आईसीसी विश्व कप 2023 टिकटों की बिक्री शुक्रवार से उपलब्धएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के टिकटों की आम बिक्री शुक्रवार शाम से शुरू होंगे। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों को भारत में आमंत्रित किया गया है।भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गयी थी।बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि प्रशंसक टिकट कहां खरीद पायेंगे। टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से होनी है। हालांकि, कुछ फैंस एक दिन पहले 24 अगस्त से ही टिकट कर सकते हैं। टिकटों की मांग को इंतजाम करने और अधिक से अधिक प्रशंसकों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को देखने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए शुक्रवार से विदेशी टीम के वार्मअप मैचों और इवेंट मैचों के साथ विभिन्न चरणों में बिक्री की जायेंगे।विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जायेंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जायेंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किये जायेंगे।
नीरज ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कियाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के शीर्ष भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में 88.77 मीटर के शानदार थ्रो के साथ फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया।नीरज अपने पहले ही प्रयास में भाले को 88.77 मीटर दूर फेंककर क्वालीफाइंग राउंड के ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहे। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल का क्वालीफिकेशन निशान 83 मीटर पर निर्धारित था।
18 वर्षीय प्रज्ञानानंद विश्व कप फाइनल में कार्लसन से भिड़ेंगेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने सोमवार को फिडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में अमेरिका के फेबियानो करुआना को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मे 18 वर्षीय प्रज्ञानानंद सबसे कम उम्र में विश्व कप फाइनल में पहुंचे वाले खिलाड़ी हैं। वह विश्वनाथन आनंद के बाद फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय भी हैं।
एशिया कप भारतीय टीम का एलान, राहुल-श्रेयस की वापसी, तिलक वर्मा नया चेहरा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। दोनों पिछले काफी समय से चोट की वजह से बाहर थे। अब दोनों की वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों भी चोटिल थे।तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने तिलक को चुनकर चौंकाया है। उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20 डेब्यू किया था। एशिया कप की शुरूआत 30 अगस्त से होने जा रही है। चयनकर्ता ने 18 खिलाड़ियों की टीम का एलान किया है। 17 खिलाड़ियों की टीम है और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर (18वें खिलाड़ी) होंगे। युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया है। एशिया कप के लिए टीम इंडिया रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप : संजू सैमसन
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को खूंटी जिले में घूमते दिखे। वे शनिवार को तोरपा आये। तोरपा से तपकरा होते हुए रनिया पहुंचे। अपनी काले रंग की रेंज रोवर कार में सवार होकर धोनी रनिया चौक में कुछ देर के लिए रुके। महेंद्र सिंह धोनी को रनिया में देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। लोगों ने धोनी के साथ सेल्फी ली। लगभग पांच मिनट तक रनिया में रुकने के बाद धोनी मरचा होते हुए वापस रांची लौट गये। धोनी के साथ रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने भी सेल्फी ली।
आइसीसी ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के मस्कट किया लॉन्चएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आगामी क्रिकेट विश्व कप के लिए मस्कट (शुभंकर) जारी कर दिये हैं जिसे नई पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान इसे लॉन्च किया गया। जहां आईसीसी अंडर-19 महिला और पुरुष विजेता कप्तान शैफाली वर्मा और यश ढुल पहुंचे थे। यह मस्कट पुरुष और महिला विश्व कप दोनों के लिए हैं। क्रिकेट के यूटोपिया जिसे क्रिक्टोवर्स कहा जाता है, दूर देश से आने वाली इस जोड़ी में विस्फोटक ऊर्जा और मनोरंजन का मिश्रण है जो समग्र प्रशंसक अनुभव को बढ़ाने में मदद करेगा और आईसीसी आयोजनों के जीवंत माहौल को आगे बढ़ाने में योगदान देगा। इसके अलावा बिजली की गति से आग के गोले फेंकने वाली टर्बो-संचालित भुजा के साथ महिला चरित्र साहसी बल्लेबाजों को आश्चर्यचकित करेगी। महिला चरित्र पर 6 पावर क्रिकेट आभूषणों वाली एक बेल्ट सजी है जोकि बेहद खास है। भारत में लॉन्च इवेंट में एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला 3डी एनामॉर्फिक वीडियो डिस्प्ले दिखाया गया, जिसमें शुभंकरों की उत्पत्ति और आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में शामिल होने की उनकी यात्रा का अनावरण किया गया। उपस्थित लोगों को आप्टिकल भ्रम के माध्यम से एक गहन हाइपर-विजुअल अनुभव दिया गया।आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने कहा कि हमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले आईसीसी की शुभंकर जोड़ी को लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। हमारे मस्कट एकता और जुनून के प्रतीक के रूप में खड़े हैं। दोनों लिंगों के प्रतिनिधित्व के साथ वे हमारी गतिशील दुनिया में लैंगिक समानता की महत्वपूर्ण भूमिका का प्रतीक हैं। यह अगली पीढ़ी के क्रिकेट प्रशंसकों से जुड़ने के लिए आईसीसी का प्रयास है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने जसप्रीत बुमराह (24/2) और रवि बिश्नोई (23/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को वर्षाबाधित पहले टी20 में डकवर्थ लुईस पद्धति से आयरलैंड को दो रन से मात दी। आयरलैंड ने बैरी मकार्थी (51 नाबाद) और कर्टिस कैंफर (39) के साथ उनकी अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत भारत के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा।भारत ने बारिश के कारण खेल रुकने से पहले 6.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिये। लंबे समय तक बारिश न रुकने के बाद भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से विजेता घोषित किया गया। आयरलैंड ने 59 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे लेकिन मकार्थी का अर्द्धशतक मेज़बान टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने के काम आया। मकार्थी ने 33 गेंद पर चार चौकों और चार छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाये। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ किसी आठ नंबर के बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है, हालांकि पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल (24) और रुतुराज गायकवाड़ (19) की 45 रन की साझेदारी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। भारत और आयरलैंड अब रविवार को दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगे।
विश्व चैंपियनशिप में मिश्रित एयर पिस्टल टीम ने जीता सोना, भारत दूसरे स्थान परएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। तेलंगाना के निशानेबाज ईशा सिंह और फरीदाबाद के शिवा नरवाल ने शुक्रवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेमे को खुश कर दिया। इस भारतीय जोड़ी ने स्पर्धा के फाइनल में तुर्किये की इलायडा तरहान और यूसुफ डिकेच की जोड़ी को 16-10 से पराजित कर देश के पदकों की संख्या दो कर दी। भारत इस समय एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर चल रहा है जबकि चीन पांच स्वर्ण और दो कांस्य पदक से शीर्ष पर काबिज है। भारत ने बृहस्पतिवार को पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में टीम कांस्य पदक जीता था।भारतीयों ने क्वालिफिकेशन दौर में शानदार प्रदर्शन किया जिसमें ईशा ने 290 और नरवाल ने 293 अंक जुटाए। उनका कुल स्कोर 583 रहा जिससे उन्हें क्वालिफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहने में मदद मिली और तुर्किये की जोड़ी 581 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर रही। चीन और ईरान ने समान 580 अंक जुटाये, लेकिन इनर 10 की बदौलत चीन तीसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालिफाई हुआ।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान सोमवार 21 अगस्त को होने की उम्मीद है। कप्तान रोहित शर्मा भी सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग का हिस्सा होंगे। 15 से 17 सदस्यीय टीम का चयन एशिया कप के लिए होना है और इससे वर्ल्ड कप 2023 की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। कई सवाल चयन समिति के सामने हैं कि संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, आर अश्विन और श्रेयस अय्यर में से किस-किस खिलाड़ी को चुना जाए। पाकिस्तान और श्रीलंका में आयोजित होने वाले 6 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 अगस्त से होनी है और 2 सितंबर को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। रिपोर्ट की मानें तो लगभग 14 खिलाड़ी फाइनल हैं और कुछ और नामों को लेकर माथापच्ची सेलेक्शन कमेटी और कप्तान रोहित शर्मा करने वाले हैं। 21 अगस्त को नई दिल्ली में ये मीटिंग होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.