Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
कोडरमा : जिला कुश्ती टीम को 5 स्वर्ण समेत 29 पदक
Published / 2023-09-21 18:33:32
कोडरमा : जिला कुश्ती टीम को 5 स्वर्ण समेत 29 पदक

कोडरमा जिला की कुश्ती टीम बनी चार वर्गों में चैंपियन टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। खेलो  झारखंड के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्कूली एसजीएफआई कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन  झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा 18 से 20 सितंबर 2023 तक खेलगांव स्थित गणपत राय इंटर स्टेडियम में आयोजित की गयी थी, जिसमें कोडरमा जिले से 39 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 29 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त करने में सफलता हासिल की।अंडर 14 बालिका वर्ग  30 किलो वजन भार में मुस्कान प्रवीण ने कांस्य पदक, 33 किलो वजन भार में आयुषी कुमारी ने कांस्य पदक, 36 किलो वजन भार में शालिनी कुमारी ने स्वर्ण पदक, 39 किलो वजन भार में काजल कुमारी ने कांस्य पदक, 40 किलो वजन भार में सपना कुमारी ने कांस्य पदक, अंडर 14 बालक वर्ग में 35 किलो वजन भार में मोहम्मद सद्दाम कांस्य पदक, 41 किलो वजन भार में सागर कुमार रजत पदक, 44 किलो वजन भार में रवि कुमार कांस्य पदक, 57 किलो वजन भार में  आनंद कुमार सिंह रजत पदक, 62 किलो वजन भार में विवेक सिंह कांस्य पदक, 68 किलो वजन भार में अंश कुमार कांस्य पदक, अंडर 17 बालक वर्ग फ्रीस्टाइल  55 किलो वजन भार में जैकी कुमार कांस्य पदक, 60 किलो वजन भार में नीतीश कुमार रजत पदक, 71 किलो वजन भार में अनुपम कुमार भारती रजत पदक, अंडर 17 ग्रीक रोमन स्टाइल बालक वर्ग 41 से 45 किलो वजन भार में मो इजहार कांस्य पदक, 48 किलो वजन भार में जितेंद्र कुमार  पदक, 51 किलो वजन भार में अमन कुमार यादव कांस्य पदक, 55 किलो वजन भार में मिथुन कुमार रजत पदक, 60 किलो वजन भार में संजीत कुमार यादव कांस्य पदक, 71 किलो वजन भार में सत्यम कुमार स्वर्ण पदक, 92 किलो वजन भार में अंशित कुमार रजत पदक, अंडर 17 बालिका वर्ग  43 किलो वजन भार में श्वेता कुमारी रजत पदक, 57 किलो वजन भार में रिंकू कुमारी कांस्य पदक, अंडर-19 बालक और ग्रीक रोमन स्टाइल  55 किलो वजन भार सकलदेव साव रजत पदक, 60 किलो वजन भार में संदीप कुमार कांस्य पदक, 72 किलो वजन भार में नीतीश कुमार स्वर्ण पदक, 77 किलो वजन भार में राहुल कुमार यादव स्वर्ण पदक, 63 किलो वजन भार में प्रभु कुमार साव  रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 फ्रीस्टाइल बालक वर्ग 74 किलो वजन भार में नीतीश कुमार स्वर्ण पदक प्राप्त किया।टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी अंडर 14 बालक  वर्ग मे  प्रथम, अंडर 14 बालिका वर्ग मे तृतीय, अंडर 17 बालक  ग्रीकोरोमन स्टाइल में द्वितीय अंडर 19 ग्रीकोरोमन स्टाइल मे  द्वितीय स्थान प्राप्त किया कोडरमा जिला की कुश्ती टीम इस प्रतियोगिता में कोडरमा  जिला कुश्ती संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ  के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गयी थी एवं  उन्हें झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से टेक्निकल आफिसियल के रूप में नियुक्त किया गया था। इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिला से बालिका टीम कोच के रूप में ईशा कुमारी एवं प्रतिभा शर्मा एवं बालक टीम कोच के रूप में गोलू यादव, राजीव यादव, अतुल आनंद, खूबलाल साव, टीम मैनेजर प्रतिक कुमार टीम के साथ थे। इस प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण एवं रजत पदक  प्राप्त किया है। उनके लिए 10 दिनों का कैंप आयोजित किया जायेगा और वहां से खिलाड़ियों को चयनित कर आगामी 67वी एसजीएफआई राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जायेगा। सभी विजय खिलाड़ियों को कोडरमा उपायुक्त मेघा भारद्वाज, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी शाह नोडल पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कोडरमा शिव कुमार मल्लिक झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार, झारखंड हॉकी के सचिव विजय शंकर सिंह, झारखंड कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, कोडरमा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमलाकर शर्मा अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक राजीव रंजन सिंह ने बधाई दी।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी लांच
Published / 2023-09-20 23:37:50
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी लांच

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले एक दिवसीय विश्व कप के लिए भारतीय टीम की नयी जर्सी लॉन्च कर दी गयी है।टीम इंडिया के आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने वीडियो शेयर कर नयी जर्सी लॉन्च की है। नयी जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पूरी टीम का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है।

अपना सिराज @ नंबर-1
Published / 2023-09-20 19:22:40
अपना सिराज @ नंबर-1

सिराज दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बने, एशिया कप में लिए थे 10 विकेट, विराट की रैंकिंग में भी सुधारएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गये हैं। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज को आठ स्थान का फायदा हुआ। वह नौवें स्थान से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गये। सिराज को एशिया कप फाइनल में घातक गेंदबाजी से फायदा हुआ। उन्होंने फाइनल में 21 रन देकर छह विकेट झटके थे। एशिया कप में इस गेंदबाज ने कुल 10 विकेट लिये। यह दूसरी बार है जब सिराज नंबर वन बॉलर बने हैं। इससे पहले मार्च 2023 में भी वह इस स्थान पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल, आॅस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नंबर वन बॉलर थे। सिराज ने उन्हें हटा दिया। इसके अलावा उन्होंने ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों को भी पीछे छोड़ा। अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान और राशिद ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए वनडे गेंदबाजों में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। सिराज के अलावा शीर्ष 10 में यही दो अन्य गेंदबाज रहे जिनकी रैंकिंग में सुधार हुआ। चोट से वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ। महाराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैच गंवाने वाले दक्षिण अफ्रीका को आखिरी तीन मैच जीतने और सीरीज पर कब्जा जमाने में मदद की। बायें हाथ के इस स्पिनर ने पांचवें वनडे में 33 रन देकर चार विकेट चटकाये। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल आठ विकेट चटकाये। वह अभी 15वें स्थान पर हैं। यह उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

एशिया कप : फाइनल से पहले श्रीलंका को "चोट"
Published / 2023-09-16 20:16:01
एशिया कप : फाइनल से पहले श्रीलंका को "चोट"

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में चोट के शिकार हुए श्रीलंका के हरफनमौला महेश थीक्षणा भारत के खिलाफ रविवार को खेले जाने वाले खिताबी मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच के दौरान उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। शनिवार को आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि स्कैन के बाद मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई। चयनकर्ताओं ने थीक्षाणा की जगह सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है। अराचिगे ने अब तक दो वनडे मैच खेले हैं। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं और आॅफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। थीक्षाणा की चोट मेजबान टीम के लिए बड़ा झटका है। वह श्रीलंका के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी थे और उन्होंने पांच मैचों में 29.12 की औसत से आठ विकेट लिये थे। वह रिहैबिलिटेशन के लिए हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे।

क्रिकेट वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
Published / 2023-09-15 21:22:08
क्रिकेट वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल और फाइनल के लिए टिकटों की बिक्री शुरू

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकटों की आन लाइन बिक्री शुक्रवार शाम आठ बजे से शुरू हो जायेगी। आईसीसी के बयान के अनुसार भारतीय समयानुसार 15 सितंबर रात आठ बजे से टिकटों की बिक्री शुरू होगी। क्रिकेट प्रेमी एवं प्रशंसक आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट टिकट्स.क्रिकेटवर्ल्डकप.कॉम पर जाकर विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अपनी सीट बुक करा सकते हैं।

37वें राष्ट्रीय खेल में रांची के तीन खिलाड़ियों का चयन
Published / 2023-09-15 14:03:30
37वें राष्ट्रीय खेल में रांची के तीन खिलाड़ियों का चयन

टीम एबीएन, रांची। जिला योगासन खेल संघ तीन खिलाड़ी रोहित कुमार, बेबी कुमारी और रिया सेन गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में योगासन खेल झारखंड से प्रतिनिधित्व कर रहा है।इस उपलब्धि के लिए योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव विपिन पांडेय और रांची जिला योगासन खेल संघ की सचिव संतोषी कुमारी, सहसचिव आर्य प्रहलाद भगत, कोषाध्यक्ष डॉ एसके घोषाल, शंकर राणा, चैताली मुखर्जी, पूजा सिंह, सोनाली सरकार, राहुल रंजन सहित सभी सदस्यों ने बधाई दी। साथ ही उनके कोच सुजीत कुमार ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत और संगठन के सदस्यों के सहयोग से सफल हुआ है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

37वें नेशनल गेम्स गोवा में भाग लेंगे धनबाद के दो खिलाड़ी
Published / 2023-09-14 20:23:57
37वें नेशनल गेम्स गोवा में भाग लेंगे धनबाद के दो खिलाड़ी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के दो खिलाड़ी अंजु दत्ता एवं दीपशिखा दान गोवा में आयोजित 37वां नेशनल गेम्स में आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनकी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं उनके कोच प्रदिप्ता बनर्जी को राज्य संघ के महासचिव, विपिन कुमार पाण्डेय जिला संघ के संरक्षक परीक्षित पाण्डेय, मंजीत सिंह अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष डा.शैलेष कुमार, विरेन्द्र रवानी, दीपांकर बरारी, प्रियंका कुशवाहा आरती कुमारी सिंह, आरती शर्मा, नेहा कपूर, प्रियंका कुशवाहा, कुमारी अनामिका, संजय यादव, जशपाल सिंह, विजय कुमार विशाल, राज कपूर, अशोक गुप्ता एवं सभी  सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। यह जानकारी संघ के सचिव कुणाल कुमार ने दी।

जोकोविच ने जीता 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब
Published / 2023-09-11 20:14:47
जोकोविच ने जीता 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब

यूएस ओपन फाइनल में मेदवेदेव को दी शिकस्तएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। न्यूयॉर्क में खेले गए फाइनल में जोकोविच ने डेनियल मेदवेदेव को हराकर 24वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता। कड़े मुकाबले में सर्बिया के 36 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी ने 6-3, 7-6 (7-5), 6-3 से जीत हासिल की। जोकोविच ने पहला सेट 6-3 से आसानी से जीता। इसके बाद दूसरे सेट में जोकोविच और मेदवेदेव के बीच जमकर संघर्ष हुआ, जो एक घंटे और 44 मिनट तक चला। जोकोविच ने 7-6 (7-5) से यह सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में जोकोविच ने 6-3 से जीत दर्ज कर मेदवेदेव को पटखनी दी। फिर से नंबर वन बन जायेंगे जोकोविच जोकोविच ने पिछली बार 2018 में यूएस ओपन टाइटल जीता था। इस टूर्नामेंट के बाद जोकोविच फिर से वर्ल्ड नंबर वन बन जायेंगे। जोकोविच तीसरी बार एक ही साल में सभी चार मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे।

वर्ल्ड कप के लिए कीवी टीम का एलान
Published / 2023-09-11 20:13:55
वर्ल्ड कप के लिए कीवी टीम का एलान

न्यूजीलैंड ने विश्व कप के लिये किया टीम का ऐलानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड ने भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। आकलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को टीम में जगह मिली है जबकि आईपीएल के दौरान चोटिल कप्तान केन विलियमसन (30) के अलावा तेज गेंदबाज टिम साउदी को विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। साउदी और केन का यह चौथा विश्वकप होगा। सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मार्क चैपमैन ने विश्वकप के लिए चयनित टीम में जगह बनायी है वहीं इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्पिन-गेंदबाज और आॅलराउंडर रचिन रवींद्र (23) भी टीम में शामिल किये गये हैं। टॉम लैथम बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम मे चुने गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.