टीम एबीएन, रांची। 11, 12,13 को चतुर्थ नेशनल महिला राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए झारखंड के योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के झारखंड के सेक्रेटरी बिपिन पांडे सर प्रेसिडेंट संजय सिंह सर और जिला की सेक्रेटरी संतोषी कुमारी ने टीम को शुभकामनाएं दी 12 खिलाड़ियों के साथ टीम की कोच पूजा सिंह और निशा रानी है। टीम आज अमरोहा उत्तर प्रदेश रवाना हुई।टीम में शामिल खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था ।टीम में इंदु कुमारी,वंदना कुमारी,किरण तिवारी,अनमोल कोसिक, निलंजना ,कोमल रॉय, उषा शर्मा,रंजना किशोर ,सुनीता मिढ़ा,अनामिका राम,सरिता नीतू सिंह इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चें आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत योगासना के तरफ से भाग लेंगे योगासन झारखंड के समस्त सदस्यों ने भी भाग लेने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी है l
100वें टेस्ट से पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने खोले राजएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के सीनियर आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मंगलवार को कह कि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 की श्रृंखला उनके करियर का निर्णायक मोड़ थी जिससे उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने में मदद मिली। इंग्लैंड ने वह श्रृंखला 2-1 से जीती थी जो भारत में 1984-85 के बाद श्रृंखला में उसकी पहली जीत थी। अश्विन ने अपने सौवे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा, इंग्लैंड के खिलाफ 2012 की श्रृंखला मेरे लिए निर्णायक मोड़ थी। इसने मुझे बताया कि मुझे कहां सुधार करना है। इंग्लैंड के खिलाफ यहां सात मार्च से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट के जरिए अश्विन अपने करियर के 100 टेस्ट पूरे करेंगे। उन्होंने इस बारे में कहा, यह बड़ा मौका है। गंतव्य से ज्यादा सफर खास रहा है। मेरी तैयारी में इससे कोई बदलाव नहीं आया है। हमें टेस्ट मैच जीतना है। करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, बर्मिंघम में 2018-19 में मेरे टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्पैल रहा। हाल ही में 500 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अश्विन ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
टी-20 विश्व कप : भारत-पाक मैच के टिकटों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.86 करोड़ रुपये तक पहुंची कीमतएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आगामी टी-20 विश्व कप में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे जो 9 जून को अमेरिका के न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।इस प्रमुख कार्यक्रम के लिए टिकटों की बिक्री का पहला चरण 22 फरवरी को सार्वजनिक रूप से शुरू हुआ और सीमित टिकटों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। अब टिकटें रीसेल में हैं, जहां भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट एनबीए या मेजर लीग बेसबॉल की कीमतों के बराबर पहुंच गयी हैं।रिपोर्ट के अनुसार भारत के दो मैचों के टिकट जो 9 जून को न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ और 15 जून को फ्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ हैं, पहले ही बिक चुके हैं और अब वेबसाइट्स पर मूल कीमत से कई गुणा अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं। पहले चरण में टिकटों की बिक्री की सुविधा प्रदान करने वाली आईसीसी वेबसाइट लिंक के अनुसार एक टिकट की न्यूनतम कीमत 497 रुपये थी, जबकि सबसे महंगी टिकट बिना टैक्स के 33148 रुपये थी। शीर्ष निकाय ने उल्लेख किया था कि टैक्स से परे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जायेगा।रीसेल के लिए कुछ वेबसाइटों पर वीआईपी टिकटों की कीमतें लगभग 33.15 लाख रुपये हैं। अब यदि आप प्लेटफॉर्म शुल्क जोड़ते हैं, तो यह 41.44 लाख रुपये होगा। स्टबहब पर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का सबसे सस्ता टिकट 1.04 लाख रुपये का है। इस बीच सीटगीक पर चिर प्रतिद्वंद्वी मुकाबले के लिए सबसे महंगा टिकट 1.86 करोड़ रुपये है, जिसमें प्लेटफॉर्म शुल्क भी शामिल है।
आईपीएल शुरू होने से पहले गुजरात को झटका, 3.60 करोड़ के इस खिलाड़ी का हुआ एक्सीडेंटएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में जाने और मोहम्मद शमी के आईपीएल से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस को एक और बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये में बिकने वाले रॉबिन मिंज सड़क हादसे में घायल हो गये हैं। उन्हें गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से लड़कर खरीदा था।यह घटना तब घटी जब वह झारखंड में अपनी सुपरबाइक को राइड कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी बाइक की किसी और बाइक से टक्कर हो गयी। इसी दौरान मिंज ने बाइक पर से कंट्रोल खो दिया और हादसे का शिकार हो गये। मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज ने बेटे के घायल होने की घटना की पुष्टि की है। हालांकि, उनका कहना है कि रॉबिन को मामूली चोटें हैं और वह निगरानी में हैं। उन्होंने कहा- कुछ भी गंभीर होने जैसा नहीं है। डॉक्टर उनका ध्यान रख रहे हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या के दूसरी टीम में जाने और मोहम्मद शमी के आईपीएल से बाहर होने के बाद गुजरात टाइटंस को एक और बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 3.60 करोड़ रुपये में बिकने वाले रॉबिन मिंज सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें गुजरात ने चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद से लड़कर खरीदा था।मिंज को बिग हिटर माना जाता है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और वह 3.60 करोड़ में बिके थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 साल के मिंज को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। मिंज एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल, जो कि गुजरात के कप्तान भी हैं, उनके पिता से मिले थे।रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरबाइक का अगला हिस्सा हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मिंज के दाएं घुटने में चोट लगी है। हार्दिक और शमी के जाने से नुकसान झेल रही गुजरात की टीम को एक और बुरी खबर मिली है। रॉबिन कब तक फिट होंगे इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और उनके खेलने पर भी संशय है। हालांकि, गुजरात के फैंस चाहेंगे कि रॉबिन खेलें। उन्हें आने वाले समय का बड़ा खिलाड़ी माना जा रहा है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। पहले मैच में चेपॉक में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। गुजरात टाइटंस अपने अभियान की शुरुआत अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगा। मुंबई की कप्तानी हार्दिक करते दिखेंगे।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अमेरिका के महत्वपूर्ण फुटबॉल टूर्नामेंट यूएस ओपन में भाग नहीं लेंगे। मेसी की अमेरिकी टीम इंटर मियामी ने इस बार यूएस ओपन कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। मेजर लीग सॉकर की 26 टीमों में से केवल आठ टीम ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मेजर लीग सॉकर की जिन 8 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया है उनमें अटलांटा, डलास, ह्यूस्टन, कैनसस सिटी, लॉस एंजिल्स एफसी, साल्ट लेक, सैन जोस और सिएटल शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 96 टीम अपना भाग्य आजमायेंगी। ह्यूस्टन इस टूर्नामेंट का मौजूदा चैंपियन है। उसने पिछले साल फाइनल में इंटर मियामी को 2-1 से हराया था। मेसी चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाये थे।
पांचवें टेस्ट से भी बाहर हुए केएल राहुल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल आखिरी टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। पहला टेस्ट खेलने के बाद से राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह की स्क्वॉड में वापसी हुई है। चौथे टेस्ट के लिए उन्हें आराम दिया गया था। उनकी जगह आकाश दीप खेले थे। अब बुमराह की वापसी से टीम मजबूत हुई है। इसके अलावा बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी की चोट को लेकर भी अपडेट दिया है। एक प्रेस रिलीज के जरिये बीसीसीआई ने कहा- केएल राहुल, जिन्हें आखिरी टेस्ट में फिटनेस के आधार पर मौका दिया जाना था, वह धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गये हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है और उनकी देखरेख के लिए के लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रही है। बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जिन्हें चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किया गया था, धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के बीच आईसीसी ने जारी की ताजा रैकिंगएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को एक बार फिर फायदा हुआ है। वह बहुत जल्द शीर्ष 10 में एंट्री कर सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले जो रूट को भी फायदा हुआ है।12वें स्थान पर पहुंचे जायसवालबुधवार को जारी की गयी रैंकिंग में 23 वर्षीय बल्लेबाज जायसवाल तीन स्थानों की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गये। इससे पहले वह 699 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 15वें पायदान पर थे। अब उनकी रेटिंग 727 हो गयी है। युवा खिलाड़ी ने हिटमैन को पीछे छोड़ दिया है। वह 13वें स्थान पर पहुंच गए। माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में अगर यशस्वी का बल्ला चला तो वह टॉप 10 में शामिल हो सकते हैं।विलियमसन शीर्ष पर बरकरारभारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक जड़ने वाले रूट दो स्थान की छलांग लगाकर नंबर तीन पर पहुंच गये हैं। इससे पहले वह नंबर पांच पर 766 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ काबिज थे। अब उनकी रेटिंग 799 हो गयी है। वहीं, नंबर एक की कुर्सी पर न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियमसन का कब्जा जमाये हैं। दूसरे नंबर पृर 818 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ स्टीव स्मिथ हैं। भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली नंबर नौ पर पहुंच गए। उनके 744 रेटिंग प्वॉइंट हैं। वहीं, नंबर 10 पर हैरी ब्रूक हैं जिनके 743 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं।
टीम एबीएन, रांची। नागपुर में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय बालक /बालिका वुडबाल प्रतियोगिता (जो सात से 11 मार्च के बीच आयोजित होंगे) में भाग लेने हेतु चयनित खिलाड़ियों का जयपाल सिंह स्टेडियम में शाम को 10 दिवसीय वुडबाल प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इस शिविर के आधार पर झारखंड राज्य वुडबाल टीम का गठन किया जायेगा, जो सीनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रशिक्षण शिविर प्रशिक्षक गोविंद झा की देखरेख में चल रही है।
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाईएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई और भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच चौथे दिन ही समाप्त हो गया। भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलायी। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 55 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाये थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गयी थी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 191 रन की हुई थी। आज चौथे दिन भारत ने बिना विकेट गंवाये 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को पहला झटका 84 के स्कोर पर लगा जब जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। फिर रोहित शर्मा भी टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गये। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। रोहित 55 रन बना सके। रजत पाटीदार फिर फेल रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्टले ने जडेजा और सरफराज खान को लगातार दो गेंद पर पवेलियन भेजा। सरफराज खाता नहीं खोल सके और कैच आउट हुए। इसके बाद जुरेल और शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूझबूझ के साथ खराब गेंद पर चौके जड़े। दोनों स्ट्राइक रोटेट करते रहे और भारत को जीत दिलाई। शुभमन ने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। वहीं, ध्रुव ने पहली पारी में 90 रन बनाने के बाद दूसरी पारी उसी आत्मविश्वास के साथ शुरू किया और कई बेहतरीन शॉट्स लगाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.