Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा रांची ने बढ़ाया दिव्यांग जन खिलाड़ियों हौसला
Published / 2023-09-10 20:10:48
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा रांची ने बढ़ाया दिव्यांग जन खिलाड़ियों हौसला

टीम एबीएन, रांची। आज रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे पैरा सीटिंग वॉलीबॉल खिलाड़ियों को मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए वॉलीबॉल दिया गया। सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा ओलंपिक  कमिटी से मान्यता प्राप्त कर पारा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड  द्वारा विगत चार वर्षो से प्रत्येक रविवार को प्रैक्टिस करते हैं। इन खिलाड़ियों की दयनीय स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इनमें खेलने का काबिलियत है लेकिन आर्थिक स्थिति  कमजोर होने के कारण इन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ये सभी खिलाड़ी झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं इनका उज्ज्वल भविष्य हो और यह अपने राज्य और देश का नाम रोशन करें। इसको ध्यान में रखकर समर्पण शाखा हमेशा इन खिलाड़ियों का मदद करती आयी है। इसी वजह से इन्होंने हमसे 18 खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल की देकर उन्हें सम्मानित और मदद किया गया। मुकेश कंचन ने बताया कि यह सभी खिलाड़ी पिछले 4 वर्षों से लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों ने मेडल लाया है। मुकेश ने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों को वे तैयार कर रहे हैं कई सारे परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसके लिए उन्होंने समर्पण शाखा की बहनों से उन्हें खेल सामग्री देने के लिए अनुरोध किया था। मारवाड़ी युवा मंच महिलाओं ने खिलाड़ियों को मदद करने का निर्णय लिया और खेल सामग्री दिया। मौके पर मुकेश कंचन जी ने समर्पण शाखा का धन्यवाद दिया। मौके पर मंच की अध्यक्ष श्वेता भाला, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल, झारखंड प्रांतीय युवा विकास एवं खेलकूद संयोजक युवा विकास अग्रवाल, मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पड़िया, प्रांतीय संयोजक रक्तदान प्रभारी युवा पिंकेश खंडेलवाल जी अध्यक्ष स्वेता भाला, संस्थापक सुमिता लाठ, खेलकूद प्रभारी  पुजा तोड़ी सौम्या समोता शुभा अग्रवाल  रितु पोद्दार, शुभा अग्रवाल, निकिता जलन, रेखा रायेका, रोजी खंडेलवाल, कोमल पोद्दार की अहम भूमिका रही। उक्त जानकारी मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

भारत-पाक मैच पर बारिश का भरपूर साया
Published / 2023-09-10 14:35:08
भारत-पाक मैच पर बारिश का भरपूर साया

भारत-पाकिस्तान मैच में होगी बारिश या पूरा खेल देख सकेंगे फैंस? देखें कोलंबो के मौसम का हालएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में एशिया कप के सुपर फोर राउंड का महामुकाबला खेला जायेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे शुरू होगा। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। जब पिछली बार ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब भी बारिश की वजह से मैच धुल गया था। उस मैच में भारत ने तो बल्लेबाजी की थी, लेकिन पाकिस्तान की पारी शुरू नहीं हो सकी थी। अब जब दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो फैंस पूरे मैच की उम्मीद कर रहे होंगे। हालांकि, वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, आज भी ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है। कोलंबो में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। अगर आज मैच नहीं होता है तो इसके लिए सोमवार को भी रिजर्व-डे रखा गया है। जहां तक रविवार को मैच हो पायेगा, अगले दिन वहीं से उस मैच की शुरुआत होगी।कोलंबो के मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को वहां भारतीय समयानुसार दो बजे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, भारतीय समयानुसार तीन बजे बारिश की संभावनाएं बढ़कर 66 प्रतिशत हो जायेंगी। उसी वक्त मैच भी शुरू होना है। पूरे मैच के दौरान कोलंबो में 49 से 69 प्रतिशत बारिश की संभावना है।ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले मैच की तरह यह मैच भी बारिश से प्रभावित रहने की संभावना है। शनिवार को यहीं पर श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबला भी खेला गया था। हालांकि, उस मैच में बारिश नहीं हुई, लेकिन रविवार को ऐसा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वेदर फॉरकास्ट परेशानी का सबब है।

खिताब के लिए भिड़ेंगे मेदवेदेव और जोकोविच
Published / 2023-09-09 21:46:23
खिताब के लिए भिड़ेंगे मेदवेदेव और जोकोविच

अमेरिकी ओपनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अमेरिकी ओपन के खिताब के लिये विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव की भिड़ंत 23 ग्रैंडस्लैम जीत चुके सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगी। जोकोविच ने शुक्रवार को अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में गैर वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन को 6-3, 6-2, 7-6 (4) से हरा दिया। इससे पहले दानिल मेदवेदेव ने गत चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को 7-6(3), 6-1, 3-6, 6-3 से हराया।  36 वर्षीय जोकोविच 36वीं बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे है और अगर वह अमेरिकी ओपन का खिताब अपने नाम करते हैं तो यह पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जायेंगे। जोकोविच इसी साल जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन और जून में फ्रेंच ओपन में ट्राफी जीतने में सफल रहे थे। रविवार को जोकोविच का सामना 2021 अमेरिकी ओपन चैंपियन दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने 2021 में फ्लशिंग मिडोज के फाइनल में जोकोविच को हराकर उनकी कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम पूरा करने की उम्मीद पर पानी फेर दिया था।  मेदवेदेव ने अपने आन-कोर्ट साक्षात्कार में कहा- अलकराज को हराना सुखद अनुभव रहा। वह युवा है और पहले से ही दो ग्रैंड स्लैम जीत चुका है, कई हफ्तों तक दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी रहा है, ईमानदारी से कहूं तो यह काफी अविश्वसनीय है और मुझे लगता है कि उससे पहले किसी ने भी ऐसा नहीं किया है। इसलिए उसे हराने के लिए आपको खुद से बेहतर होने की जरूरत है और मैं ऐसा करने में कामयाब रहा।जोकोविच को रिकॉर्ड 24वें एकल खिताब का दावा करने से रोकने के लिए मेदवेदेव को पता है कि उन्हें एक और अलौकिक प्रदर्शन की आवश्यकता होगी। उन्होंने मैचअप के बारे में कहा कि चुनौती यह है कि आप एक ऐसे व्यक्ति के रूप में खेलें जिसने 23 ग्रैंड स्लैम जीते हैं और मेरे पास केवल एक है।जब मैंने उसे यहां 2021 फाइनल में हराया, तो मैं खुद से बेहतर खेलने में कामयाब रहा, और मैं इसे दोबारा करने की जरूरत है। और कोई रास्ता नहीं है।  जोकोविच को अमेरिकी ओपन में दूसरी वरीयता दी गयी थी और रविवार को जो भी नतीजा निकले वह अल्काराज को नंबर एक रैंकिंग से हटा देंगे। अगर जोकोविच खिताब जीत लेते हैं तो वह ओपन युग में सबसे ज्यादा एकल मेजर चैम्पियनशिप जीतने के मामले में सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ देंगे। जोकोविच ने कहा, यह इतिहास बनाने के लिए एक और मौका होगा।

एशिया कप : भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे पर शुरू हुई राजनीति
Published / 2023-09-09 10:36:13
एशिया कप : भारत-पाक मैच के लिए रिजर्व डे पर शुरू हुई राजनीति

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के लिए रिजर्व डे के फैसले पर पहली बार आया श्रीलंका और बांग्लादेश बोर्ड का रिएक्शनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। शुक्रवार को जब एशिया कप 2023 के सुपर-4 में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले के लिए एशियान क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने रिजर्व डे का ऐलान किया तो क्रिकेट के गलियारों में इस फैसले की काफी आलोचना हुई।दरअसल, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले के अलावा सुपर-4 के अन्य किसी मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में कहा जाने लगा कि सुपर-4 में मौजूद बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें इससे काफी नाराज होगी। मगर अब पहली बार एसीसी के इस फैसले पर बांग्लादेश और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड का रिएक्शन सामने आया है। दोनों ही बोर्ड्स का कहना है कि एसीसी ने यह फैसला सुपर-4 में मौजूद सभी टीमों की सहमति से लिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा- सुपर 11 एशिया कप सुपर 4 चरण की भारत-पाकिस्तान प्रतियोगिता के लिए रिजर्व डे सुपर 4 में मौजूद सभी चार टीमों के बोर्ड के परामर्श से लिया गया था। इसलिए, एसीसी ने सभी की मंजूरी के बाद प्लेइंग कंडिशन में बदलाव किया। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिखा- सुपर 11 एशिया कप सुपर 4 चरण में भारत-पाकिस्तान मुकाबल के लिए एक रिजर्व डे जोड़ा गया है जिसने एशिया कप खेलने की स्थिति को प्रभावी ढंग से संशोधित किया है। स्थिति स्पष्ट करने के लिए यह निर्णय सुपर-4 में भाग लेने वाली सभी चार टीमों और एसीसी की सहमति से लिया गया है। टूर्नामेंट में अब भारत और पाकिस्तान मुकाबले के अलावा फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे होगा।टीम इंडिया को 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 का पहला मुकाबला खेलना है। यह मैच कोलंबो में खेला जायेगा और इस दिन बारिश के 90 प्रतिशत चांस है। अगर 10 तारीख को यह मैच पूरा नहीं हो पाता है तो इस मैच को 11 सितंबर को पूरा किया जायेगा। इस स्थिति में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्थ हो जायेगा। दरअसल, भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 12 सितंबर को है। अगर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला 11 सितंबर तक चलता है तो टीम इंडिया को लगातार तीन दिन मैच खेलने होंगे।

बिग बी के बाद क्रिकेट के भगवान को मिला क्रिकेट विश्व कप का "गोल्डन टिकट"
Published / 2023-09-08 23:56:20
बिग बी के बाद क्रिकेट के भगवान को मिला क्रिकेट विश्व कप का "गोल्डन टिकट"

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के सचिव जय शाह ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट प्रदान किया। विश्व कप भारत में 5 अक्टूबर से आयोजित होना है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम टूर्नामेंट के उद्घाटन और फाइनल की मेजबानी करेगा। इस आयोजन में 46 दिनों में 48 मैच खेले जायेंगे। बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर सचिन तेंदुलकर के साथ जय शाह की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें बीसीसीआई के गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स कार्यक्रम के एक भाग के रूप में गोल्डन टिकट दिया गया। क्रिकेट और राष्ट्र के लिए एक गौरवमय पल। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट प्रदान किया। राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक सचिन तेंदुलकर की यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। अब वह इसका हिस्सा बनेंगे।

ट्रंप के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी
Published / 2023-09-08 20:54:23
ट्रंप के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आये माहीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। इस दौरान भी वह खबरों में छाए हुए हैं। 42 साल के माही पिछले दिनों कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच देखने पहुंचे थे, तो अब वह अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दिये। ट्रंप के साथ उनके गोल्फ खेलने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए आमंत्रित किया था। माही के दोस्त हितेश संघवी ने सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी।

20 मैच अधिकारी संभालेंगे वर्ल्ड कप की जिम्मेवारी
Published / 2023-09-08 18:25:51
20 मैच अधिकारी संभालेंगे वर्ल्ड कप की जिम्मेवारी

आईसीसी ने की पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों की घोषणाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत में होने वाले पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लीग दौर के लिए 20 मैच अधिकारियों की घोषणा की है। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण में सोलह अंपायर अंपायरिंग करेंगे, जिसमें आईसीसी के एमिरेट्स एलीट पैनल के सभी 12 अंपायर और आईसीसी इमर्जिंग अंपायर पैनल के चार सदस्य शामिल हैं। जिनमें क्रिस ब्राउन, कुमार धर्मसेना, मराइस इरास्मस, क्रिस गैफनी, माइकल गफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, अहसान रजा, पॉल रिफेल, शरफुद्दौला इब्ने शैद, रॉड टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन और पॉल विल्सन के नाम हैं।

एशिया कप : बारिश के बीच टीम इंडिया का इंडोर प्रैक्टिस
Published / 2023-09-07 21:09:11
एशिया कप : बारिश के बीच टीम इंडिया का इंडोर प्रैक्टिस

कोलंबो में बारिश के चलते भारतीय टीम ने किया इंडोर नेट्स में अभ्यासएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ दस सितंबर को एशिया कप के सुपर चार चरण में मुकाबला करने के लिये भारतीय टीम नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है। कोलंबों में हो रही बरसात के चलते भारतीयों ने गुरुवार को इंडोर नेट्स पर अभ्यास किया। मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर की अगुवाई में हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर ने जमकर पसीना बहाया। एशिया कप दल से जुड़ने के बाद केएल राहुल ने पहली बार नेट पर अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान राहुल सहज दिखे। उन्होंने अच्छी टाइमिंग के साथ कुछ बेहतरीन पंच और ड्राइव लगाये।

अमेरिका में यूएस ओपन का मजा ले रहे धोनी
Published / 2023-09-07 19:28:26
अमेरिका में यूएस ओपन का मजा ले रहे धोनी

यू एस ओपन : अल्काराज का मैच देखने पहुंचे धोनी, सादगी ने जीता दिल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर रह चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं। धोनी को क्रिकेट के अलावा टेनिस से भी बहुत प्यार है और यूएस ओपन 2023 का मजा लेने के लिए ही वह अमेरिका गये हुए हैं। यूएस ओपन 2023 के मेंस क्वार्टर फाइनल मुकाबल में धोनी कैमरे में कैद हुए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। धोनी की जो वीडियो क्लिप शेयर की जा रही है, उसमें वह कार्लोस अल्काराज के पीछे बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अल्काराज ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया और सेमीफाइनल का टिकट कटाया। कार्लोज ने इसी साल विम्बल्डन ग्रैंड स्लैम जीता है और उन्हें यूएस ओपन खिताब के भी प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। धोनी की बात करें तो उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी क्रिकेट जगत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। धोनी फिलहाल बस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते हुए नजर आते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2023 आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.