Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
आयरलैंड के खिलाफ किंग नहीं हैं कोहली
Published / 2024-05-29 19:07:36
आयरलैंड के खिलाफ किंग नहीं हैं कोहली

कोहली नहीं हैं इस टीम के खिलाफ किंग, बहुत खराब है विराट का रिकॉर्ड, 6 साल बाद खेलेंगे पहला मैचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। कोहली के नाम ही टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। इसके बावजूद कोहली का रिकॉर्ड इस टीम के खिलाफ अच्छा नहीं है और वर्ल्ड कप में भारत का इस टीम से मुकाबला होना है। पिछले 11 साल से आईसीसी खिताब का इंतजार कर रही टीम इंडिया क्या इस बार सफल होगी? वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2 जून से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया के पास एक और मौका आया है। स्टार खिलाड़ियों से भरी टीम इंडिया इस बार सफलता का स्वाद चखना चाहेगी और इसके लिए उसने अमेरिका पहुंचकर जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी हैं। टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। उनसे हमेशा की तरह इस बार भी काफी उम्मीदें रहेंगी, लेकिन खुद विराट को भी एक ऐसी टीम के खिलाफ कमाल करना होगा जिसके खिलाफ उन्होंने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं और जो खेले भी उसमें बल्ला खामोश ही रहा। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को पहले ग्रुप मैच के साथ करेगी। ग्रुप-ए में मौजूद टीम इंडिया का सामना आयरलैंड से होगा। ये मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जायेगा। वैसे तो टीम इंडिया के ग्रुप में सबसे ज्यादा नजरें सिर्फ भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ही हैं, जो टूर्नामेंट का सबसे हाई-प्रोफाइल मुकाबला होने वाला है लेकिन ग्रुप में भारत के लिए दूसरी चुनौती आयरलैंड ही पेश करेगा। इसलिए टीम इंडिया को सतर्क रहना होगा। आयरलैंड के खिलाफ खराब रिकॉर्ड वैसे तो भारत और आयरलैंड की टक्कर में पलड़ा टीम इंडिया का ही भारी है, फिर भी रोहित शर्मा की टीम को पूरा दम लगाना ही पड़ेगा। ये मुकाबला खासतौर पर विराट कोहली के लिए अहम होगा, जो पूरे 6 साल बाद आयरलैंड के खिलाफ कोई मुकाबला खेलने उतरेंगे। कोहली ने इससे पहले 2018 में आयरलैंड दौरे पर 2 टी-20 मैच खेले थे। हैरत की बात ये है कि कोहली इन दोनों ही मुकाबलों में बुरी तरह फेल हुए थे। उनके बल्ले से दोनों मैचों में मिलाकर 10 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही आये थे। इससे कम रन कोहली ने सिर्फ स्कॉटलैंड (नाबाद 2) के खिलाफ बनाये हैं।वर्ल्ड कप में बनाये खूब रनवैसे कोहली जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखकर तो लगता है कि वो आयरलैंड के खिलाफ अपने इस रिकॉर्ड में जबरदस्त सुधार कर सकते हैं। कोहली ने हाल ही में आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा 741 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में हमेशा से ही कोहली का बल्ला आग उगलता रहा है। पिछले वर्ल्ड कप में भी कोहली ने सबसे ज्यादा 296 रन बनाये थे। कोहली के नाम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 1141 रनों का रिकॉर्ड है।

गौतम गंभीर ही बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच!
Published / 2024-05-28 23:19:51
गौतम गंभीर ही बनेंगे टीम इंडिया के हेड कोच!

गौतम गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना तयBCCI से डील डन? जल्द ही हो सकता है ऐलानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे है। गंभीर को यह जिम्मेदारी मिलना लगभग तय है। एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच डील डन हो चुकी है। जल्द ही औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की जा सकती है। हेड कोच के पद के लिए आवेदन करने की समयसीमा सोमवार (27 मई) को समाप्त हो गई। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। केकेआर ने आईपीएल 2024 चैंपियन बनाकर 10 साल का खिताबी सूखा समाप्त किया। केकेआर के तीसरी ट्रॉफी जीतने के बाद गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह के बीच लंबी बातचीत हुई थी।क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बड़े दावेदार हैं। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों के बेहद करीब एक एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक ने बताया कि गंभीर की डील पक्की हो चुकी है। अभी तक घोषणा इसलिए नहीं हुई क्योंकि दोनों पक्षों के बीच कुछ चीजों को लेकर बातचीत चल रही है। गंभीर  टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था। हाल ही में बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि आवेदन की समयसीमा खत्म हो गई है। यह ठीक है लेकिन बोर्ड फैसला लेने से पहले कुछ और समय ले सकता है। इस समय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में व्यस्त है। इसके बाद श्रीलंका और जिम्बाब्वे के दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा और एनसीए से कोई सीनियर कोच टीम के साथ जा सकता है। ऐसे में जल्दी क्या है। नये हेड कोच का कार्यकाल साढ़े तीन साल का होगा, जो एक जुलाई 2024 से शुरू होगा।

बेहतरीन टीम एफर्ट ने बनाया केकेआर को चैंपियन
Published / 2024-05-27 21:09:27
बेहतरीन टीम एफर्ट ने बनाया केकेआर को चैंपियन

तीसरी बार चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, फाइनल में हैदराबाद को आठ विकेट से हराया एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाईट राइडर्स आईपीएल के 17वें सीजन की चैंपियन बनी। जिसमें बेहतरीन टीम संयोजन दिखा। जिसकी बदौलत वह चैंपियन बनी। बाकी की टीमों में ऐसा टीम एफर्ट नहीं देखने को मिला। यही कारण है कि बाकी सभी टीमें यहां तक कि सनराइजर्स हैदराबाद भी फाइनल में पिछड़ गयी। हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में सिर्फ 113 रन बना सकी। कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार खिताब हासिल करने में कामयाब हुई।

कल से सात जून तक लगेगा वुडबाल प्रशिक्षण शिविर
Published / 2024-05-27 21:02:24
कल से सात जून तक लगेगा वुडबाल प्रशिक्षण शिविर

टीम एबीएन, रांची। जिला वुडबाल संघ के द्वारा स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में निशुल्क ग्रीष्म कालीन वुडबाल प्रशिक्षण शिविर 28 मई से सात जून तक सुबह 6 बजे से 8 बजे तक लगाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में कोई भी बालक/बालिका खिलाड़ी, जो 8 वर्ष से अधिक के है, सीखने के लिए भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षक के रूप में बंटी टोप्पो, निकित तथा नेहा कुमारी, प्रभा मांझी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। यह जानकारी गोविंद झा ने दी।

अगला आइपीएल भी खेलेंगे धोनी!
Published / 2024-05-20 21:09:59
अगला आइपीएल भी खेलेंगे धोनी!

धोनी के संन्यास लेने को लेकर आया सीएसके के अधिकारी का बयानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर आईपीएल 2024 में लीग चरण में ही समाप्त हो गया है। टीम को अपने आखिरी ग्रुप चरण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई और आरसीबी दोनों के एक समान 14 अंक थे, लेकिन आरसीबी की टीम बेहतर नेट रनरेट के आधार पर प्लेआफ में जगह बनाने में सफल रही। माना जा रहा है कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम आईपीएल है और वह अब आगे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इस पर अब सीएसके के एक अधिकारी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने माही के संन्यास लेने की अटकलों को खारिज किया है।  रांची पहुंचे धोनी धोनी संन्यास लेने की खबरों के बीच अपने घर रांची पहुंच गये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धोनी ने फिलहाल फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने टीम प्रबंधन से अंतिम निर्णय लेने से पहले कुछ महीने रुकने को कहा है। सूत्र ने कहा कि धोनी फिलहाल सीएसके में किसी से भी आईपीएल छोड़ने के बारे में बात नहीं की है। उन्होंने टीम प्रबंधन से कहा है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले वह कुछ महीनों का इंतजार करेंगे। उन्हें दौड़ने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है, जो उनके लिए अच्छी बात है।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने कसी कमर
Published / 2024-05-20 21:07:16
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने कसी कमर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में 1-29 जून तक खेले जाने वाले आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के 9वें संस्करण से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी : कैसा होगा टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट1-29 जून के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के 9वें संस्करण में पहली बार रिकॉर्ड 20 टीमें शामिल होंगी।आयोजन के पहले चरण के लिए 20 टीमों को 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है, प्रत्येक टीम प्रारंभिक ग्रुप चरण के दौरान अपने अन्य ग्रुप टीमों के खिलाफ न्यूनतम 4 मैच खेलेगी। सभी ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें इवेंट के सुपर 8 स्टेज के लिए क्वालिफाई करेंगी, जबकि प्रत्येक ग्रुप से नीचे की 3 टीमें बाहर हो जायेंगी।टॉप-8 टीमों को सुपर 8 चरण के दौरान अन्य 2 ग्रुप में बांटा जायेगा, जिसमें सेमीफाइनलिस्ट 4 टीमें निर्धारित करने के लिए सभी टीमों को अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ 3 मैच खेलने होंगे। सेमीफाइनल प्रत्येक सुपर-8 ग्रुप की शीर्ष 2 टीमों के बीच खेला जायेगा, जिसकी विजेता टीमें 29 जून को बारबाडोस में खेले जाने वाले फाइनल में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी।टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वेन्यूटूर्नामेंट के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में कुल 3 और कैरेबियन में 6 स्टेडियम में मैच खेले जायेंगे। अमेरिका के लॉडरहिल, डलास और न्यूयॉर्क में 16 मैच आयोजित किये जायेंगे, जिसमें 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाला भारत बनाम पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर मुकाबला भी शामिल है। 29 जून को बारबाडोस में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले से पहले, त्रिनिदाद और टोबैगो व गुयाना में सेमीफाइनल के साथ, कैरेबियन में 6 अलग-अलग द्वीपों में कुल 31 मैच खेले जायेंगे।4 ग्रुप में बांटी जायेंगी 20 टीमेंग्रुप अ : भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, आयरलैंड, कनाडा ग्रुप इ : इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान ग्रुप उ : वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी ग्रुप ऊ : दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल कब तक हो सकता है स्कवाड में बदलाव अधिकांश टीमों ने टी-20 विश्व कप के लिए प्रारंभिक टीमों की घोषणा कर दी है। टीमों को 25 मई तक अपनी 15 खिलाड़ियों वाली टीम में कोई भी बदलाव करने की अनुमति है। इस तारीख के बाद किसी भी बदलाव के लिए आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति से मंजूरी की आवश्यकता होगी।

चैंपियन बनी सात्विक-चिराग की जोड़ी
Published / 2024-05-19 20:58:13
चैंपियन बनी सात्विक-चिराग की जोड़ी

लियू और चेन को हराया, जीता नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष डबल्स जोड़ी ने थाइलैंड ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स वर्ग का खिताब जीत लिया। इस तरह इस स्टार भारतीय जोड़ी ने इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को पुख्ता किया। पेरिस ओलंपिक की तैयारियां पुख्ता करते हुए दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी सात्विक-चिराग ने 29वीं रैंकिंग वाली विरोधी टीम पर फाइनल में 21-15, 21-15 से जीत दर्ज की। एशियाई खेलों की चैंपियन जोड़ी का यह सीजन का दूसरा और करियर का नौवां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब है। उन्होंने मार्च में फ्रेंच ओपन सुपर 750 खिताब जीता था। दोनों मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में उपविजेता रहे थे। सात्विक और चिराग आल इंग्लैंड चैंपियनशिप में दूसरे दौर में हार गये थे। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण एशियाई चैंपियनशिप नहीं खेल सके। थॉमस कप में भी वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। चिराग ने जीत के बाद कहा कि बैंकॉक हमारे लिए खास है। हमने 2019 में यहां पहली बार सुपर सीरीज और फिर थॉमस कप जीता था।

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा
Published / 2024-05-16 22:03:14
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने की संन्यास की घोषणा

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी। सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया है। बोर्ड ने लिखा कि आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।

हमारा सारा ध्यान ओलंपिक की तैयारी और प्रदर्शन की निरंतरता पर : राहिल
Published / 2024-05-13 23:59:19
हमारा सारा ध्यान ओलंपिक की तैयारी और प्रदर्शन की निरंतरता पर : राहिल

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय हॉकी टीम के मिडफिल्डर मोहम्मद राहिल मोहसिन ने कहा कि एफआईएच लीग में हमारा सारा ध्यान पेरिस ओलंपिक की तैयारियों और प्रदर्शन में निरंतरता पर होगा। राहिल ने कहा, मुझे लगता है कि मुख्य ध्यान ओलंपिक की तैयारी पर है। मेरा मानना है कि हमारा पिछला प्रशिक्षण वास्तव में अच्छा था।मेरा मानना है कि एफआईएच प्रो लीग मैचों से टीम को और मुझे मदद मिलेगी। मैं कई बार टीम से अंदर-बाहर होता रहा हूं, इसलिए पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए टीम में जगह पक्की करने का यह सही मौका होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं इन मैचों के दौरान क्या भूमिका निभाता हूँ। मैं अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने का लक्ष्य रखूंगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.