Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
पेरिस ओलंपिक : सेमीफाइनल में पहुंचे विनेश फोगाट
Published / 2024-08-06 21:24:38
पेरिस ओलंपिक : सेमीफाइनल में पहुंचे विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में बनायी जगहएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक के महिला 50 किग्रा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की ओसाना लिवाच को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की। शुरुआती दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान की युई सुसाकी को 3-2 हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली विनेश ने आठवीं वरीयता प्राप्त पहलवान को 7-5 से शिकस्त दी। उनका सेमीफाइनल मुकाबला आज रात को खेला जायेगा, जिसमें उनके सामने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज की चुनौती होगी। ओसाना के खिलाफ पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद विनेश ने दूसरे पीरियड की शुरूआत में अपनी बढ़त 4-0 की कर ली। ओसाना ने भी अंक हासिल कर मैच में वापसी करने की कोशिश की और उन्होंने विनेश की बढ़त को दो अंकों (5-3) तक सीमित कर दिया। विनेश पर इस समय थकान हावी हो रही थी और उन्होंने अपने कोच से चैलेंज लेने के लिए कहा। वीडियो रेफरी ने देखने के बाद इसे खारिज कर दिया और विनेश को एक और अंक का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्हें हालांकि इस दौरान खुद को तरोताजा करने के लिए कुछ सेकेंड मिल गये। विनेश ने यूक्रेन की पहलवान को बाहर धकेल कर दो अंक हासिल कर अपनी बढ़त को 7-4 कर लिया। ओसाना इसके बाद एक अंक हासिल करने में सफल रही लेकिन यह विनेश को रोकने के लिए काफी नहीं था। इससे पहले विनेश ने चार बार की विश्व चैम्पियन और तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता सुसाकी को हारकर बड़ा इन खेलों का सबसे बड़े उलटफेर में से एक किया। जापान की पहलवान के लिए अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में यह पहली हार है जिससे विनेश की यह सफलता और भी खास हो जाती है। विनेश के खिलाफ मुकाबले में आखरी कुछ सेकेंड से पहले सुसाकी पास 2-0 की बढ़त थी। अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही विनेश ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर आखिरी पांच सेकेंड में जापान की चैम्पियन पहलवान को टेकडाउन कर दो अंक हासिल करने में सफल रही। जापान की टीम ने इसके खिलाफ अपील भी की लेकिन रेफरी ने वीडियो रीप्ले देखने के बाद उसे खारिज कर दिया जिससे विनेश को एक और अंक मिला और उन्होंने 3-2 से जीत हासिल कर ली।  इस 29 साल की पहलवान ने पिछले साल भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण सिंह शरण पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए काफी समय मैट से दूर बिताया था। विनेश पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश कर रही है। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी।

पेरिस ओलंपिक में बरकरार है पदक की आस...
Published / 2024-08-05 23:15:35
पेरिस ओलंपिक में बरकरार है पदक की आस...

स्कीट मिश्रित में आ सकता है पदक, महेश्वरी-नरूका कांस्य के लिए खेलेंगेएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय निशानेबाजों महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरूका ने पेरिस ओलंपिक स्कीट मिश्रित टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मुकाबले के लिये क्वालीफाई कर लिया। भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 146 स्कोर किया। अब कांस्य पदक के लिये उनका मुकाबला चीन से होगा। भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन के पहले चरण के बाद 49 अंक लेकर संयुक्त दूसरे स्थान पर थी। पहले दौर में नरूका ने 25 में से 25 और महेश्वरी ने 24 अंक बनाए। दूसरे दौर में महेश्वरी ने 25 अंक बनाये लेकिन नरूका दूसरी और पांचवीं सीरिज में चूककर 23 अंक ही बना सके। तीसरे दौर में महेश्वरी ने 25 और नरूका ने 24 अंक बनाये।

25 मीटर पिस्टल इवेंट में हार गयी मनु भाकर
Published / 2024-08-03 21:09:03
25 मीटर पिस्टल इवेंट में हार गयी मनु भाकर

ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक से चूकीं मनु भाकरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपना आखिरी मैच 25 मीटर पिस्टल इवेंट में खेला। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में हिस्सा लिया था। इन दोनों इवेंट में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। मनु भाकर ने अपनी इस शानदार लय को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में बरकरार नहीं रख सकी। इस इवेंट में वह चौथे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाये जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे और तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ। सात सीरीज के बाद मनु दूसरे स्थान पर चल रही थीं, लेकिन इसके बाद उनके कुछ शॉट्स खराब रहे, जिसके चलते वह नीचे आ गयी और वापसी नहीं कर सकीं। उन्होंने 8 सीरीज में कुल 28 शॉट्स सही लगाये।

मनु भाकर फाइनल में, ईशा चूकीं
Published / 2024-08-02 21:25:29
मनु भाकर फाइनल में, ईशा चूकीं

मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कियाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 का स्कोर बनाया। कुल स्कोर मनु का 590 का रहा और उन्होंने 24 एक्स लगाए। पहले स्थान पर हंगरी की मेजर वेरोनिका रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 298 का स्कोर बनाया। वेरोनिका का कुल स्कोर 592 का रहा और उन्होंने 27 एक्स यानी परफेक्ट 10 लगाये। मनु ने अपने लगातार तीसरे इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थीं। दोनों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। मनु के पास पदकों की हैट्रिक लगाने का मौका है। वह एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। मनु कल यानी शनिवार को 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल खेलेंगी। मनु प्रिसीजन राउंड के बाद तीसरे स्थान पर थीं। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत की एक और शूटर ईशा सिंह 581 के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं। उन्होंने प्रिसीजन राउंड में 291 का स्कोर बनाया, जबकि रैपिड राउंड में ईशा का स्कोर 290 रहा। मनु का फाइनल मुकाबला शनिवार को दोपहर एक बजे से खेला जायेगा।

पेरिस ओलंपिक : स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक
Published / 2024-08-01 20:53:14
पेरिस ओलंपिक : स्वप्निल कुसाले ने जीता कांस्य पदक

मेडल जीत रच दिया इतिहासएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ओलंपिक में भारत के एक और शूटर ने तिरंगा लहरा दिया है। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में शूटर स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता है। स्वप्निल कुसाले की ये जीत ऐतिहासिक है क्योंकि ये इस इवेंट में ओलंपिक पदक जीतने वाले वो पहले भारतीय हैं। 29 साल के कोल्हापुर के इस निशानेबाज का ये पहला ओलंपिक है। पहले ही ओलंपिक में इस खिलाड़ी ने मेडल अपने नाम कर लिया। ये खिलाड़ी 12 सालों से ओलंपिक में क्वालिफाई करने की कोशिश कर रहा था और जब पेरिस में उन्हें मौका मिला तो उन्होंने इतिहास ही रच दिया। स्वपिनल कुसाले ने 451.4 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 शूटर को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्वपनिल कुसाले भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाले महज 7वें शूटर हैं। पेरिस ओलंपिक में अबतक तीन शूटर्स ने भारत को मेडल दिलाया है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इंजिविजुअल और मिक्सड इवेंट में कांस्य पदक जीता, उनके साथ सरबजोत ने भी मेडल जीता था। अब 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वपनिल ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका कुमारी
Published / 2024-07-31 19:58:25
प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका कुमारी

लवलीना ने भी अंतिम आठ में बनायी जगहएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं। दीपिका ने नीदरलैंड की क्विंटी रोएफेन को 6-2 से हराया। तीसरे सेट में दीपिका ने वापसी करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली है। दीपिका ने 25 का स्कोर किया, जबकि क्विंटी 17 का स्कोर ही कर सकीं। नीदरलैंड की इस खिलाड़ी ने पहला शॉट बाहर खेला जिस कारण उन्हें अंक नहीं मिला।तीरंदाज दीपिका अगले दौर मेंमहिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रीना परनत को 6-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दीपिका इस मुकाबले में एक समय पिछड़ गयी थीं, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए जीत दर्ज की।

दबाव था, लेकिन फैंस ने हौसला बढ़ाया : मनु-सरबजोत
Published / 2024-07-30 21:02:19
दबाव था, लेकिन फैंस ने हौसला बढ़ाया : मनु-सरबजोत

कांस्य जीतने के बाद मनु-सरबजोत की पहली प्रतिक्रियाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। टोक्यो ओलंपिक में मनु पिस्टल में खराबी आने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं, लेकिन यहां दो पदक जीतकर उन्होंने हर जख्म पर मरहम लगा दिया। ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर हर्डल में रजत पदक जीते थे, लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी। मनु को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उतरना है और वह इस ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक भी लगा सकती हैं। सरबजोत 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफिकेशन में 577 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे थे और फाइनल में जगह नहीं बना सके थे। मनु ने जीत के बाद कहा- मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं। सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते।हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर सकते हैं। यहां आने से पहले, मैंने और सरबजोत ने एक-दूसरे से कहा था हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और चाहे जो भी हो, हम इसे स्वीकार करेंगे और आखिरी शॉट तक लड़ते रहेंगे। टोक्यो में मनु और सौरभ चौधरी इस स्पर्धा के फाइनल में क्वालिफाई नहीं कर सके थे और सातवें स्थान पर रहे थे। अंबाला के निशानेबाज सरबजोत पर व्यक्तिगत वर्ग में नाकाम रहने के बाद अच्छे प्रदर्शन का काफी दबाव था। सरबजोत सिंह ने खुशी व्यक्त की और आयोजन स्थल पर समर्थन के लिए भारतीय प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा- मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। खेल बहुत कठिन था और बहुत दबाव था, लेकिन भारतीय दर्शकों का समर्थन बहुत अधिक था। मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना अच्छा महसूस कर रहा हूं।

पेरिस ओलंपिक : अर्जेंटीना के साथ हॉकी में भारतीयों ने 1-1 से ड्रॉ खेला
Published / 2024-07-29 20:50:47
पेरिस ओलंपिक : अर्जेंटीना के साथ हॉकी में भारतीयों ने 1-1 से ड्रॉ खेला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शनएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के अपने दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सोमवार को कड़े मुकाबले में अर्जेंटीना से 1-1 से ड्रॉ खेला। अर्जेंटीना की ओर से लुकास मार्टिनेज (22वें मिनट) में एकमात्र गोल किया। वहीं, मैच खत्म होने से सिर्फ 1 मिनट पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। भारत ने मैच में आक्रमण के साथ शुरुआत की। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले। लेकिन, दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। नतीजतन, पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई शानदार मौके बनाये, लेकिन गोल नहीं कर पाये। फिर 22वें मिनट में लुकास मार्टिनेज के शानदार गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने हाफ टाइम तक भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रमण शुरुआत की। 33वें मिनट में भारत के सुखजीत ने शानदार शॉट लगाया। लेकिन अर्जेंटीना के गोलकीपर ने उसका शानदार बचाव किया। भारतीय खिलाड़ियों ने तीसरे क्वार्टर में कई बार जवाबी हमले किए लेकिन अर्जेंटीना की रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहा। अर्जेंटीना को फिर 38वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे वह गोल में बदलने में नाकाम रहे।

कोडरमा में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ आगाज
Published / 2024-07-28 18:07:32
कोडरमा में जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का हुआ आगाज

मुख्य अतिथि संगीता शर्मा के अलावा विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया उद्घाटनटीम एबीएन, कोडरमा। रविवार को जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन झुमरी तिलैया के द रामेश्वर वैली स्कूल के प्रांगण में हुआ। अतिथियों के स्वागत में द रामेश्वर वैली स्कूल की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबों को मनमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संगीता शर्मा विशिष्ट अतिथि रो. कोडरमा अध्यक्ष अमित कुमार, रो. कैलाश चौधरी, रो. राजेन्द्र मोदी, द रामेश्वर वैली स्कूल के डायरेक्टर सह रोटरी कोडरमा के सचिव प्रवीण कुमार, द रामेश्वर वैली स्कूल की प्राचार्या रश्मि प्रवीण बर्णवाल, ताइक्वांडो जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को खेल की भावना के साथ प्रतियोगिता में खेलने का सुझाव देते हुए शुभकामना भी दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे निखारने वाला चाहिए। उन्होंने ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष की सराहना की और कहा कि बहुत ही सुझबुझ के साथ अशोक कुमार के द्वारा जिला के बच्चों को ताइक्वांडो की शिक्षा प्रदान करते हुए निखारने का काम किया जा रहा है। जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि आज हो रहे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिला के लगभग 250 लडके व लडकियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में अमर बाउरी, दिलीप कुमार, यमुना पासवान, आकाश स्वर्णकार ज्योति कुमारी, नीतु कुमारी, रौशन गुप्ता, निरंजन कुमार, नयन भट्टाचार्य, ओमप्रकाश चौहान मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.