Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर फाइनल के लिए क्वालीफाईड
Published / 2024-07-27 20:46:32
भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर फाइनल के लिए क्वालीफाईड

मनु भाकर का शानदार प्रदर्शन10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल के लिए किया क्वालीफाई एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की शीर्ष निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को यहां चल रहे पेरिस ओलंपिक 2024 के 10 मीटर एयर पिस्टल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह क्वालीफिकेशन स्पर्धा में 580 अंक और 27 बुल्सआई के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मनु भाकर ने अपनी छह सीरीज में 97, 97, 98, 96, 96 और 96 अंक हासिल किये। पहली तीन सीरीज में उनके प्रदर्शन ने उन्हें शीर्ष दो में पहुंचा दिया और फिर उन्होंने तीसरे स्थान पर रहने के लिए अपनी गति जारी रखी। पेरिस ओलंपिक 2024 की चल रही महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में उनके 27 बुल्सआई किसी भी निशानेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक थे।

पेरिस ओलिंपिक में भारतीय उम्मीदें
Published / 2024-07-26 21:48:28
पेरिस ओलिंपिक में भारतीय उम्मीदें

पेरिस ओलंपिक में शूटिंग टीम भारत को दिलायेगी पहला मेडलजानिये 27 जुलाई का शेड्यूलएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक में 27 जुलाई को शूटिंग की टीम मिक्स्ड टीम मेडल राउंड में हिस्सा लेने वाली है। इस दौरान भारत अपने पहले मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगा। इसके अलावा पीवी सिंधु समेत कई बड़े खिलाड़ी क्वालिफिकेशन राउंड में उतरने वाले हैं।शनिवार 27 जुलाई को कुल 7 खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारत के एथलीट्स उतरने वाले हैं। सबसे पहला इवेंट बैडमिंटन का होना है। इस खेल मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और विमेन्स डबल्स में अश्विनी पोणप्पा और तनीसा क्रेस्टो की जोड़ी मैदान में होगी।बैडमिंटन के मेन्स सिंगल्स में एसएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन प्रतिस्पर्धा करते हुए दिखेंगे। वहीं विमेन्स सिंगल्स में टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु मुकाबला करेंगी। बता दें ये सभी मैच ग्रुप स्टेज के हैं और जिन्हें भारतीय समय अनुसार दोपहर 12 बजे से जिसे जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स18 पर देखा जा सकता है।शूटिंग में मेडल के लिए उतरेगा भारतबैडमिंटन के बाद रोविंग और शूटिंग के इवेंट शुरू होंगे। दोपहर 12.30 बजे से रोविंग मेन्स सिंगल्स स्कल्स हिट्स राउंड में बलराज पंवर अपनी किस्मत आजमाएंगे।वहीं इस टाइम पर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड खेलेगी, जिसमें संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता, रमिता जिंदल और एलावेनिल वलारिवन हिस्सा लेंगे। ये इवेंट दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। अगर ये टीम क्वालिफाई करती है, तो दोपहर 2 बजे से मेडल राउंड में दावेदारी पेश करेगी और भारत के पास पहला मेडल जीतने का मौका होगा।वहीं 10 मीटर एटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड के लिए सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा दोपहर 2 बजे से मुकाबला करते दिखेंगे। इस इवेंट के दो घंटे बाद शाम 4 बजे से 10 मीटर एयर पिस्टल विमेन्स के क्वालिफिकेशन राउंड में रिदम सांगवान और मनु भाकर मुकाबला करने वाली हैं।टेनिस और टेबल टेनिस में ये खिलाड़ी करेंगे शुरुआत27 जुलाई को टेनिस और टेबल टेनिस का भी मुकाबला खेला जायेगा। टेनिस मेन्स सिंगल्स के फर्स्ट राउंड में सुमित नागल और इसके मेन्स डबल्स में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी मुकाबले के लिए टेनिस कोर्ट पर मौजूद होंगे। ये मुकाबले दोपहर 3 बजे से खेले जायेंगे।वहीं टेबल टेनिस मेन्स सिंगल्स में शरत कमल और हरमीत देसाई हिस्सा लेने वाले हैं। दूसरी ओर विमेन्स सिंगल्स में मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला मुकाबले के लिए उतरेंगी. बता दें टेबल टेनिस का मैच शाम 6.30 बजे से होना है।विमेन्स बॉक्सिंग के 54 Kg कैटगरी में प्रीति पवार शाम 7 बजे से राउंड 32 में हिस्सा लेने वाली हैं. अंत में रात 9 बजे से टोक्यो में 41 साल सूखा खत्म करने वाली भारतीय मेन्स हॉकी टीम ग्रुप बी में न्यूजीलैंड का सामना करेगी।

ऐतिहासिक होगी पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी
Published / 2024-07-25 21:20:32
ऐतिहासिक होगी पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी

पेरिस ओलंपिक में बदलेगा 128 सालों का इतिहास, ओपनिंग सेरेमनी में पहली बार होगा कुछ ऐसा एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी। इस इवेंट में 10500 एथलीट्स हिस्सा लेने वाले हैं। उनके अलावा हजारों दर्शक और गेस्ट इस इवेंट में शामिल होंगे। इस उद्घाटन समारोह के दौरान 128 सालों का रिवाज टूट जायेगा। पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होनी है। इस इवेंट में 10500 एथलीट्स हिस्सा लेंगे। उनके अलावा हजारों दर्शक और गेस्ट इस इवेंट में शामिल होंगे। इस दौरान 128 सालों से चला आ रहा एक रिवाज टूट जायेगा। ओपनिंग सेरेमनी का पूरा कार्यक्रम एफिल टावर और सीन नदी पर होना है। 1896 में ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी, तब से अब तक ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम स्टेडियम में होता था। ये पहली बार है, जब इस कार्यक्रम को स्टेडियम के बाहर आयोजित किया जायेगा। आइये जानते हैं ओपनिंग सेरेमनी के दौरान क्या-क्या होगा, कौन से खास सेलिब्रिटी परफॉर्म करेंगे और इसे आप कहां देखे सकेंगे।पेरिस ओलंपिक में क्या-क्या होगा ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 26 जुलाई को पेरिस के समय अनुसार शाम 7.30 से होगी, यानि भारतीय समय के अनुसार आप इसे रात 11 बजे से देख सकते हैं। इस दौरान पेरिस के इतिहास, संस्कृति और कला के बारे में जानकारी दी जायेगी। इन सभी की जिम्मेदारी फ्रांस के एक्टर और डायरेक्ट थॉमस जॉली संभालेंगे। सेरेमनी के कोरियग्राफर मॉड ले प्लेडेक के मुताबिक, हर पुल पर डांसर्स मौजूद रहेंगे। इसके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर डाफने बर्की ने अपनी टीम के साथ 3000 डांसर्स और कलााकारों के लिए कॉस्ट्यूम तैयार की है। सीन नदी पर 6 किलोमीटर लंबे परेड का भी आयोजन किया जायेगा। इस सेरेमनी के दौरान एक और रिवाज को बदला जायेगा। हर बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स ट्रैक पर मार्च करते थे। इस बार 100 नाव पर सवार होकर करीब 10500 एथलीट्स सीन नदी पर मार्च करते हुए दिखेंगे। अंत में ओलंपिक के मशाल को जलाकर खेलों की आधिकारिक रूप से इवेंट की शुरुआत की जायेगी।क्या होगा रूटसीन नदी पर होने वाले परेड 6 किलोमीटर लंबे परेड की शुरूआत आॅस्टरलित्ज ब्रिज से होगी, जो मशहूर कैथेड्रल चर्च नोट्रे डैम और लूवर म्यूजियम होते हुए जार्डिन डेस प्लांटेस तक जायेगी। ये परेड ओलंपिक के कुछ वेन्यू को होते हुए भी गुजरेगी।ये सेलिब्रिटीज कर सकती है परफॉर्मइस उद्घाटन समारोह में एथलीटों के 200 से अधिक प्रतिनिधिमंडल सीन नदी पर करेंगे, वहीं हजारों दर्शक सीन नदी के दोनों ओर से इसे देख सकेंगे। इस भव्य समारोह में मशहूर सिंगर लेडी गागा और सेलिन डियोन भी परफॉर्म कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके लिए उन्हें 2 मिलियन डॉलर दिया गया है। दोनों को हाल ही में पेरिस शहर में स्पॉट किया गया था। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। खबरों के मुताबिक आर एंड बी स्टार आया नाकामुरा भी इस समारोह में परफॉर्म करती हुई नजर आ सकती हैं।कहां देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंगपेरिस ओलंपिक 2024 की स्ट्रीमिंग राइट्स भारत में वायाकॉम18 के पास है। इसलिए यदि आप टीवी पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्पोर्ट्स18, जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

श्रीजेश के संन्यास के ऐलान से हॉकी प्रेमियों में निराशा
Published / 2024-07-22 23:20:48
श्रीजेश के संन्यास के ऐलान से हॉकी प्रेमियों में निराशा

भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने किया संन्यास का एलान, जानें कब खेलेंगे आखिरी मैचएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान पीआर श्रीजेश ने सोमवार को संन्यास की घोषणा की। जिससे देशभर के हॉकी प्रेमियों में निराशा है। उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा। 36 साल के श्रीजेश का यह चौथा ओलंपिक है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2016 रियो ओलंपिक में हिस्सा लिया था और टीम आठवें स्थान पर रही थी। हालांकि, उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम के साथ ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। श्रीजेश भारत के लिए 328 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा वह कई राष्ट्रमंडल खेल और विश्व कप में भी हिस्सा ले चुके हैं। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में श्रीजेश ने कहा- जैसा कि मैं पेरिस में अपने आखिरी टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा हूं, मैं बहुत गर्व के साथ पीछे मुड़कर अपने करियर को देखता हूं और आशा की किरणों के साथ आगे बढ़ता हूं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा असाधारण से कम नहीं है और मैं अपने परिवार, टीम के साथियों, कोच, फैंस और हॉकी इंडिया के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। मुझ पर विश्वास करने के लिए धन्यवाद। मेरे टीम के साथी कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे हैं। हम सभी यहां पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं और निश्चित रूप से इच्छा हमारे पदक का रंग बदलने की है। श्रीजेश को 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, 2022 में वह साल 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुने गये थे। श्रीजेश ने अपनी गर्लफ्रेंड अनीषया से शादी की थी, जो कि एक लॉन्ग जंपर और आयुर्वेद डॉक्टर भी हैं। इस कपल की एक बेटी (अनुश्री) और एक बेटा भी है। श्रीजेश 2016 में सरदार सिंह को रिप्लेस कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान बने थे। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने अपनी गोलकीपिंग से भारत को 41 साल बाद पुरुष हॉकी में ओलंपिक पदक जिताने में मदद की थी।

आईओए को 8.5 करोड़ की मदद करेगा बीसीसीआई
Published / 2024-07-21 22:34:21
आईओए को 8.5 करोड़ की मदद करेगा बीसीसीआई

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की बड़ी घोषणाबोर्ड आईओए को देगा इतने करोड़ रुपये की वित्तीय मददएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब सात दिन का समय शेष बचा है। भारत ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 117 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।शाह का ट्वीटबीसीसीआई सचिव ने बताया कि बोर्ड आईओए को 8.5 करोड़ की वित्तीय सहायता देगा। उन्होंने लिखा- मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा। हम अभियान के लिए आईओए को 8.5 करोड़ रुपये प्रदान कर रहे हैं। हमारे पूरे दल को, हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। भारत को गौरवान्वित करें! जय हिंद!

117 जांबाजों के भरोसे भारतीय ओलिंपिक की प्रतिष्ठा
Published / 2024-07-20 19:52:56
117 जांबाजों के भरोसे भारतीय ओलिंपिक की प्रतिष्ठा

18 दिन में 16 अलग-अलग खेलों में पदक के लिए दांव लगायेंगे 117 भारतीय खिलाड़ीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 के शुरू होने में अब बस कुछ ही दिनों का समय बचा है। इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस की उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। यह खेल महाकुंभ 26 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी और 11 अगस्त को क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जायेगी। हालांकि, कुछ खेलों की शुरुआत तो 24 जुलाई से ही हो जायेगी। पेरिस ओलंपिक का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को सीन नदी के जार्डिन्स डु ट्रोकाडेरो में होगा। ओलंपिक में यह पहला मौका होगा जब उद्घाटन समारोह स्टेडियम में नहीं होगा। पेरिस ओलंपिक 2024 इस परंपरा को तोड़ेगा। भारत पहली बार पेरिस ओलंपिक में पदकों के दोहरे अंक का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखेगा। 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत तीन पदकों से चूक गया था। भारत पेरिस ओलंपिक 2024 में 117 सदस्यीय दल भेज रहा है, जो पिछले संस्करण की तुलना में पांच कम हैं। टेबल टेनिस के दिग्गज अचंता शरथ कमल और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक में ध्वजवाहक होंगे। एथलीटों ने पहले ही यूरोप में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है और जल्द ही पेरिस ओलंपिक के लिए फ्रांस पहुंचेंगे। पेरिस में भारत के एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से अपने खिताब का बचाव करने की काफी उम्मीदें होंगी।

यशस्वी-शुभमन से करायें ओपनिंग : सबा करीम
Published / 2024-07-15 18:40:40
यशस्वी-शुभमन से करायें ओपनिंग : सबा करीम

श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी मांग, रोहित-कोहली के बाद इन्हें मिले ओपनिंग का मौकाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर श्रीलंका दौरे पर होगी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद टीम में सलामी जोड़ी की जगह खाली है। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने श्रीलंका दौरे पर जायसवाल और गिल को ओपनिंग का मौका देने की मांग की है।26 जुलाई से शुरू होगा श्रीलंका दौराटीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।  टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। भारतीय टीम इस दौरे के लिए 20 तारीख के बाद रवाना हो सकती है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई  से होगी। दूसरा मैच 28 और तीसरा मुकाबला 30 जुलाई को खेला जायेगा। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज दो अगस्त से होगा, जिसका दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमश: चार और सात अगस्त को खेला जायेगा। टी-20 सीरीज से पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने मांग की है कि जायसवाल और गिल को सलामी बल्लेबाजी का मौका मिलना चाहिए। दरअसल, इस जोड़ी ने जिम्बाब्वे दौरे पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। दिग्गज चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा को भी टीम में जगह मिलनी चाहिए। करीम ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण स्थान केवल शीर्ष क्रम में होंगे। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को इन दोनों (यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल) के साथ ही जाना चाहिए। मुझे लगता है कि अभिषेक शर्मा को कम से कम 15 में जगह मिलनी चाहिए क्योंकि आपके पास नंबर 3 पर ऋषभ पंत और नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव हैं।

जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराकर भारत ने बनायी 2-1 की बढ़त
Published / 2024-07-10 21:24:44
जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराकर भारत ने बनायी 2-1 की बढ़त

भारत ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया, लगातार दूसरे टी-20 मैच में दर्ज की जीत, बनायी 2-1 से बढ़तएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी। सिकंदर रजा की टीम एक बार फिर गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुई।  हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गये इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाये। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी।  जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मैच में झटके के साथ हुई। उन्हें पहला झटका आवेश खान ने मधवेरे के रूप में दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। सात ओवर के अंदर जिम्बाब्वे के पांच विकेट गिर गये। इस मैच में मारुमनी 13, बेनेट चार, रजा 15, कैंपबेल एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मायर्स और मदांडे ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई, जिसे सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने मदांडे को आउट किया। वह 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मायर्स 49 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। इसके अलावा मसाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सुंदर ने तीन और आवेश ने दो विकेट चटकाए। वहीं, खलील के नाम एक विकेट रहा।

एक बार फिर चैंपियनों का गवाह बना वानखेड़े स्टेडियम, झूम उठे दर्शक
Published / 2024-07-05 09:09:42
एक बार फिर चैंपियनों का गवाह बना वानखेड़े स्टेडियम, झूम उठे दर्शक

वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम को किया गया सम्मानितएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की स्वदेश वापसी पर दिल्ली से मुंबई तक भव्य स्वागत किया गया। मुंबई में भारतीय खिलाड़ियों को एयरपोर्ट में सबसे पहले स्वागत किया गया। फिर मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक खिलाड़ियों ने रोड शो किया। इस दौरान मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े तक चैंपियन खिलाड़ियो को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। विजय रथ में सवार होकर जब भारतीय खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे, सभी खिलाड़ियों को वहां सम्मानित किया गया। मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक खिलाड़ियों की एक झलक के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।क्रिकेट प्रेमी अपने स्टार को देखने के बेताब दिखे। मरीन ड्राइव और वानखेड़े में भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत ढोल बाजे के साथ किया गया। समर्थक नृत्य करने नजर आये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.