Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में रनों के शहंशाह बने विराट
Published / 2023-11-15 18:26:16
वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में रनों के शहंशाह बने विराट

सचिन के सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा, लगायी 50वीं सेंचुरी विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड, बनाये सबसे अधिक रन एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के चेज मास्टर विराट कोहली ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने एक वर्ल्ड कप के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, मेथ्यू हेडन और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने इस मैच में 80 रन के निजी स्कोर के साथ ही यह रिकॉर्ड बनाया। सचिन तेंदुलकर का 673 रनों का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया है। उन्होंने 678 रन बना लिए है। क्या है रिकॉर्ड? इससे पहले मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली विश्व कप के सेमीफाइनल में एक और रिकॉर्ड बनाया है। भारत की तरफ से एक वर्ल्ड के दौरान 600 से अधिक रन बनाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। साथ ही वह वर्ल्ड कप 2023 में अभी टॉप स्कोरर बने हुए हैं। बता दें कि साल 2003 में वर्ल्ड कप के दौरान जब भारत उपविजेता रहा तब सचिन तेंदुलकर कुल 673 रन बनाये थे। इसी के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, उनके बाद वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान 2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 648 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे। अब विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कोहली ने आज के मैच के 14वें ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर दो रन लेकर अपनी उपलब्धि हासिल किया। 2023 विश्व कप में, कोहली ने रिकॉर्ड की राह पर पांच अर्धशतक और दो शतक लगाये।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले के लिए भी फिट नहीं हैं हार्दिक पांड्या
Published / 2023-11-14 22:05:15
आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले के लिए भी फिट नहीं हैं हार्दिक पांड्या

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हार्दिक पांड्या एकदिवसीय विश्व कप के चार दिन बाद 23 नवंबर से आस्ट्रेलिया के साथ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं होंगे।विश्व कप टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की आसार है। इस श्रृंखला में अधिकांश एशियाई खेलों की टीम का हिस्से रहे खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है।

वर्ल्ड कप लीग मुकाबले : बल्लेबाजी में विराट तो गेंदबाजी में जम्पा का दबदबा
Published / 2023-11-13 20:59:13
वर्ल्ड कप लीग मुकाबले : बल्लेबाजी में विराट तो गेंदबाजी में जम्पा का दबदबा

विश्व कप में लीग स्तर पर बल्लेबाजी में विराट, गेंदबाजी में जम्पा रहे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी विश्वकप में लीग स्तर पर हुए 45 मुकाबलों में बल्लेबाजी में भारत के विराट कोहली 594 रन और आस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जैम्पा 22 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ रहे। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली नौ लीग मुकाबलों में 99 की औसत से 594 रन बनाकर शीर्ष पर है।आस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने इस विश्वकप में विकेटों के मामले में शीर्ष पर चल रहे हैं। उन्होंने नौ लीग मुकाबलों में 18.90 की औसत से 22 विकेटों के साथ सबसे ऊपर चल रहे हैं।

भारत के खिलाफ वानखेड़े में खेलना सपना सच होने जैसा: रचिन रविंद्र
Published / 2023-11-12 16:42:04
भारत के खिलाफ वानखेड़े में खेलना सपना सच होने जैसा: रचिन रविंद्र

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की नई सनसनी रचिन रविंद्र के लिए वानखेड़े के खचाखच भरे स्टेडियम में भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल खेलना सपना सच होने जैसा है तथा उन्हें विश्वास है कि बुधवार को होने वाले इस मैच में उनकी टीम मेजबान टीम को बराबरी की टक्कर देगी। रविंद्र ने विश्व कप में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है तथा उनके नाम पर तीन शतक दर्ज हैं। वह विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अभी दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के बाद दूसरे नंबर पर हैं।रविंद्र ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, आप भारत के खिलाफ खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का सपना देखते हैं। भारत वानखेड़े स्टेडियम में अजेय रहा है। ऐसा मैदान जिसका अपना इतिहास रहा है। हम बराबरी की टक्कर देंगे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि आप क्रिकेट में प्रत्येक मैच नहीं जीत सकते हैं। आप हार सकते हैं या आपको जीत मिल सकती है, इसलिए हम देखेंगे कि खेल कैसे आगे बढ़ता है।पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में अपने दादा-दादी के सामने शानदार शतक लगाने वाले रविंद्र ने कहा कि उनकी टीम के पास बड़े मैचों में खेलने का अनुभव रखने वाले कई अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, हम पिछले दो विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं। हम बड़े मैचों में खेलने का अनुभव रखते हैं। आप एमसीजी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलते हैं, आप इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हैं और अब आप वानखेड़े में भारत से खेल रहे हैं। यह सब बड़े मैच हैं। यह अद्भुत है कि हमारे पास टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस तरह के मैचों में खेलने का अनुभव है।न्यूजीलैंड की टीम 2015 के विश्व कप फाइनल में एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इसके चार साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस में उसे हार का सामना करना पड़ा था। रविंद्र ने कहा, आप बचपन में नॉकआउट चरण के बड़े मैचों में खेलने का सपना देखते हैं और मैं भी वास्तव में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बेहद रोमांचित हूं।

हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : न्यूजीलैंड,अमेरिका और इटली से भिड़ेगा भारत
Published / 2023-11-10 23:52:30
हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : न्यूजीलैंड,अमेरिका और इटली से भिड़ेगा भारत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम 13 से 19 जनवरी तक रांची में होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड, अमेरिका और इटली से भिड़ेगी। प्रतियोगिता में जर्मनी, जापान, चिली, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली और भारत पेरिस ओलंपिक के लिए अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टीमों को दो पूलों में बांटा गया है, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और इटली के साथ रखा गया है, जबकि पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य हैं।

पुल बी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया
Published / 2023-11-09 19:20:46
पुल बी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया

हॉकी महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को चिली के सैंटियागो में 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक होने वाले बहुप्रतीक्षित एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत को पूल सी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ रखा गया है। भारत विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेंगे और इससे पहले पूल सी मैचों में क्रमश: 30 नवंबर और दो दिसंबर को जर्मनी और बेल्जियम से भिड़ेंगे।

कोडरमा : शिवतारा शिशु मंदिर ने जेपीएस को हराया
Published / 2023-11-08 20:28:39
कोडरमा : शिवतारा शिशु मंदिर ने जेपीएस को हराया

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। केडीसीए के तत्वावधान में खेले जा रहे स्थानीय सीएच हाई स्कूल मैदान में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। झारखंड पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए शिवतारा स्कूल को 27.1 ओवर में 239 रन पर आल आउट कर दिया। जिसमें मयंक ने 46 रन और सनी ने 42 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए सुधीर और प्रिंस ने 3-3 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल ने 15 ओवर में 124 रन ही बना सकी। जिसमें सरजील ने 14 और फरहान ने 24 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए शिवतारा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंस ने 4 और पीयूष ने 4 विकेट लिये। मैच में अंपायर विशाल कुमार और अमित कुमार तथा स्कोरर नयन कुमार थे। मैच का उद्घाटन केडीसीए के कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

मैक्सवेल के तूफानी रिकॉर्ड दोहरे शतक की बदौलत सेफा में ऑस्ट्रेलिया
Published / 2023-11-07 23:47:41
मैक्सवेल के तूफानी रिकॉर्ड दोहरे शतक की बदौलत सेफा में ऑस्ट्रेलिया

अकेले मैक्सवेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान तीन विकेट से हाराएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। अब चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाये। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिये और मैच जीत लिया।अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 129 रन इब्राहिम जादरान ने बनाये। राशिद खा ने 35 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिये। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बना दिये। मिचेल मार्श ने 24 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिये।ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। यह इस विश्व कप का पहला दोहरा शतक था।

बिना गेंद फेंके ही मैथ्यूज आउट, जानें कैसे...
Published / 2023-11-06 22:43:29
बिना गेंद फेंके ही मैथ्यूज आउट, जानें कैसे...

बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में यह क्या हुआ! अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार इस तरह से गिरा विकेटएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 के 38वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर कोई भी यकीन नहीं कर पाया। श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए, लेकिन अंपायर ने उन्हें वापस जाने के लिए कह दिया। अंपायरों ने कहा कि मैथ्यूज आउट हो चुके हैं। अंपायर और मैथ्यूज के बीच काफी देर तक बहस होती रही, लेकिन अंत में उन्हें वापस जाना पड़ा। मैथ्यूज टाइम आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मौका था, जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ।क्या है मामलाबांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पारी के 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा कैच आउट हुए। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज को बल्लेबाजी के लिए आना था। वह मैदान में आये, लेकिन उनके हेलमेट की पट्टी सही नहीं थी। ऐसे में वह सही हेलमेट का इंतजार करते रहे और जब सही हेलमेट आया तो वह गेंद खेलने के लिए तैयार हुए। तब तक बांग्लादेश की टीम उनके खिलाफ टाइम आउट की अपील कर चुकी थी और अंपायरों ने उन्हें वापस जाने को कह दिया।मैथ्यूज यह सुनकर हैरान रह गये। उन्होंने अंपायरों से वजह पूछी तो उन्हें पता चला कि क्रीज में आने में उन्हें काफी देरी हो गई और वह टाइम आउट हो चुके हैं। इसके बाद मैथ्यूज और अंपायरों के बीच काफी बहस हुई। मैथ्यूज ने विपक्षी टीम के कप्तान शाकिब अल हसन से भी बात की, लेकिन शाकिब भी अपनी अपील वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में मैथ्यूज को बिना कोई गेंद खेले ही पवेलियन जाना पड़ा। धनंजय डिसिल्वा बल्लेबाजी के लिए आए तो श्रीलंकाई पारी आगे बढ़ी।मैथ्यूज गुस्से में मैदान से बाहर चले गये। उन्होंने अपना हेलमेट और बैट फेंक दिया। कमेंटेटर वकार यूनिस ने भी इसे खेल भावना के विपरीत बताया। इस पूरी घटना पर आगे भी बवाल होना तय है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मौका था, जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ। इससे पहले सिर्फ छह बल्लेबाज टाइम आउट हुए हैं। सभी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आउट हुए थे।क्या कहता है नियमक्रिकेट के नियम बनाने वाले मिरिलिबोन क्रिकेट क्लब के अनुसार विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, आने वाले बल्लेबाज को तीन मिनट के अंदर गेंद खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो आने वाला बल्लेबाज टाइम आउट हो जायेगा। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 के नियम के अनुसार विकेट गिरने के बाद नये बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर गेंद खेलनी होती है।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इसी तरह से आउट हो गये थे। हालांकि, तब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपनी अपील वापस ले ली थी और गांगुली आगे भी खेलते रहे थे। इस मैच में शाकिब अल हसन ने अपील वापस नहीं ली और मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding