बीसीसीआई के पूर्व क्यूरेटर ने न्यूयॉर्क की पिचों की आलोचना कीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व मुख्य क्यूरेटर दलजीत सिंह टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में उपयोग लाई जा रही ड्रॉप इन पिचों की खराब स्थिति से हैरान हैं। भारत को न्यूयॉर्क में विश्व कप के तीन मैच खेलने हैं जिनमें पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को होने वाला मैच भी शामिल है। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गये मैच के दौरान पिच से मिल रही असमान उछाल और दरारों ने लोगों का ध्यान खींचा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को जोश लिटिल की तेजी से उठती गेंद पर घायल होने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। बीसीसीआई के साथ दो दशक से भी अधिक समय तक काम करने वाले दलजीत ने कहा कि पिच बेहद खराब हैं। ड्रॉप इन पिच को काफी पहले लगाया जाना चाहिए। इस पर अलग-अलग तरह के रोलर का उपयोग किया जाना चाहिए था। ऐसा लगता है कि पिच को अच्छी तरह से तैयार नहीं किया गया। यह खराब गुणवत्ता वाली पिच हैं जिन्हें तैयार नहीं किया गया। आईसीसी ने आस्ट्रेलिया में बनी 10 ड्रॉप इन पिच को मई के पहले सप्ताह में न्यूयॉर्क पहुंचाया था। इन सभी पिच को एडिलेड ओवल के क्यूरेटर डेमियन हाफ ने तैयार किया था। दलजीत ने कहा- इन पिचों को तीन महीने पहले ही स्थापित किया जाना चाहिए था। इसके बाद उनमें अलग-अलग तरह से रोलिंग की जानी चाहिए थी। इसके बाद कुछ दिन का ब्रेक लेकर इसी प्रक्रिया को दोहराया जाना चाहिए था। इन पिच में असमान उछाल है जो टी20 के लिए आदर्श नहीं है।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड से वुडबाल रिफ्रेशर कोर्स जो नागपुर में 7 से 11 जून 2024 तक आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड से बंटी टोप्पो, सौरभ नायक, निकित खलखो तथा बालिका में नेहा कुमारी का चयन राष्ट्रीय वुडबाल रिफे्रशर कोर्स तथा अंपायरिंग/रेफरी का ट्रेंनिंग करने के लिए चयन किया गया है। इस ट्रेंनिंग के बाद सफल आफिसियल को ग्रेडिंग दिया जायेगा और राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता में सफल आफिसियल को ही मैच संचालन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। यह जानकारी राज्य संघ के आशुतोष द्विवेदी ने दी।
गौतम गंभीर ने भारतीय टीम का कोच बनने पर चुप्पी तोड़ीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध समाप्त होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे गौतम गंभीर हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने राष्ट्रीय टीम के लिए कोचिंग की भूमिका निभाने की इच्छा भी जतायी है। वैश्विक टी-20 टूर्नामेंट के बाद द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।ऐसे में बीसीसीआई आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए टीम का मार्गदर्शन करने के लिए सक्रिय रूप से उपयुक्त प्रतिस्थापन की तलाश कर रहा है। अबू धाबी में एक कार्यक्रम में 42 वर्षीय गंभीर ने कहा कि मैं भारतीय टीम का कोच बनना पसंद करूंगा। अपनी राष्ट्रीय टीम का कोच बनने से बड़ा सम्मान और कोई नहीं है। आप 140 करोड़ भारतीयों और दुनिया भर के लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत के मुख्य कोच पद के लिए संभावित उम्मीदवार के रूप में गंभीर का समर्थन करते हुए कहा- वह एक अच्छे उम्मीदवार हैं। गंभीर ने हाल ही में अबू धाबी के मेडोर अस्पताल में छात्रों के एक समूह को संबोधित किया। सत्र के दौरान एक छात्र ने गंभीर द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग देने और अपने अनुभव का उपयोग करके उन्हें विश्व कप जीतने में मदद करने की संभावना के बारे में पूछा। इस सवाल के जवाब में गंभीर ने कहा, मैंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया है, हालांकि बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा है। लेकिन मुझे अब आपको जवाब देना है। यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम खेलना और उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जायेगा। गंभीर ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात निडर होना है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने यूएई की निजी यात्रा के दौरान मेडोर अस्पताल में खेल चिकित्सा विभाग का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने अबू धाबी में विभिन्न अकादमियों के युवा क्रिकेट उत्साही लोगों के साथ बातचीत की और अपनी प्रेरक यात्रा और हाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। 2007 विश्व टी20 और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ उनकी हालिया सफलता के लिए प्रशंसा की गयी। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित ड्रेसिंग रूम एक खुश ड्रेसिंग रूम होता है और एक खुश ड्रेसिंग रूम एक विजयी ड्रेसिंग रूम में बदल जाता है। केकेआर में मैंने जो एकमात्र काम किया, वह इस मंत्र का पालन करना था। भगवान की कृपा से यह वास्तव में काम आया।
टीम एबीएन, रांची। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय वुडबाल रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन राष्ट्रीय अंपायरिंग/ रेफरी तकनीकी आफिसियल के लिए सात से 10 जून तक हो रही है। इस रिफ्रेशर कोर्स को कंडक्ट करने के लिए तथा वुडबाल के बारीकियों को बताने तथा राष्ट्रीय रेफरी तैयार करने हेतु झारखंड राज्य वुडबाल संघ महासचिव गोविंद झा को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आमंत्रित किया गया है।
एल्डोस पॉल ने ट्रिपल कूद और जेसी संदेश ने ऊंची कूद में जीते स्वर्ण पदक एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मीटिंग डी लिमोज 2024 एथलेटिक्स मीट में भारत के एल्डोस पॉल ने ट्रिपल कूद और जेसी संदेश ने ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। फ्रांस में शनिवार को स्टेड डी ब्यूब्लांक में पुरुषों की ट्रिपल जंप में प्रतिस्पर्धा में कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन एल्डोस पॉल ने 16.24 मीटर की जंप लगाकर प्रतियोगिता जीती। कैमरून के मार्सेल मयाक ने (15.80 मीटर) कूद के साथ रजत पदक तथा अल्जीरिया के एडेम बौलबानी ने (15.79 मीटर) कूद लगाकर कांस्य पदक जीता। भारतीय एथलीट का यह प्रयास पिछले साल क्यूबा में प्रवीण चित्रवेल द्वारा बनाए गए 17.37 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड और 17.22 मीटर के ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क से कम रहा। 27 वर्षीय एल्डोस पॉल की वर्ष की दूसरी प्रतियोगिता है। उन्होंने पिछले महीने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में अपने सत्र की शुरूआत में 16.59 मीटर की कूद लगाई थी। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास 16.99 मीटर है, जो दो साल पहले हासिल किया गया था।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर को लगता है कि ऋषभ पंत टी-20 विश्व कप 2024 में आयरलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में भारत की ओर से शुरुआती एकादश में शामिल होंगे। पंत और सैमसन दोनों को मौजूदा टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के तौर पर भारत की टीम में चुना गया है। हालांकि पंत ने टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की और अभ्यास मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक बनाया।बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 53 रन बनाये और अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाये। दूसरी ओर सैमसन बल्ले से प्रभावित करने में विफल रहे और उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए सिर्फ 1 (6) रन बनाये। मैच के बाद सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत पंत के साथ शुरुआत करने की संभावना है क्योंकि वह सैमसन से बेहतर विकेटकीपर हैं। पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा कि सैमसन के हाल के कम स्कोर ने संतुलन को पंत के पक्ष में और मोड़ दिया है। गावस्कर ने कहा कि हां, मुझे लगता है कि अगर आप विकेटकीपिंग की क्षमताओं की तुलना करें तो ऋषभ पंत सैमसन से बेहतर विकेटकीपर हैं। हम यहां बल्लेबाजी की बात नहीं कर रहे हैं, बल्लेबाजी का पहलू भी मायने रखता है। लेकिन पिछले कुछ मैचों में ऋषभ पंत ने वाकई अच्छी बल्लेबाजी की है। दूसरी ओर, संजू सैमसन ने आईपीएल सीजन की शानदार शुरुआत की, मनचाही पारी खेली और गेंद को मैदान के हर कोने में मारा। गावस्कर ने आगे कहा कि अभ्यास मैच में सैमसन की अच्छी पारी से उन्हें शुरुआती मैच में जगह मिल जाती। उन्होंने कहा- पिछले दो-तीन मैचों में उन्होंने रन नहीं बनाये। इसलिए बांग्लादेश के खिलाफ मैच उनके लिए एक मौका था। अगर उन्होंने 50-60 रन बनाये होते तो कोई सवाल ही नहीं उठता, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय चयन समिति ऋषभ पंत को विकेटकीपर बनाने पर विचार करेगी। गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंत और सैमसन दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में थे। पंत ने 13 पारियों में 40.54 की औसत और 155.40 की स्ट्राइक रेट और तीन अर्द्धशतक के साथ 446 रन बनाकर अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में समापन किया। दूसरी ओर सैमसन 15 पारियों में 48.27 की औसत और 153.46 की स्ट्राइक रेट से पांच अर्द्धशतक बनाकर 531 रन बनाकर टूर्नामेंट के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
झारखंड विधानसभा पहुंचा जंगली हाथी, पूरी रात परेशान रही पुलिसटीम एबीएन, रांची। शनिवार आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी रांची शहर में घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के पास खेत की ओर एक जंगली हाथी आया है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले तो सायरन बजाकर हाथी को भगाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला वुडबाल संघ के द्वारा स्थानीय जयपालसिंह स्टेडियम में राजेंद्र प्रसाद मिश्र मेमोरियल वुडबाल प्रतियोगिता बालक, बालिका का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए जयपालसिंह स्टेडियम में बंटी टोप्पो तथा गोविंद झा से संपर्क कर सकते है।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगाज से पहले ही क्रिकेट की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।इंग्लैंड टीम के स्टार खिलाड़ी ब्रायडन कार्से को सट्टेबाजी के कारण सभी तरह के क्रिकेट से बैन कर दिया गया है।यह बैन 16 महीने का है, जिसमें से 13 महीने वह सस्पेंड रहेंगे। कार्से ने 2017 और 2019 के बीच 303 मैचों में सट्टेबाजी की थी, जो कि ईसीबी के जुआ नियमों का उल्लंघन है।कार्से ने खुद ही इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने विभिन्न क्रिकेट मैचों पर सट्टेबाजी की थी। हालांकि, उन्होंने उन मैचों पर दांव नहीं लगाया था जिनमें वे खुद खेल रहे थे, लेकिन टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने डरहम के मैचों पर जरूर पैसा लगाया था।इस मामले पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा, हम इन मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हैं और क्रिकेट में भ्रष्टाचार विरोधी किसी भी तरह के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करते हैं। हमें उम्मीद है कि उनका मामला अन्य क्रिकेटरों के लिए एक शिक्षाप्रद उदाहरण बन सकता है। वहीं क्रिकेट रेगुलेटर के अंतरिम डायरेक्टर डेव लुईस ने कहा, क्रिकेट रेगुलेटर कदाचार के किसी भी उल्लंघन को गंभीरता से लेता है, इस हरकत के बाद दूसरे क्रिकेटर सुधरेंगे।ब्रायडन कार्से का अंतरराष्ट्रीय करियर28 साल के बॉलिंग ऑलराउंडर ब्रायडन कार्से ने इंग्लैंड के लिए 14 वनडे मैचों में 15 विकेट लिए हैं, इसके अलावा उन्होंने 32 रन भी बनाए। वहीं, कार्से ने इंग्लैंड के लिए 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4 विकेट लिए हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि कार्से वही गेंदबाज हैं जिन्हें भारत में आयोजित हुए ODI वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम में रीस टॉपले के स्थान पर शामिल किया गया था। रीस टॉपले वर्ल्ड कप के दौरान इंजर्ड हो गए थे, हालांकि कार्से को वर्ल्ड कप के दौरान मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। कार्से को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 2 साल के लिए शामिल किया था। इस पूरे मामले के बाद कार्से 28 अगस्त तक नहीं खेल पाएंगे, जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में उनकी संभावित भागीदारी समाप्त हो गई है। यह घटना क्रिकेट जगत में एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखी जा रही है, जो अन्य खिलाड़ियों को सट्टेबाजी और भ्रष्टाचार से दूर रहने की प्रेरणा देगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.