शिखर धवन हुए इमोशनल, बेटे के साथ हुई बात, शायरी करके बयां किया दर्दएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा का कानूनी तौर पर तलाक हो चुका है। हालांकि, तलाक के बाद धवन का अपने बेटे जोरावर के प्रति जो प्यार है, वो आपको भी भावुक कर देगा। जोरावर के साथ धवन ने सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुई कई वीडियो भी शेयर की हैं, लेकिन फिलहाल अपने बेटे से दूर रहने का दर्द उनसे बर्दाश्त होता नजर नहीं आ रहा। धवन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ वीडियो काॅल करते नजर आये।शायरी करके बयां किया दर्दधवन ने जोरावर के साथ वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने इस पल का एक स्क्रीनशाॅट लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया, साथ ही शायरी करते हुए अपना दर्द भी बयां किया। धवन ने गुलजार साहब की शायरी करते हुए कहा कि एक अजीब सी बेताबी है तेरे बिन, रह भी लेते हैं और रहा भी नहीं जाता।कोर्ट से मिली है बच्चे से बात करने की अनुमतिबता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने धवन को मानसिक क्रूरता के आधार पर उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की इजाजत दे दी थी। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में धवन द्वारा किए गए सभी दावों को स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी पत्नी ने आरोपों का विरोध नहीं किया या अपना बचाव नहीं किया। दालत ने धवन को हुई मानसिक पीड़ा को स्वीकार किया, जो लंबे समय तक अपने इकलौते बेटे से अलग रहने के लिए मजबूर थे। बच्चे की स्थायी हिरासत पर कोई आदेश जारी नहीं करते हुए, अदालत ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में अपने बेटे के साथ समय बिताने का अधिकार दिया और उनके बीच वीडियो कॉल की अनुमति दी।
टीम एबीएन, कोडरमा। ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया ने रेफरी सेमिनार का आयोजन उड़ीसा के पुरी में किया, जिसमें कोडरमा के प्रवीण जोशी ने भाग लिया। वर्ल्ड ताइक्वांडो संघ के निर्देशानुसार यह सेमिनार आयोजित की गयी। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को एवं रेफरी को नए रूल से अवगत कराना एवं खेल नियमों में परिवर्तन से अवगत कराया जाता है। यह सेमिनार 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर को पुरी में आयोजित की गयी थी जिसमें प्रवीण कुमार को राष्ट्रीय रेफरी में (क्लास वन) रेफरी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस रेफरी सेमिनार के मुख्य परीक्षक के रूप में इंटरनेशनल रेफरी, (क्लास -1) तिरुमल, कर्नाटक से थे। प्रवीण जोशी के क्लास-वन रेफरी बनने से कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सचिव ए, के . चंद्रा, सरस्वती लव कुमार गुप्ता, रामाशीष कुमार और कोडरमा जिला के कई ताइक्वांडो खिलाड़ी संगम राज, रिद्धि, कान्हा, अभिनव आयुष, सूरज सलुजा, श्रव्या शाहा, अक्षत अश्विन, कामया पांडे, इत्यादि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्य जानकारी देते हुए कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने प्रवीण जोशी के क्लास वन रेफरी बनने पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस सेमिनार के पश्चात इंटरनेशनल रेफरी बनने का रास्ता साफ हो गया है। आने वाले दिनों में प्रवीण कुमार इंटरनेशनल रेफरी बनने के लिए प्रयास करेंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे।
भारत की विश्व कप में पाकिस्तान पर लगातार आठवीं जीत, सात विकेट से हराया; रोहित-अय्यर का अर्धशतकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीत का क्रम जारी रखा। उसकी यह आठवीं जीत है। अब तब भारत उसके खिलाफ इस टूर्नामेंट में नहीं हारा है।छोटी पारी के दौरान में दिखे शुभमन गिलपाकिस्तान से मिले 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर लौटने वाले शुभमन गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों उन्हें कैच कराया। शुभमन लय में नजर आए और यह आगे के मैचों के लिए टीम इंडिया के नजरिये से अच्छी खबर है। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आये। कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। कोहली नहीं खेल पाये बड़ी पारीपाकिस्तान के खिलाफ आमतौर पर बड़ी पारी खेलने वाले विराट इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। वह क्रीज पर टिकने के बाद आउट हो गये। कोहली ने 18 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाये। हसन अली की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे। उनके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आये। श्रेयस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। रोहित ने की छक्कों की बारिशरोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गये। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भी उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। रोहित 63 गेंद पर 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाये। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.51 का रहा। रोहित ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 300 छक्के भी पूरे किये। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।श्रेयस ने लगाया विजयी चौकारोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 36 रन की साझेदारी की। अय्यर ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच को समाप्त किया। वह 62 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के लगाये। केएल राहुल 29 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से दो चौके निकले।पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकेइससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गये। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गये। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाये। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गये।टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिये। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिये। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
भारत पर उम्मीदों के सैलाब से निपटने की चुनौती, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में लगातार आठवीं जीत के लिए शनिवार को रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर उतरेगी तो उसके कंधों पर मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों के साथ ही टीवी और मोबाइल स्क्रीन से चिपके करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों को बोझ भी होगा। महा मुकाबले के चश्मदीद गवाह बनने के लिए क्रिकेट के दीवाने अहमदाबाद के होटल, रेस्तरां, गेस्ट हाउसों में जम चुके हैं। एक दिवसीय मुकाबलों की बात की जाये तो पाकिस्तान के पक्ष में भारत की तुलना में ज्यादा जीत आई हैं मगर विश्व कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ अब तक हार का ही सामना करना पड़ा है। बड़े टूर्नामेंट में होने वाले दवाब में पाकिस्तान की टीम अब तक बिखरी नजर आई है। भारत और पाकिस्तान ने मौजूदा विश्व कप में अब तक दो-दो मैचों में जीत हासिल की है जिससे दोनो टीमो का हौसला बुलंद है मगर रोहित और बाबर की सेना को अपने अपने देशों के करोड़ों प्रशंसकों की उम्मीदों के दवाब से निपटना होगा। भारत की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी से आंकी जाती रही है मगर हाल के वर्षो में भारतीयों ने गेंदबाजी में भी खासा सुधार किया है जबकि पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी मौजूदा विश्व कप में अब तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। वहीं नसीम शाह के चोटिल होने से भी मेहमान टीम की गेंदबाजी का धार भी कुंद हुई है। उधर मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह की स्विंग के अलावा कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की फिरकी पाकिस्तान बल्लेबाजी की दिशा और दशा बिगाड़ सकती है। वहीं रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में तूफानी शतक ठोक कर अपनी शानदार फार्म का मुजाहिरा कर दिया है। कल के मुकाबले में क्रिकेट प्रेमी शाहीन शाह अफरीदी और विराट कोहली के बीच रोमांचक जंग देखने को आतुर होंगे। कोहली ने हाल ही में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। विश्व कप 2023 के पहले मैच में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 और अफगानिस्तान के खिलाफ 55 नाबाद रन बनाये थे। इशान किशन कप्तान के साथ पारी की शुरूआत कर सकते हैं, जबकि के एल राहुल और शार्दुल ठाकुर को बीच के ओवरों में रन गति को बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। संभावित प्लेइंग 11 भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मेंस वर्ल्ड एथलीट आॅफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए नामांकित किया है। इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ एथलेटिक्स फेडरेशन (वर्ल्ड एथलेटिक्स) ने गरुवार को इस पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है। इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा तथा एथलीट की विभिन्न स्पार्धाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान क्राउसर (अमेरिका), मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), सूफियान एल बक्काली (मोरक्को), जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), केल्विन किप्टम (केन्या), पियर्स लेपेज (कनाडा), नोह लाइल्स (अमेरिका), अल्वारो मार्टिन (स्पेन), मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (यूनान) और कार्स्टन वारहोल्म (नॉर्वे) के नाम शामिल है। नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियन खेलों में अपने खिताब को कायम रखा। हालांकि इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा वर्ष 2023 के पुरुष विश्व एथलीट पुरस्कार के लिए चुने गये 11 एथलीटों में से एक हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें बाकी दस एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजेता के नाम की घोषणा की जायेगी।
15 ओवर शेष रहते हासिल किया लक्ष्य, रोहित का शतकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व कप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है। अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 272 रन बनाये थे। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन और अजमतुल्लाह उमरजई ने 62 रन की पारी खेली थी।जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 56 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलायी। यह विराट के वनडे करियर का 68वां अर्धशतक रहा। वहीं, यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में विराट ने 85 रन बनाये थे। भारत का अगला मैच अब 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ है।
ईशान किशन को मिला एक और मौका एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का नौवां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें बुधवार (11 अक्तूबर) नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने हो रही हैं। भारत की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उसने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं दूसरी ओर, अफगानिस्तान विश्व कप में अपना खाता खोलना चाहेगा। उसे पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस मैच में अपने स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना उतरी। शुभमन आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहले मैच में नहीं खेले थे। गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं। उनके खून में प्लेटलेट्स की कमी हो गयी थी। इस कारण उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह अस्पताल से वापस होटल आ चुके हैं और आराम कर रहे हैं। गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ही बाहर हो गये थे और अब उनका पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को खेलना भी मुश्किल है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ईशान किशन ओपनिंग करेंगे। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन फेल हो गये थे। किशन को मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया था। वह खाता भी नहीं खोल पाये थे। गिल के नहीं होने पर किशन के पास खुद को साबित करने का एक और मौका है। इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले किशन अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
मिशन वर्ल्ड कपएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप के छठे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाये। जवाब में नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 223 रन पर आॅलआउट हो गयी। न्यूजीलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हराया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड को 323 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाये। विल यंग ने 70, टॉम लाथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रन की पारी खेली। डेरिच मिचेल ने 48, मिचेल सैंटनर ने नाबाद 36 और डेवोन कॉन्वे ने 32 रन का योगदान दिया। मैट हेनरी 10 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्क चैपमैन ने पांच और ग्लेन फिलिप्स ने चार रन बनाये। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, पॉल वान मीकेरेन और रीलॉफ वान डेर मर्वे ने दो-दो विकेट लिये। बास डी लीडे को एक सफलता मिली।
मिशन वर्ल्ड कपभारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए दिल्ली पहुंचीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अपने दूसरे मैच के लिए सोमवार को यहां पहुंची। भारतीय टीम ने रविवार को चेन्नई में अपने पहले मैच में खराब शुरूआत से उबरते हुए आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की थी।बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि टीम दिल्ली में है। टीम अपने स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना दिल्ली पहुंची है। गिल चेन्नई में बीसीसीआई की चिकित्सा देखरेख में बीमारी से उबर रहे हैं। गिल आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी नहीं खेल पाये थे। सोमवार टीम के लिए यात्रा का दिन था, इसलिए टीम का कोई अभ्यास सत्र निर्धारित नहीं है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम मंगलवार शाम को फिरोज शाह कोटला में नेट अभ्यास करेगी। धर्मशाला में टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश से हारने वाली अफगानिस्तान की टीम पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.