Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
टेस्ट रैंकिंग : विराट छठे और रोहित 10वें नंबर पर पहुंचे
Published / 2024-01-10 19:31:46
टेस्ट रैंकिंग : विराट छठे और रोहित 10वें नंबर पर पहुंचे

रोहित और विराट आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (775) और रोहित शर्मा (748) अच्छे प्रदर्शन के बाद नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में क्रमश: छठे और 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं। आस्ट्रेलिया की सिडनी में पाकिस्तान के मुकाबले और भारत तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में गेंदबाजी आक्रमण के कारण आईसीसी पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं। विराट कोहली तीन स्थान छलांग से छठे और कप्तान रोहित शर्मा चार स्थान के फायदे से शीर्ष 10 में शामिल हो गये हैं।

बैडमिंटन का उभरता खिलाड़ी अनिकेत सर्राफ नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल
Published / 2024-01-10 18:08:43
बैडमिंटन का उभरता खिलाड़ी अनिकेत सर्राफ नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलअनिकेत सर्राफ को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का मिला अवार्डटीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर के आठवीं कक्षा का छात्र अनिकेत सर्राफ ने दिल्ली में 7- 8 जनवरी 24 को आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता- 23 मे अंडर-14 बैडमिंटन प्रतियोगिता मे रजत पदक जीतकर झारखंड के मान को बढ़ाया है। बैडमिंटन का उभरता खिलाड़ी अनिकेत सर्राफ ने विगत 2 वर्षों से कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ रोजाना 4-5 घंटा बैडमिंटन खेलने का निरंतर अभ्यास कर जिलास्तरीय कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा खेल गांव में भी कई मैच खेला एवं बैडमिंटन के प्रति जुनून ने इसे बैडमिंटन का राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने का मुकाम तक पहुंचाया है। अनिकेत सर्राफ नवंबर में जमशेदपुर में आयोजित क्लस्टर जोन के प्रतियोगिता मे अंडर- 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ तथा दिसंबर माह में धनबाद में आयोजित झारखंड राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल गेम्स मे खेलने के लिए चयनित हुआ। धनबाद में आयोजित झारखंड के राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मे अनिकेत सर्राफ को बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 15 से भी अधिक जिलों के डीएवी स्कूल के चयनित बच्चों ने भाग लिया था। दिल्ली में आयोजित नेशनल गेम्स में बैडमिंटन प्रतियोगिता मे डीएवी गांधीनगर उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में अनिकेत सर्राफ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल तक पहुंचा। फाइनल में हरियाणा को कड़ी  प्रतिस्पर्धा दी एवं बहुत कम अंकों के साथ हारकर सिल्वर मेडल जीता। अनिकेत सर्राफ को उनका साथी टीम खिलाड़ी यशवंत एवं तन्मय का पूर्ण सहयोग मिला। उनका भी प्रदर्शन बेहतरीन रहा तथा टीम के कोच शिक्षक गोविंद झा साथ में रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया एवं जीत की बधाई दी।गौरतलब है कि अनिकेत सर्राफ सामाजिक कार्यकर्ता सह व्यवसायी संजय सर्राफ के पुत्र हैं। अनिकेत सर्राफ के बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उक्त जानकारी समाज के संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रिंग बॉल में महिलाओं को स्वर्ण और पुरुषों को सिल्वर कप
Published / 2024-01-09 20:23:43
रिंग बॉल में महिलाओं को स्वर्ण और पुरुषों को सिल्वर कप

11 को रांची जंक्शन पर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो करेंगे जोरदार स्वागत रिंग बॉल में झारखंड ने लहराया परचम! एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दसवीं सीनियर रिंग बॉल टूर्नामेंट खेल हरियाणा में सोमवार को संपन्न हो गया, जिसमें झारखंड का बेहद ही शानदार प्रदर्शन रहा। रिंग बॉल पुरुष वर्ग टीम ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर सिल्वर कप हासिल किया। वहीं रिंगबॉल महिला वर्ग टीम ने फाइनल में जीत दर्ज करते हुए गोल्डन कप हासिल किया। बताते चलें कि यह खेल हरियाणा शहर में सभी राज्यों की टीमों ने खेली। झारखंड पुरुष वर्ग टीम ने कुल 09 मैचों में जीत दर्ज की और हरियाणा से फाइनल में 32-21 से शिकस्त मिलने के बाद सिल्वर कप को प्राप्त किया। झारखंड पुरुष वर्ग की टीम आशीष कुमार महतो की कप्तानी में खेली गयी। वहीं रूमा कुमारी की कप्तानी में झारखंड महिला वर्ग टीम ने उत्तर प्रदेश को फाइनल में 16-02 से हराकर गोल्ड कप हासिल किया। झारखंड रिंग बॉल टीम के कोच संजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया वार्ता में कहा कि 11 जनवरी को अपने राज्य के विजय खिलाड़ियों का स्वागत रांची रेलवे जंक्शन में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने जोरदार तरीके से करेंगे।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लिया क्रिकेट से संन्यास
Published / 2024-01-08 18:16:20
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लिया क्रिकेट से संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वह सीमित ओवर क्रिकेट में उपलब्ध रहेंगे। क्लासेन ने एक बयान में कहा कि मैंने कई रातें जागकर यह सोचा कि क्या मैं सही निर्णय ले रहा हूं, और मैंने लाल-गेंद की क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया। यह एक कठिन निर्णय था क्योंकि यह मेरा पसंदीदा प्रारूप था। यह एक बेहतरीन यात्रा थी और मुझे खुशी है कि मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। मेरा बैगी टेस्ट कैप अब तक का मेरा सबसे बहुमूल्य क्रिकेट कैप है। क्लासेन ने 2019 से 2023 के बीच के अपने करियर में चार टेस्ट मुकाबले खेले। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले वर्ष की गर्मियों में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने चार टेस्ट की आठ पारियों में सिर्फ 13 की औसत से 104 रन बनाये, जिसमें उच्चतम स्कोर 35 रन था। ऐसा माना जा रहा था कि क्लासेन को इस साल के अंत में होने वाली वेस्टइंडीज और बंगलादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में जगह मिल सकती है।  क्लासेन फिलहाल आईपीएल, हंड्रेड और एमएलसी फ्रेंचाइजी लीगों का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह घरेलू एसए 20 में भी हिस्सा रहेंगे।

हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के लिए अमेरिका से भिड़ेंगी भारतीय महिलाएं
Published / 2024-01-08 18:15:15
हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के लिए अमेरिका से भिड़ेंगी भारतीय महिलाएं

भारतीय महिला हॉकी टीम एफआइएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर अमेरिका से भिड़ेगीटीम एबीएन, रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम एफआइएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची 2024 में 13 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ में प्रशिक्षण लेने के बाद अनुभवी आक्रमणकारी मिडफील्डर नवनीत कौर ने कहा कि रांची में जल्दी पहुंचने से हमें मुख्य मैदान पर कुछ सत्रों का लाभ उठाने में मदद मिली है और इससे हमें इस मौसम के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद मिली है। चूंकि हमने भी ऐसा किया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में रोहित को कमान, विराट देंगे टीम को मजबूती
Published / 2024-01-08 10:22:57
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 में रोहित को कमान, विराट देंगे टीम को मजबूती

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित-विराट की हुई वापसीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20I सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है।टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गयी है। इस टीम में कई चौकाने वाले नाम सामने आये हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या चोटिल हैं, जिसके कारण उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। कमान रोहित शर्मा के हाथों में हैं. टीम में 6 स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ 2 विकेटकीपर बल्लेबाजों, 3 ऑलराउंडर, 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों को जगह दी गयी है।रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के रहने से टॉप ऑर्डर मजबूत दिखाई दे रहा है। तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और संजू सैमसन के ऊपर मीडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी होगी। वहीं, रिंकू सिंह और शिवम दूबे फिनिशर की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे

डीएवी नेशनल कबड्डी में डीएवी गांधीनगर की टीम बनी उपविजेता
Published / 2024-01-07 19:07:45
डीएवी नेशनल कबड्डी में डीएवी गांधीनगर की टीम बनी उपविजेता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गाजियाबाद में आयोजित डीएवी नेशनल (राष्ट्रीय) कबड्डी बालिका अंडर-17 में डीएवी स्कूल गांधीनगर रांची की टीम उपविजेता रही। टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। बावजूद उसे ही संतोष करना पड़ा। फाइनल मैच में हरियाणा से 45-45 अंकों से बराबरी पर मैच समाप्त हुआ। फिर सुपर रेड का सहारा लिया गया। इसमें गांधीनगर की टीम 6-5  से हार गयी और रनर अप ट्राफी से सन्तोष होना पड़ा।

अब टेस्ट-वनडे में नहीं दिखेगा वार्नर का जलवा
Published / 2024-01-07 13:09:47
अब टेस्ट-वनडे में नहीं दिखेगा वार्नर का जलवा

उम्मीद है, युवा खिलाड़ी मेरे नक्शेकदम पर चलेंगे : वार्नरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सिडनी टेस्ट के समापन पर टेस्ट और वनडे प्रारूप से संन्यास ले लिया।सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान पर शानदार जीत दिलाने के लिए वार्नर ने 57 रनों की पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। सलामी बल्लेबाज ने अपने विशिष्ट आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात चौके लगाये। हालांकि जब ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से 11 रन पीछे था, तब वह अपना विकेट गंवा बैठे।

महिला क्रिकेट : भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया
Published / 2024-01-05 23:28:26
महिला क्रिकेट : भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

पहले टी-20 में टीम इंडिया की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाये। इसके जवाब में भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर 145 रन बना लिये और मैच नौ विकेट से जीत लिया।ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 49 और एलिस पेरी ने 37 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ बेथ मूनी (17 रन) और सदरलैंड (12 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पायीं। भारत के लिए तितास साधू ने चार विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। रेणुका सिंह और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट मिला।142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। स्मृति मंधाना 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। शेफाली 64 रन और जेमिमा छह रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट जॉर्जिया वेयरहम ने लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.