Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
वर्ल्ड कप : विश्व विजेता को मिलेंगे 40 लाख डॉलर
Published / 2023-11-17 19:27:26
वर्ल्ड कप : विश्व विजेता को मिलेंगे 40 लाख डॉलर

क्रिकेट विश्वकप फाइनल में विजेता टीम को मिलेंगे 40 लाख डॉलर की राशिएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 की विजेता टीम को 40 लाख और उपविजेता टीम को 20 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि पुरस्कर स्वरूप मिलेगी। वहीं प्रत्येक ग्रुप चरण की जीत के लिए 40 हजार डॉलर निर्धारित की गयी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें फाइनल मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगी।दोनों के बीच ग्रुप चरण में एक बार मुकाबला हुआ जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है। भारत ने अपने सभी नौ मैच जीतकर अधिकतम 18 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहा है। ग्रुप स्टेज में भारत का नेट रन रेट 2.570 सबसे बेहतर रहा है।

जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब, कहां और कितने बजे होगा खिताबी मुकाबला
Published / 2023-11-17 10:44:24
जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कब, कहां और कितने बजे होगा खिताबी मुकाबला

पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार फाइनल में भारत भी रह चुका है दो बार चैंपियनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर आज वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। अब फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा।बता दें टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहुंच चुकी है। उसने न्यूजीलैंड को 70 रन से शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री की है। टीम इंडिया चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। वो इससे पहले 2011 के फाइनल में पहुंची थी और चैंपियन बनी थी। यानी 12 साल भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला खेलेगी।

अब भारतीय सितारों के सामने "कंगारू चुनौती"
Published / 2023-11-16 23:56:03
अब भारतीय सितारों के सामने "कंगारू चुनौती"

पांच बार का विजेता आस्ट्रेलिया आठवीं बार विश्व कप फाइनल मेंरविवार को भारत से मुकाबलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 212 रन बनाये। आस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब रविवार को आस्ट्रेलिया का सामना भारत से होगा।आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हरायाआस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हरा दिया और रिकॉर्ड आठवीं बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनायी। पांच बार की विश्व विजेता कंगारू टीम का सामना रविवार को अहमदाबाद के मैदान में मेजबान और दो बार के विश्व चैंपियन भारत से होगा।

धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया फाइनल में
Published / 2023-11-15 23:48:01
धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया फाइनल में

भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, मोहम्मद शमी ने लिये सात विकेट; विराट-श्रेयस के शतकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाये थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गयी और मैच 70 रन से हार गयी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाये। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में रनों के शहंशाह बने विराट
Published / 2023-11-15 18:26:16
वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट में रनों के शहंशाह बने विराट

सचिन के सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा, लगायी 50वीं सेंचुरी विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड, बनाये सबसे अधिक रन एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के चेज मास्टर विराट कोहली ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड कप एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने एक वर्ल्ड कप के सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, मेथ्यू हेडन और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने इस मैच में 80 रन के निजी स्कोर के साथ ही यह रिकॉर्ड बनाया। सचिन तेंदुलकर का 673 रनों का रिकॉर्ड उन्होंने तोड़ दिया है। उन्होंने 678 रन बना लिए है। क्या है रिकॉर्ड? इससे पहले मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान विराट कोहली विश्व कप के सेमीफाइनल में एक और रिकॉर्ड बनाया है। भारत की तरफ से एक वर्ल्ड के दौरान 600 से अधिक रन बनाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। साथ ही वह वर्ल्ड कप 2023 में अभी टॉप स्कोरर बने हुए हैं। बता दें कि साल 2003 में वर्ल्ड कप के दौरान जब भारत उपविजेता रहा तब सचिन तेंदुलकर कुल 673 रन बनाये थे। इसी के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, उनके बाद वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान 2019 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा 648 रन बनाकर दूसरे नंबर पर रहे। अब विराट कोहली भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कोहली ने आज के मैच के 14वें ओवर में मिचेल सेंटनर की गेंद पर दो रन लेकर अपनी उपलब्धि हासिल किया। 2023 विश्व कप में, कोहली ने रिकॉर्ड की राह पर पांच अर्धशतक और दो शतक लगाये।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले के लिए भी फिट नहीं हैं हार्दिक पांड्या
Published / 2023-11-14 22:05:15
आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मुकाबले के लिए भी फिट नहीं हैं हार्दिक पांड्या

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हार्दिक पांड्या एकदिवसीय विश्व कप के चार दिन बाद 23 नवंबर से आस्ट्रेलिया के साथ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं होंगे।विश्व कप टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की आसार है। इस श्रृंखला में अधिकांश एशियाई खेलों की टीम का हिस्से रहे खिलाड़ियों के चुने जाने की संभावना है।

वर्ल्ड कप लीग मुकाबले : बल्लेबाजी में विराट तो गेंदबाजी में जम्पा का दबदबा
Published / 2023-11-13 20:59:13
वर्ल्ड कप लीग मुकाबले : बल्लेबाजी में विराट तो गेंदबाजी में जम्पा का दबदबा

विश्व कप में लीग स्तर पर बल्लेबाजी में विराट, गेंदबाजी में जम्पा रहे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी विश्वकप में लीग स्तर पर हुए 45 मुकाबलों में बल्लेबाजी में भारत के विराट कोहली 594 रन और आस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जैम्पा 22 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ रहे। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली नौ लीग मुकाबलों में 99 की औसत से 594 रन बनाकर शीर्ष पर है।आस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने इस विश्वकप में विकेटों के मामले में शीर्ष पर चल रहे हैं। उन्होंने नौ लीग मुकाबलों में 18.90 की औसत से 22 विकेटों के साथ सबसे ऊपर चल रहे हैं।

भारत के खिलाफ वानखेड़े में खेलना सपना सच होने जैसा: रचिन रविंद्र
Published / 2023-11-12 16:42:04
भारत के खिलाफ वानखेड़े में खेलना सपना सच होने जैसा: रचिन रविंद्र

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की नई सनसनी रचिन रविंद्र के लिए वानखेड़े के खचाखच भरे स्टेडियम में भारत के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल खेलना सपना सच होने जैसा है तथा उन्हें विश्वास है कि बुधवार को होने वाले इस मैच में उनकी टीम मेजबान टीम को बराबरी की टक्कर देगी। रविंद्र ने विश्व कप में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है तथा उनके नाम पर तीन शतक दर्ज हैं। वह विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अभी दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के बाद दूसरे नंबर पर हैं।रविंद्र ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से कहा, आप भारत के खिलाफ खचाखच भरे स्टेडियम में खेलने का सपना देखते हैं। भारत वानखेड़े स्टेडियम में अजेय रहा है। ऐसा मैदान जिसका अपना इतिहास रहा है। हम बराबरी की टक्कर देंगे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि आप क्रिकेट में प्रत्येक मैच नहीं जीत सकते हैं। आप हार सकते हैं या आपको जीत मिल सकती है, इसलिए हम देखेंगे कि खेल कैसे आगे बढ़ता है।पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में अपने दादा-दादी के सामने शानदार शतक लगाने वाले रविंद्र ने कहा कि उनकी टीम के पास बड़े मैचों में खेलने का अनुभव रखने वाले कई अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, हम पिछले दो विश्व कप के बारे में सोच रहे हैं। हम बड़े मैचों में खेलने का अनुभव रखते हैं। आप एमसीजी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलते हैं, आप इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलते हैं और अब आप वानखेड़े में भारत से खेल रहे हैं। यह सब बड़े मैच हैं। यह अद्भुत है कि हमारे पास टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस तरह के मैचों में खेलने का अनुभव है।न्यूजीलैंड की टीम 2015 के विश्व कप फाइनल में एमसीजी में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इसके चार साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस में उसे हार का सामना करना पड़ा था। रविंद्र ने कहा, आप बचपन में नॉकआउट चरण के बड़े मैचों में खेलने का सपना देखते हैं और मैं भी वास्तव में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बेहद रोमांचित हूं।

हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : न्यूजीलैंड,अमेरिका और इटली से भिड़ेगा भारत
Published / 2023-11-10 23:52:30
हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : न्यूजीलैंड,अमेरिका और इटली से भिड़ेगा भारत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम 13 से 19 जनवरी तक रांची में होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर के ग्रुप चरण में न्यूजीलैंड, अमेरिका और इटली से भिड़ेगी। प्रतियोगिता में जर्मनी, जापान, चिली, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली और भारत पेरिस ओलंपिक के लिए अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टीमों को दो पूलों में बांटा गया है, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और इटली के साथ रखा गया है, जबकि पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.