इशान किशन का दावा... विश्वकप के दौरान किया गया अभ्यास काम आया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले में कप्तान सूर्य कुमार यादव के साथ शतकीय साझीदारी निभाने वाले इशान किशन ने कहा कि विश्वकप के दौरान नेट पर कड़े अभ्यास का नतीजा है कि वह अपने बल्लेबाजी को निखार सके, जो आखिरकार कड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ जीत में मददगार साबित हुआ। भारत ने गुरुवार को आस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 श्रखंला के पहले मैच में दो विकेट से हरा दिया था। मैच के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इशान ने कहा- यह सच है कि मुझे शुरुआती मैचों के बाद विश्व कप में अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला। मगर इस दौरान मैंने नेट में कड़ा अभ्यास किया और बल्लेबाजी में की जा रही गलतियों में सुधार किया। इसका नतीजा है कि आज मैं अपने कप्तान के साथ बड़ी साझीदारी बनाने में सफल रहा। आस्ट्रेलियाई स्पिनर तनवीर संघा की पिटाई के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा कि लेग स्पिनर के खिलाफ बायें हाथ का बल्लेबाज होने के नाते मैं अच्छी स्थिति में था।मैंने सोच लिया था कि मैं संघा के खिलाफ बड़े शॉट खेलूंगा, फिर वह चाहे जहां भी गेंदबाजी करे। इसका मकसद हमें तेज गति से स्कोरबोर्ड को चलाना था। हम पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए बड़ा लक्ष्य छोड़ने के बारे में कतई नहीं सोच रहे थे। हमें खुद पर भरोसा था जो हमने किया।विकेटकीपर बल्लेबाज ने मात्र 39 गेंदों में 58 रन बनाये थे। उन्होंने सूर्यकुमार (80) के साथ मिल कर शतकीय साझीदारी निभायी, जिसकी बदौलत भारत ने 209 रन के लक्ष्य को रोमांचक मुकाबले में हासिल कर श्रृंखला को 1-0 कर दिया। इशान ने स्वीकार किया कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला हमेशा से तनाव भरा होता है मगर कल का दिन हमारा था जिसमें हम सफल भी हुए हैं।
30 करोड़ प्रशंसकों ने टीवी पर देखा था विश्व कप का फाइनलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ हार गयी थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर को खेले गये मुकाबले में कंगारू टीम ने उसे छह विकेट से हरा दिया था। इस हार के बाद भारतीय टीम का तीसरी बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि इस मुकाबले को टीवी पर 30 करोड़ लोगों ने देखा। यह भारतीय टेलीविजन इतिहास में किसी भी तरह का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया। भारतीय टीम विश्व कप के फाइनल में लगातार 10 मैच जीतकर पहुंची थी। वह ट्रॉफी उठाने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन टीम अंतिम बाधा को पार नहीं कर सकी। आॅस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीत लिया। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में भी चैंपियन बना था।
गुजरात जाएंट्स को मिली तीन रनों से रोमांचक जीतटीम एबीएन, रांची। लेंडल सिमंस की 99 सहासिक पारी के बावजूद भी गुजरात जाएंट्स ने जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के चौथे मैच में भीलवाड़ा किंग्स पर तीन रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। पहली पारी में क्रिस गेल के ताबड़तोड़ अर्धशतक की जवाबी कार्यवाही में उन्हीं के पूर्व कैरिबियाई टीममेट लेंडल सिमंस ने भी तूफानी पारी खेली जोकि अंत में नाकाम साबित हुई। लीग में गुजरात जाएंट्स की यह दूसरी जीत है। इससे पूर्व भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया । 33 के स्कोर पर चौथे ओवर में जैक कालिस (14) रनो की रफ्तार बढ़ाने की एवज में राहुल शर्मा द्वारा रन आउट हुये । आठवें ओवर तक 91 रन बना चुकी टीम को दूसरा झटका क्रिस गेल (27 गेंदों पर 52) के आउट होने पर मिला जो कि राहुल शर्मा द्वारा एलबीडब्ल्यू आउट हुये। अगले ही ओवर में जेसल करिया ने रिचर्ड लेवी को आउट कर गुजरात जाएंट्स को बैकफुट पर धकेल दिया जिससे स्कोर 97/3 हुआ। 119 के टीम स्कोर पर आईरिश बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन (11) इस बार भी बडा स्कोर बनाने में नाकाम रहे जब शर्मा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद पार्थिव पटेल (8) के आउट होने के साथ ही आधी टीम 121 रनों पर पॅव्हिलियन लौट चुकी थी। अभिषेक झुनझुनवाला और नाबाद चिराग खुराना की 29 रनों की साझेदारी ने टीम का स्कोर 150 तक लगाया। अभिषेक ने 24 रन बनाये। नाबाद चिराग खुराना (24) और रजत भाटिया (7) के साथ गुजरात जाएंट्स ने निर्धारित बीस ओवर्स में 172/6 रन बनाये। जेसल करिया (2/16) और राहुल शर्मा (2/25) ने दो दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुये भीलवाड़ा किंग्स के दोनो सलामी बल्लेबाज - सोलोमन मायेर (8) और तिलकरत्ने दिलशान (1), रायद इमरिट की भेंट चड़े जिससे स्कोर 14/2 हुआ। दोनों नये बल्लेबाज - लेंडल सिमंस और रोबिन बिस्ट ने दूसरे विकेट के लिये 45 रनों की साझेदारी करते हुये नुकसान की भरपाई की। आठवें ओवर में सर्बजीत लड्डा ने जाऐंट्स को तीसरी सफलता रोबिन बिष्ट (18) के रुप में दिलाई जिससे स्कोर 59/3 हुआ। इसी बीच सिमंस ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया परन्तु दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज पिनल शाह (16) सेट बल्लेबाज का साथ ज्यादा साथ नहीं निभा पाये और स्कोर 93/4 हुआ। अगले ही ओवर में अपने फार्म से जूझ रहे युसुफ पठान (5) इस बार भी निराश लौटे जिन्हें श्रीसंथ ने अपना शिकार बनाया। इस विकेट के गिरने से आधी टीम 110 रनों पर ढेर हो चुकी थी। पिछले मैच के हीरो रहे टीम के कप्तान ईरफान पठान (9) इस बार अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और भाटिया द्वारा बोल्ड हुये और 140/6 पर टीम संघर्ष करती नजर आई। अगले ही ओवर में ईश्वर चौधरी ने क्रिस बर्नवाल (1) का विकेट लेकर मैच लगभग अपने पाले में कर लिया। परन्तु सिमंस और जेसल करिया की 28 रनों की साझेदारी खेल को मैच के अंतिम गेंद तक ले गयी।अंतिम ओवर में जीत के लिये चाहिये 14 रनों को गेंदबाज श्रीसंथ ने बखूबी डिफेंड किया और भीलवाड़ा किंग्स 167/7 रन ही जुटा पायी। नाबाद सिमंस ने 61 गेंदों पर 12 चौके और तीन छक्के जड़कर अपने शतक से मात्र एक रन चूके जबकि जेसल ने 10 रन जोड़े। रायद इमरिट (2/30) और ईश्वर चौधरी (2/32) ने दो दो विकेट चटकाये।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष का कार्यभार भोलानाथ सिंह के संभालने के बाद झारखंड वॉलीबॉल संघ के शेखर बोस पहली बार हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे। हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचने पर अध्यक्ष श्री सिंह ने आज उन्हें एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभंकर जूही और स्टिक देकर सम्मानित किया। उनके साथ ही झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव सीडी सिंह, एसके पांडे राजेंद्र सिंह, ओलंपियन हरभजन सिंह सहित कई खेल प्रशासक भी हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे थे। सभी खेल प्रशासकों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी के शुभंकर जूही और हॉकी स्टिक भेंट कर स्वागत किया।
डब्ल्यूपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के कारण टेस्ट की तैयारी का मौका नहीं : हरमनप्रीत कौरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूपीएल) के व्यस्त कार्यक्रम के कारण दिसंबर में तीन टी-20 और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच की तैयारी का मौका नहीं होगा। हरमनप्रीत दिसंबर के दो सप्ताह में इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में दो टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली हैं। अपने 14 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने केवल एक ही टेस्ट भारत में खेला है। उन्होंने करियर का एकमात्र घरेलू टेस्ट 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उस टेस्ट में उन्होंने नौ विकेट हासिल किया था। साथ ही भारतीय टीम ने उस मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी। उस टेस्ट के अलावा हरमनप्रीत ने अपने करियर में केवल दो और टेस्ट मैच खेले हैं।
श्रीलंका से छीनी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 की मेजबानी, आइसीसी ने भविष्य पर भी दिया फैसलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड ने जनवरी में आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2024 के 15वें संस्करण के लिए एक नये मेजबान देश की घोषणा कर दी है। जनवरी में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 41 मैच होंगे और फाइनल फरवरी में होगा। पहले यह विश्व कप श्रीलंका में करवाया जाना था, लेकिन अब आईसीसी ने इसे दक्षिण अफ्रीका में कराने का फैसला लिया है। आईसीसी का यह फैसला चौकाने वाला है क्योंकि वह पहले ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को सरकारी हस्तक्षेप के बिना प्रबंधित करने में विफल रहने के लिए भंग कर चुका है। श्रीलंका से भले ही अंडर 19 विश्व कप छीन गया, लेकिन आईसीसी ने निलंबन मामले में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ढिलाई देने की बात भी कही। बोर्ड की बैठक के बाद यह पता चला कि श्रीलंका द्विपक्षीय क्रिकेट और आईसीसी दोनों प्रतियोगिताओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा जारी रख सकता है, हालांकि एसएलसी को मिलने वाली फंडिंग को आईसीसी द्वारा नियंत्रित किया जायेगा और परिणामस्वरूप, अंडर-19 प्रतियोगिता को उसी देश में स्थानांतरित कर दिया गया है जिसने इस साल की शुरुआत में महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप की मेजबानी की थी। भारत 5 बार यह खिताब जीता है। भारत को अब अगला खिताब जीतने के लिए 15 अन्य टीमों के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टूनार्मेंट में अब सेमीफाइनलिस्ट निर्धारित करने के लिए ग्रुप चरण के बाद नया सुपर सिक्स चरण शामिल किया गया है। 4 ग्रुपों में बांटी हैं टीमें ग्रुप ए : भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका ग्रुप बी : इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड ग्रुप सी : आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया ग्रुप डी : अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल
ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप जीता, फाइनल में भारत को छह विकेट से हराया; हेड का शतकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट पर 241 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कंगारू टीम के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली। मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाये।ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गयी। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।
12 साल बाद पूरा होगा भारत का विश्व विजेता बनने का ख्वाब एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीम मानी जाने वाली रोहित एंड कंपनी रविवार को यहां नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 12 साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप ट्राफी उठाने के इरादे से उतरेगी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारतीयों के सामने पांच बार की विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया होगी, रोहित के जांबाज इसी टूर्नामेंट में कंगारूओं को धूल चटा चुके हैं। मगर क्रिकेट के सबसे बड़े मंच में भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम को एक नये दिन में एक बार फिर उठ कर खड़े होने की काबिलियत रखने वाले कंगारूओं के साथ तय रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा। इसके साथ ही करोड़ों भारतीयों की भावनाओं के दवाब से निपटने के लिए रोहित सेना को मनोवैज्ञानिक रूप से अधिक मजबूत बनना होगा।
विराट को गोल्डन बैट मिलना तय तो गोल्डन बॉल की रेस में शमी सबसे आगेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का आखिरी और फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रविवार को खेला जायेगा। इस खिताबी मुकाबले में दोनों ही टीमें अपनी पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। इस मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर विराट कोहली और मोहम्मद शमी पर टिकी होंगी, जिनकी वजह से भारत सेमीफाइनल से फाइनल तक पहुंच सका है। विराट कोहली जहां वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सभी खिलाडि़यों को काफी पीछे छोड़ चुके हैं तो वहीं मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि इस मामले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम जैम्पा से टक्कर मिल सकती है।विराट कोहली के आसपास भी कोई नहींवर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली काफी आगे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 10 मैचों की 10 पारियों में अब तक 711 रन बनाये हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने 10 मैच में 594 रन बनाये हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रचिन रविंद्र हैं, जिन्होंने 10 मैच में 578 रन बनाये हैं। जबकि चौथे नंबर पर डेरिल मिचेल हैं, जिन्होंने 10 मैच की 9 पारियों में 552 रन बनाये हैं।डिकॉक, रचिन और मिचेल अब कोहली से आगे नहीं निकल सकेंगे, क्योंकि इनकी टीम सेमीफाइनल में ही बाहर हो चुकी है। कोहली को अगर चुनौती दे सकते हैं तो वह रोहित शर्मा (550 रन) और डेविड वॉर्नर (528 रन) हैं। हालांकि कोहली से आगे निकलने के लिए उन्होंने बड़ी पारी खेलनी होगी।मोहम्मद शमी और जैम्पा में टक्करवर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इस मामले मोहम्मद शमी सबसे आगे हैं। शमी ने 6 मैचों में 23 विकेट चटकाये हैं। वह बात अलग है कि उन्हें पहले चार मैचों में बाहर रखा गया था। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जैम्पा हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट लिये हैं। इन दोनों के बीच फाइनल में टक्कर देखने को मिल सकती है।तीसरे नंबर दिलशान मदुशंका 21 विकेट और चौथे नंबर पर कोइत्जे 20 विकेट हैं। इन दोनों की टीम ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। जबकि पांचवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट चटकाये हैं। बुमराह का दिन रहा तो वह भी इस होड़ में आगे निकल सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.