एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट चटकाने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जिम एंडरसन जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले सकते हैं। एंडरसन ने इसी साल भारत दौरे में धर्मशाला टेस्ट में 700वां टेस्ट विकेट हासिल किया था और यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने। 41 वर्षीय खिलाड़ी ने करियर के 187वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि उम्र का असर उनके प्रदर्शन पर साफ दिखा था और उन्होने सात पारियों में सिर्फ़ 110 ओवर गेंदबाज़ी की थी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लिए टी-20 विश्वकप से पहले टीम के मुख्य कोच के लिए आवेदन मंगायेगा। बीसीसीसीआई पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार नए मुख्य कोच के लिए टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले ही आवेदन मंगायेगा। टी-20 विश्वकप के बाद राहुल द्रविड का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। अगर द्रविड़ अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो उन्हें भी आवेदन करना होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि हम अगले कुछ दिनों में आवेदन जारी करेंगे। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। अगर वह फिर से आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। शाह ने कहा कि हम तीन साल के लंबे कार्यकाल के लिए कोच ढूंढ़ रहे हैं। अलग-अलग प्रारुपों के लिए अलग-अलग कोच की संभावना बहुत कम है। हालांकि आखिरी फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को करना है, मुझे इस निर्णय को बस लागू करना है। उन्होंने कहा- चयनकर्ता के पद के लिए कुछ साक्षात्कार पहले ही हो चुके हैं। समित की बैठक के बाद अंतिम नाम का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि टी-20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम दो चरणों में रवाना होगी। आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी टीमों के खिलाड़ी विश्वकप के लिए 24 मई को रवाना होंगे, वहीं शेष दल 26 मई के आईपीएल फाइनल के बाद अमेरिका के लिए रवाना होगा। भारत का पहला मैच पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ है। उन्होंने इस बात को भी खारिज किया कि प्ले आफ की दौड़ से बाहर हो चुकी टीमों के भारतीय खिलाड़ियों को शेष लीग मैचों से आराम देना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर जसप्रीत बुमराह को ट्रैविस हेड के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिल रहा है, तो इससे अच्छा अभ्यास और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव को बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजी अनुबंध किया है। उन्होंने कहा कि चोट से जूझ रहे मयंक अब बीसीसीआई की निगरानी में रहेंगे और एनसीए का चिकित्सा दल उनकी देखरेख करेगा। इस अनुबंध सूची में आकाश दीप, विजय कुमार व्यशक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवत कवरेप्पा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को इंग्लैंड से कहीं और भी ले जाये जाने को लेकर बात की। हालांकि जून के मौसम में होने वाले खिताबी मुकाबले के लिए अन्य जगह खोजना चुनौतीपूर्ण होगा। पहले दो फाइनल इंग्लैंड में खेले गये थे और दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर का नियम स्थायी नहीं है और अगले सत्र में यह लागू होगा या नहीं, इस पर फैसला फ्रेंचाइजी और तमाम हितधारकों से बात करके टी-20 विश्व कप के बाद हो सकता है।उल्लेखनीय है कि इंपैक्ट प्लेयर नियम का भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कई खिलाड़ी और कोच आलोचना कर चुके हैं। लगभग सबका मानना है कि इससे आलराउंडर्स की भूमिका सीमित हो रही है और एक अतिरिक्त बल्लेबाज खेलने से खेल का संतुलन बिगड़ रहा है और गेंदबाज इसका शिकार बन रहे हैं।
टूट सकता है पेरिस ओलंपिक का सपना एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया के लिए पेरिस ओलंपिक में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। नाडा ने रविवार 5 मई को इस स्टार पहलवान को डोप टेस्ट ना कराए जाने को लेकर एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया। इस कड़े कदम की वजह से बजरंग पूनिया के पेरिस ओलंपिक में खेलने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया है। नाडा की तरफ से यह फैसला लिए जाने के बाद अब उनके पेरिस ओलंपिक में जाने की उम्मीदों के जोरदार झटका लगा है। डोप सैंपल नहीं देने के लिए बजरंग पूनिया को ठअऊअ ने किया सस्पेंड। इस साल मार्च में सोनीपत में हुए ट्रायल के बाद बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट नहीं दिया था। अब अगर उनके उपर लगा यह बैन नहीं हटा तो पेरिस ओलंपिक के लिए होने वाले फाइनल ट्रायल में नहीं ले पाएंगे हिस्सा। भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक जीता है। टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में उन्होंने 65 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चौथा राष्ट्रीय योगासन जज प्रोग्राम लेवल 1,2,2+का आयोजन योगासान भारत के तत्वावधान मैं 29 अप्रैल से 3 मई तक साई एन एस एन आई एस पटियाला में हुआ। जिसका समापन आज हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विनीत कुमार साइ कार्यकारी निदेशक एवं योगासन भारत के महासचिव डॉ जयदीप आर्य की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 180 से अधिक सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से आये जजों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जो योगासन खेल से संबंधित आने वाली प्रतियोगिताओं में जजिंग का कार्य करेंगे, जिसमें स्टेट प्रतियोगिता, नेशनल योगासन प्रतियोगिता, खेलो इंडिया प्रतियोगिता, योगासन खेल से संबंधित विभिन्न सत्र आयोजित किये गये। जिसमें योगासन प्रतियोगिता में होने वाली बारीकियों के बारे में और तकनीकी जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया और योगासन भारत द्वारा योगासन खेल को 12 इवेंट में कराया जाता है। इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। योगासन सत्र के दौरान ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना, प्रवीण और उनके कोच द्वारा भी उनके बॉक्सिंग खेल मैं कितना सुधार उन्होंने किया आसन, प्राणायाम, ध्यान के माध्यम से इसके बारे में बॉक्सर खिलाड़ी लवलीना ने विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि योग से हमारा शरीर फ्लैक्सिबल रहता है। सूर्य नमस्कार से हमारा वार्मउप हो जाता है। मेडिटेशन और प्राणायाम से हम कंसंट्रेट रहते हैं और हमारी इम्यूनिटी पावर बढ़ जाती है। इसलिए प्रत्येक खेल के खिलाड़ी को अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं योगासन भारत के महासचिव डॉक्टर जयदीप आर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि योगासन खेल बहुत जल्द ही ओलंपिक में शामिल किया जायेगा, जिससे हमारे भारत के समस्त योग के खिलाड़ी हमारे राष्ट्र के लिए मेडल जीतकर योग खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पूरे विश्व में अपने देश का नाम रोशन कर सकेंगे। समापन सत्र के दोरान साई कार्यकारी निदेशक विनीत कुमार ने कहा कि योग से हम शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से हमारा विकाश होता है। साथ ही एकता भाव भी हमारे बीच विकसित होता है। योगाचार्य महेश पाल ने बताया कि इस प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथि डॉ संजय मालपानी उमंग डॉन, डॉ एम निरंजन, सी वी जयंती, डॉ आरती पाल, योगासन भारत कोषाध्यक्ष रचित कौशिक कार्यकारी परिषद के सदस्य रोहित कौशिक साईं ठर, ठकर मैं योगासन के मुख प्रशिक्षक डॉ सी के मिश्रा, शमील मोन कलङ्गोत, अभिजीत बोष एवं श्रेयष मार्तंड, पारुल शर्मा उपस्थित रहे।
नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में लिये जिले के योग खिलाड़ियों ने जीते 15 पदकआकाश योग केंद्र के 6 खिलाड़ियों को योग टाइटल में खिताब टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता रांची के बहुबाजार स्थित बिशॉप्स स्कूल के प्रांगण मे 27 अप्रैल से 28 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसमे कोडरमा जिले के 22 खिलाड़ी एवं 05 कोच / मैनेजर ने हिस्सा लिया था जिसमे 8 वर्ष से कम आयु वर्ग मे वेदांता वर्मा ने स्वर्ण पदक, सुनीता कुमारी ने स्वर्ण पदक, शिवम कुमारी ने स्वर्ण पदक एवं ऋतिक यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।8 से 10 वर्ष आयु वर्ग मे पीहू कुमारी स्वर्ण पदक एवं स्पर्धा गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे नमन जैन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 12 से 14 वर्ष आयु के बालिका वर्ग मे, तनुश्री ने स्वर्ण पदक एवं अनुश्री ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वही बालक वर्ग मे दीक्षित राज ने स्वर्ण पदक एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रत्युश राज ने कांस्य पदक प्राप्त किया।14 से 18 वर्ष आयु वर्ग मे लवली कुमारी ने रजत पदक, रेशम वीरांगना ने कांस्य पदक प्राप्त किया, 35 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग मे अंजू कुमारी ने कांस्य पदक एवं सुरेश प्रसाद सेठ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया वही इस प्रतियोगिता के टाइटल राउंड मे आकाश योग केंद्र के 6 खिलाड़ियों ने अपने ग्रुप मे चैंपियन बने जिसमे 8 से 10 वर्ष मे पीहू कुमारी राज्य द्वितीय स्थान पर रही।10 से 12 वर्ष मे नमन जैन राज्य मे प्रथम स्थान पर रहे, 12 से 14 वर्ष बालिका वर्ग मे तन्नू श्री राज्य मे तृतीय स्थान पर रही वही इसी उम्र के बालक वर्ग मे दीक्षित राज ने राज्य मे प्रथम स्थान पर रहे 14 से 18 वर्ष के बालिका वर्ग मे रेशम वीरांगना राज्य मे तृतीय स्थान पर रही एवं 35 वर्ष से ऊपर के स्पर्धा मे 74 वर्षीय कपड़ा व्यापारी सुरेश प्रसाद सेठ ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता मे टीम की कप्तान एवं कोच ईशा कुमारी एवं मैनेजर प्रतिमा कुमारी एवं लक्ष्मी देवी को नियुक्त किया गया था जिनकी देख रेख मे कोडरमा जिला की टीम ने इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया यह जानकारी कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने दी। सभी विजय प्रतिभागियों को सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद सिंह, प्राचार्य प्रमोद शर्मा, चाइल्ड प्रोगेसिव स्कूल के निदेशक तौफीक हुसैन, वरिष्ठ योग खिलाड़ी मिथिलेश राम गुप्ता, संतोष भदानी, उमेश यादव, सौम्या भदानी, अरविंद एकघरा सहित कई योग खिलाड़ियों ने बधाई दी।
नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए जिले के 22 खिलाड़ी चयनितटीम एबीएन, कोडरमा। 9वीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता रांची के बहुबाजार स्थित बिशॉप्स स्कूल के प्रांगण में 27 से 28 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गयी है, जिसमें कोडरमा जिले के 22 खिलाड़ी एवं 05 कोच / मैनेजर हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता मे जिले से। 05 वर्ष से लेकर 73 वर्ष आयु वर्ग के योगासन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमे 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में वेदांता वर्मा, सुनीता कुमारी, शिवम कुमारी, ऋतिक यादव, 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में पीहू कुमारी, कोमल कुमारी, स्पर्धा गुप्ता, रितेश यादव, सत्यम कुमार, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे नमन जैन, आदित्य राज, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग मे अपराजिता, तनुश्री, अनुश्री, दीक्षित राज, प्रत्युश राज 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में लवली कुमारी, सलोनी कुमारी, रेशम वीरांगना, सौम्या भदानी, 35 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में अंजू कुमारी एवं सुरेश प्रसाद सेठ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम की कप्तान एवं कोच ईशा कुमारी एवं मैनेजर प्रतिमा कुमारी एवं लक्ष्मी देवी को नियुक्त किया गया है यह जानकारी कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने दी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 13वीं सब जूनियर अंडर 15 आयु वर्ग बालक/ बालिका एवं 14वीं जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग बालक/ बालिका राष्ट्रीय चौकबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब चौकबॉल संघ के द्वारा इंडियन चौकबॉल फेडरेशन के देखरेख में दिनांक 26 से 28 अप्रैल 2024 तक पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पाप कैंपस जालंधर पंजाब में आयोजित हो रही है, जिसमें भाग लेने के लिए आज झारखंड राज्य चौकबॉल जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग में बालक/ बालिका टीम रांची रेलवे स्टेशन से जालंधर पंजाब के लिए प्रस्थान की, जो इस प्रकार हैं : बालक वर्ग शुभम उरांव (कप्तान), अगस्टिन एलेन तिग्गा (उप कप्तान), प्रियांशु जोन तिर्की, राहुल कच्छप, अनुज मुंडा, असीम अनुराग मिंज, एबनेजर जोन मुंडू, मनीष महतो, ओमेंद्र, पियूष निर्मिकर, योगेंद्र साहू, कोच अंदीप लकड़ा। बालिका वर्ग अमिका मिंज (कप्तान), तन्नू केरकेट्टा (उप कप्तान), ऋषिका लकड़ा, अमीषा तिर्की, अंकिता तिर्की, श्रुति सपना टूटी, प्रिया पलक, सैफाली सिमरन नायक, रागिनी कुमारी, अंजली कच्छप, भुनेश्वरी कुमारी, दीप्ति कुमारी, जेनिस टोप्पो, सुधा गुप्ता, कृति रानी भगत, कोच रेशमा कुमारी, मैनेजर ब्रजेश गुप्ता।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड योगा एसोसिएशन के तत्वाधान बैठक कर निर्णय लिया गया कि आगामी 4 और 5 मई को रांची जिला ओपन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रांची के विभिन्न स्कूल कॉलेज योग संस्थान के छात्र छात्राएं भाग ले पाएंगे। यह प्रतियोगिता यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के हाल में आयोजित की जा रही है। दिनांक 4 मई को प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे की जायेगी। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम आयु वर्ग जो 4 साल रखा गया है और अधिकतम आयु वर्ग की कोई सीमा नहीं है जिसमें 60 साल या उससे अधिक वर्ष के भी पुरुष एवं महिला इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एवं प्रतियोगिता के जानकारी हेतु 9835128289/8863963276 पर संपर्क कर सकते हैं। आज की इस बैठक में झारखंड स्पोर्ट्स योगा एसोसिएशन के मुख्य सचिव सुशांत भट्टा एवं सदस्यगण, जिसमें राहुल पोद्दार, सुजित कुमार, अभिनाश पटेल, अर्चना सचदेवा, सौंपा पोद्दार, इंदु महतो, शीतल महतो उपस्थित थे।
चोटिल शिखर धवन आईपीएल सात दिनों के लिए बाहरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से कम से कम सात दिनों के लिए बाहर हो गये है। मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मैच में पंजाब को मिली हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके कंधे में चोट है। इसी कारण से वह कम से कम दो दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं। शिखर एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। साथ ही उनके पास ऐसी विकेटों पर खेलने का अच्छा अनुभव है। उनका टीम में होना हमारे लिए बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण है। अब हमें इंतेज़ार करना होगा और देखना होगा कि इलाज के बाद उन्हें ठीक होने में कितना समय लगता है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि वह कम से कम सात से दस दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.