Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
भारत-इंग्लैंड टेस्ट : विराट कोहली सीरीज से बाहर
Published / 2024-02-10 17:44:29
भारत-इंग्लैंड टेस्ट : विराट कोहली सीरीज से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम घोषित, आकाश दीप को मौकाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित हो गयी है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गये हैं। वह पारिवारिक कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाये थे। बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह को शामिल किया गया है। राजकोट में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जायेगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं।सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीमरोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में
Published / 2024-02-07 15:37:58
भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में

गत विजेता भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गयी है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया नौवीं बार फाइनल में पहुंच गयी है। भारत पांच बार चैंपियन बना है और तीन बार उसे फाइनल में हार मिली है। अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी।उसने सेमीफाइनल मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। टीम इस पूरे टूनार्मेंट में अजेय है। उसने लगातार छठे मैच में जीत हासिल की है। भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

दूसरा टेस्ट : 106 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज बराबर
Published / 2024-02-05 17:11:47
दूसरा टेस्ट : 106 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज बराबर

इंग्लैंड के बैजबॉल पर भारतीय गेंदबाज पड़े भारीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गये दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के बैजबॉल पर भारतीय गेंदबाज भारी पड़े। बैजबॉल इंग्लैंड की आक्रामक शैली की बल्लेबाजी को कहा गया है। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जायेगा।भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गयी। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली।टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से बल्लेबाजी में यशस्वी और शुभमन के बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन का भी कमाल देखने को मिला। दोनों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट झटके।

दूसरा टेस्ट : दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त
Published / 2024-02-03 21:04:31
दूसरा टेस्ट : दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त

दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 28/0; टीम इंडिया को 171 रन की बढ़त एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये हैं। इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 396 रन बनाये। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना पायी और पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है। जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिये। भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने खेल समाप्ति के समय दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे। यशस्वी जायसवाल 15 और कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रन पर सिमट गयी थी। भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 143 रन की बढ़त हासिल हो गयी थी। अब यह बढ़त दूसरी पारी में 171 रनों की हो गयी है। इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 143 रन की बढ़त ली है। जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। इस मैच में यह उनकी छठी सफलता रही। उनके अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 76 रन जैक क्राउली ने बनाये। उनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 47 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के 209 रनों की बदौलत 396 रन बनाए थे। इसी वजह से पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है, जो कि इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भारत को तीसरे दिन तीनों सत्र में बल्लेबाजी करनी होगी।

पहला टेस्ट : इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया
Published / 2024-01-28 23:09:11
पहला टेस्ट : इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हराया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हार्टली की सात विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को दूसरी पारी में 202 रनों पर समेत कर 28 रन से मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की श्रृृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम तू चल मैं आया की तर्ज पर एक के बाद एक विकेट गंवाते हुए 69.1 ओवर में 202 रन पर सिमट गयी। कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। केएल राहुल 22 रन, अक्षर पटेल 17 रन, यशस्वी जायसवाल 15 रन, रवींद्र जडेजा दो रन और शुभमन गिल खाता खोले बगैर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 13 रन, श्रीकर भरत और आर अश्विन 28-28 रन और मोहम्मद सिराज 12 बनाकर आउट हुये। बुमराह छह रन पर नाबाद रहे।

अब 43 की उम्र में ग्रैंडस्लैम जीते बुजुर्ग रोहन बोपन्ना
Published / 2024-01-27 21:45:37
अब 43 की उम्र में ग्रैंडस्लैम जीते बुजुर्ग रोहन बोपन्ना

कभी संन्यास के बारे में सोच रहे थे रोहन बोपन्नाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना के लिए 27 जनवरी 2024 का दिन बेहद खास साबित हुआ। अनुभवी खिलाड़ी ने रॉड लेवर एरिना में सिमोन बोलेली और एंड्रिया ववासोरी की इतालवी जोड़ी को 7-6 (7-0), 7-5 से हराकर मैथ्यू एबडेन के साथ आस्ट्रेलियन ओपन 2024 पुरुष युगल खिताब जीता। बोपन्ना को अपना पहला आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। 43 वर्षीय खिलाड़ी एक समय पर इस हद तक हतोत्साहित हो गए थे कि उन्होंने प्रदर्शन की कमी के कारण खेल छोड़ने पर मन बना लिया था। बोपन्ना ने उस भावुक पल को याद किया जब उन्होंने अपनी पत्नी सुप्रिया अन्नैया से कहा था कि वह अब टेनिस खेलना जारी नहीं रखना चाहते। शनिवार को बोपन्ना को ओपन युग में ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनते देखने के लिए उनकी पत्नी और उनकी बेटी त्रिधा स्टेडियम में मौजूद थीं। मैच के बाद बोपन्ना ने कहा यह सबसे बड़ी उपलब्धि है और इसमें कोई सवाल नहीं है।दो साल पहले, मैंने उसे (पत्नी सुप्रिया) एक वीडियो भेजा था, जिसमें कहा था कि मैं टेनिस बंद करना चाहता हूं, क्योंकि मैं वास्तव में मैच नहीं जीत रहा हूं। अब आज, नंबर एक स्थान पर रहते हुए, जीत हासिल करना, यह जादुई है। देश से इतना अद्भुत समर्थन मिल रहा है।

शुभमन गिल बने क्रिकेटर आफ द ईयर
Published / 2024-01-23 22:18:53
शुभमन गिल बने क्रिकेटर आफ द ईयर

शास्त्री को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने मंगलवार को एक समारोह के दौरान भारत के दिग्गज क्रिकेटरों को सम्मानित किया। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा शुभमन गिल और दीप्ति शर्मा की रही जोकि भारत के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर आफ द ईयर चुने गये।इसी तरह रवि शास्त्री को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। बीसीसीआई ने 2019 के बाद पहली बार खिलाड़ियों को पुरस्कार दिये हैं। हैदराबाद में आयोजित समारोह के दौरान पूरी भारतीय क्रिकेट टीम वहां मौजूद रही। शमी-बुमराह को भी मिला सम्मान बीसीसीआई ने 4 साल के लिए अवॉर्ड दिए। भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए मोहम्मद शमी को 2019-20, रविचंद्रन अश्विन को 2020-21, जसप्रीत बुमराह को 2021-22 तो शुभमन गिल को साल 2023 के लिए यह सम्मान दिया गया। विमेंस कैटेगरी में दीप्ति शर्मा को 2023 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयीं। 2020 से 2022 के लिए इस अवॉर्ड को एक कर दिया गया। स्मृति मंधाना 2020-22 के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गयीं। वहीं, 2019-20 के लिए दीप्ति शर्मा को पुरस्कार मिला।इंजीनियर और शास्त्री को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डबीसीसीआई ने रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। 1983 में भारत की वर्ल्ड चैंपियन टीम के सदस्य रवि शास्त्री और फारुख इंजीनियर को कर्नल सीएके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने भारत के लिए 46 टेस्ट और 5 वनडे खेले। 1961 से 1975 के बीच उन्होंने टेस्ट में 2611 रन बनाये। इस दौरान दो शतक और 16 अर्धशतक लगाये।

हिटमैन बने आईसीसी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय टीम के कप्तान
Published / 2024-01-23 21:06:08
हिटमैन बने आईसीसी अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय टीम के कप्तान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को साल की सर्वश्रेष्ठ आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना है। आईसीसी के बयान के अनुसार इस टीम में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मोहम्मद शमी-मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी जोड़ी के अलावा दो और भारतीय खिलाड़ीयों को जगह मिली है। टीम में जगह बनाने वाले अधिकतर खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे भारत (उप विजेता) और आस्ट्रेलिया (विजेता) के अलावा सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम से हैं। टीम का चयन पिछले वर्ष हुए एकदिवसीय विश्वकप और एशियाई कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार किया है।

जापान से हार के साथ हुई क्वालीफायर में टीम इंडिया की विदाई
Published / 2024-01-19 23:38:16
जापान से हार के साथ हुई क्वालीफायर में टीम इंडिया की विदाई

एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर में जापान ने भारत को 1-0 से हरायाटीम एबीएन, रांची। जापान ने भारत को 1-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मुकाबले में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही। मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर का फाइनल मुकाबला शुक्रवार खेला गया। फाइनल मुकाबले में तीसरे स्थान के लिए भारत और जापान की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें टीम इंडिया 1-0 से हार गयी।इस हार के साथ टीम इंडिया का ओलंपिक में क्वालीफाई करने का सपना टूट गया है। इस जीत के साथ जापान को टिकट टू ओलंपिक मिल गया। मैच में 6वें मिनट पर पहला गोल जापान ने किया। जापान की तरफ से पहला गोल उराता काना ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.