Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
इतने रन-शतक सपने में भी नहीं सोचा था : विराट कोहली
Published / 2023-10-31 22:35:42
इतने रन-शतक सपने में भी नहीं सोचा था : विराट कोहली

भारतीय रन मशीन ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि मैं इतने रन और शतक बनाऊंगाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अब तक के शानदार करियर को दर्शाते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इतने वर्षों में इतने रन और शतक बनायेंगे। विराट अभी क्रिकेट विश्व कप के तहत 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारी कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है, वह 10 शतक लगा चुके हैं, जो किसी भी देश के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा शतक है। विराट की नजर अब सचिन तेंदुलकर के 49 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड को बराबर करने पर है। बहरहाल, एक टीवी चैनल के साथ अच्छा प्रदर्शन करने और कठिन परिस्थितियों में मैच जीतने के विषय पर बातचीत करते हुए विराट ने कहा कि अगर हम क्रिकेट के बारे में बात करते हैं, तो मैंने कभी भी सब कुछ हासिल करने के बारे में नहीं सोचा था। जैसे मेरा करियर कहां है। भगवान ने मुझे कैसे लंबी अवधि वाले करियर का आशीर्वाद दिया। मैंने हमेशा सपना देखा था कि मैं ऐसा करूंगा, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि चीजें इस तरह से आगे बढ़ेंगी, कोई भी इन चीजों की योजना नहीं बना सकता है। मैंने नहीं सोचा था कि मैं इतने सालों में इतने शतक और इतने रन बनाऊंगा। कोहली ने कहा कि मेरा एकमात्र ध्यान इस बात पर था कि मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूं और कठिन परिस्थितियों में टीम को जिताऊं। इसके लिए मैं जिंदगी में अनुशासन लाया और जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव किए। मुझमें हमेशा से ही जोश था, लेकिन मुझमें व्यावसायिकता की कमी थी। अब मेरा पूरा ध्यान इस बात पर है कि मैं खेल को कैसे खेलना चाहता हूं और उसके बाद, मैंने जो परिणाम हासिल किए हैं, वे उसी तरह से खेलने से प्राप्त हुए हैं। मैंने मैदान पर अपना सौ फीसदी देकर क्रिकेट खेला है और इससे मुझे जो आशीर्वाद मिला है वह भगवान ने मुझे दिया है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि चीजें इस तरह से सामने आयेंगी। बता दें कि विराट ने अब तक विश्व कप के 6 मैचों में 88.50 की औसत और 88 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाये हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक और 3 अर्धशतक बनाये हैं, जिसमें 103 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह टूर्नामेंट में अब तक छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

भारत की जीत की हैट्रिक, चीन को 2-1 से किया पराजित
Published / 2023-10-30 22:25:42
भारत की जीत की हैट्रिक, चीन को 2-1 से किया पराजित

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विमेंस एशिया चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन खेले गये भारत-चीन के बीच हॉकी मैच में भारत ने चीन को 2-1 से हरा दिया। मैच के दौरान दमदार मुकाबला देखने को मिला। शुरू से ही भारत की टीम चीन पर हावी रही। पहले दो क्वार्टर में दो गोलकर भारत ने अपनी बढ़त बना ली। पहले क्वार्टर के 15 मिनट में ही दीपिका ने भारत की ओर से पहला गोल कर दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में झारखंड की सलीमा टेटे ने भी 26वें मिनट में दूसरा गोल किया। जिससे कि भारत की स्थिति मजबूत हो गयी। हाफ टाइम तक भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। इस बीच चीन की महिला टीम की झोंग जियाकी ने पेनाल्टी कार्नर का फायदा उठाकर 46वें मिनट में गोल मार दिया। दोनों ही टीम ने लास्ट क्वार्टर में गोल करने का पूरा प्रयास किया। बता दें कि इससे पहले भी भारत ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की है। भारत की ये लगातार तीसरी जीत रही है।

कोडरमा के सुजीत का चयन नेशनल पिट्टो गेम में
Published / 2023-10-30 22:21:15
कोडरमा के सुजीत का चयन नेशनल पिट्टो गेम में

गोवा के लिए हुए रवानाटीम एबीएन, कोडरमा। जिले के होनहार खिलाड़ी की वजह से कोडरमा एक बार फिर खेल जगत में सुर्खियों में आया है। कोडरमा के करमा पंचायत के डालो पासवान के पुत्र सुजीत पासवान का चयन गोवा में आयोजित 37 वें नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। बता दें कि 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में 37 वीं नेशनल गेम्स चैंपियनशिप आयोजित होने वाली है। पहली बार इस चैंपियनशिप में पिट्टो (लगोरी) को शामिल किया गया है। लगोरी खेल को पिट्टो भी कहा जाता है, जो ग्रामीण क्षेत्रो में आम खेल है। नेशनल गेम्स चैंपियनशिप में 5 से 6 नवंबर को कैंपल स्पोर्ट्स विलेज के कैंपल ओपन ग्राउंड में लगोरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सुजीत सोमवार की रात ट्रेन से गोवा के लिए रवाना हो गया। सुजीत पासवान के टीम में चयन होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत खेल प्रेमियों में उत्साह है। साथ ही बधाई भी दी है. बधाई देने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र यादव, करमा मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, अमीन शाहिद आलम, यूसुफ अंसारी समेत कई लोग शामिल है।

भारत की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को 5-0 से हराया
Published / 2023-10-28 23:49:53
भारत की लगातार दूसरी जीत, मलेशिया को 5-0 से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने मलेशिया को हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागे पूरे मैच के दौरान भारत की टीम मलेशिया पर हावी रही। मलेशिया की टीम मैच में एक भी गोल करने में कामयाब नहीं हो पायी। मलेशिया की टूर्नामेंट में यह दूसरी हार है। भारत की तरफ से ज्योति ने किया पांचवां गोल किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की वंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया
Published / 2023-10-28 20:29:55
अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

जीत का सिक्सर लगाने के इरादे से इकाना में उतरेगी रोहित सेनाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी विश्व कप में अब तक अजेय भारतीय टीम रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जीत का छक्का लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं गत विजेता को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा। 2019 के चैंपियन इंग्लैंड के लिये मौैजूदा विश्व कप का सफर अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश भारत के खिलाफ जीत हासिल कर खोये आत्मविश्वास को वापस पाने की होगी। हालांकि इसके लिए उन्हे कप्तान रोहित शर्मा और शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली पर काबू पाना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ विराट का प्रदर्शन अब तक औसत रहा है। मगर बदले हालात में विराट को रोकना गोरे गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा। वहीं विराट इस मैच में शतक लगाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। ऐसे में यहां रनों का अंबार लगने की पूरी संभावना है। पिछले मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका अदा करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकार्ड रखने वाले रविचंद्रन अश्विन के अंतिम एकादश में शामिल किये जाने पर भी खेल प्रेमियों की नजर रहेगी। इसके अलावा लोकल ब्वाय कुलदीप यादव घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं।

संगीता की शानदार हैट्रिक के दम पर भारत ने थाईलैंड को 7-1 से धोया
Published / 2023-10-27 22:51:42
संगीता की शानदार हैट्रिक के दम पर भारत ने थाईलैंड को 7-1 से धोया

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 जापान और कोरिया की भी विजयी शुरूआत टीम एबीएन, रांची। संगीता कुमारी की शानदार हैट्रिक के दम पर मेजबान भारत ने यहां मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अपनी धमाकेदार शुरूआत की और थाईलैंड को 7-1 से हरा दिया। भारत के अलावा जापान ने मलेशिया को 3-0 से और कोरिया ने चीन को 1-0 से मात दी।  सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर के अंदर ही 2-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम के लिए शुरुआती गोल मोनिका ने मैदानी गोल के रूप में सातवें मिनट में किया। इसके बाद टेटे सलीमा ने 15वें मिनट में एक और गोल दागकर स्कोर को 2-0 तक पहुंचा दिया।   हालांकि थाईलैंड ने भी दूसरे क्वार्टर में उस समय अपना खाता खोल लिया जब समोंसो सुपांसा ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम के लिए पहला गोल दाग दिया। लेकिन भारतीय टीम भी कहां पीछे रहने वाली थी और 29वें मिनट में संगीता कुमारी के मैदानी गोल की बदौलत अपनी बढ़त को 3-1 कर दिया।  भारत ने फिर तीसरे क्वार्टर में 40वें मिनट में एक गोल करके थाईलैंड पर 4-1 की शानदार बढ़त बना ली। मेजबान टीम का तूफानी प्रदर्शन आगे भी जारी रहा। पांच मिनट बाद ही फॉरवर्ड संगीता ने 45वें मिनट में लगातार दो गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ली और भारत की बढ़त को 6-1 तक पहुंचा दिया।  अंतिम कुछ मिनटों में भारत ने अपने आक्रमण को और ज्यादा तेज कर दिया और 52वें मिनट में लालरेमसियामी के मैदानी गोल के सहारे थाईलैंड के खिलाफ 7-1 की विशाल बढ़त कायम कर ली और इसी स्कोर के साथ मैच जीत लिया।  इससे पहले, दिन के पहले मैच में जापान ने मलेशिया को एकतरफा अंदाज में 3-0 से हरा दिया। जापान के लिए ओकावा रिका ने 13वें मिनट में पेनल्टी पर, तोरियामा मइ ने 43वें मिनट में और कोबायाकावा शिहो ने 54वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागे।  दूसरे मैच में कोरिया ने चीन को 1-0 से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की विजयी शुरूआत की। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता कोरिया के लिए एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में एन सुजिन ने 18में मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किया।  इस टूनार्मेंट में कुछ छह टीमें भाग ले रही हैं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।  प्रतियोगिता के मुकाबले राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे हैं। सभी छह टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। भारतीय टीम 2016 के बाद से पहली बार खिताब की तलाश में लगी हुई है। भारत को 2013 और 2018 के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

अर्जुन बबुता और तिलोत्तमा सेन को पेरिस ओलंपिक का कोटा
Published / 2023-10-27 18:01:20
अर्जुन बबुता और तिलोत्तमा सेन को पेरिस ओलंपिक का कोटा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जुन बाबूता और तिलोत्तमा सेन ने शुक्रवार को एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2023 में पुरुष और महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर भारत के लिए दो और पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है।भारत ने अब तक निशानेबाजी में 10 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिये हैं, जिसमें 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में प्रति जेंडर दो कोटा भी शामिल है। पुरुष एयर राइफल में रुद्राक्ष पाटिल और महिला एयर राइफल में मेहुली घोष ने पहले पेरिस 2024 कोटा प्राप्त किया था।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में सिमडेगा की दो महिला पहलवान चयनित
Published / 2023-10-27 14:30:47
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में सिमडेगा की दो महिला पहलवान चयनित

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। रांची के मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के कुश्ती हॉल में रांची यूनिवर्सिटी के अंतर महाविद्यालय कुश्ती चयन ट्रायल प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले की दो महिला पहलवान अंशु लकड़ा और सरस्वती कुमारी ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रांची यूनिवर्सिटी टीम में चुनी गयीं। यह जिला के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। सरस्वती कुमारी कुरडेग प्रखंड के कदम टोली की रहने वाली हैं और सिमडेगा कॉलेज में बीए मानव शास्त्र विभाग में अध्यन कर रहीं हैं। वहीं अंशु लकड़ा भी कुरडेग प्रखंड के नवापारा की है और वह गोस्नर कॉलेज रांची में हिंदी ओनर्स से बीए कर रहीं हैं। सरस्वती कुमारी 55 किलोग्राम वजन भार वाले फ्री स्टाइल कुश्ती में व अंशु लकड़ा 53 किलोग्राम वजन भार के फ्री स्टाइल कुश्ती में रांची विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।दोनों ही पहलवानों की सफलता पर सिमडेगा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी, सचिव कमलेश्वर मांझी, कोषाध्यक्ष प्रतिमा तिर्की, वेद प्रकाश, पंखरासियुस टोप्पो, बलबीर प्रसाद, सोनू ठाकुर, करिश्मा परवार, जैनेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

आज थाईलैंड को चुनौती देंगी भारतीय महिलाएं
Published / 2023-10-27 14:20:52
आज थाईलैंड को चुनौती देंगी भारतीय महिलाएं

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के पहले मैच में भारतीय टीम 27 अक्टूबर को थाईलैंड को चुनौती देने को तैयार है। दस दिवसीय चैंपियनशिप में भारत घरेलू दर्शकों की मौजूदगी में दूसरी बार ट्राॅफी पर कब्जा करने की पूरी कोशिश करेगी।मगर उसके रास्ते में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता चीन और गत चैंपियन जापान बाधा बन कर खड़े है जिससे निपटना भारतीय लड़कियों के लिए आसान नहीं होगा।प्रतियोगिता में भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड समेत कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इन छह टीमां के बीच मुकाबले राउंड रॉबिन आधार से खेले जायेंगे जिनमें शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारतीय कप्तान सविता ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंटों में, किसी भी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। हम इन मैचों का इंतजार कर रहे हैं। बेशक, हम हर मैच जीतना चाहते हैं और यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी मेजबानी रांची में भी की जायेगी।मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा- ओलंपिक क्वालीफायर से पहले इन मैचों को खेलना एक शानदार अवसर है। यह हमें अन्य टीमों का आकलन करने में मदद करेगा। टूर्नामेंट में भारत का अभियान शुक्रवार को थाईलैंड के खिलाफ मैच से शुरू होगा, उसके बाद शनिवार, 28 अक्टूबर, को मलेशिया के साथ भिड़ंत होगी। इसके बाद टीम सोमवार यानी 30 अक्टूबर को अपने तीसरे मैच में चीन से भिड़ेंगी जबकि मंगलवार जापान के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे। टीम का अंतिम पूल मैच गुरुवार दो नवंबर को कोरिया के खिलाफ होगा, जिसके बाद नॉकआउट चरण के खेल होंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding