हॉकी महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को चिली के सैंटियागो में 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक होने वाले बहुप्रतीक्षित एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारत को पूल सी में जर्मनी, बेल्जियम और कनाडा के साथ रखा गया है। भारत विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 29 नवंबर को कनाडा के खिलाफ करेंगे और इससे पहले पूल सी मैचों में क्रमश: 30 नवंबर और दो दिसंबर को जर्मनी और बेल्जियम से भिड़ेंगे।
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। केडीसीए के तत्वावधान में खेले जा रहे स्थानीय सीएच हाई स्कूल मैदान में इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर और झारखंड पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। झारखंड पब्लिक स्कूल ने 30 ओवर के मैच में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करते हुए शिवतारा स्कूल को 27.1 ओवर में 239 रन पर आल आउट कर दिया। जिसमें मयंक ने 46 रन और सनी ने 42 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए सुधीर और प्रिंस ने 3-3 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलते हुए झारखंड पब्लिक स्कूल ने 15 ओवर में 124 रन ही बना सकी। जिसमें सरजील ने 14 और फरहान ने 24 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए शिवतारा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंस ने 4 और पीयूष ने 4 विकेट लिये। मैच में अंपायर विशाल कुमार और अमित कुमार तथा स्कोरर नयन कुमार थे। मैच का उद्घाटन केडीसीए के कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अकेले मैक्सवेल के दम पर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान तीन विकेट से हाराएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। अब चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाये। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिये और मैच जीत लिया।अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 129 रन इब्राहिम जादरान ने बनाये। राशिद खा ने 35 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिये। मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और एडम जैम्पा को एक-एक विकेट मिला। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए अकेले ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बना दिये। मिचेल मार्श ने 24 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक, अजमतुल्लाह ओमरजई और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिये।ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। यह इस विश्व कप का पहला दोहरा शतक था।
बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में यह क्या हुआ! अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार इस तरह से गिरा विकेटएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वनडे विश्व कप 2023 के 38वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर कोई भी यकीन नहीं कर पाया। श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए, लेकिन अंपायर ने उन्हें वापस जाने के लिए कह दिया। अंपायरों ने कहा कि मैथ्यूज आउट हो चुके हैं। अंपायर और मैथ्यूज के बीच काफी देर तक बहस होती रही, लेकिन अंत में उन्हें वापस जाना पड़ा। मैथ्यूज टाइम आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मौका था, जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ।क्या है मामलाबांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पारी के 24वें ओवर की दूसरी गेंद पर सदीरा समरविक्रमा कैच आउट हुए। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज को बल्लेबाजी के लिए आना था। वह मैदान में आये, लेकिन उनके हेलमेट की पट्टी सही नहीं थी। ऐसे में वह सही हेलमेट का इंतजार करते रहे और जब सही हेलमेट आया तो वह गेंद खेलने के लिए तैयार हुए। तब तक बांग्लादेश की टीम उनके खिलाफ टाइम आउट की अपील कर चुकी थी और अंपायरों ने उन्हें वापस जाने को कह दिया।मैथ्यूज यह सुनकर हैरान रह गये। उन्होंने अंपायरों से वजह पूछी तो उन्हें पता चला कि क्रीज में आने में उन्हें काफी देरी हो गई और वह टाइम आउट हो चुके हैं। इसके बाद मैथ्यूज और अंपायरों के बीच काफी बहस हुई। मैथ्यूज ने विपक्षी टीम के कप्तान शाकिब अल हसन से भी बात की, लेकिन शाकिब भी अपनी अपील वापस लेने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में मैथ्यूज को बिना कोई गेंद खेले ही पवेलियन जाना पड़ा। धनंजय डिसिल्वा बल्लेबाजी के लिए आए तो श्रीलंकाई पारी आगे बढ़ी।मैथ्यूज गुस्से में मैदान से बाहर चले गये। उन्होंने अपना हेलमेट और बैट फेंक दिया। कमेंटेटर वकार यूनिस ने भी इसे खेल भावना के विपरीत बताया। इस पूरी घटना पर आगे भी बवाल होना तय है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मौका था, जब कोई बल्लेबाज टाइम आउट हुआ। इससे पहले सिर्फ छह बल्लेबाज टाइम आउट हुए हैं। सभी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आउट हुए थे।क्या कहता है नियमक्रिकेट के नियम बनाने वाले मिरिलिबोन क्रिकेट क्लब के अनुसार विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, आने वाले बल्लेबाज को तीन मिनट के अंदर गेंद खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो आने वाला बल्लेबाज टाइम आउट हो जायेगा। वहीं, वनडे विश्व कप 2023 के नियम के अनुसार विकेट गिरने के बाद नये बल्लेबाज को दो मिनट के अंदर गेंद खेलनी होती है।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इसी तरह से आउट हो गये थे। हालांकि, तब दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपनी अपील वापस ले ली थी और गांगुली आगे भी खेलते रहे थे। इस मैच में शाकिब अल हसन ने अपील वापस नहीं ली और मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने।
वर्ल्ड कप में भारत का विजय रथ जारी, कोहली के शतक के बाद जडेजा ने पांच विकेट लिएएबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया के अजेय रहने का सिलसिला जारी है। भारत लगातार आठ जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है और अब यह भी तय हो गया कि भारत शीर्ष पर ही रहेगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका को दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, यह टीम भी पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन यह हार दक्षिण अफ्रीका के मनोबल के लिए बेहद नुकसानदेह होगी। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 326 रन बनाये। भारत के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 101 रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने वनडे में 49वां शतक लगाया और सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। श्रेयस अय्यर ने 77 और कप्तान रोहित ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम को छोड़ सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 83 रन बना सकी। सबसे ज्यादा 14 रन मार्को यानसेन ने बनाये। उनके अलावा डुसेन ने 13 रन और बावुमा-मिलर ने 11-11 रन बनाये। इनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।
झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप 2023झारखंड की सलीमा ने फिर गोल दागाटीम एबीएन, रांची। झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान भारत और जापान की टीम फाइनल में पहुंच गयी। रविवार को जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में दोनों ही टीमें आमने सामने होंगी। खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत की ओर से पहला गोल झारखंड की सलीमा टेटे ने किया। दूसरा गोल फाल्के ने मारा। इससे पहले खेले गये पहले सेमीफाइनल मैच में जापान ने चीन को 2-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनायी। सेमीफाइनल-1 में जापान के लिए काना उराता ने 34वें और मियू सुजुकी ने 44वें मिनट में दूसरा गोल किया। चीन की ओर से एकमात्र गोल तियांतियन लोउ ने 11वें मिनट में दागा। वहीं, पांचवें स्थान के लिए हुए मुकाबले में मलेशिया ने थाईलैंड को 1-0 से हरा दिया।रविवार को खेला जायेगा फाइनलफाइनल मुकाबला रविवार को खेला जायेगा। राउंड रॉबिन लीग चरण के आधार पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही थीं। इनमें मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल थीं। लीग चरण के बाद अंकतालिका की टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत को साल 2016 के बाद से अपनी पहली खिताब की तलाश है। भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक जीत चुकी है।
वर्ल्ड कप से बाहर हुए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का छलका दर्दएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में अब तक अजेय मेजबान भारत को बड़ा झटका लगा है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने टखने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पायेंगे। वहीं, विश्व कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पंड्या ने ट्वीट कर लिखा- इस तथ्य को पचाना मुश्किल है कि मैं विश्व कप के शेष भाग से चूक जाऊंगा। मैं पूरे जोश के साथ टीम के साथ रहूंगा और हर खेल की हर गेंद पर उनका उत्साहवर्धन करूंगा।बता दें कि पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के विश्व कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बायें टखने में चोट लग गयी थी। बीसीसीआई ने अब यह साफ कर दिया है कि 30 वर्षीय खिलाड़ी विश्व कप के शेष अभियान के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं। भारत की टीम में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा लेंगे। अनुभवहीन तेज गेंदबाज को शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा अनुमोदित किये जाने के बाद प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है। कृष्णा ने भारत के लिए सिर्फ 19 एक दिवसीय मैच खेले हैं।उन्हें आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब देखा गया था जब उन्होंने विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ ओवरों में 1/45 लेकर डेविड वार्नर का बेशकीमती विकेट लिया था। दायें हाथ का यह बल्लेबाज भारत के तेज आक्रमण में जगह बनाने के लिए जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़यिों के साथ प्रतिस्पर्धा करने जा रहा है। इवेंट टेक्निकल कमेटी ने शनिवार को भारत के प्रतिस्थापन खिलाड़ी को मंजूरी दे दी, इसका मतलब है कि कृष्णा रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका विश्व कप स्टैंडिंग में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं और कोलकाता में रविवार के मैच का विजेता टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में पहला स्थान बनायेगा।
रांची में महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आयोजनटीम एबीएन, रांची। रांची में शानदार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन चल रहा है। एशियाई टीम मरंड गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बेहतर खेल का प्रदर्शन दिखा रही है। वहीं झारखंड और देश-विदेश से आये दर्शक भी इस खेल का खूब मज़ा ले रहे हैं। ऐसी संभावना है इस टुर्नामेंट के बाद रांची को कई बड़े टूर्नामेंट की मेज़बानी भी मिल सकती है। आने वाले दिनों में ओलंपिक क्वालीफाई मैच होने हैं।ऐसे में इसकी भी मेजबानी करने का मौका रांची को मिल सकता है। इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैयब एकराम रांची में प्रेस वार्ता की। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैय्यब एकराम ने कहा कि 8 टीम रांची और 8 टीम स्पेन में ओलंपिक क्वालीफाई के खेल सकती है। इसे लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। भारत बेहतर टीम है। रांची में जितने भी खेल आ रहे है। यह एक प्लानिंग का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड मीटिंग में कलेंडर का पोर्टफोलियो बनाने का निर्णय लिया गया। तैयब ने कहा कि रांची में जिस तरह का खेल हो रहा है। यह काफी बेहतर है। इसका परिणाम भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। रांची में बड़े शानदार हॉकी का आयोजन हुआ। यहां एक बेहतर वातावरण है। खेल के प्रति सभी लोग में उत्साह है। हॉकी को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ प्रयासरत है। हॉकी एक अच्छा खेल है। जो देश में हॉकी का खेल है अगर वह अपने देश से बहार नहीं आ सकते हम वहां पहुंच कर प्रतिभा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। भारत में जिस तरह से खिलाड़ियों को सम्मान मिलता है। वैसे ही पूरे दुनिया में मिले तो खिलाड़ियों के लिए बेहतर होगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ इस दिशा में काम करेगी। हॉकी इंडिया बेहतर काम कर रही है। खिलाड़ियों को उपकरण उपलब्ध करा रही है, जिससे कई बड़े खिलाडी निकल कर सामने आ रहे हैं।
फीफा के नियमों क़ी जानकारी खिलाड़िओं के लिए होगी लाभकारी : डीसीखेल से अनुशासन और अनुशासन से बढ़ता है आपसी सौहार्द : एसपीफीफा के नियम जानेंगे तभी खिलाडी राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मैच खेल पायेंगे : सुखदेव भगतफाइनल मैच में हिरही इलेवन ने प्रतिभा केंद्र को 5-1 से किया पराजितटीम एबीएन, लोहरदगा। जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित कार्तिक उरांव फुटबॉल लीग का समापन शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में हो गया। मौके पर उपस्थित अतिथि डीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन ज़मां का स्वागत जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने किया। वहीं अतिथियों ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारम्भ किया। मैच से पूर्व फीफा झंडा के साथ खिलाडियों ने मार्च पास्ट किया।मौके पर डीसी डॉ. बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा क़ी फीफा के नियमों क़ी जानकारी के बाद ही जिले के फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं। इससे खिलाड़िओं क़ी प्रतिभा में निखार आएगा और वे आगे प्रतियोगिता में अच्छा कर सकेंगे। एसपी हारिस बिन ज़मां ने कहा कि फुटबॉल खेल टीम भावना का खेल होता है जो टीम अनुशासित होंगी वही मैच जीतता है। अनुशासन से खिलाडियों में कौशल का विकास होता है और कौशल विकास से ही खिलाडियों को लाभ होगा। खेल अनुशासन सिखाता है और अनुशासन से ही देश व समाज का विकास होता है। जिला फुटबॉल संघ के जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि शुरुवाती स्तर से ही बच्चों क़ी प्रतिभा को निखारने क़ी जरूरत है।फीफा के नियम के तहत खेल खेलने से ही खिलाडियों की प्रतिभा विकसित होती है जो जिला फुटबॉल संघ प्रयास कर रही है। फाइनल मैच हिरही इलेवन तथा प्रतिभा केंद्र लोहरदगा के बीच खेला गया, जिसमें हिरही ने प्रतिभा केंद्र लोहरदगा को 05-01 से पराजित कर खिताब पर अपनी दावेदारी पेश की। मौके पर जिला सचिव ज़ाहिद अहमद, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सिंह, साजिद अहमद, कार्यकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप गुप्ता, पूर्व नगरपरिषद उपाध्यक्ष रऊफ अंसारी, हाजी सिकंदर अंसारी, शाहीद अहमद बेलु, मजीद अहमद, अलोक साहू, जगदीप भगत, मैच रेफरी के रूप में जसीम अंसारी, कृष्णा उरांव, अभिषेक साहू, अनिल उरांव उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.