वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कैसी है भारत की तैयारी, कप्तान सविता पुनिया ने बतायाटीम एबीएन, रांची। झारखंड में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का शुक्रवार से आगाज हो जायेगा। इसे लेकर सभी 6 टीमें पहले ही रांची आ चुकी है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता को कप्तान सविता पुनिया, कोच जेनेके शोपमैन, उप-कप्तान ग्रेस एक्का ने संबोधित किया। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम की कप्तान ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया में हम लंबे समय बाद एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं। जो हमें सुखद अनुभव दे रहा है।वहीं, टीम तैयारी पर कप्तान सविता पुनिया बात करते हुए कहा कि हमारी तैयारी बेहतर है। टीम ने एशियन गेम्स मे शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। जबकि चीन से हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मैच अलग होता है। चीन के खिलाफ हमने अच्छा नहीं खेला जिसकी वजह से हमें हार मिली। हम हर टीम के खिलाफ अलग रणनीति से खेलेंगे। टूर्नामेंट में हम किसी भी टीम को कमतर नहीं आंक रहे हैं। कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि यहां के लोग काफी सपोर्टिव हैं। जिसका हमें फायदा मिलेगा। हमारी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी हैं। वहीं ब्यूटी डुंगडुंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो चोट से जूझ रही है। इसलिए कुछ मैचों के लिए उन्हें बाहर रहना पड़ेगा। जबकि कोच ने कहा कि हम खिलाड़ी हैं। मौसम हमारे लिए मायने नहीं रखता है। हम बस मेहनत से खेलते हैं।
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रांची पहुंची चीन की टीमएबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। हाल ही संपन्न एशियन गेम्स में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली चीन की महिला टीम बुधवार को झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में भाग लेने यहां पहुंची, जहां उसका स्वागत गर्मजोशी से किया गया।हाल के दिनों में चीन की महिला हॉकी टीम एशियाई हॉकी सर्किट में एक बड़ी ताकत रही है। हालांकि वे अभी तक प्रतिष्ठित महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब हासिल नहीं कर पायी हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता ने उन्हें 2011 और 2016 में उपविजेता स्थान पर पहुंचा दिया और एलीट टूर्नामेंट के 2018 और 2021 संस्करणों में तीसरे स्थान पर रहे थे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चीन में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में मंगलवार को भारत की प्राची यादव ने कैनो महिला केएल 2 स्पर्घा में स्वर्ण पदक जीता है। एथलीट प्राची यादव ने पैरा कैनो महिला केएल2 स्पर्धा में 54.962 समय के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। प्राची का एशियन पैरा खेल 2022 में यह दूसरा पदक है। इससे पहले सोमवार को प्राची यादव ने पैरा डोंगी चालन महिला वीएल2 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता था।
टीम एबीएन, रांची। जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली त्रिकोणीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए झारखंड टीम गठित आज दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ट्रायल का आयोजन केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड नामकुम में रखा गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 30 खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उसके बाद स्थानीय अकादमी डांगी क्रिकेटर अकैडमी के सामान्य बच्चों के साथ एक मैच कराया गया। झारखंड कि दिव्यांग क्रिकेट टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित विश्व भर में 126 रन बनाये। जवाबी पारी खेलने उतरी डांगी क्रिकेट अकादमी 15 ओवर 3 बॉल में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली। चयनित झारखंड टीम इस प्रकार है : कप्तान शैलेंद्र महतो, उप कप्तान विजय कुमार महतो, विकेटकीपर राजू कर्मकार, वागीश त्रिपाठी, जतिन कुमार, मोहम्मद कौसीम, कमलेश उरांव, प्रमोद भगत, विपुल सेनगुप्ता, चंदन लोहारा, आकाश सिंह मुंडा, कमलेश रवि, टिंकू मेहता, अभिषेक मंडल, विष्णु बावरी, दीपक कुमार। झारखंड दिव्यांग टीम 3 नवंबर को रांची से जम्मू के लिए रवाना करेंगी।मैच 6, 7 और 8 नवंबर को खेले जायेंगे। मेजबान जम्मू कश्मीर झारखंड और बड़ौदा के बीच में सीरीज का आयोजन किया जाना है। खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सरिता सिंह ने सभी को बधाई दी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर बिचू देवी खारीबाम ने कहा कि झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी में हमारे लिए मददगार साबित होगी। झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 का बेसब्री से इंतजार होने के साथ ही महिला हॉकी के क्षेत्र में पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की उम्मीदें बढ़ गई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 05 नवंबर तक होने चलेगी।गोलकीपर बिचू देवी ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलने के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि वह भी घरेलू धरती पर अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार है। बिचू देवी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रही हैं। बिचू देवी ने 2022 में भारतीय हॉकी टीम में पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, मैं रांची में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जाने से रोमांचित हूं। यह मेरे लिए खुशी का क्षण है और मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं। आगामी टूर्नामेंट में अपने सीनियर्स से मदद लेने के अलावा, मैं उस अनुभव का उपयोग करने के लिए उत्सुक हूं, जो मैंने हाल ही में चीन के हांगझोउ में संपन्न एशियाई खेलों के दौरान हासिल किया था।इस बीच, बिचू देवी ने 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी में झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के महत्व पर बल देते हुए कहा- यह टूर्नामेंट हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, क्योंकि हम 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी कर रहे हैं, जो अगले वर्ष जनवरी के लिए होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए अगले तीन महीनों तक वास्तव में कड़ी मेहनत करनी होगी, इसलिए रांची में आगामी टूर्नामेंट हमारी प्रगति का आकलन करने और अपने मुखर विरोधियों के खिलाफ अपनी ताकत का लोहा मनवाने की जरुरत है। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सातवें संस्करण की मेजबानी रांची कर रहा है। बिचू देवी झारखंड से है जो स्थानीय प्रशंसकों के समर्थन से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि रांची जोशीले हॉकी प्रशंसकों से भरी हुई है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि बड़ी संख्या प्रशंसक स्टेडियम में हमारा हौसला अफजाई करने आयेंगे। हम प्रशंसकों से प्रेरणा लेंगे और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का लक्ष्य रखेंगे। प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ने से हालांकि हमें दबाव में भी लाती हैं, हम एक दूसरे को प्रेरित करने के लिए एक टीम के रूप में एकजुट होंगे।गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था और 2018 में अगले संस्करण में वह उपविजेता रही थी। हॉकी इंडिया के सूत्रों ने कहा, इसलिए टीम का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन जारी रखना और पोडियम पर जगह बनाना होगा। झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में मेजबान देश भारत के साथ-साथ चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड सहित टीमें स्पर्धा करेगी है। भारतीय गोलकीपर बिचू देवी ने तैयारियों और भारत की संभावनाओं के बारे में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, हमारे पास हर स्तर का सामना करने की क्षमता है और ट्रॉफी को सुरक्षित रखने की पूरी क्षमता है। हमारा दृष्टिकोण एक समय में एक ही मैच पर प्लान करना होगा और हमारे पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए तथा हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में चीन से सेमीफाइनल में हार से सबक लेते हुए हम बेहतर प्रदर्शन करने का आतुर हैं। हालांकि, उस झटके के बावजूद हमने जापान के खिलाफ कांस्य पदक मैच हासिल कर वापसी करके अपनी टीम की गुणवत्ता का प्रदर्शन किया और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हम इसी तरह की जोश के साथ मैदान में उतरेंगे।
शिखर धवन हुए इमोशनल, बेटे के साथ हुई बात, शायरी करके बयां किया दर्दएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा का कानूनी तौर पर तलाक हो चुका है। हालांकि, तलाक के बाद धवन का अपने बेटे जोरावर के प्रति जो प्यार है, वो आपको भी भावुक कर देगा। जोरावर के साथ धवन ने सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुई कई वीडियो भी शेयर की हैं, लेकिन फिलहाल अपने बेटे से दूर रहने का दर्द उनसे बर्दाश्त होता नजर नहीं आ रहा। धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ वीडियो काॅल करते नजर आये।शायरी करके बयां किया दर्दधवन ने जोरावर के साथ वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने इस पल का एक स्क्रीनशाॅट लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया, साथ ही शायरी करते हुए अपना दर्द भी बयां किया। धवन ने गुलजार साहब की शायरी करते हुए कहा कि एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन, रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता।कोर्ट से मिली है बच्चे से बात करने की अनुमतिबता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने धवन को मानसिक क्रूरता के आधार पर उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की इजाजत दे दी थी। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में धवन द्वारा किए गए सभी दावों को स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी पत्नी ने आरोपों का विरोध नहीं किया या अपना बचाव नहीं किया। दालत ने धवन को हुई मानसिक पीड़ा को स्वीकार किया, जो लंबे समय तक अपने इकलौते बेटे से अलग रहने के लिए मजबूर थे। बच्चे की स्थायी हिरासत पर कोई आदेश जारी नहीं करते हुए, अदालत ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में अपने बेटे के साथ समय बिताने का अधिकार दिया और उनके बीच वीडियो कॉल की अनुमति दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया ने रेफरी सेमिनार का आयोजन उड़ीसा के पुरी में किया, जिसमें कोडरमा के प्रवीण जोशी ने भाग लिया। वर्ल्ड ताइक्वांडो संघ के निर्देशानुसार यह सेमिनार आयोजित की गयी। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को एवं रेफरी को नए रूल से अवगत कराना एवं खेल नियमों में परिवर्तन से अवगत कराया जाता है। यह सेमिनार 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को पुरी में आयोजित की गयी थी जिसमें प्रवीण कुमार को राष्ट्रीय रेफरी में (क्लास वन) रेफरी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस रेफरी सेमिनार के मुख्य परीक्षक के रूप में इंटरनेशनल रेफरी, (क्लास -1) तिरुमल, कर्नाटक से थे। प्रवीण जोशी के क्लास-वन रेफरी बनने से कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सचिव ए, के . चंद्रा, सरस्वती लव कुमार गुप्ता, रामाशीष कुमार और कोडरमा जिला के कई ताइक्वांडो खिलाड़ी संगम राज, रिद्धि, कान्हा, अभिनव आयुष, सूरज सलुजा, श्रव्या शाहा, अक्षत अश्विन, कामया पांडे, इत्यादि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य जानकारी देते हुए कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने प्रवीण जोशी के क्लास वन रेफरी बनने पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस सेमिनार के पश्चात इंटरनेशनल रेफरी बनने का रास्ता साफ हो गया है। आने वाले दिनों में प्रवीण कुमार इंटरनेशनल रेफरी बनने के लिए प्रयास करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।
भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया; रोहित-अय्यर का अर्धशतकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा। उसकी यह आठवीं जीत है। अब तब भारत उसके खिलाफ इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है।छोटी पारी के दौरान में दिखे शुभमन गिलपाकिस्तान से मिले 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर लौटने वाले शुभमन गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों उन्हें कैच कराया। शुभमन लय में नजर आए और यह आगे के मैचों के लिए टीम इंडिया के नजरिये से अच्छी खबर है। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आये। कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। कोहली नहीं खेल पाये बड़ी पारीपाकिस्तान के खिलाफ आमतौर पर बड़ी पारी खेलने वाले विराट इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। वह क्रीज पर टिकने के बाद आउट हो गये। कोहली ने 18 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाये। हसन अली की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे। उनके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आये। श्रेयस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। रोहित ने की छक्कों की बारिशरोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गये। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भी उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। रोहित 63 गेंद पर 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.51 का रहा। रोहित ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 300 छक्के भी पूरे किये। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।श्रेयस ने लगाया विजयी चौकारोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 36 रन की साझेदारी की। अय्यर ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच को समाप्त किया। वह 62 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के लगाये। केएल राहुल 29 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से दो चौके निकले।पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकेइससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गये। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गये। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाये। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गये।टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिये। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
भारत पर उम्मीदों के सैलाब से निपटने की चुनौती, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में लगातार आठवीं जीत के लिए शनिवार को रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर उतरेगी तो उसके कंधों पर मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों के साथ ही टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपके करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों को बोझ भी होगा। महा मुकाबले के चश्मदीद गवाह बनने के लिए क्रिकेट के दीवाने अहमदाबाद के होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउसों में जम चुके हैं। एक दिवसीय मुकाबलों की बात की जाये तो पाकिस्तान के पक्ष में भारत की तुलना में ज्यादा जीत आई हैं मगर विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अब तक हार का ही सामना करना पड़ा है। बड़े टूर्नामेंट में होने वाले दवाब में पाकिस्तान की टीम अब तक बिखरी नजर आई है। भारत और पाकिस्तान ने मौजूदा विश्व कप में अब तक दो-दो मैचों में जीत हासिल की है जिससे दोनो टीमो का हौसला बुलंद है मगर रोहित और बाबर की सेना को अपने अपने देशों के करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों के दवाब से निपटना होगा। भारत की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी से आंकी जाती रही है मगर हाल के वर्षो में भारतीयों ने गेंदबाजी में भी खासा सुधार किया है जबकि पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा विश्व कप में अब तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। वहीं नसीम शाह के चोटिल होने से भी मेहमान टीम की गेंदबाजी का धार भी कुंद हुई है। उधर मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह की स्विंग के अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की फिरकी पाकिस्तान बल्लेबाजी की दिशा और दशा बिगाड़ सकती है। वहीं रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में तूफानी शतक ठोक कर अपनी शानदार फार्म का मुजाहिरा कर दिया है। कल के मुकाबले में क्रिकेट प्रेमी शाहीन शाह अफरीदी और विराट कोहली के बीच रोमांचक जंग देखने को आतुर होंगे। कोहली ने हाल ही में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। विश्व कप 2023 के पहले मैच में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 और अफगानिस्तान के खिलाफ 55 नाबाद रन बनाये थे। इशान किशन कप्तान के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं, जबकि के एल राहुल और शार्दुल ठाकुर को बीच के ओवरों में रन गति को बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। संभावित प्लेइंग 11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.