पारुल के बाद अन्नू रानी ने जीता स्वर्णएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई खेलों का आज 10वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15 और नौवें दिन सात पदक मिले। फिलहाल, एथलेटिक्स में पदकों की बारिश हो रही है। आज भारत के कुल पदकों की संख्या 70 के पार जा सकती है। एशियाड की महिलाओं की भाला-फेंक स्पर्धा में अन्नू ने स्वर्ण जीता है।अपने चौथे प्रयास में सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने रजत पदक जीता। भारत की पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता है। यह एशियाई खेलों में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में भारत का पहला स्वर्ण है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। भारत के कुल पदकों की संख्या 64 हो गई है। यह भारत का 14वां स्वर्ण है।
हॉकी में भारत ने बंगलादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेशएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 19वें एशियाई खेलों के पुरूष हॉकी पूल ए मुकाबले में सोमवार को भारतीय हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह की हैट्रिक बदौलत बंगलादेश को 12-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (दूसरे,चौथे और 32वें मिनट में), मनदीप सिंह (18, 24 और 46वें मिनट में), ललित उपाध्याय (23वें मिनट में), अमित रोहदास (28वें मिनट में), अभिषेक (41वें और 57वें मिनट में), नीलकांत शर्मा (47वें मिनट में), गुरजंत सिंह (56वें मिनट में) में गोल दागे।
टीम एबीएन, लोहरदगा। इंटर स्टेट अंडर 23 ट्राफी क्रिकेट में झारखंड ने विदर्भ को फाइनल मैच में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। ज्ञात हो कि विगत एक महीने से इस ट्राफी का लीग मैच चल रहा था। जिसमें झारखंड ने त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, केरल, छत्तीसगढ़, आदि राज्य से लीग में जीतकर फाइनल में पहुंचा तथा विदर्भ को फाइनल मैच में हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। इस ट्राफी को जीतने में लोहरदगा के लाल जतिन कुमार पांडेय का अहम योगदान रहा, सभी मैचों में विकेट लेने के अलावा बैटिंग में भी अपना लोहा मनवाया।हिमाचल प्रदेश के मैच में मैन ऑफ द मैच, तथा फाइनल मैच में एक कीमती विकेट के अलावा सातवां डाउन पर आकर तीन छक्के की मदद से 14 बॉल में 23 रनो का नाबाद पारी खेलकर विदर्भ को 242 रनो का लक्ष दिया था पर विदर्भ की टीम 201 रन पर आल आउट हो गयी। (शाबाश जतिन) बताते चलें कि जतिन पांडेय, श्री राम मन्दिर (फुलवारी) के पुजारी मुनेश्वर पांडेय जी के पोता तथा वार्ड नम्बर 13 के पिछले तीन बार से पार्षद दिनेश कुमार पांडेय के पुत्र हैं जिसने लोहरदगा ही नहीं ओर झारखंड का मान बढ़ाया l हम इनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं
शूटिंग में भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड; महिलाओं को मिला रजतएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के आठवें दिन भारत ने अपने खाते में एक स्वर्ण और एक रजत जोड़ा। रविवार (एक अक्तूबर) को पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। वहीं, महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। शूटिंग में भारत के लिए यह एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में 21वां पदक है। इनमें से सात स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता। तीनों ने मिलकर कुवैत और चीन की टीमों को हराया। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कुवैत को रजत और चीन को कांस्य से संतोष करना पड़ा। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। स्क्वैश में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2014 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में यह पदक जीता है।भारत के लिए 25 साल के अभय सिंह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और तनाव भरे हालात में शानदार प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। एशियाई खेलों में इस खेल में यह भारतीय टीम का सिर्फ दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2014 में भारत ने मलयेशिया को हराकर स्वर्ण जीता था। फाइनल के तीसरे मैच में अभय सिंह ने पाकिस्तान के जमान नूर को 11-7, 9-11, 7-11, 11-9, 12-10 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सौरव घोषाल ने मैच में मुहम्मद आसिम खान को हराया था, जबकि महेश मनगांवकर को नासिर इकबाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने एशियाई खेलों में टेनिस मिश्रित युगल टूनार्मेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने शनिवार को चीनी ताइपे के सुंग-हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग की जोड़ी को 2-6, 6-3, [10-4] से हरा कर भारत के लिये स्वर्ण पदक जीता।चीनी ताइपे की जोड़ी को हराने के लिए बोपन्ना और भोसले ने एक घंटे 14 मिनट का समय लिया। एशियन गेम्स में बोपन्ना का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले एशियन गेम्स में रोहन बोपन्ना ने अपना पहला टेनिस फाइनल खेलते हुए जकार्ता 2018 में पुरुष युगल का स्वर्ण पदक जीता था। हालांकि, हांगझाउ में रोहन बोपन्ना और उनके पुरुष युगल साथी युकी भांबरी राउंड आफ 16 से आगे नहीं बढ़ सके।
बारिश के कारण आज होनेवाला मैच टलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए तो तैयार है ही, लेकिन अपनी ताकत को परखने के लिए वो आज वार्म अप मैच खेलनेवाली थी, जो बारिश के कारण टल गया। भारत का ये वार्म अप मुकाबला इंग्लैंड से है, जो कि गुवाहाटी में खेला जाना था। बता दें कि वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। भारत अपने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड का सामना करने जा रहा है। इसमें दोनों टीमें अपने सभी खिलाड़ियों को मैदान पर उतारकर उन्हें आजमा सकता है। ये मुकाबला सही टीम कॉम्बिनेशन को बनाने का बेहतरीन जरिया होगा। वनडे वर्ल्ड कप के वार्म अप मुकाबले शुरू हो चुके हैं और इसमें आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी में है। ये मैच टीमों की हार या जीत से ज्यादा अपनी ताकत को परखने के लिए हैं। बेहतर कॉम्बिनेशन को तलाशने के लिए हैं। भारत और इंग्लैंड आज इसी कोशिश में उतरेंगे। ये मैच 2 बजे से खेला जायेगा।
सरबजोत-दिव्या ने जीता रजत, भारत के कुल 34 पदकशूटिंग में सरबजोत-दिव्या ने जीता रजत पदकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को आज के दिन का पहला मेडल शूटिंग में मिला है। सरबजोत और दिव्या की जोड़ी ने मिश्रित वर्ग में रजत पदक जीता है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में चीनी निशानेबाजों को मात नहीं दे सकी। चीन ने 16-14 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शूटिंग में यह भारत के लिए आठवां रजत पदक है। सरबजोत ने अपने जन्मदिन पर रजत पदक जीतकर देश को तोहफा दिया है। आयोजकों ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे गाया भी बजाया।
1 से 4 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के चांपा में होगी विद्या भारती की 34वीं नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिपविद्या विकास समिति, झारखंड की ओर से ट्रैकसूट भेंट कर दी गयी शुभकामनाएंटीम एबीएन, लोहरदगा। छत्तीसगढ़ के चांपा में 1 से 4 अक्टूबर तक आयोजित विद्या भारती की 34वीं नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय, लोहरदगा की टीम रवाना हुई। विद्या विकास समिति, झारखंड की ओर से ट्रैकसूट भेंट कर टीम को रवाना किया गया।विद्या भारती के नगर क्षेत्र स्थित विद्यालयों के समिति उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद और प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने ट्रैकसूट भेंट करते हुए शुभकामनाएं देकर टीम को रवाना कियाl टीम में सुजल बाखला, पुनीत उरांव, हरीश उरांव, चरणजीत उरांव, निशित उरांव, रेहान फजल, जितेश उरांव, रोशन कुमार रवि, प्रियांशु उरांव, निखिल भगत एवं अजीत भगत शामिल है। टीम मैनेजर आचार्य रितेश कुमार पाठक हैं। मौके पर विद्यालय की खेलकूद एवं शारीरिक प्रमुख यशोदा कुमारी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।उल्लेखनीय है कि बिहार के औरंगाबाद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 5 एवं 6 अगस्त को आयोजित 34वां क्षेत्रीय (बिहार, झारखंड) वॉलीबॉल प्रतियोगिता (तरुण बालक वर्ग अंडर-19) में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा ने राजकमल धनबाद को पराजित कर चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया थाl
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.