Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
किंग्स इलेवन (सीनियर्स) बने जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रन क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन
Published / 2023-12-10 20:40:09
किंग्स इलेवन (सीनियर्स) बने जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रन क्रिकेट टूर्नामेंट के चैंपियन

टीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा में आयोजित जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रन ट्रॉफी में किंग्स इलेवन (सीनियर्स) जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रन क्रिकेट टूर्नामेंट के 5वें संस्करण का चैंपियन बना। रॉयल्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।किंग्स इलेवन ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाये और विकास 60 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में किंग्स- इलेवन ने केवल 7 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाये। किंग्स 45 रन से जीता। विकास को प्लेयर आफ द मैच घोषित किया गया। 

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी टी-20 सीरीज हारा भारत
Published / 2023-12-09 23:59:41
इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छठी टी-20 सीरीज हारा भारत

बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन से हारी भर्तित महिलाएंएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार को हार गयी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने चार विकेट से मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 16.2 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गयी। मेहमान टीम ने 11.2 ओवर में 82 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम लगातार छठी टी20 सीरीज में हारी है। महिला टीम इंग्लैंड से कभी भी तीन मैचों की टी20 सीरीज नहीं जीती है। 2006 में भारत ने इंग्लैंड को एकमात्र मैच में 1-0 से हराया था। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाये। इंग्लैंड के लिए चार्ली डीन, लॉरेन बेल, सोफी एक्लेस्टोन और सारा ग्लेन ने दो-दो विकेट लिये। जवाब में इंग्लैंड के लिए एलिस कैप्सी ने 25 और नताली सीवर ब्रंट ने 16 रन की पारी खेली। भारत के लिए रेणुका सिंह ठाकुर और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिये।

बीआइटी मेसरा फैकल्टी क्रिकेट लीग-2023 की चैंपियन बनी कंप्यूटर सुपर किंग्स
Published / 2023-12-09 19:36:06
बीआइटी मेसरा फैकल्टी क्रिकेट लीग-2023 की चैंपियन बनी कंप्यूटर सुपर किंग्स

प्रोफेसर सीताराम शर्मा मेमोरियल ट्रॉफी फैकल्टी क्रिकेट लीग, बीआईटी मेसरा का 12 संस्करण टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा में आयोजित फैकल्टी क्रिकेट लीग-2023 की चैंपियन कंप्यूटर सुपर किंग्स बनी। बताते चलें कि रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 15 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर 122/5 कप्तान चंचल ने 43, आलोक ने 22 और कमल ने 25 रन बनाये। कॉम्पटर्स की ओर से जितेंदर ने दो विकेट लिये।जवाब में कंप्यूटर ने 14.1 ओवर में 126/3 का स्कोर बनाया। किंग्स के लिए मुस्तफी ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली और कंप्यूटर 7 विकेट से जीता। मुस्तफी को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार मिला।सर्वाधिक चार का पुरस्कार - चंचल मिश्रा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का पुरस्कार - मुस्तफी सबसे ज्यादा विकेट लेने का पुरस्कार - देवघर से कृष्णा अतुल अनदंड मेमोरियल प्लेयर आफ द टूर्नामेंट - चंचल मिश्रामौके पर कुणाल मुखोपाध्याय, कार्यवाहक कुलपति बीआईटी मेसरा, प्रोफेसर आरसी झा, प्रो विनय शर्मा, निदेशक विश्वविद्यालय पॉलिटेक्निक ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये। मैन आफ द मैच का पुरस्कार डॉ अभिजीत मुस्तफी को दिया गया।

पारा थ्रो बाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं से मिले राज्यपाल, दी बधाई
Published / 2023-12-08 22:28:15
पारा थ्रो बाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं से मिले राज्यपाल, दी बधाई

भूटान में स्वर्ण पदक जीत कर आये दिव्यांगजन खिलाड़ियों से माननीय राज्यपाल ने की मुलाकातएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भूटान में पारा थ्रो बाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों से माननीय राज्यपाल ने मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हुए जीत की हार्दिक बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान भारतीय टीम के कप्तान मुकेश कंचन, सनोज महतो और महिला टीम से महिमा उरांव, असुंता टोप्पो एवं पैरालंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की उपस्थित थे।

डरबन से भारतीय टीम शुरू करेगी दक्षिण-अफ्रीका दौरा
Published / 2023-12-08 22:27:28
डरबन से भारतीय टीम शुरू करेगी दक्षिण-अफ्रीका दौरा

डरबन में खेला जायेगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच, जानें यहां किसका पलड़ा रहा है भारी एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इस वक्त दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जायेगी। टी-20 सीरीज का 10 दिसंबर से आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला जायेगा। इस टी-20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। भारत का दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में अभी तक पलड़ा भारी रहा है। इस बार पर टीम इंडिया उसे कड़ी टक्कर दे सकती है। अगर डरबन की बात करें तो भारत ने यहां अभी तक दो टी-20 मैच खेले हैं और दोनों ही जीते हैं। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में अब तक 7 टी-20 मैच खेली है। जिसमें से 5 मैचों में जीत हासिल की और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में आखिरी बार फरवरी 2018 में टी-20 मैच खेला था। यह मुकाबला केपटाउन में खेला गया था। भारत ने इस मैच 7 रनों से जीता था। इस सीरीज का एक मैच सेंचुरियन में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया को 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच डरबन में खेलने उतरेगी। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। बता दें कि भारत ने डरबन में पहला टी20 मैच सितंबर 2007 में खेला था और इसमें 37 रनों से जीत हासिल की थी। इसके बाद दूसरा मैच जनवरी 2011 में खेला था और 21 रनों से जीत था।गौरतलब है कि भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज है। उन्होंने 3 मैचों में 143 रन बनाये हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने 135 रन बनाये हैं। रोहित शर्मा भी 135 रन बनाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी-20 सीरीज शेड्यूल पहला टी-20 मैच - 10 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे किंग्समीड, डरबन में दूसरा टी-20 मैच - 12 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे, सेंट जॉर्ज पार्क, गकेबरहा तीसरा टी-20 मैच- 14 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे, न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में

मुक्केबाजी में भारत को कई पदक
Published / 2023-12-05 00:11:59
मुक्केबाजी में भारत को कई पदक

जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की अमीषा, प्राची और हार्दिक ने जीते रजत पदकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय मुक्केबाज हार्दिक पंवार ने 80 किग्रा वर्ग में, अमीषा ने 54 किग्रा वर्ग में और प्राची टोकस ने 80 प्लस किग्रा वर्ग में आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के अपने-अपने फाइनल में हार के बाद रजत पदक जीते।बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अर्मेनिया के येरेवन में खेले गये मुकाबलों में एशियाई जूनियर चैंपियन हार्दिक को रूस के एशुरोव बैरमखान के खिलाफ करीबी मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।इस बीच लड़कियों के वर्ग में अमीषा और प्राची को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में समान रूप से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। अमीषा कजाकिस्तान की अयाज़ान सिदिक से हारी, वहीं प्राची ने कड़ी प्रतिद्वंद्वी दो बार की एशियाई जूनियर चैंपियन उज्बेकिस्तान की सोबिराखोन शाखोबिद्दीनोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।इस टूर्नामेंट में भारत पहले ही पांच कांस्य सहित 17 पदक हासिल कर चुका है।प्रतियोगिता के अंतिम दिन पायल (48 किग्रा), निशा (52 किग्रा), विनी (57 किग्रा), सृष्टि (63 किग्रा), आकांशा (70 किग्रा), मेघा (80 किग्रा), जतिन (54 किग्रा), साहिल (75 किग्रा) और हेमंत (80 प्लस किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे।वहीं नेहा (46 किग्रा), निधि (66 किग्रा), परी (50 किग्रा), कृतिका (75 किग्रा) और सिकंदर (48 किग्रा) ने सेमीफाइनल में अपना अभियान समाप्त करने के बाद कांस्य पदक सुरक्षित कर लिया है।

संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पलामू रहा ओवरआॅल चैंपियन
Published / 2023-12-03 22:00:27
संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पलामू रहा ओवरआॅल चैंपियन

पलामू केवि को मिले 17 गोल्ड मेडल 25 सिल्वर मेडल एवं 4 ब्रॉंज मेडलटीम एबीएन, पलामू। पीएम केंद्रीय विद्यालय लातेहार में दो दिसंबर शनिवार को संकुल स्तरीय में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पीएम केवि लातेहार, पलामू, गढ़वा और लोहरदगा के करीब 120 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय लातेहार के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित किया। साथ ही उन्होंने हमारे जीवन में खेलकूद के महत्व को भी बताया। कहा कि इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय पलामू प्रथम स्थान पाकर संकुल स्तरीय विजेता रहा, जिसमें 17 गोल्ड मेडल 25 सिल्वर मेडल एवं 4 ब्रॉंज मेडल शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय लातेहार दूसरे स्थान और गढ़वा तीसरे स्थान पर रहा। खेल का समापन प्रदीप कुमार ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

भारत की महिला टीम में रेणुका की वापसी
Published / 2023-12-02 20:32:44
भारत की महिला टीम में रेणुका की वापसी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिये भारतीय महिला टीम में तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की वापसी हुई है। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी20 और टेस्ट सीरीज़ खेलने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट खेलेगी। इन दो टेस्ट मैचों के दौरान रेणुका, इशाक के साथ-साथ जेमिमाह रॉड्रिग्स भी टेस्ट डेब्यू कर सकती हैं। यह 2014 के बाद भारतीय ज़मीन पर पहला महिला टेस्ट होगा। यह मिताली राज और झूलन गोस्वामी के संन्यास लेने के बाद भी भारत के लिए पहला टेस्ट है और हरमनप्रीत कौर पहली बार टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगी।

वेस्टइंडीज : शेन डाउरिच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Published / 2023-12-01 23:24:30
वेस्टइंडीज : शेन डाउरिच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज टीम के विकेटकीपर शेन डाउरिच ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।शेन डाउरिच को तीन दिसंबर से शुरू होने वाले इंग्लैंड एकदिवसीय मैचों के लिए वेस्टइंडीज टीम में चुना गया था, लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया और क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.