Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
बारबाडोस में फंसी चैंपियन भारतीय टीम
Published / 2024-07-01 23:22:47
बारबाडोस में फंसी चैंपियन भारतीय टीम

चक्रवात की चेतावनी के कारण बारबाडोस में फंसी भारतीय टीमएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्वकप 2024 जीतने के बाद बारबाडोस में रविवार रात चक्रवात को लेकर जारी की गई चेतावनी के बाद बंद किये गये हवाई अड्डे के कारण भारतीय टीम की अब तक स्वदेश वापसी नहीं हो पायी है। इस दौरान यहां मीडिया से बातचीत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा, आपकी (मीडिया) तरह हम भी यहां फंसे हुए हैं। एक बार यात्रा की योजना बनने फिर हम सम्मान समारोह के बारे में सोचेंगे।टीम के कोच की नियुक्ति पर उन्होंने कहा, कोच और चयनकर्ता दोनों की ही जल्द नियुक्ति कर दी जायेगी। सीएसी ने इंटरव्यू लेने के बाद नाम शॉर्टलिस्ट कर दिए हैं और मुंबई पहुंचने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। अभी वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं। नये कोच श्रीलंका के साथ श्रृंखला से भारतीय टीम के साथ जुड़ जायेंगे।उन्होंने कहा कि मैं चाहूंगा कि भारत हर खिताब जीते। हमारी बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है। विश्व कप टीम के सिर्फ तीन खिलाड़ी ही जिम्बाव्वे जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हमारी तीन टीमें खेल सकती हैं। जिस तरह से यह टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उसे देखते हुए हमारा अगला लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी है। वहां भी ऐसा ही दल होगा। सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाये जाने संभावनाओं पर श्री शाह ने कहा, कप्तानी पर निर्णय चयनकर्ता लेंगे और हम उनसे चर्चा करने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। आपने हार्दिक की बात की, उनके ऊपर कई सवाल खड़े किये गये थे लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर भरोसा जताया और उन्होंने अपने आप को साबित भी किया।

विराट के बाद रोहित और जडेजा ने भी लिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास
Published / 2024-06-30 21:03:21
विराट के बाद रोहित और जडेजा ने भी लिया टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके बाद स्टार आॅलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित ने कहा कि इससे बेहतर समय कुछ और नहीं हो सकता। उन्होंने कहा- मैं इस ट्रॉफी और टी-20 विश्व कप जीतने के लिए बेताब था। मैं इसे जीतना चाहता था और अब ऐसा हो गया है। खुश हूं कि इस बार हम कामयाब रहे हैं। रोहित ने कहा कि वह टेस्ट और वनडे प्रारूपों में भारत के लिए खेलते रहेंगे, लेकिन वह सबसे छोटे फॉर्मेट से पीछे हट रहे हैं। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारत के ऐतिहासिक दूसरे टी-20 विश्व कप खिताब का जश्न मनाते हुए कहा, अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। यह निर्णय रोहित के टी-20 इंटरनेशनल करियर के लिए एक उपयुक्त अंत का प्रतीक है, क्योंकि उन्होंने इसे 2007 में टी-20 विश्व कप जीत के साथ शुरू किया था और टी-20 विश्व कप जीतने के साथ ही इसका अंत किया। इन 17 वर्षों में रोहित एक बल्लेबाज के रूप में अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचे। उन्होंने 159 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.05 की औसत से 4231 रन बनाये। इस प्रारूप में उनके पांच शतक किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। इसके अलावा उनके नाम 32 अर्धशतक भी हैं। हालांकि, वह आईपीएल खेलते रहेंगे और वनडे-टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी करते रहेंगे।रोहित ने कहा- यह मेरा आखिरी मैच भी था। जब से मैंने इस प्रारूप को खेलना शुरू किया है तब से मैंने इसका आनंद लिया है। मुझे इसका हर पल पसंद आया है। मैं यही चाहता था। मैं कप जीतना चाहता था। हिटमैन के इस बयान के बाद मीडिया ने भी तालियों से उन्हें बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया।

टी-20 वर्ल्ड कप : अफगान से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा
Published / 2024-06-23 21:44:03
टी-20 वर्ल्ड कप : अफगान से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया पर बाहर होने का खतरा

अफगानिस्तान से हार के बाद टी-20 विश्व कप से बाहर हो सकता है ऑस्ट्रेलियाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 8 में रविवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम को अफगानिस्तान ने एक रोमांचक मुकाबले में हरा कर सेमीफाइनल की रेस रोचक बना दी। ग्रुप 1 में भारतीय टीम ने अब तक सुपर 8 के दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। अफगान टीम से मिली हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया पर विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। अफगानिस्तान की टीम ने करो या मरो के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करके सनसनी फैला दी।टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की फिफ्टी के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम गुलबदीन नईब की घातक गेंदबाजी के आगे महज 127 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। इस हार के बाद कंगारू टीम के सेमीफाइनल का समीकरण बिगड़ गया है।ऑस्ट्रेलिया हो सकता है बाहरसुपर 8 में भारत ने अब तक दो मैच खेलकर दोनों में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश को हराने के बाद टीम इंडिया के 4 अंक हो गये हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच खेलने के बाद 1 हार और 1 जीत से 2 अंक हासिल किये हैं।अफगानिस्तान की टीम भारत से पहला सुपर 8 मैच हार गयी थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसने 2 अंक हासिल किये हैं। बांग्लादेश की टीम को दो मैच में हार मिली है और उसे अफगानिस्तान से आखिरी सुपर 8 मैच खेलना है। ऑस्ट्रेलिया को भारत से आखिरी मैच खेलना है और अगर वहां उसे हार मिली और अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया तो कंगारू टीम बाहर हो जायेगी।ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल का समीकरणअब ऑस्ट्रेलिया की टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाना है तो उसे हर हाल में भारत से जीतना होगा और साथ ही दुआ करनी होगी कि बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान को हरा दे। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत से हार जाए और अफगानिस्तान की टीम भी बांग्लादेश से मैच हार जाये तो नेट रन रेट के आधार पर ग्रुप 1 की दूसरी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला होगा। भारत नेट रन रेट में सबसे आगे है लिहाजा उसकी जगह लगभग पक्की है।

कंट्री क्रिकेट क्लब : स्विमिंग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
Published / 2024-06-19 21:13:23
कंट्री क्रिकेट क्लब : स्विमिंग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

जेएससीए में कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित स्विमिंग प्रतियोगिता संपन्न विजेता किये गये सम्मानितएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जेएससीए के कंट्री क्रिकेट क्लब में चल रहे स्विमिंग प्रतियोगिता 2024 का अयोजन किया गया। जिसमें 5 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की तौराकों ने भाग लिया, जिसमें महिला व पुरुष प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने एक दूसरे को जोरदार टक्कर दिया, जो काफी रोमांचक और प्रदर्शनियां रहा। जिसमें हर उम्र के प्रतियोगियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का परिणामग्रुप (5-9) बॉयज 15 मीटर इशांक सिंह  रियांश भारद्वाज  युगग्रुप (5 - 9) गर्ल्स 15 मीटरराज शांभवी  उपासना प्रसाद  श्रीनिका श्री ग्रुप (10 - 15) बॉयज 15 मीटर शिवम प्रमाणिक  लक्ष्य तिवारी  नीले मणि सिंह ग्रुप (10 - 15) गर्ल्स 15 मीटर रचना  अक्षरा गुप्ता  पृषा जैन  ग्रुप (10 - 15) बॉयज 25 मीटर लक्ष्य तिवारी  लाल प्रत्यूष सहदेव  विराट सिंह  ग्रुप (10 -15) गर्ल्स 25 मीटर आराध्या सिंह  रचना  पृषा सिंह ग्रुप (16 -25) पुरुष 25 मीटर कुशाग्रह चौधरी  रत्नम दक्षिणामूर्ति प्राणतप प्रकाश ग्रुप (16 -25) महिला 25 मीटर त्रिशला  मानवी कौशिक  श्रेया  ग्रुप (26-35) पुरुष 25 मीटर ऋषभ जैन  विंटर स्क्वाट  अजीत कुमार ग्रुप (36-45) पुरुष 25 मीटर रवि शंकर सिंह  देवेश प्रधान  राहुल कपूर  ग्रुप (36-45) महिला 25 मीटर भूमिका  विभा कुमारी ग्रुप (46-55) पुरुष 25 मीटर संजय जैन  डॉ राजीव रंजन राम कुमार प्रसाद  ग्रुप (46-55) महिला 25 मीटर नीलम  वीणा कुमारी  नम्रता सिंह  ग्रुप (56+) पुरुष 25 मीटर दीपक दत्ता  लोक नारायण  यूके मिश्रा  ग्रुप ओपन टू आल कुशाग्रह चौबे  रत्नम दक्षिणामूर्ति  ऋषभ जैन  ग्रुप अंडरवाटर ऋषभ जैन  रत्नम दक्षिणामूर्ति  शिवम प्रमाणिक विजेताओं को पुरस्कार अखिलेश झा के द्वारा प्रदान किया गया। पूरे प्रतियोगिता का संचालन विशाखा झा और राजीव रंजन की देखरेख में संपन्न हुआ।

राजधानी रांची में गर्मी बिताते दिख रहे हैं माही
Published / 2024-06-16 21:30:16
राजधानी रांची में गर्मी बिताते दिख रहे हैं माही

फॉर्म हाउस पर परिवार के साथ समय गुजार रहे एमएस धोनीटीम एबीएन, रांची। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जिंदगी जीने का अपना ही अंदाज है। जब मैदान पर होते हैं, तो पूरी दुनिया उनके इर्द-गिर्द सिमट जाती है। और जब कुछ और गतिविधि कर रहे होते हैं, तो तब उनके वीडियो धमाकेदार अंदाज में वायरल होते हैं। पिछले दिनों आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी परिदृश्य से गायब थे, लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है। और हमेशा की तरह ही यह देखते ही देखते वायरल हो गया। धोनी के इस वीडियो को फैंस बहुत ही पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। इस जारी वीडियो में धोनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा और पालतू कुत्तों के साथ जमकर मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में धोनी काफी रिलैक्स दिख रहे हैं और अलग-अलग डॉगी को दुलार रहे हैं, उनके साथ खेल रहे हैं। वीडियो बताता है कि धोनी के पास अलग-अलग ब्रीड के कुत्तों की भरमार है। बहरहाल, उनका यह शौक कोई नया नहीं है। गाहे-बेगाहे उनकी तस्वीर या वीडियो सामने आते रहते हैं। बहरहाल, फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के शेष मुकाबलों में दिख सकता है बड़ा उलटफेर
Published / 2024-06-16 21:20:12
टी-20 वर्ल्ड कप के शेष मुकाबलों में दिख सकता है बड़ा उलटफेर

सुपर-8 का पूरा शेड्यूल, उलटफेर का लग सकता है तांता, इन चार मुकाबलों पर रहेंगी सभी की नजरेंएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप 2024 का ग्रुप स्टेज खत्म होने को है। अभी तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस स्टेज में सात मैच और बाकी हैं। मंगलवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मैच के साथ ही ग्रुप स्टेज का अंत हो जायेगा। अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। वहीं, दो नतीजे सुपर ओवर में आये हैं। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जायेगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। अब तक सुपर-8 की छह टीमें तय हो चुकी हैं। दो और टीमों का फैसला होना है। हालांकि, इस टी-20 विश्व कप में कुछ बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं। अफगानिस्तान ने जहां वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को चौंकाया, वहीं अमेरिका ने पाकिस्तान टीम को चौंका दिया। इस बार सुपर-8 में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी कुछ पूर्व चैंपियन टीमें नहीं दिखेंगी। इनकी जगह अमेरिका, अफगानिस्तान जैसी नयी और मजबूत टीमों ने अपनी जगह तय की है। सुपर-8 राउंड की शुरुआत 19 जून को अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच से होगी। इस राउंड में दो ग्रुप हैं। एक ग्रुप की एक टीम तीन मैच खेलेगी। हर एक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-8 राउंड के लिए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सीडिंग्स तय की गयी थीं। जैसे कि भारत सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने पर भले ही अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहता, लेकिन उन्हें ए 1 ही माना जाता। इसी तरह आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के लिए है। आस्ट्रेलियाई टीम अपने ग्रुप (बी) में शीर्ष पर है, लेकिन उन्हें बी 2 का दर्जा दिया गया है। 26 और 27 जून को सेमीफाइनल के मुकाबले और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। ग्रुप ए ए 1 : भारत, ए 2 : अमेरिका ग्रुप-बीबी 1 : दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम, बी 2 : आस्ट्रेलिया ग्रुप-सीसी 1 : अफगानिस्तान, सी 2 : वेस्टइंडीजग्रुप-डीडी1 : दक्षिण अफ्रीका, डी 2 : दूसरी क्वालिफाई करने वाली टीम

जानें कौन बना भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान
Published / 2024-06-11 22:56:58
जानें कौन बना भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम की कमान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी गयी है। ये खिलाड़ी 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह संधू हैं। गुरप्रीत ने अबतक 71 इंटरनेशनल मैच में खेले हैं। पंजाब के मोहाली में जन्मे गुरप्रीत भारतीय टीम के मौजूदा गोलकीपर हैं। गुरप्रीत 2010 से भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं। गुरप्रीत को 2019 में भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। ये भारतीय खेल जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारतीय टीम ने 2023 में सैफ चैंपियनशिप के फाइनल मैच में कुवैत को हराकर नौंवी बार खिताब जीता था। इस जीत में गुरप्रीत सिंह संधू ने अहम भूमिका निभायी थी। गुरप्रीत 2019 में भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गये थे।

अमेरिका के खिलाफ तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया
Published / 2024-06-11 18:45:13
अमेरिका के खिलाफ तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया

अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगा भारतएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के चोटी के बल्लेबाज अमेरिका के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले टी-20 विश्व कप के मैच में बेहतर प्रदर्शन करके आगे के कड़े मैचों के लिए लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। अमेरिका की टीम भले ही अनुभवहीन है, लेकिन उसने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और भारत उसे किसी भी तरह से कम आंकने की कोशिश नहीं करेगा। भारत के कितने भी अंक हों उसे अगले चरण के लिए ए1 के रूप में वर्गीकृत किया गया है और वह अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज करके सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहेगा।नासाउ काउंटी मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल नहीं रही है। लेकिन भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपने प्रदर्शन को दोहराने से बचना चाहेंगे जब टीम ने 30 रन के अंदर अपने अंतिम सात विकेट गंवा दिए थे। अमेरिका के खिलाफ ढीला रवैया भारत को भारी पड़ सकता है क्योंकि यह टीम पहले पाकिस्तान को भी हरा चुकी है। अमेरिका की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका भारत की तरफ से खेलने का सपना पूरा नहीं हो पाया था। इनमें सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी टीम की तरफ से अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।  पिच के व्यवहार ने भले ही टीमों के बीच अंतर को कम कर दिया है लेकिन अमेरिका के लिए भारतीय टीम से पार पाना आसान नहीं होगा। अमेरिका की टीम दूसरी भारतीय टीम की तरह नजर आती है क्योंकि उसमें भारतीय मूल के आठ खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पाकिस्तानी मूल के दो तथा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का एक खिलाड़ी उसकी टीम का हिस्सा है। पाकिस्तान पर सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बावजूद अमेरिका के खिलाड़ियों की खास चर्चा नहीं है लेकिन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन उन्हें क्रिकेट जगत में पहचान दिला सकता है।मोनंक पटेल, हरमीत, नेत्रवलकर, जेसी सिंह और नोशतुश केंजीगे की भारत से जुड़ी अपनी-अपनी कहानी हैं लेकिन जब सामने रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी हों तो मुकाबला आकर्षक होना लाजमी है। कोहली और रोहित जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना या बुमराह जैसे गेंदबाज का सामना करने का मौका हमेशा नहीं मिलता है और ऐसे में अमेरिकी खिलाड़ियों के लिए यह यादगार मौका होगा।भारतीय टीम टॉस जीतने पर निश्चित तौर पर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। अगर भारत पहले गेंदबाजी करता है तो फिर बुमराह, मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों के सामने अमेरिका के लिए तिहरे अंक में पहुंचना भी मुश्किल होगा। पिछले मैच में शिवम दुबे भारत की कमजोर कड़ी साबित हुए थे। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाला यह आक्रामक बल्लेबाज यहां की परिस्थितियों से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहा है। ऐसे में दुबे के लिए टीम में जगह बनाए रखना आसान नहीं होगा क्योंकि यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे कलाई के स्पिनरों को भी सुपर आठ से पहले मौका मिलना चाहिए। ऐसे में दुबे की जगह इन दोनों में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

टी-20 वर्ल्ड कप : दो दिन में हो गये चार बड़े उलटफेर
Published / 2024-06-08 21:25:31
टी-20 वर्ल्ड कप : दो दिन में हो गये चार बड़े उलटफेर

अब शुरू हुआ टी-20 विश्व कप का असली रोमांचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 विश्व कप के नौवें संस्करण का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हो रहा ह। अब तक 16 सिर्फ 16 मुकाबले खेले गये हैं लेकिन विश्व कप का रोमांच अभी से शुरू हो गया। पिछले दो दिनों में दर्शकों को टी-20 विश्व कप के इतिहास के चार बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। हाल ही में 2009 की विश्व कप विजेता पाकिस्तान की टीम को अमेरिका ने सुपर ओवर में हराया था। वहीं, शनिवार को अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड जैसी दमदार टीम को हराकर सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। अमेरिका बनाम पाकिस्तान पाकिस्तान और अमेरिका के बीच शु्क्रवार को टी20 विश्व कप 2024 का 11वां मुकाबला खेला गया। डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को कभी न भूलने वाली शिकस्त मिली। डेब्यूटेंट अमेरिका ने बाबर आजम की टीम को सुपर ओवर में हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाये। इस स्थिति में मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने 18 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 13 रन बना सकी। इस जीत के साथ मोनांक पटेल की टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है। वहीं, पाकिस्तान पहले मैच में हार के साथ चौथे पायदान पर है। रविवार को बाबर आजम की टीम का भारतीय खिलाड़ियों से सामना होगा। भारत अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ जीतकर दूसरे स्थान पर है।  कनाडा बनाम आयरलैंड ऐसा ही उलटफेर सात जून को कनाडा और आयरलैंड के बीच खेले गये मैच में हुआ। कनाडा ने टी-20 विश्व कप 2024 के ग्रुप-ए के मुकाबले में अपने से बेहतर रैंकिंग वाली आयरलैंड को 12 रनों से हराकर उलटफेर किया। कनाडा की इस वैश्विक टूर्नामेंट में यह पहली जीत है। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस किरटॉन के 49 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन बनाये थे। जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। कनाडा की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। कनाडा टी-20 विश्व कप में कोई मैच जीतने वाली 22वीं टीम बनी। वहीं, कनाडा ऐसी 11वीं टीम है जिसके खिलाफ टी-20 में आयरलैंड को हार मिली।  न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान अफगानिस्तान ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों से जीत हासिल कर टी-20 विश्व कप 2024 में तीसरा बड़ा उलटफेर किया। इस टूर्नामेंट के 14वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाये। जवाब में अफगानिस्तान 15.2 ओवर में 75 रन पर आॅलआउट हो गयी। इस जीत के साथ राशिद खान की टीम ग्रुप सी की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गयी है। दो मैचों में जीत के साथ उनके खाते में चार अंक हैं जबकि कीवी टीम अपने पहले ही मैच में शिकस्त की वजह आखिरी पायदान पर है।  बांग्लादेश बनाम श्रीलंका टी-20 विश्व कप 2024 का 15वां मैच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से जीतकर मौजूदा टूनार्मेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। ग्रुप डी के रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। फिलहाल अंक तालिका में नाजमुल हसन शांतो की टीम तीसरे स्थान पर है। डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पथुम निसंका की 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाये। जवाब में बांग्लादेश ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाये और दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.