Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
नौ जून को फिर आमने-सामने होंगी भारत पाक की क्रिकेट टीमें
Published / 2024-01-05 21:42:32
नौ जून को फिर आमने-सामने होंगी भारत पाक की क्रिकेट टीमें

आइसीसी ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानें कब कब होगा भारत का मुकाबला एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शुक्रवार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार इस टूनार्मेंट में 16 के बदले 20 टीमें होंगी। वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका को मेजबान बनाया गया है। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान, अमेरिका, कनाडा, आयरलैंड भी हैं। भारत को अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। यह मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। भारत को पाकिस्तान का महामुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। 15 जुन को भारत अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलेगा। भारत के ग्रुप मैच भारत बनाम आयरलैंड - 5 जून - न्यूयॉर्क भारत बनाम पाकिस्तान - 9 जून - न्यूयॉर्क भारत बनाम यूएसए - 12 जून -न्यूयॉर्क भारत बनाम कनाडा - 15 जून - फ्लोरिडा कब से कब तक होगा कौन सा मुकाबला ग्रुप स्टेज - 1 से 18 जून 2024 सुपर 8 - 19 से 24 जून 2024 पहला सेमीफाइनल - 26 जून 2024 दूसरा सेमीफाइनल - 27 जून 2024 फाइनल - 29 जून 2024 कहां खेला जायेगा सेमीफाइनल और फाइनल पहला सेमीफाइनल - 26 जून - गुयाना दूसरा सेमीफाइनल - 27 जून - त्रिनिदाद फाइनल - 29 जून - बारबाडोस इन ग्रुप्स में बांटी गयी हैं टीमें ग्रुप ए - भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका। ग्रुप बी - इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नामिबिया, स्कॉटलैंड, ओमान। ग्रुप सी - न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, यूगांडा, पापुआ न्यू गिनी। ग्रुप डी - दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल।

दूसरा टेस्ट सात विकेट से जीती टीम इंडिया
Published / 2024-01-04 20:05:23
दूसरा टेस्ट सात विकेट से जीती टीम इंडिया

केपटाउन में पहली बार टेस्ट मैच जीती टीम इंडियाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की। गुरुवार (चार जनवरी) को मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 79 रन के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया। उसने पहली बार केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। 31 साल तक भारत को इस जीत के लिए इंतजार करना पड़ा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को पहले मैच में पारी और 32 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। केपटाउन में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनके सामने मेजबान टीम पस्त हो गयी। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में वह कर दिखाया जो मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे कप्तान नहीं कर पाये। इनमें से किसी को भी बतौर कप्तान यहां जीत नहीं मिली। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर दूसरी बार टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने में सफल रही। पिछली बार 2010-11 में ऐसा हुआ था। तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। टीम इंडिया पहले टेस्ट में हारने के बाद दूसरा जीती थी और तीसरा मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब रोहित शर्मा वहां सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे कप्तान बन गये। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम 55 रन पर ही सिमट गयी थी। उसके बाद भारत 153 रन पर आलआउट हो गया था। दोनों टीमों की पहली पारी मैच के पहले दिन ही समाप्त हो गयी थी। मुकाबले के दूसरे दिन मेजबानों ने दूसरी पारी में 173 रन बनाये। इस तरह भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।

झारखंड की जिम्नास्टिक टीम भुवनेश्वर रवाना
Published / 2024-01-02 21:19:42
झारखंड की जिम्नास्टिक टीम भुवनेश्वर रवाना

भुनेश्वर में होने वाले सीनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम रवाना टीम एबीएन, रांची। 02 से 04 जनवरी 2024 तक भुनेश्वर ओडिशा में राष्ट्रीय जूनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही है। जो धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस से रवाना हो गयी। बता दें कि पिछले दिनों टीम का सलेक्शन ट्रायल किया गया था, जिसमें झारखंड टीम की भी घोषणा की गयी थी। राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची पुरूष आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (मेग) में पांच खिलाड़ी सूरज केसरी  विशाल कुमार  चंदन कुमार प्रवेश कुमार ठाकुर  महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक (वेग) निशा कुमारी कोच : स्नेहा रंजन पासवान  मेग जज जितेंद्र कुमार  दीपक कुमार साहु  वेग जज दीपकुमारी मांझी सुब्रा बनर्जी कोच : विकास गोप झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, रंजन कुमार, एक्टिंग अध्यक्ष, सचिव निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता, धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, सरोज, राकेश पाण्डेय, मुक्तिदाता खेस तथा अन्य सभी जिला संघों ने टीम के जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

टेस्ट और वनडे क्रिकेट से वॉर्नर का संन्यास
Published / 2024-01-01 20:01:47
टेस्ट और वनडे क्रिकेट से वॉर्नर का संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आज टेस्ट क्रिकेट के साथ-साथ एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं। वॉर्नर ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में कहा कि मैं एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले रहा हूं। इसके बारे में मैंने विश्व कप के दौरान सोचा था। भारत में पूरा विश्वकप खेलना और उसे जीतना एक बड़ी उपलब्धि थी। मैं इस प्रारूप से संन्यास लेने का निर्णय ले रहा हूं, ताकि मुझे दुनिया भर में टी-20 लीगों में जाने और खेलने का समय मिल सके। इसके साथ ही हमारी एकदिवसीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका भी मिलेगा। मुझे पता है कि चैंपियंस ट्रॉफी आ रहा है। अगर मैं अगले दो साल के समय में अच्छा प्रदर्शन करता हूं और टीम को मेरी जरूरत पड़ती है, तो मैं उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा- यह एक ऐसा निर्णय था जिसके साथ मैं बहुत सहज था। भारत में हमने एकदिवसीय विश्वकप में जिस तरह से वापसी करते हुए ट्रॉफी जीती वह आश्चर्यजनक था। जब हम भारत में लगातार दो मैच हार गए तो टीम में एक-दूसरे के साथ हमारे संबंध और भी मजबूत हुए। हालांकि फाइनल जीतना कोई संयोग नहीं था। ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी, कमिंस की बेहतरीन कप्तानी में जिस तरह से हमने फाइनल खेला वह अभूतपूर्व था। साथ ही सेमीफाइनल में भी हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया था वह सराहनीय था। उन्होंने कहा कि मैंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले इंग्लैंड में स्पष्ट रूप से इसके बारे में बात की थी। उस समय मेरे और मेरे फार्म के बारे में बहुत चर्चा हो रही थी। साथ ही उस्मान ख्वाजा के साथ भी मेरी साझेदारी अच्छी नहीं चल रही थी। हालांकि उसके बाद हमने एक साथ कुछ अच्छी पारियां खेलीं। मैंने कभी भी इंग्लैंड में शतक नहीं बनाया था और मैं हमेशा से वहां शतक बनाना चाह रहा था। उस श्रृंखला के दौरान हमने एक टीम के रूप में भी काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मैं टीम या चयनकर्ताओं को ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहता था जहां उन्हें मेरे बारे ज्यादा सोचना पड़े। मेरा करियर बहुत अच्छा रहा है। उल्लेखनीय है कि अगर वॉर्नर दो वर्ष के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी नहीं करते हैं तो अहमदाबाद में भारत के खिलाफ खेला गया विश्वकप फाइनल उनका अंतिम एकदिवसीय रहेगा। इस प्रारूप में वॉर्नर ने 22 शतकों के साथ 45.30 की औसत से 6932 रन बनाए। वह पुरुषों के एकदिवसीय मैचों में आस्ट्रेलिया के छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और रिकी पोंटिंग के बाद शतकों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

कोडरमा : कुश्ती विजेता राहुल का स्टेशन पर जोरदार स्वागत
Published / 2024-01-01 19:57:48
कोडरमा : कुश्ती विजेता राहुल का स्टेशन पर जोरदार स्वागत

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहली बार कोडरमा को मेडिल दिलानेवाले खिलाड़ी राहुल कुमार यादव का वापसी में कोडरमा स्टेशन पर भव्य सवागत किया गया। बता दें कि प्रतियोगिता समाप्ति के बाद ररहुल दिल्ली से एक जनवरी को कोडरमा जंक्शन  पहुंचे थे। कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, सचिव आकाश सेठ, कोषाध्यक्ष ईशा कुमारी, संयुक्त सचिव रितेश लोहानी, बिरजू शर्मा, राष्ट्रीय योग खिलाड़ी मिथिलेश राम गुप्ता, सतीश कुमार सिन्हा, दीक्षित राज, राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अतुल आनंद, गोलू यादव, सकलदेव साव, रोहित कुमार, प्रभु साव, अंशित गुप्ता, खूबलाल यादव, सूरज यादव, चंदन यादव, नितीश यादव ने बूके देकर और फूलों की माला पहनाकर राहुल का स्वागत किया। मौके पर राहुल के पिता सीता राम यादव, माता पार्वती देवी, भाभी सरिता देवी, उरवां मुखिया मनोज पासवान, सरपंच  रामविलास पासवन, रणजीत यादव, शीतल यादव, गुलाब यादव, पवन यादव, विश्वनाथ यादव, कृष्णा यादव, अनीश यादव मौजूद थे।

डीएवी गांधीनगर का सुजॉय झारखंड ताइक्वांडो टीम में चयनित
Published / 2023-12-31 12:32:38
डीएवी गांधीनगर का सुजॉय झारखंड ताइक्वांडो टीम में चयनित

टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर के छात्र सुजॉय कुमार राणा का चयन बेतुल मध्य प्रदेश में आयोजित एसजीएफआई ताइक्वांडो में झारखण्ड टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता बेतुल में 31 दिसंबर 2023 से 6 जनवरी 2024 तक आयोजित होगी। इनका चयन अंडर-19 आयु वर्ग में 68 से 73 किलोग्राम वर्ग में किया गया है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एस के सिन्हा, निराकर आचार्य, गोविंद झा, कौशल कुमार, स्वाति शिप्रा, केके प्रसाद आदि ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

महिला क्रिकेट : 3 रन से हारी टीम इंडिया
Published / 2023-12-30 23:32:05
महिला क्रिकेट : 3 रन से हारी टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भारत को तीन रन से हरायासीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (30 दिसंबर) को खेला गया। टीम इंडिया इस मैच में तीन रन से हार गयी। जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। उसने पहला मैच छह विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी मुकाबला दो जनवरी को खेला जायेगा। उसके बाद पांच, सात और नौ जनवरी को तीन टी-20 मैच खेले जायेंगे।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन बनाये। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में आठ विकेट पर 255 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 63 और एलिस पैरी ने 50 रन बनाये। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। भारत के लिए ऋचा घोष ने 96 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 44 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के एनाबेल सदरलैंड ने तीन और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो विकेट झटके।

पहला टेस्ट : तीसरे दिन ही पारी और 32 रन से हारी टीम इंडिया
Published / 2023-12-28 23:29:41
पहला टेस्ट : तीसरे दिन ही पारी और 32 रन से हारी टीम इंडिया

तीन दिन भी नहीं टिक पाया भारत; पहला टेस्ट पारी और 32 रन से हाराएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इस मैच में भारतीय टीम तीन दिन भी नहीं टिक सकी। बारिश की वजह से इस मैच में किसी भी दिन पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हुआ, लेकिन भारत तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही पारी के अंतर से हार गया। भारत ने पहली पारी में लोकेश राहुल के शतक के दम पर 245 रन बनाये थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में भारत 131 रन पर सिमट गया और मैच भी गंवा दिया।भारत के लिए सबसे ज्यादा 114 रन विराट कोहली ने बनाये। उन्होंने पहली पारी में 38 और दूसरी पारी में 76 रन का योगदान दिया। वहीं, लोकेश राहुल ने 105 रन बनाये। उन्होंने पहली पारी में 101 और दूसरी पारी में चार रन बनाये। गेंद के साथ सबसे ज्यादा चार विकेट बुमराह ने लिया। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। भारतीय गेंदबाजों को दूसरी पारी में गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला।दक्षिण अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने 185 रन, मार्को यानसेन ने नाबाद 84 रन और बेडिंगहम ने 56 रन बनाये। गेंद के साथ कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने सात-सात विकेट लिये। मार्को यानसेन ने चार और कोइत्जे ने एक विकेट लिया।

जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम भुवनेश्वर रवाना
Published / 2023-12-28 20:05:08
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम भुवनेश्वर रवाना

भुनेश्वर में होने वाले जूनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता हेतू झारखंड टीम रवानाटीम एबीएन, रांची। 28 से 30 दिसंबर 2023 तक भुनेश्वर ओडिशा में राष्ट्रीय जूनियर आर्टिस्टिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा ले रही है, जो धनबाद स्पेशल एक्सप्रेस से रवाना हो गयी। बता दें कि पिछले दिनों टीम का सलेक्शन ट्रायल किया गया था, जिसमें झारखंड टीम की भी घोषणा की गयी थी। राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची जूनियर पुरूष आर्टिस्टिक जिमनास्टिक में पांच खिलाड़ी :  प्रमेश्वर राय, देवराज सिंह, आयुष लोहरा, अमर कुमार महतो, अनुराग कुमार जूनियर मेग जज- विकास गोप, अमित गोप जूनियर वेग जज- दीपकुमारी मांझी सुब्रा बनर्जी  झारखंड जिमनास्टिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, सचिव निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, प्रशासनिक सचिव दीपक गुप्ता, धनबाद जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय तथा अन्य जिला संघों ने टीम के जीत की शुभकामनाएं देकर विदा किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.