मेसी की छह जर्सी 78 लाख डॉलर में बिकी, विश्व कप में पहनी थीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी की पिछले साल विश्व कप के दौरान पहनी गई छह जर्सी नीलामी में 78 लाख डॉलर में बिकी। नीलामी करने वाली संस्था सोथबी ने यह घोषणा की। सोथबी ने बताया कि मेसी ने इन शर्ट को कतर में 2022 में खेले गए फीफा विश्व कप के पहले चरण के मैचों में पहना था। इस साल खेल से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी में यह सर्वाधिक कीमत पर बिकने वाली वस्तु रही। अर्जेंटीना ने विश्व कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अपना तीसरा खिताब जीता था। निर्धारित समय तक दोनों टीम 3-3 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया था। मेसी की इन शर्ट के लिए विजेता बोली लगाने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ा फैसला लिया है। उसने आगामी सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे। रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार टीम को फाइनल तक पहुंचाया। 2022 में गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी और 2023 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फाइनल हारी थी। रोहित फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में खेलेंगे। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था। पिछले सीजन में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक तो पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पायी थी। मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।
सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी के सम्मान में BCCI का बड़ा फैसला, जर्सी नंबर किया रिटायरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिष्ठित नंबर 7 जर्सी को रिटायर करने का फैसला किया है। यह कदम भारतीय क्रिकेट में धोनी की विरासत के सम्मान का प्रतीक है, जो उनके संन्यास के साथ एक युग के अंत का प्रतीक होगा। पूर्व कप्तान ने नंबर 7 पर रहते हुए भारत को सफेद गेंद में तीनों आईसीसी खिताब टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीताया।सचिन तेंदुलकर इस तरह का सम्मान पाने वाले एकमात्र अन्य क्रिकेटर थे। 2017 में उनके शानदार करियर और खेल में योगदान को श्रद्धांजलि देते हुए, उनकी प्रतिष्ठित नंबर 10 जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों, खासकर नये खिलाड़ियों को सूचित किया है कि उनके पास तेंदुलकर और धोनी से जुड़े नंबरों का विकल्प नहीं है।बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया- युवा खिलाड़ियों और वर्तमान भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एम एस धोनी की नंबर 7 जर्सी नहीं चुनने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई ने खेल में उनके योगदान के लिए धोनी की टी-शर्ट को रिटायर करने का फैसला किया है। एक नये खिलाड़ी को जर्सी नंबर 7 नहीं मिल सकता और नंबर 10 पहले से ही उपलब्ध नंबरों की सूची से बाहर था। जबकि आईसीसी आमतौर पर खिलाड़ियों को 1 से 100 तक कोई भी नंबर चुनने की अनुमति देता है। भारत में जर्सी नंबर के लिए उपलब्ध विकल्पों पर सीमाएं हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में भारतीय टीम के नियमित खिलाड़ियों और दावेदारों के लिए लगभग 60 नंबर दिये जा चुके हैं। इसलिए भले ही कोई खिलाड़ी लगभग एक साल तक टीम से बाहर हो, हम उसका नंबर किसी नए खिलाड़ी को नहीं देते हैं। इसका मतलब है कि हाल ही में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी के पास चुनने के लिए केवल 30 से अधिक संख्याएं होती हैं। जर्सी रिटायर के जरिए यह टीमों के लिए इन दिग्गजों को श्रद्धांजलि देने और यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि उनका प्रभाव हमेशा याद रखा जाये।
जूनियर विश्व कपसेमीफाइनल में भारत के सामने जर्मनी की मजबूत चुनौतीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम जूनियर पुरूष विश्व कप हॉकी सेमीफाइनल में बृहस्पतिवार को जर्मनी जैसी मजबूत टीम के सामने होगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय को बरकरार रखते हुए चौथी बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश का होगा।विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज भारत ने चौथी रैंकिंग वाली नीदरलैंड टीम को क्वार्टर फाइनल में 4-3 से हराया। हाफटाइम तक दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए भारत ने जीत दर्ज की। कप्तान उत्तम सिंह ने आखिरी सीटी बजने से तीन मिनट पहले विजयी गोल दागा। उपकप्तान अराइजीत सिंह हुंडल ने मैच में दो गोल किए।कप्तान उत्तम ने कहा, हमें दबाव में खेलने की आदत हो गयी है। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल हो या जोहोर कप में कांस्य पदक का मुकाबला, हमने दबाव में ही खेलकर जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, हमने इस पर काम किया है और इस कौशल को निखारा है। इस टीम के पांच खिलाड़ी पहले भी जूनियर विश्व कप खेल चुके हैं और यह अनुभव काम आ रहा है। पेनल्टी कॉर्नर देने की इस आदत से बचना होगा भारत का मनोबल इसलिए भी बढ़ा है कि गोल गंवाने के बाद टीम ने वापसी की है। नीदरलैंड के खिलाफ शुरुआत में बैकफुट पर रहने के बाद उन्होंने आक्रामक खेल दिखाकर जीत दर्ज की। जर्मन टीम को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उसका डिफेंस बहुत मजबूत है। इसके अलावा वे तेजी से जवाबी हमले बोलने में माहिर हैं। डच टीम के खिलाफ रोहित ने आखिरी क्वार्टर में छह पेनल्टी कॉर्नर बचाकर भारत को जीत दिलाई। भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर देने की इस आदत से बचना होगा क्योंकि जर्मनी के खिलाफ यह भारी पड़ सकती है।इस साल चार बार हुआ भार-जर्मनी का सामना इस साल भारत का सामना जर्मनी से चार बार हुआ है और चारों बार उसे पराजय का सामना करना पड़ा। आखिरी बार जोहोर कप सेमीफाइनल में जर्मनी ने उसे 6-3 से हराया था। भुवनेश्वर में जूनियर विश्व कप 2021 में भी जर्मनी ने सेमीफाइनल में भारत को 4-2 से शिकस्त दी थी।जर्मन टीम अपराजेय नहींभारतीय कोच सी आर कुमार ने कहा कि जर्मन टीम अपराजेय नहीं है। उन्होंने कहा, जर्मनी मजबूत टीम है और जोहोर कप में हमने उसके खिलाफ खेला है। उस समय टीम अलग थी और तरीका भी अलग। हमने विश्व कप में सभी टीमों का विश्लेषण किया है और पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे। जर्मन टीम अपराजेय नहीं है। हमें बस रणनीति पर अमल करना होगा। दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन का सामना फ्रांस से होगा।
14 से शुरू होगा सेंट्रल रीजन चार्टर्ड एकाउंटेंट्स क्रिकेट का खिताबी जंगटीम एबीएन, रांची। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की रांची शाखा कोल इंडिया सेंट्रल इंडिया रीजनल कोसिल क्रिकेट टूर्नामेंट 14 दिसंबर से रांची में आयोजित करा रही है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7 राज्यों से 16 टीम रांची आ चुकी है। इन टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप में लखनऊ, इंदौर, आगरा, जमशेदपुर, ग्रुप में उदयपुर, रांची, कानपूर, पटना ग्रुप में किशनगढ़, जयपुर, मेरठ, रायपुर तथा ग्रुप में भोपाल, अलवर, गाजियाबाद, तथा बरेली की टीमें है। 14 दिसंबर को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सी सी एल के चीफ फाइनेंसियल अफसर सी ए सुनील मेहता एवं डायरेक्टर पर्मोनल विनय रजन जी उपस्थित होंगे। 15 दिसंबर को ट्रॉफी अनावरण मुख्य अतिथि झारखण्ड के पर्यटन मंत्री हाफीजुल हसन अंसारी करेंगे। समापन समारोह में स्टेट बैंक आफ इंडिया के डी जी एम देवेश मित्तल उपस्थित रहेंगे, जो की 17 दिसंबर को टोरियन स्कूल के मैदान में होगा। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक कोल इंडिया, है तथा सहायक प्रायोजकों में झारखंड टूरिज्म, रेडिशन ब्लू, तिम्का स्पोर्टज, वाओ डिटेलिंग, स्टेट बैंक आफ इंडिया, औरोरविस्ता टेक्नोलॉजीज, अग्रवाल स्टूडिओज, मोंगिया स्टील्स, हेल्थ पॉइंट, नास्ता, मारिनो, झारक्राफ्ट, वोर्क्सिस्ट एवं प्रिंट इंडिया है। उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम निदेशक एवं रीजनल कौंसिल मेंबर सी ए मनीषा बियानी ने दी। उन्होंने बताया कि आये हुए खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी टीम के खिलाड़ी एवं प्रबंधक अपने निर्धारित समय से रांची पहुंच चुके है एवं खेल के मैदान भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से तैयार है। रांची में ये अपने तरह का सबसे बड़ा कार्यक्रम है। भारत के विभिन्न स्थानों से आये हुए लोग झारखंड कि सुंदरता एवं संस्कृति को जानेंगे। इस प्रेस सभा में रांची शाखा के अध्यक्ष सी ए पंकज मक्कड़, उपाध्यक्ष सी ए श्रद्धा बागला, सचिव सी ए निशांत मोदी, कार्यक्रम के संयोजक सी ए रणजीत गारोडिया, सी ए रोहित रॉय, सी ए निशा अग्रवाल एवं सी ए हर्षित गोयल उपस्थित थे।
सउदी अरब में दो मैच खेलेगी इंटर मियामीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया भर के फुटबाल प्रेमियों को जिस मुकाबले का इंतजार था, वह एक फरवरी को सउदी अरब में होगा जब लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीमें आमने-सामने होंगी। मेस्सी की टीम इंटर मियामी ने सोमवार को पुष्टि की कि वह सउदी अरब में रियाद सीजन कप खेलेगी। उसका सामना अल हिलाल से 29 जनवरी को और रोनाल्डो की टीम अल नासर से एक फरवरी को होगा। सउदी प्रो लीग में ये दोनों क्लब शीर्ष पर हैं और रोनाल्डो लीग में सर्वाधिक गोल कर चुके हैं। इंटर मियामी के खेल निदेशक क्रिस हेंडरसन ने कहा- इन मैचों से हमें नये सत्र की तैयारी में मदद मिलेगी। अल हिलाल और अल नासर जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हमें खुद को आजमाने का मौका मिलेगा। मेस्सी और रोनाल्डो क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 35 बार आमने सामने रहे हैं जिनमें से मेस्सी की टीम ने 16 और रोनाल्डो की टीम ने 10 मैच जीते हैं जबकि नौ मैच ड्रॉ रहे।इन मैचों में मेस्सी ने 21 गोल किये और 12 में सहायक रहे जबकि रोनाल्डो ने 20 गोल किये और एक में सहायक रहे। मेस्सी ने मई में सउदी अरब पर्यटन के प्रचार के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसकी वजह से उनकी पूर्व टीम पेरिस सेंट जर्मेन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। मेस्सी और रोनाल्डो क्रमश: बार्सीलोना और रीयाल मैड्रिड के लिए भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल आक्शन 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची जारी कर दी गयी है। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए नीलामी 19 दिसंबर, 2023 को दुबई में कोका-कोला एरिना में होनी है। इसमें कुल 333 क्रिकेटरों को शामिल किया जायेगा। 333 में से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। 2 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 116 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 215 जबकि 2 एसोसिएट देशों से हैं। 10 फ्रेंचाइजियों के पास सिर्फ 77 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। 2 करोड़ रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य में 23 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 13 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है। नीलामी दोपहर अढ़ाई बजे शुरू होगी।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच टेस्ट की श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम में चार विशेषज्ञ स्पिनरों को चुना है जिसमें टॉम हर्टले और बशीर की स्पिन जोड़ी भी शामिल है जिसे पदार्पण का इंतजार है। आफ स्पिनर हर्टले और बशीर दोनों इंग्लैंड लॉयन्स टीम का हिस्सा थे जिसने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में ट्रेनिंग की। समरसेट के लिए खेलने वाले 20 साल के बशीर ने इस साल जून में पदार्पण करने के बाद छह प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 10 विकेट चटकाये हैं। टीम में शामिल दो अन्य विशेषज्ञ स्पिनर जैक लीच और लेग स्पिनर रेहान अहमद हैं। लीच पीठ की चोट उबर गये हैं। पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट पदार्पण के दौरान पारी में पांच विकेट चटकाने वाले रेहान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पिछली गर्मियों में काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैच में 20-20 के औसत से 20 विकेट चटकाकर अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में मदद करने वाले गस एटकिंसन को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप के बाद घुटने की सर्जरी कराने वाले बेन स्टोक्स टीम की अगुआई करेंगे लेकिन यह देखना होगा कि यह आलराउंडर गेंदबाजी करता है या नहीं। एशेज टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स की टीम में वापसी हुई है। अनुभवी जेम्स एंडरसन, ओली रोबिनसन, एटकिंसन और मार्क वुड टीम में चार शीर्ष तेज गेंदबाज हैं। पांच टेस्ट की श्रृंखला हैदराबाद में 25 जनवरी को शुरू होगी।टीम इस प्रकार है : बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोक्स, टॉम हर्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिनसन, जो रूट और मार्क वुड।
सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत करेगा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के कप्तान उत्तम सिंह ने कहा कि एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह पक्की के लिए मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ दूसरे क्वार्टर फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। उत्तम सिंह ने कहा कि हमने इस विश्व कप में अच्छी हॉकी खेली है। 10-1 की बड़ी जीत से निश्चित रूप से नॉकआउट चरण में जाने के लिए हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते हुए हम हमेशा की तरह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से खेलेंगे।इस बीच कोच सीआर कुमार ने कहा, खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं और वे आगे बढ़कर उसका सामना करने के लिए तैयार हैं। हम इस टूर्नामेंट को एक समय में एक मैच पर लेना जारी रखेंगे। हां, क्वार्टर फाइनल बड़ा है। ऐसा कुछ नहीं है, जिसके लिए लड़के तैयार नहीं है।भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम अपने तीसरे और अंतिम पूल सी गेम में कनाडा को 10-1 से हराने के बाद आत्मविश्वास के साथ क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से मुकाबला करेगी। इससे पहले टूर्नामेंट में भारत ने कोरिया को 4-2 से हराया था लेकिन अपना दूसरा मुकाबला स्पेन से 1-4 से हार गया था। छह अंकों के साथ पूल सी में दूसरे स्थान पर रहने के वाली भारतीय टीम पूल डी में शीर्ष पर रहने वाले नीदरलैंड्स से भिड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कल भारत और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फानइल मुकाबला खेला जायेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 14 को और फाइनल 16 दिसंबर को होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.