Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
आइसीसी के नये नियमों से सकते में गेंदबाज
Published / 2024-03-15 22:08:54
आइसीसी के नये नियमों से सकते में गेंदबाज

गेंदबाजी के दौरान टीमों को रहना होगा सावधान! टी-20 विश्व कप से पहले आईसीसी ने लिया बड़ा फैसलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप 2024 का आगाज जून में होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टॉप क्लॉक नियम को स्थायी रूप से लागू करने का फैसला लिया है। दिसंबर, 2023 में आईसीसी ने इस नियम को ट्रॉयल के तौर पर लागू किया था, जिसमें गेंदबाजी करने वाली टीम को एक ओवर खत्म होने के बाद दूसरा ओवर तय समय में शुरू करना होता था। ऐसा नहीं करने वाले नियम के तहत फील्डिंग करने वाली टीम पर पेनाल्टी लगायी जाती थी। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी का यह नियम अब सिर्फ टी-20 में ही नहीं बल्कि वनडे में भी लागू होगा।  60 सेकेंड में नहीं फेंकी गेंद, तो लगेगी पांच रन की पेनाल्टी आईसीसी की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, स्टॉप क्लॉक नियम के तहत गेंदबाजी के दौरान टीमों को अगला ओवर फेंकने के लिए समय का खास ख्याल रखना होगा। गेंदबाजी करने वाली टीम को अगला ओवर शुरू करने के लिए सिर्फ 60 सेकेंड का समय मिलेगा, जिसमें उन्हें पहली गेंद फेंकनी होगी। एक ओवर खत्म होत ही थर्ड अंपायर स्टॉप वॉच आन कर देगा। फील्डिंग टीम अगर एक मिनट के भीतर अगले ओवर की पहली गेंद फेंकने में कामयाब होती है तो उसे सिर्फ दो बार अंपायर की चेतावनी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, इससे चूकने पर टीम को आईसीसी की सख्ती का सामना करना पड़ेगा। टीम पर 5 रन पेनाल्टी के रूप में लगाये जायेंगे। इस नियम को लागू करने का फैसला अंपायर्स का होगा, जिसमें वह इस पर भी नजर रखेंगे कि कहीं बल्लेबाजों की वजह से तो ओवर शुरू करने में तो देर नहीं हो रही।स्टॉप क्लॉक नियम किन परिस्थितियों में रद्द किया जा सकता है जब ओवरों के बीच कोई नया बल्लेबाज विकेट पर आता है। एक आधिकारिक ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान। अंपायरों ने बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षक की चोट के आनफील्ड उपचार को मंजूरी दे दी है। 

भारत पहली बार करेगा एशियाई वेटलिफ्टिंग की मेजबानी
Published / 2024-03-14 21:16:20
भारत पहली बार करेगा एशियाई वेटलिफ्टिंग की मेजबानी

पहली बार मिली मेजबानी पर देश करेगा गर्वएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत को पहली बार एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। इस चैंपियनशिप को कराने के लिए गुजरात आगे आया है। यह चैंपियनशिप में 2026 में अहमदाबाद या गांधीनगर में आयोजित की जायेगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव के अनुसार ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में हुई एशियाई चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने एशियाई वेटलिफ्टिंग के लिए बोली लगायी, जिसे मंजूर कर लिया गया। उन्होंने सोमवार को गुजरात सरकार में प्रमुख सचिव अश्वनी कुमार के समक्ष चैंपियनशिप कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया। गुजरात सरकार ने आश्वासन दिया है कि उनकी ओर से चैंपियनशिप का सारा खर्च उठाया जायेगा। इसमें 50 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 41 लाख रुपये) की बोली का खर्च भी शामिल है। भारत यह चैंपियनशिप 2018 में भी कराने जा रहा था, लेकिन इसका आयोजन नहीं हो सका। अब तक देश में सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित नहीं हुई है। सहदेव का कहना है कि इस चैंपियनशिप के बाद वह 2027 की विश्व चैंपियनशिप के लिए भी बोली लगायेंगे। एशियाई चैंपियनशिप में चीन, इंडोनेशिया, उत्तर कोरिया, जापान जैसे वेटलिफ्टिंग के पावरहाउस देश शिरकत करेंगे।

टीम लूजर को हरा बीसीए वारियर्स ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Published / 2024-03-14 21:15:24
टीम लूजर को हरा बीसीए वारियर्स ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर में चल रहा खेल उत्सवटीम एबीएन, रांची। बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर खेल उत्सव का बालक और बालिकाओं की कबड्डी  प्रतियोगिता में बालक के बीसीए वारियर्स ने टीम लूजर को हरा कर खिताब जीत लिया। बालिकाओं की टीम  यूरेका को बहुत ही कड़े मुकाबले में हुस्टलर्स ने मुकाबला जीत लिया। आज के बालकों के फाइनल मुकाबला में जुनैद, विनीत गुप्ता, दीपक जेना, प्रियांशु मोही, रौनील ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। बालिकाओं की मैच में सृष्टि, आयुषी, आकांशा, प्रिंसी, खुशी, संदीपा उरांव, तेजल, मिस्बाह, अनाएंन, साक्षी,  मून ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। यूरेका की अपूर्वा, मिसबाह, तेजल ने कड़ा मुकाबला किया, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

18वीं सीनियर वुडबॉल में झारखंड की टीम का दमदार प्रदर्शन
Published / 2024-03-12 22:11:48
18वीं सीनियर वुडबॉल में झारखंड की टीम का दमदार प्रदर्शन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नागपुर में आयोजित 18वीं  सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता पुरुष और महिला जो 7 से 11 मार्च 2024 तक नागपुर के आर टी एम यूनिवर्सिटी मैदान में स्ट्रोक इवेंट तथा फेयरवे इवेंट आयोजित की गयी। फेयरवे टीम इवेंट में झारखंड के महिला एवं पुरुष ने अच्छा तथा दमदार प्रदर्शन कर दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला टीम इवेंट में कृपा तिग्गा, नेहा नायक, हिमांशी, और अनिशा ने अच्छे स्कोर कर झारखंड को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभायी। वहीं पुरुष वर्ग में फेयरवे इवेंट में झारखंड के सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, सुभम कुमार, अंकित कुजूर, मनमोहन सुंडी, राजेश गोप, ने अच्छी प्रदर्शन कर झारखंड को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभायी। वहीं डबल्स इवेंट स्ट्रोक में शुभम और बंटी को गोल्ड मेडल जीता डबल्स इवेंट फेयरवे में सौरभ नायक और निकित खलखो को ब्राउज मेंडल से संतोष करना पड़ा। सिंगल फेयरवे इवेंट में झारखंड के आयुश नायक ने ब्राउज मेंडल जीता। वहीं मिक्स डबल्स में झारखंड के मनमोहन सुंडी तथा नेहा की जोड़ी ने ब्राउंज मेंडल जीता। मुख्य अतिथियों के साथ विजेता झारखंड के खिलाड़ी और साथ में भारतीय वुडबाल टीम के चयन समिति के चेयरमैन गोविंद झा भी शामिल थे।

महीने के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी खिलाड़ी बने यशस्वी
Published / 2024-03-12 22:08:59
महीने के सर्वश्रेष्ठ आईसीसी खिलाड़ी बने यशस्वी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद मंगलवार को फरवरी के लिए आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार के लिए चुना गया। बायें हाथ के 22 साल के इस खब्बू बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की इस श्रृंखला में 712 रन बनाये, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने इस दौरान दो दोहरे शतक और तीन अर्धशतक लगाकर भारत को 4-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने राजकोट में अपने दोहरी शतकीय पारी के दौरान 12 छक्के लगाकर टेस्ट की एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।जायसवाल ने आइसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के बाद कहा कि मैं आईसीसी पुरस्कार हासिल करके वास्तव में खुश हूं और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मुझे और पुरस्कार मिलेंगे। उन्होंने कहा- यह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ और पांच मैचों की मेरी पहली श्रृंखला थी। मैंने वास्तव में इसका लुत्फ उठाया। मैंने अच्छा खेल दिखाया और हम श्रृंखला 4-1 से जीतने में सफल रहे। मेरे सभी साथी खिलाड़ियों के साथ यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। उन्होंने विशाखापत्तनम में 219 रन की पारी खेलने के बाद राजकोट में नाबाद 214 रन बनाये थे। 22 वर्ष 49 दिन की उम्र में लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले वह डॉन ब्रैडमैन और विनोद कांबली के बाद दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने फरवरी के महीने में तीन टेस्ट मैचों में 112 की औसत से 560 रन बनाये जिसमें 20 छक्के शामिल थे। जायसवाल ने न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता।

खो-खो प्रतियोगिता की चैंपियन बनी टीम खट्टी टॉफी
Published / 2024-03-12 22:08:05
खो-खो प्रतियोगिता की चैंपियन बनी टीम खट्टी टॉफी

टीम एबीएन, रांची। बालिकाओं के खो-खो मुकाबले में टीम खट्टी टॉफी ने बीसीए चजर्स को कड़े मुकाबले में 2 अंकों के मामूली अंतर से पराजित कर खो-खो की बालिकाओं की विजेता बनी। इस टीम के संदीपा उरांव ने अर्पिता गाड़ी कृति ने बेहतरीन खेल का प्रर्दशन करते हुए मैच अपने पाले में कर लिया। बी सी ए की अंजली कुमारी, माही कुमारी और अंकिता ने कड़ा मुकाबला किया, पर अपनी टीम को हार से बचा नहीं सकी। बालकों का फाइनल मुकाबला भी काफी संघर्ष भरा रहा। टीम लूजर्स ने खिताब जीत लिया। टीम के कप्तान दीपक जेना ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खिलाड़ी  तुषार, विनीत गुप्ता के जोरदार खेल की बदौलत यह विजय 3 अंकों से जीता। उपविजेता टीम के कप्तान निखिल आनंद के बेहतरीन प्रदर्शन होने के बाद भी टीम को हार से बचा नहीं सके। आज के पूरे मैच के निर्णायक भूमिका में तपन राउत, दुर्गा अंजू में थे। आज के फाइनल के मुकाबले में निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। आज के इस फाइनल मुकाबला में डॉ अमृता प्रियम, डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ संजय, डॉ प्रशांत हरेश्वर प्रसाद, डॉ शिवा, डॉ मानसी, अनामिका कुमारी, सोनी कुमारी, डॉ संदीप नाथ शाहदेव, ऐलिस टोप्पो, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार सहित पूरे सोसाइटी के सदस्यों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

आईपीएल के बाद टी-20 विश्वकप भी नहीं खेल सकेंगे शमी
Published / 2024-03-11 23:24:15
आईपीएल के बाद टी-20 विश्वकप भी नहीं खेल सकेंगे शमी

टीम इंडिया को बड़ा झटकाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जून में संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में होगी। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विश्व स्तरीय टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं।इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने की है। उन्होंने बताया कि स्टार गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर आयेंगे ऐसे में उनका आईपीएल 2024 में भी खेलना मुश्किल है।आईपीएल और टी20 विश्व कप से बाहर हुए शमीभारत के लिए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज हाल ही में एड़ी की सर्जरी के लिए लंदन गए थे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अब खबर आयी है कि वह  सितंबर में होने वाली दो टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते नजर आयेंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि शमी की सर्जरी हो गयी है, वह भारत वापस आ गये हैं। बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए शमी की वापसी की संभावना है।

18वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम उपविजेता
Published / 2024-03-11 21:21:54
18वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम उपविजेता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नागपुर में आयोजित 18वीं सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में झारखंड की वुडबाल टीम ने उपविजेता बनकर झारखंड का नाम रोशन किया। पुरुष वर्ग में झारखंड के सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, सुभम कुमार, अंकित, मनमोहन, राजेश गोप ने अच्छी प्रदर्शन कर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यह जानकारी आशुतोष द्विवेदी ने दी।

बी आई टी मेसरा ने जीता 31वां चेतन देवराज तकनीकी ईस्ट जॉन विवि क्रिकेट टूर्नामेंट
Published / 2024-03-11 00:00:47
बी आई टी मेसरा ने जीता 31वां चेतन देवराज तकनीकी ईस्ट जॉन विवि क्रिकेट टूर्नामेंट

टीम एबीएन, रांची। 31वां चेतन देवराज तकनीकी ईस्ट जॉन विश्वविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बी आई टी मेसरा ने सरला बिरला यूनिवर्सिटी को 3 विकेट से हरा कर खिताब जीत लिया है। आज के इस फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सरला बिरला की टीम ने  91 रन बनाये  अविषेक ने 16 और शिवराज ने 13 रन बनाए मेसरा के तुषार ने 3 विकेट 20 रन देकर और हर्ष ने 7 रन देकर 3 विकेट लिए जवाब में उतरी मेसरा की टीम ने लक्ष्य को  को 16 ओवर  6 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया इस पूरे टूर्नामेंट में  मेसरा के शैलेश ने 15 और सौरभ ने 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच प्रतीक को मिला पूरे टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतीक को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आज के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खेलाडी प्रदीप खन्ना ने सभी खेलाडियो को उनके बेहतर खेल के लिए बधाई दी। आज के फाइनल मुकाबले में डीन डॉ भास्कर कर्ण, डॉ आर सी झा, खेल प्रभारी डॉ महेंद्र कुमार, दुर्गा चरण श्री राम महल, सहित काफी संख्या में दर्शक और छात्रों की उपस्थिति देखी गई। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को डीन डॉ भास्कर करण ने प्रशस्ति पत्र और मेमेंटो देकर सम्मानित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.