Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
स्कॉट एडवर्ड्स की अगुवाई में नीदरलैंड टीम खेलेगी वर्ल्ड कप
Published / 2023-09-07 18:04:04
स्कॉट एडवर्ड्स की अगुवाई में नीदरलैंड टीम खेलेगी वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स ने की टीम की घोषणाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए नीदरलैंड्स ने अनुभवी जोड़ी रूलोफ वान डेर मेरवे और कॉलिन एकरमैन को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।भारत में अक्टूबर-नवंबर के दौरान खेले जाने वाले विश्वकप में 15 खिलाड़ियों की सूची में इन्हे शामिल किया गया है। गुरुवार को आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैन डेर मेरवे और एकरमैन दोनों नीदरलैंड की टीम के लिए भरपूर अनुभव लेकर आये हैं।जिसकी कप्तानी एक बार फिर स्कॉट एडवर्ड्स करेंगे, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान अहम भूमिका निभायी थी।

लाखों में बिक रही भारत-पाक मैच की टिकटें
Published / 2023-09-06 18:13:43
लाखों में बिक रही भारत-पाक मैच की टिकटें

कीमतें जानकर छूट जायेंगे पसीनेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में दिलचस्पी टिकटों की कीमतों में भी दिख रही है। प्राथमिक टिकट बिक्री दो विशिष्ट तिथियों 29 अगस्त और 3 सितंबर को केवल एक घंटे में पूरी बिक्री हो गयी। हालांकि टिकट बिक्री के लिए बाजार में महत्वपूर्ण मांग और कीमतों में अविश्वसनीय रूप से तेज वृद्धि देखी जा रही है। साउथ प्रीमियम ईस्ट 3 सेक्शन का टिकट वर्तमान में एक ऑनलाइन स्पोर्ट्स टिकट प्लेटफॉर्म वियागोगो पर आश्चर्यजनक रूप से 21 लाख रुपए में लिस्ट है। ऊपरी स्तर के लिए केवल दो टिकट शेष हैं और प्रत्येक को टिकट आश्चर्यजनक रूप से 57 लाख में बेचा जा रहा है। हालांकि इन अत्यधिक कीमतों पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की,  क्या हो रहा है? भारत बनाम पाकिस्तान के लिए विश्व कप टिकट वियागोगो वेबसाइट पर प्रति टिकट 65,000 से 4.5 लाख तक हैं! दिनदहाड़े लूट!  एक अन्य यूजर ने लिखा,  भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए टिकट वियागोगो पर उपलब्ध हैं। कीमतों को देखें।एक तीसरे उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की,  कल मैंने 15 लाख का टिकट देखा, और अब यह या तो बिक गया है या फिर वियागोगो ऐप से हटा दिया गया है।  दिलचस्प बात यह है कि विभिन्न स्थानों पर भारत के अन्य मैचों के टिकटों की भी बाजार में अत्यधिक कीमतें हैं।उदाहरण के लिए वियागोगो पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के टिकटों की कीमत 41,000 रुपए से शुरू होती है और 3 लाख रुपए से भी अधिक हो सकती है। इसी तरह भारत बनाम इंग्लैंड मैच के टिकट 2.3 लाख रुपए की ऊंची कीमत पर बेचे जा रहे हैं।

क्या इस बार भी वर्ल्ड कप दिलायेगी "बुजुर्ग" भारतीय टीम
Published / 2023-09-06 18:10:07
क्या इस बार भी वर्ल्ड कप दिलायेगी "बुजुर्ग" भारतीय टीम

पहली बार टीम इंडिया की औसत उम्र 30 के पारसबसे बुजुर्ग भारतीय टीमें ही जीती हैं पिछले दोनों खिताबएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विश्व कप टीम का एलान किया। आईसीसी के नियम के अनुसार 27 सितंबर तक टीमों में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन अजीत अगरकर ने साफ किया कि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं होता है तो विश्व कप टीम में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। 2023 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम की औसत उम्र अब तक हुए हर वनडे विश्व कप की टीम से ज्यादा है। इससे पहले भारत की सबसे उम्रदराज टीम 2019 विश्व कप में थी और इस टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत के लिए सकारात्मक बात यह है कि 1983 और 2011 में में विश्व कप जीतने वाली टीमें अपने समय की सबसे उम्रदराज भारतीय विश्व कप टीमें थीं। छह सितंबर को भारतीय टीम की औसत उम्र 30 साल 339 दिन है। विश्व कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से हो रही है। ऐसे में विश्व कप शुरू होने तक भारतीय टीम की औसत उम्र 31 साल होगी। वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत की सबसे बुजर्ग टीम है। इससे पहले सबसे बुजुर्ग टीम 2019 विश्व कप में थी। कोहली की कप्तानी वाली टीम की औसत उम्र 29.53 साल थी। वनडे विश्व कप के इतिहास में भारत की सबसे युवा टीम 1992 विश्व कप में थी। अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली टीम की औसत उम्र 25.4 साल थी। मौजूदा टीम में सात खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। हालांकि, सिर्फ तीन खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। इस टीम में पांच खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनके पास 50 वनडे का भी अनुभव नहीं है। 23 साल के शुभमन गिल टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, 36 साल के रोहित शर्मा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 28 साल के कुलदीप टीम के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन अनुभव के मामले में भी वह चौथे नंबर पर हैं। सबसे कम अनुभव ईशान किशन के पास है, उन्होंने सिर्फ 19 वनडे खेले हैं। 277 वनडे के साथ विराट कोहली सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। 32 साल के सूर्यकुमार के पास सिर्फ 26 वनडे का अनुभव है, जबकि 23 साल के गिल 29 वनडे खेल चुके हैं।

अगले विश्व कप में भी जलवा बिखेर सकते हैं मेसी
Published / 2023-09-06 18:01:19
अगले विश्व कप में भी जलवा बिखेर सकते हैं मेसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को 2026 विश्व कप तक अर्जेंटीना के लिए खेलने के लिये मनायेगा।एसोसिएशन के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया ने कहा कि मेसी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का विस्तार करने की संभावना से इंकार कर दिया था, लेकिन उन्हें अपना मन बदलने के लिए आश्वस्त किया जा सकता है। तापिया ने मंगलवार को ब्यूनस आयर्स में स्पोर्ट्स लीडर्स समिट के दौरान कहा- वह हमेशा अधिक का लक्ष्य रखता है। वह कभी हार नहीं मानता और हमेशा आपको आश्चर्यचकित करता है। अपने मौजूदा फॉर्म में मेस्सी आसानी से 2026 विश्व कप में खेल सकते हैं।

वर्ल्ड कप 2023 : ऑस्ट्रेलिया टीम में चार-चार चोटिल खिलाड़ी
Published / 2023-09-06 17:14:41
वर्ल्ड कप 2023 : ऑस्ट्रेलिया टीम में चार-चार चोटिल खिलाड़ी

क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, पहली बार खेलेगा ये ऑलराउंडरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में होने वाले विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोटों के बावजूद टीम में शामिल किया गया है, जबकि गेंदबाजी हरफनमौला सीन एबोट पहली बार टूर्नामेंट में खेलेंगे। कमिंस और स्मिथ कलाई की चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें एशेज श्रृंखला के दौरान लगी थी। वहीं स्टार्क और मैक्सवेल ग्रोइन और टखने की चोट का शिकार हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि ये सभी जल्दी ही फिट हो जायेंगे और भारत के खिलाफ आगामी श्रृंखला में उनके चयन की उम्मीद है। विश्व कप की अंतिम टीम के ऐलान से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका में आठ वनडे मैच खेलने हैं।एडम जम्पा और एश्टोन एगर दो स्पिनरों को टीम में जगह मिली है जबकि जोश इंगलिस बैकअप विकेटकीपर हैं। टीम में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका में पांच वनडे मैचों की श्रृंखला और भारत में तीन वनडे खेलने हैं। विश्व कप से पहले उसे नीदरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं। विश्व कप में उसे आठ अक्टूबर को चेन्नई में भारत के खिलाफ पहला मैच खेलना है। विश्व कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम :पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबोट, एश्टोन एगर, एलेक्स कारी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।

विश्व कप 2023 : अमिताभ बच्चन को जय शाह ने दिया गोल्डन टिकट
Published / 2023-09-05 23:52:16
विश्व कप 2023 : अमिताभ बच्चन को जय शाह ने दिया गोल्डन टिकट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने मंगलावार को बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को क्रिकेट विश्व कप 2023 का गोल्डन टिकट दिया। शाह ने ट्वीट किया कि हमारा स्वर्णिम टिकट किसी और को नहीं बल्कि सदी के महानायक को देने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा- फिल्मी जगत के बिग बी का भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन है, जो हम सभी को प्रेरित करता रहता है। वह आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए हमारे साथ जुड़े हैं, जिससे हम और अधिक रोमांचित हैं।उल्लेखनीय है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को होगा। भारतीय टीम विश्व कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जायेगा।

रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम घोषित
Published / 2023-09-05 18:05:57
रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम घोषित

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की अगुवाई में बीसीसीआइ ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान कर दिया है। रोहित ने कहा कि वनडे क्रिकेट में आपके पास ज्यादा समय होता है। टी-20 में आपके पास रणनीति बनाने या नये प्लान के बारे में सोचने का समय नहीं होता है। यह सिर्फ हमारे साथ नहीं है। यह हर टीम के साथ है। हर विश्व कप में ऐसा होता है, कोई न कोई खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाता है। हमें सबसे बेहतरीन टीम चुननी होती है और ऐसे में किसी न किसी को टीम से बाहर रखना पड़ता है। हमें टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई की जरूरत होती है। हमनें पिछले कुछ वर्षों में यह महसूस किया कि हमारी टीम में इसकी कमी है। कई मौकों पर हमें लगा कि हमारी टीम की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। नौवें, दसवें या 11वें नंबर के खिलाड़ियों का काम सिर्फ गेंदबाजी करना नहीं है। कई मौकों पर ये लोग 10-15 रन बना जाते हैं, जो हार और जीत का अंतर साबित होते हैं। विश्व कप के लिए भारतीय टीम रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।

एशियाई चैंपियनशिप में भारत का कांस्य पक्का
Published / 2023-09-04 18:33:59
एशियाई चैंपियनशिप में भारत का कांस्य पक्का

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने एशियाई चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को सिंगापुर को 3-0 से मात देकर अपने लिये कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया। शरत कमल, सत्यन ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई ने अपने-अपने एकल मुकाबले जीतकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

बुमराह की खुशी से टीम इंडिया के फैंस नाराज, जानें कैसे...
Published / 2023-09-04 15:51:10
बुमराह की खुशी से टीम इंडिया के फैंस नाराज, जानें कैसे...

जसप्रीत बुमराह बने पिता; पत्नी संजना ने बेटे को जन्म दियाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जायेंगे। जसप्रीत बुमराह ने मार्च 2021 में टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। इन रिश्तेदारों को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। शादी के दो साल बाद संजना और बुमराह माता-पिता बने हैं। इन दोनों ने कभी भी अपने अफेयर को जाहिर नहीं होने दिया था। शादी के बाद जब बुमराह ने फोटो शेयर की थी, तभी लोगों को इस बारे में पता चला था। संजना से पहले बुमराह का नाम एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से भी जुड़ा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.