Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
महिला जूनियर विश्व कप : पहले मैच में भारत ने कनाडा काे 12-0 से धोया
Published / 2023-11-30 20:39:21
महिला जूनियर विश्व कप : पहले मैच में भारत ने कनाडा काे 12-0 से धोया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली के सैंटियागो में शुरुआती मैच में बुधवार को कनाडा के खिलाफ 12-0 से शानदार जीत हासिल करके अपने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 अभियान की शानदार शुरुआत की।भारत की ओर से अन्नू (4, 6, 39), दीपी मोनिका टोप्पो (21), मुमताज खान (26, 41, 54, 60), दीपिका सोरेंग (34, 50, 54), और नीलम (45) ने गोल दागे। भारत ने मैच की शुरुआत आक्रामक रुख के साथ की और कनाडा पर लगातार दबाव बनाये रखा। अन्नू ने चौथे और छठे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिये दो शुरुआती गोल किये। दूसरे क्वार्टर में दीपी मोनिका टोप्पो ने 21वें और मुमताज खान 26वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल किया। इस बीच कनाडा को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके।

माही के कार कलेक्शन में शामिल हुई मर्सिडीज
Published / 2023-11-29 20:49:45
माही के कार कलेक्शन में शामिल हुई मर्सिडीज

मर्सिडीज एएमजी जी63 एसयूवी का रजिस्ट्रेशन नंबर चुरा लेगा उनके फैंस का दिल यह महज 4.5सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल कर लेती है एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ कैप्टन कूल जितना अपने स्पेशल शॉट्स के लिए जाने जाते हैं, उतना ही वो गाड़ियों के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जाने जाते हैं। एमएस धोनी के पास गाड़ियों का काफी बड़ा कलेक्शन है, जिसमें अलग-अलग सेगमेंट की कार और बाइक शामिल हैं। हाल ही में एमएस धोनी को मर्सिडीज-एएमजी जी 63 एसयूवी चलाते हुए देखा गया था। कैप्टन कूल माही के गेराज में शामिल होने वाली लेटेस्ट कार मर्सिडीज-एएमजी जी 63 एसयूवी है। आइकॉनिक ओल्ड स्कूल मर्सिडीज एसयूवी को पसंद करने वाले लोगों में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर जैसे क्रिकेटरों सहित सेलिब्रिटी प्रशंसकों की एक लंबी लिस्ट है। एमएस धोनी की इस जी63 को करीब से देखने पर पता चलता है कि माही ने इसमें वीवीआइपी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट 0007 को लगाया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह, धोनी भी जर्सी नंबर 7 पहनते हैं। इस साल फरवरी में मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने जी63 एसयूवी की कीमत 75 लाख रुपये बढ़ा दी थी, जिसके बाद एएमजी जी-वैगन की कीमत 3.30 करोड़ रुपये, एक्स-शोरूम हो गयी है। बुकिंग केवल विशेष मर्सिडीज-बेंज ग्राहकों के लिए निमंत्रण के आधार पर थी। जैसे ही भारतीय बाजार में जी63 को प्राथमिकता दी गयी, एसयूवी के लिए प्रतीक्षा अवधि घटकर 12 से 16 महीने हो गयी है।

मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़
Published / 2023-11-29 20:40:52
मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़

बीसीसीआई ने द्रविड का कोचिंग कार्यकाल बढ़ायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी स्टाफ का अनुबंध बढ़ा दिया है। कुछ घंटों पहले ही मेन इन ब्लू के मुख्य कोच के रूप में बने रहने के लिए राहुल द्रविड़ को अनुबंध विस्तार की पेशकश की गयी थी। द्रविड़ के साथ ही सहायक कोचों विक्रम राठौड़ (बल्लेबाजी कोच), पारस म्हाम्ब्रे (गेंदबाजी कोच) और टी दिलीप (क्षेत्ररक्षण कोच) को बरकरार रखा गया है। पिछले सप्ताह बोर्ड ने द्रविड़ से संपर्क किया था, जिसमें कार्यकाल विस्तार की संभावना खुली थी। इसकी पुष्टि हो गयी है और द्रविड़ ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया है। बीसीसीआई द्वारा द्रविड़ के साथ बने रहने का एक प्रमुख कारण टीम में उस संरचना और माहौल में निरंतरता बनाये रखना है जिसे उन्होंने पिछले दो वर्षों में स्थापित किया है, जो नये कोच की नियुक्ति के साथ बाधित हो सकती थी।द्रविड़ के दूसरे कार्यकाल में उनका पहला काम 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका का दौरा होगा, जिसमें तीन वनडे और टी02 इंटरनेशनल और दो टेस्ट होंगे जो 26 दिसंबर से शुरू होगा। इसके बाद जून में वेस्टइंडीज/यूएसए में आईसीसी टी-20 विश्व कप से पहले घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।गौरतलब हो कि 2021 में निराशाजनक आईसीसी टी-20 विश्व कप अभियान के बाद द्रविड़ ने रवि शास्त्री की जगह ली, जिसके कारण भारत सुपर 12 चरण से बाहर हो गया। उन्हें 2 साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था, जो हाल ही में घरेलू मैदान पर संपन्न आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत के उपविजेता रहने के साथ समाप्त हुआ।जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आस्ट्रेलिया से हारकर आईसीसी टूर्नामेंट में द्रविड़ के नेतृत्व में यह संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने आस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 10 विकेट से हार दर्ज की थी।विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद द्रविड़ ने कहा कि उन्हें सभी प्रारूपों में भारत की शीर्ष रैंकिंग पर गर्व है, हालांकि इसके लिए आईसीसी ट्रॉफी नहीं होना निराशाजनक था। मुख्य कोच बने रहने पर द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने इस पर फैसला नहीं किया है क्योंकि वह विश्व कप की तैयारियों में व्यस्त थे।

झारखंड वापसी पर स्वर्ण विजेता का खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
Published / 2023-11-28 18:07:55
झारखंड वापसी पर स्वर्ण विजेता का खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, रांची। भूटान में आयोजित भारतझ्रभूटान पैरा थ्रो बॉल  प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों  वर्गों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता भारतीय दल में शामिल झारखंड के खिलाड़ी मुकेश कंचन, सनोज महतो,  महिमा उरांव और असुंता टोप्पो  का  स्वदेश वापसी पर रांची रेलवे स्टेशन में ढोल बाजा के साथ स्वागत किया गया। भारतीय टीम के कप्तान मुकेश कंचन ने कहा कि निरंतर प्रयास और प्रोत्साहन से झारखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अव्वल हमारे  रहा और  स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका रही। सनोज महतो ने उम्मीद जताई  कि सरकार का  सहयोग मिलता रहेगा और वे भविष्य में बड़े देशों को भी आगे भी अपने बेहतर प्रदर्शन से मात देंगे।झारखंड पारा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि आज भी राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सुविधा काफी सीमित हैं। खिलाड़ी न्यूनतम सुविधाओं के बीच अभ्यास करते हैं। यह तो खिलाड़ियों, कोच और पारा  थ्रो बाल संघ का अपने देश के लिए कुछ कर के दिखाने का जज्बा है जो उन्हें बुलंदी तक ले जा रहा है। सरकार से आग्रह है कि खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करें। महिला दल की सदस्यों महिमा उरांव और अशुंता टोप्पो ने कहा कि ये उपलब्धि सपना सच होने जैसा है। उन्होंने जो समझा था नाकाबिल जिन्हे ईंट तोड़ने को, वो पूरी की पूरी पहाड़ तोड़ लाये।मौके पर समाजसेवी अंतू तिर्की, पैरालंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा, पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव अविनाश तिवारी, समाजसेवी सह सोदाग पंचायत के मुखिया पतरस तिर्की समेत सोदाग पंचायत के सैकड़ों लोगों ने महिमा का स्वागत रांची स्टेशन में आकर किया। सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, मुकेश महतो, गणेश साहू एवं कई सामाजिक संगठनों ने पदक जीत कर वापस आने पर मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव असुंता टोपो को बधाई दी।

47 साल बाद इटली ने जीता डेविस कप खिताब
Published / 2023-11-27 23:24:57
47 साल बाद इटली ने जीता डेविस कप खिताब

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। यानिक सिनर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इटली ने फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराकर 47 साल बाद डेविस कप 2023 का खिताब जीत लिया। स्पेन के मलागा में रविवार को टेनिस में दुनिया की चौथी वरीयता प्राप्त सिनर ने एलेक्स डि मिनोर को फाइनल के दूसरे एकल मुकाबले में 6-3, 6-0 से हराकर इटली की 2-0 से जीत सुनिश्चत की। मातियो अर्नाल्डी ने पहले एकल मुकाबले में एलेक्सेई पोपिरिन को 7-5, 2-6, 6-4 से हराकर इटली को 1-0 की बढ़त दिलायी थी।

काफी अच्छा खेल रहे सभी खिलाड़ी : सूर्यकुमार
Published / 2023-11-27 23:23:08
काफी अच्छा खेल रहे सभी खिलाड़ी : सूर्यकुमार

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के अच्छा खेलने से कप्तान के रूप में मेरे ऊपर दबाव नहीं बनने दे रहे हैं।सूर्यकुमार यादव ने कल टी-20 श्रृंखला का दूसरा मुकाबला जीतने के बाद कहा- सभी खिलाड़ी काफी अच्छा कर रहे हैं। साथ ही वह मेरे ऊपर एक कप्तान के तौर पर ज्यादा दबाव नहीं बनने दे रहे हैं। मैंने पहले ही अपने खिलाड़ियों से कह दिया था कि पहले बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहें और उसी हिसाब से तैयार करें। पिछले मैच में भी हमने रिंकू सिंह को देखा था और इस मैच में भी उन्होंने काफी अच्छा खेला।

पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पुरुष-महिला दोनों टीम को स्वर्ण पदक
Published / 2023-11-27 20:59:48
पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पुरुष-महिला दोनों टीम को स्वर्ण पदक

एक बार फिर झारखंड के खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, स्वर्ण पदक के साथ स्वदेश वापसी भूटान में आयोजित भारत-भूटान पैरा थ्रो बॉल  प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत ने जीता स्वर्ण पदक एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भूटान के थिंफू (भूटान) में आयोजित पारा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारत ने भूटान को  25-15, 23-25 , 25-19 से हराया। वहीं महिला वर्ग ने 25-18, 25-20, 25-23 तीनों सेट से भूटान को पराजित किया। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता में झारखंड के पुरुष दल में कप्तान मुकेश कंचन सहित  सनोज महतो शामिल थे। इसी प्रकार महिला वर्ग में महिमा उरांव और असुंता टोपो भारतीय टीम में शामिल थी। कप्तान के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय टीम विजय हुई। सनोज महतो का भी शानदार प्रदर्शन रहा। मुकेश कंचन  रांची के कोकर निवासी मुकेश कंचन, पिता मुन्ना प्रसाद सिन्हा के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय दल (पुरुष वर्ग) का कप्तान बनाया गया था। मुकेश ने एक बार फिर से मेडल दिला कर अपने आप को साबित किया है। मुकेश कंचन इससे पहले भी टीम का हिस्सा रहते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, जिसमें फरवरी माह में आयोजित भारत नेपाल एवं जून में मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड प्राप्त किया है। मुकेश किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यह खुद में परिचय है और यह न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। बल्कि यह बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को तैयार किया है और भारतीय टीम को दिया है। उसी में से तीन खिलाड़ी जो भूटान गये थे। खेलने के लिए वह इन्हीं की देन है। तीनों ही खिलाड़ियों को मुकेश ने खुद ही तैयार किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच कर उन्हें गोल्ड मेडल का रास्ता प्रशस्त किया है। मुकेश कंचन बताते हैं कि झारखंड राज्य में ऐसे सैकड़ो प्रतिभा है किंतु थोड़ी सी सुविधा होने के कारण खिलाड़ी सामने नहीं निकल पा रहे हैं। परंतु सरकार जिस प्रकार से अब दिव्यांग खिलाड़ियों के समर्थन और सहायता से जुड़ी है। निश्चित तौर पर आने वाले कल में और भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकाल कर सामने आयेंगे। मुकेश ने इन सभी खिलाड़ियों को एक साधारण मैदान सर उठाकर आज अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचने में अपनी भूमिका अदा की है। मुकेश मानते हैं कि वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है वह उनकी बहुत बड़ी सफलता नहीं है। बल्कि आज वह खुद खेलते हुए कई खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है उसे वह बड़ा मानते हैं। सनोज महतो पहले भी इनके बारे में बताया गया है। फिर से एक बार इनके बारे में बताते हैं कि किस तरह से इनका सफर रहा है। ये रांची जिला के कांके ब्लॉक स्थित पंचायत हूंदुर ग्राम चारी निवासी सनोज महतो पिता राजेंद्र महतो का चयन अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल चैंपियनशिप भूटान के लिए हुआ है। यह दोनों ही पैरों से दिव्यांग है और हाथ के सहारे चलते हैं, इसी अवस्था में ही उनकी पढ़ाई की शुरूआत अपने गांव के बगल प्राथमिक विद्यालय हुजीर में पांचवी तक हुई। इसके बाद आगे की पढ़ाई संत मदर टेरेसा उच्च विद्यालय नेवरी विकास कांके से हुई और रांची कॉलेज रांची से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की। कहा जाता है कि सनोज महतो जी अपने हाथो के बल पर दो से तीन किलोमीटर पैदल चल कर अपनी पढ़ाई को किए है। अभी सनोज महतो  कांके प्रखंड के हूंदुर पंचायत में कृषक मित्र के पद पर कार्यरत है। सनोज महतो ने बताया कि उनकी खेल में रुचि बचपन से ही था। उन्होंने बॉलीबोल एवं थ्रो बोल जैसे खेल की प्रारंभिक शिक्षा ले रखी है। प्रारंभिक दिनों में शारीरिक रूप से दिव्यंता के कारण काफी समाजिक दंश  झेलना पड़ा। लेकिन भी कई लोगों की बातों को नकारकर वह आगे बढ़ते चले गए और दोबारा पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा अभी की स्थिति यह है कि सनोज जी राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया तो उन्हें अप्रैल 2023 में आयोजित भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉलीबॉल खेलने नेपाल गये, वहां कांस्य मेडल प्राप्त किये। जून 2023 में अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल चैंपियनशिप खेलने के लिए मलेशिया गये। वहां बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए वे स्वर्ण पदक प्राप्त किये। इसके देखते हुए थ्रो बॉल एसोसिएशन आॅफ इंडिया ने सनोज महतो को भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए चयन किया। भूटान में भी आयोजित अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने देश को स्वर्ण पदक दिलाये। सनोज महतो को इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता, तीनों बहनों एवं  दोस्तों काफी सहयोग रहा है। और कोच मुकेश कंचन जी से 2018 में मुलाकात हुआ और उन्होंने ही इस खेल के विषय में बताया और 2018 से मुकेश कंचन के नेतृत्व में प्रैक्टिस करते हैं और उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन रहा है। महिमा उरांवमहिमा उरांव  पिता सेमोन उरांव  माता सुशांती उरांव गांव सौदाग बगीचा टोला जिला रांची झारखंड के रहने वाली है मेरा चार भाई एवं हम दो बहने हैं जिसमें मैं भाई बहनों में सबसे बड़ी हूं मेरा दायां पैर पोलियोग्रस्त है। मैं डोरंडा कॉलेज रांची से एमए की पढ़ाई कर रही हूं पिता की नौकरी नहीं है। मां एक गृहणी है। मैं पढ़ाई पूरी करने के लिए एवं घर चलाने के लिए सिलाई का काम कर रही हूं। 2018 में मैं पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड द्वारा चयन हुआ वॉलीबॉल में ब्रांच आथर बोल में सिल्वर मेडल जीते। बचपन से ही खेल दिलचस्पी थी गांव एवं स्कूल में भी खेल में लेती थी परंतु कुछ दिनों तक ही खेला। लेकिन 2018 में पर झारखंड पैरालंपिक संगठन के व्यवस्थापक मुकेश कंचन से मुलाकात हुई और खेलने की तमन्ना जाग उठी इस तरह प्रत्येक सप्ताह मोराबादी स्टेडियम में वालीबाल एवं थ्रो बॉल का अभ्यास प्रारंभ हुआ मैं गांव से ही होने के कारण अभ्यास के लिए 5 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है फिर मुझे दो-तीन आटो बदलकर मोराबादी स्टेडियम जाना पड़ता है। अभ्यास एवं संघर्ष रंग लाया एवं राष्ट्रीय खेल में चुनी गई इस तरह अभ्यास एवं संघर्ष के बारात आगे बढ़ते हुए 2023 फरवरी में मुकेश कंचन कर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला एवं थ्रो बॉल में गोल्ड मेडल जीता। भूटान में इनका भी बेहतर प्रदर्शन रहा। असुंता टोप्पोगुमला के चैनपुर छतरपुर के निवासी दिव्यांग आशूंटा तोपों के माता-पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई थी। थोड़ी बहुत पुस्तैनी जमीन की आमदनी और दिव्यांग पेंशन से अपना गुजारा करने वाली असुंता ने संघर्ष कर के पढ़ाई पूरी की  पर पैसे की कमी के कारण पढ़ाई करने का सपना अधूरा ही रह गया खेल के प्रति जुनून और मेहनत से भारत के थ्रो बोल और वॉलीबॉल टीम में अपनी जगह बनायी। फरवरी में नेपाल  में आयोजित थ्रो बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत को जीत हासिल कराया और गोल्ड मेडल दिलाया और जब दूसरी बार मलेशिया में थ्रो बॉल का आयोजन हुआ वहां भी प्रतियोगिता में भाग लिए और पदक हासिल किया इस बार भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल में उनकी जगह सुनिश्चित हुई थी। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन से भारतिय टीम विजय रहा। पैरालंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, सचिव सरिता सिन्हा, पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सृजन हेल्प के सचिव गुंजन गुप्ता, समाजसेवी कमलेश राम, पतरस तिर्की एवं कई सामाजिक संगठनों ने इस जीत के लिए मुकेश कंचन, सनोज महतो, महिमा उरांव असुंता टोपो को बधाई और शुभकामनाएं दी। झारखंड के खिलाड़ीगण 28 नवम्बर को रांची स्टेशन सुबह 8 बजे पहुंचेगे।

फैकल्टी क्रिकेट लीग, बीआईटी मेसरा का 12 संस्करण
Published / 2023-11-26 22:57:10
फैकल्टी क्रिकेट लीग, बीआईटी मेसरा का 12 संस्करण

टीम एबीएन, रांची। रॉयल चेंजलर्स, देवघर प्रीडेटर और कंप्यूटर सुपर किंग्स ने अपने लीग मैच जीते हैं  मैच-1, चैलेंजर्स बनाम ब्लास्टर्स, टॉस-चैलेंजर्स जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है।स्कोर कार्ड- ब्लास्टर 12 ओवर में 81/8, मनोज-24 रन और राणा 17 रन बनाकर आउट हुए। चैलेंजर्स के लिए एन.के.सिंह ने 2 विकेट लिये। जवाब में  11.1 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर -82/3 है। चंचल ने 28 रन और आकाश -25 रन बनाये प्लेयर ऑफ द मैच चंचल हैं।मैच 2- मैकेनिकल बनाम देवघर प्रीडेटर्सटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरीटीममेकेनिकल ऑल आउट हुए और 10.2 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाए।देवघर के लिए रामकिशोर और मनोज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में देवघर ने 7.1 ओवर में 46 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच रामकिशोर रहे।मैच 3-कंप्यूटर सुपर किंग्स बनाम रॉयल एडमिन टॉस - किंग्स और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुपर किंग्स ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। श्रीधर -35 रजनीश-26 रन। दुर्गा-27 और जितेंदर-17 रन बनाकर नाबाद रहे।जवाब में एडमिन ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 77 रन बनाए। नंदलाल ने 32 रन बनाए। किंग्स की ओर से जितेंदर ने दो विकेट लिए। श्रीधर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

पाकिस्तानी क्रिकेट इमाद ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाया
Published / 2023-11-25 17:38:02
पाकिस्तानी क्रिकेट इमाद ने कहा इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाया

इमाद वसीम ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यासएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के आलराउंडर इमाद वसीम ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इमाद ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हाल के दिनों में मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में काफी सोच-विचार करते हुए इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक उनका समर्थन करने वाले पीसीबी को धन्यवाद...। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.