाए हैं। इनमें से 26 शतक उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।
भारतीय टीम ने 400 मीटर रिले रेस में बनाया रिकॉर्ड, पहली बार फाइनल में पहुंचीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने 400 मीटर रिले रेस के फाइनल में जगह बना ली है। इस रेस में चार खिलाड़ी 100-100 मीटर दौड़ते हैं और पहले रेस पूरी करने वाली टीम जीत हासिल करती है। भारत ने पहली बार विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इस रेस के फाइनल में जगह बनायी है। भारतीय टीम ने दो मिनट 59.05 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की। इसके साथ ही फाइनल में जगह बनाई और एशियाई रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले एशिया की किसी टीम ने सबसे कम समय में दो मिनट 59.51 सेकेंड में 400 मीटर रिले रेस पूरी की थी। जापान की टीम ने यह कारनामा किया था। भारत के लिए सबसे कम समय में 400 मीटर रिले रेस पूरा करने का रिकॉर्ड 2021 में बना था। तब भारतीय टीम ने तीन मिनट 0.25 सेकेंड में रेस पूरी की थी। अब भारत के लिए मोहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मोहम्मद अजमल वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी ने कमाल किया है। भारतीय टीम ने अमेरिका की टीम के बाद दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनायी। भारतीय टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए ब्रिटेन और जमैका की टीम को पीछे छोड़ दिया। ब्रिटेन की चौकड़ी ने 2.59.42 मिनट और जमैका की टीम ने 2.59.82 मिनट के समय में अपनी रेस पूरी की। ब्रिटेन की टीम तीसरे और जमैका की टीम पांचवें स्थान पर रही। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार हर दो हीट में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाली टीमें और अगली दो टीमें फाइनल में पहुंचती हैं। भारतीय टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अमेरिकी टीम को कड़ी चुनौती दी और दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनायी।मोदी ने दी बधाईप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी। पीएम ने 400 मीटर रिले रेस का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा- विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अविश्वसनीय टीम वर्क! अनस, अमोज, राजेश रमेश और मुहम्मद अजमल ने एम 4X400 मीटर रिले में एक नया एशियाई रिकॉर्ड स्थापित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसे भारतीय एथलेटिक्स के लिए सचमुच ऐतिहासिक, विजयी वापसी के रूप में याद किया जायेगा।
विश्व कप 2023अहमदाबाद में विश्व कप का होगा रंगारंग आगाजचार अक्तूबर को उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे सभी कप्तानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में क्रिकेट विश्व कप का आगाज पांच अक्तूबर को होना है। उससे पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार अक्तूबर को उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जा सकता है। इस रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड के सितारे हिस्सा ले सकते हैं। उस दिन सभी 10 टीमों के कप्तान भी वहां मौजूद रहेंगे। अगले दिन टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत विजेता इंग्लैंड और पिछले विश्व कप के फाइनल में हारनी वाली टीम न्यूजीलैंड के बीच होगा।तीन अक्तूबर को विश्व कप के अभ्यास मैच समाप्त हो जायेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यास मैच समाप्त होने के बाद सभी कप्तान अहमदाबाद में इकट्ठा होंगे। सभी मीडिया से बातचीत करेंगे और फोटो खिंचवाएंगे। इसे कैप्टन्स डे के रूप में जाना जाता है। इसके बाद सभी कप्तान शाम में होने वाले उद्घाटन समारोह शाम में भाग लेंगे। अहमदाबाद में विश्व कप का फाइनल मैच भी 19 नवंबर को खेला जायेगा।उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले व्यस्त रहेंगे छह कप्तानइस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सदस्य, वैश्विक क्रिकेट संचालन संस्था के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह से ठीक एक दिन पहले 10 में से छह कप्तान काफी व्यस्त रहेंगे। भारत का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान की टीम होगी और श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। ऐसे में इन छह टीमों के कप्तान मैच के बाद या अगले दिन सुबह-सुबह अहमदाबाद के लिए उड़ान भरनी पड़ेगी।भारत के 10 शहरों में होने हैं मैचविश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किये जायेंगे।श्रीलंका और नीदरलैंड को क्वालीफायर्स से मिली एंट्रीइस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालीफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं। इन दोनों अलावा मेजबान भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें विश्व कप में नजर आयेंगी।
भारत ने 14 पदकों के साथ विश्व चैंपियनशिप को कहा अलविदाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप 2023 में छह स्वर्ण और आठ कांस्य सहित 14 पदक जीतकर अपने शानदार अभियान का अंत किया।ओलंपिक और गैर-ओलंपिक नियमित शूटिंग प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न हुईं। चैंपियनशिप में रनिंग स्पर्धाएं 31 अगस्त तक जारी रहेंगे लेकिन इनमें कोई भारतीय भाग नहीं लेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.