Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
रांची टेस्ट : जो रूट ने जमायी जड़, इंग्लैंड 302/7
Published / 2024-02-23 21:47:20
रांची टेस्ट : जो रूट ने जमायी जड़, इंग्लैंड 302/7

पहला सत्र भारत के तो आखिरी दो सत्र इंग्लैंड के नाम, रुट ने जड़ा 31वां शतकटीम एबीएन, रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने सात विकेट गंवाकर 302 रन बना लिये हैं। फिलहाल ओली रॉबिन्सन 31 रन और जो रूट 106 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज पहला सत्र भारत के नाम रहा था। आकाश दीप के तीन विकेट ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को उखाड़ कर रख दिया था। उन्होंने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश के कहर बरपाने के बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को आउट कर  इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके।रुट ने जड़ा करियर का 31वां शतकलंच तक पहले सत्र में इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे सत्र में यानी चायकाल तक जो रूट और बेन फोक्स ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने मिलकर उस सत्र में 86 रन जोड़े। तीसरे सत्र यानी चायकाल के बाद सिराज ने टीम इंडिया की वापसी कराई। उन्होंने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गये। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। उन्होंने ओली रॉबिन्सन के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को संभाला है। भारत की ओर से अब तक आकाश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिये हैं। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। तीसरे सत्र में इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट गंवाकर 104 रन बनाये।डेब्यू मैच में आकाश दीप ने चटकाये तीन विकेटभारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के चौथे मुकाबले में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने डेब्यू किया। उन्होंने तीन विकेट हासिल किये। आकाश ने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने बताया कि मैच से पहले वह घबराये हुए थे। उन्होंने कहा, मैं घबराया हुआ नहीं था, मैंने अपने कोचों से बात की थी, इसलिए मैं खेल से पहले तनावग्रस्त नहीं था। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन मैं हर गेम को अपना आखिरी गेम मानता था और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता था।

चेन्नई और आरसीबी के बीच होगा आइपीएल 2024 का उद्घाटन मुकाबला
Published / 2024-02-22 21:21:08
चेन्नई और आरसीबी के बीच होगा आइपीएल 2024 का उद्घाटन मुकाबला

आईपीएल के शुरूआती 21 मैचों का शेड्यूल जारीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का शेड्यूल गुरुवार (22 फरवरी) को जारी हो गया है। पहले मुकाबले में गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स की खेलेगी। यह मैच उसके होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को होगा।चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम से होगा। अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2012, 2018, 2019, 2020, 2022 और 2023 में उद्घाटन मैच खेल चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स अपना शुरुआती दो मैच विशाखापत्तनम में खेलेगी। महिला प्रीमियर लीग का फाइनल दिल्ली में खेला जाएगा, उसके तुरंत बाद मैदान को आईपीएल के लिए तैयार करने में समय लगेगा। इस कारण दिल्ली के शुरूआती दो मैच विशाखापत्तन में होंगे।देश में इस साल होने वाले आम चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 15 दिनों का कार्यक्रम सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।आईपीएल के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूलमैच तारीख टीमें जगह22 मार्च CSK vs RCB चेन्नई23 मार्च PBKS vs DC मोहाली23 मार्च KKR vs SRH कोलकाता24 मार्च RR vs LSG जयपुर24 मार्च GT vs MI अहमदाबाद25 मार्च RCB vs PBKS बेंगलुरु26 मार्च CSK vs GT चेन्नई27 मार्च SRH vs MI हैदराबाद28 मार्च RR vs DC  जयपुर29 मार्च RCB vs KKR बेंगलुरु30 मार्च LSG vs PBKS लखनऊ31 मार्च GT vs SRH अहमदाबाद31 मार्च DC vs CSK विशाखापत्तनम1 अप्रैल MI vs RR मुंबई2 अप्रैल RCB vs LSG बेंगलुरु3 अप्रैल DC vs KKR विशाखापत्तनम4 अप्रैल GT vs PBKS अहमदाबाद5 अप्रैल SRH vs CSK हैदराबाद6 अप्रैल RR vs RCB जयपुर7 अप्रैल MI vs DC मुंबई7 अप्रैल LSG vs GT लखनऊदेश में होगा ही पूरा आईपीएल आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा। सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में (दक्षिण अफ्रीका) खेला गया था, जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।

रांची टेस्ट होगा बराबरी का : पोप
Published / 2024-02-21 22:22:09
रांची टेस्ट होगा बराबरी का : पोप

स्पिन की मददगार पिच से रांची में मुकाबला बराबरी का होगा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क (रांची)। इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप ने बुधवार को कहा कि चौथे टेस्ट में टर्न लेती पिच से उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि मुकाबले में शुरू से ही स्पिनरों को मदद मिलने से मुकाबला बराबरी का हो जायेगा। हैदराबाद, विशाखापत्तनम और राजकोट में सभी टेस्ट में स्पोर्टिंग पिच जिसमें स्पिनरों और तेज गेंदबाजों तथा बल्लेबाजों को मदद मिले) थीं जो मुख्य रूप से स्पिनरों के लिए मुफीद नहीं थी बल्कि इसमें सभी के लिए कुछ न कुछ मौजूद था। पोप ने कहा, अगर यह पहली गेंद से स्पिन होती है तो इससे टॉस की भूमिका महत्वहीन हो जायेगी। इससे मैदान पर बराबरी की टक्कर होगी। उन्होंने कहा, काफी दफा शुरू में विकेट सपाट होता है लेकिन फिर यह खराब होने लगता है। हमने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहला टेस्ट जीता। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले दो टेस्ट जीते। अगर आप थोड़े सपाट विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हैं तो इससे नतीजा तय नहीं होता लेकिन इससे आपको फायदा मिलता है। हैदराबाद में इंग्लैंड के नायकों में एक पोप को लगता है कि जिस विकेट पर अच्छा टर्न मिलेगा, इससे उन्हें विकेट झटकने के विकल्प मिल जायेंगे। उन्होंने कहा, हम जैसी उम्मीद लगाये हैं, अगर यह थोड़ा इसी तरह बर्ताव करेगा तो हमारा मैच में पलड़ा भारी हो जायेगा।हमारे पास कुछ युवा स्पिनर हैं, उन्होंने कुछ अच्छी पिचों पर अच्छी गेंदबाजी की है। इससे निश्चित रूप से हमें विकेट झटकने के मौके मिलेंगे। उन्होंने सपाट पिच पर भी अच्छा काम किया है। पोप ने भारतीय स्पिनरों के असर को कम करने के लिए स्वीप शॉट का सहारा लिया था और 196 रन की पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने श्रृंखला के शुरूआती मैच में जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा, अगर पिच स्पिन करेगी तो हमें और अधिक स्वीप शॉट और नये तरह के शॉट देखने को मिलेंगे। हमने महसूस किया कि जडेजा, अश्विन और कुलदीप स्पिन लेती पिचों पर किस तरह का खतरा पैदा कर सकते हैं। पोप ने कहा, हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास उन्हें दबाव में बनाये रखना होगा जैसा हमने हैदराबाद में दूसरी पारी में किया था। अगर पिच वैसे ही स्पिन करती है तो टेस्ट से पहले हमारा काफी मनोबल बढ़ा होगा। भारत ने जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है तो पोप को लगता है कि मेजबान टीम अक्षर पटेल के रूप में चौथा स्पिनर उतार सकती है। उन्होंने कहा, भारत चौथे स्पिनर को लायेगा, जब वे विकेट देखेंगे और आज दोपहर इस पर ट्रेनिंग करेंगे तभी हमें पता चलेगा कि वे क्या करते हैं। वे पिच से क्या चाहते हैं, वे कुछ घास रखे रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने पिच पर इतना पानी दिया है कि हमें संभवत: भारत से अतिरिक्त स्पिनर की उम्मीद है। जसप्रीत नहीं है तो अक्षर पटेल निश्चित रूप से उनका विकल्प होगा।

क्या धोनी के शहर में पहली बार जीत पायेगा इंग्लैंड
Published / 2024-02-21 21:30:40
क्या धोनी के शहर में पहली बार जीत पायेगा इंग्लैंड

रांची में अब तक टेस्ट मैच नहीं हारा भारत एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जायेगा। दोनों टीमें जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में 23 फरवरी से आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड ने हैदराबाद में टेस्ट जीतकर सीरीज की शुरूआत धमाकेदार अंदाज में की थी। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने शानदार वापसी की। उसने विशाखपत्तनम और राजकोट में खेले गए मुकाबलों में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली। रांची में भारत की नजर अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम सीरीज में बने रहने के लिए जीत और ड्रॉ की उम्मीद करेगी। भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह गृह नगर है। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट नहीं हारी है। वहीं, इंग्लैंड पहली बार धोनी के शहर में क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलने उतरेगा। रांची में अब तक दो टेस्ट मैच खेले गये हैं। यहां पहला मुकाबला 2017 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। वहीं, दूसरा मुकाबला उसके दो साल बाद 2019 में आयोजित हुआ था। तब टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया। भारत इस मैदान पर कभी नहीं हारने के अपने रिकॉर्ड को बरकरार रखने उतरेगा।

विरुष्का के घर आया नया मेहमान
Published / 2024-02-20 22:06:21
विरुष्का के घर आया नया मेहमान

विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, अनुष्का ने दिया बच्चे को जन्मएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। खबरों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने लंदन के एक हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया है। जिसका नाम अकाय रखा है। क्रिकेटर विराट कोहली ने मंगलवार को यह जानकारी शेयर की। विराट ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा- अत्यधिक खुशी और पूरे दिल से प्यार के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाए और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी निजता का सम्मान करें।

झारखंड : चौथे टेस्ट को लेकर रांची में एफआइआर, जानें क्यों...
Published / 2024-02-20 22:04:23
झारखंड : चौथे टेस्ट को लेकर रांची में एफआइआर, जानें क्यों...

रांची में होने वाले टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी, धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी मिली है। रांची के धुर्वा थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गयी है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी सिख फॉर जस्टिस से मिली है।  बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। टेस्ट मैच खेलने के लिए दोनों टीम के खिलाड़ी आज, 20 फरवरी की शाम 4 बजे रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के भव्य स्वागत हुआ। टिकटों की बिक्री भी आज से शुरू कर दी गयी है। पूरे मामले को लेकर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। डरने की जरूरत नहीं है, चप्पे-चप्पे पर हमारी नजर है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। खिलाड़ियों को लाने और ले जाने वाली बसों की भी सुरक्षा जांच पूरी की गयी है, जहां खिलाड़ी रुकेंगे, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

झारखंड : चौथे टेस्ट को लेकर रांची में एफआइआर, जानें क्यों...
Published / 2024-02-20 19:32:40
झारखंड : चौथे टेस्ट को लेकर रांची में एफआइआर, जानें क्यों...

रांची में होने वाले टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी, धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी मिली है। रांची के धुर्वा थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गयी है। जानकारी के मुताबिक यह धमकी सिख फॉर जस्टिस से मिली है।  बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जायेगा। टेस्ट मैच खेलने के लिए दोनों टीम के खिलाड़ी आज, 20 फरवरी की शाम 4 बजे रांची पहुंचे। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के भव्य स्वागत हुआ। टिकटों की बिक्री भी आज से शुरू कर दी गयी है। पूरे मामले को लेकर हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। डरने की जरूरत नहीं है, चप्पे-चप्पे पर हमारी नजर है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। खिलाड़ियों को लाने और ले जाने वाली बसों की भी सुरक्षा जांच पूरी की गयी है, जहां खिलाड़ी रुकेंगे, वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से!
Published / 2024-02-20 19:14:33
आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से!

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है। आम चुनाव के बावजूद पूरा टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। चुनाव अप्रैल और मई में होने की उम्मीद है और यही मुख्य कारण है कि आईपीएल के 17वें संस्करण के शेड्यूल को अभी तक जारी नहीं किया गया है। धूमल ने कहा कि शुरुआत में सिर्फ पहले 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बाकी मैचों की सूची आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद तय की जायेगी। जून में टी20 विश्व कप भारत विश्व कप में अपना पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा, जबकि आईसीसी टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी। आईपीएल का पहला मैच पिछले साल की फाइनलिस्ट टीमों के बीच खेला जाता है। ऐसे में इस साल पहला मुकाबला 2023 आईपीएल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा।

चौथा टेस्ट : कल रांची पहुंचेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी
Published / 2024-02-19 19:58:54
चौथा टेस्ट : कल रांची पहुंचेंगे दोनों टीमों के खिलाड़ी

20 फरवरी को रांची पहुंचेंगे भारत और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची में 23 फरवरी से 27 फरवरी तक भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले क्रिकेट के टेस्ट मैच को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है. वहीं स्टेडियम प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से मैच को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी हैं।20 फरवरी को भारत और इंग्लैंड की टीम पहुंचेगी रांची20 फरवरी को भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी रांची पहुंचेंगे। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहीं इसे लेकर पिछले दिनों रांची डीसी और एसएसपी की जेएससीए प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी। जिसमें मैच को लेकर करीब डेढ़ हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये गये थे।20 फरवरी को रांची पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी रेडिशन ब्लू होटल में आराम करेंगे। वहीं 21 और 22 फरवरी को प्रैक्टिस सेशन चलेगा। प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी और इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाते दिखेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.