Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
राज्य योग प्रतियोगिता के लिए रांची पहुंची कोडरमा योगासन टीम
Published / 2024-04-27 18:17:41
राज्य योग प्रतियोगिता के लिए रांची पहुंची कोडरमा योगासन टीम

नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए जिले के 22 खिलाड़ी चयनितटीम एबीएन, कोडरमा। 9वीं सत्यानंद राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता रांची के बहुबाजार स्थित बिशॉप्स स्कूल के प्रांगण में 27 से 28 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गयी है, जिसमें कोडरमा जिले के 22 खिलाड़ी एवं 05 कोच / मैनेजर हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता मे जिले से। 05 वर्ष से लेकर 73 वर्ष आयु वर्ग के योगासन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसमे 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में वेदांता वर्मा, सुनीता कुमारी, शिवम कुमारी, ऋतिक यादव, 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में पीहू कुमारी, कोमल कुमारी, स्पर्धा गुप्ता, रितेश यादव, सत्यम कुमार, 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग मे नमन जैन, आदित्य राज, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग मे अपराजिता, तनुश्री, अनुश्री, दीक्षित राज, प्रत्युश राज 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग में लवली कुमारी, सलोनी कुमारी, रेशम वीरांगना, सौम्या भदानी, 35 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में अंजू कुमारी एवं सुरेश प्रसाद सेठ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम की कप्तान एवं कोच ईशा कुमारी एवं मैनेजर प्रतिमा कुमारी एवं लक्ष्मी देवी को नियुक्त किया गया है यह जानकारी कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स संघ के सचिव आकाश कुमार सेठ ने दी।

झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका चौकबॉल टीम जालंधर रवाना
Published / 2024-04-23 20:46:08
झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका चौकबॉल टीम जालंधर रवाना

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। 13वीं सब जूनियर अंडर 15 आयु वर्ग बालक/ बालिका एवं 14वीं जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग बालक/ बालिका राष्ट्रीय चौकबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब चौकबॉल संघ के द्वारा इंडियन चौकबॉल फेडरेशन के देखरेख में दिनांक 26 से 28 अप्रैल 2024 तक पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पाप कैंपस जालंधर पंजाब में आयोजित हो रही है, जिसमें भाग लेने के लिए आज झारखंड राज्य चौकबॉल जूनियर अंडर 19 आयु वर्ग में बालक/ बालिका टीम रांची रेलवे स्टेशन से जालंधर पंजाब के लिए प्रस्थान की, जो इस प्रकार हैं : बालक वर्ग शुभम उरांव (कप्तान), अगस्टिन एलेन तिग्गा (उप कप्तान), प्रियांशु जोन तिर्की, राहुल कच्छप, अनुज मुंडा, असीम अनुराग मिंज, एबनेजर जोन मुंडू, मनीष महतो, ओमेंद्र, पियूष निर्मिकर, योगेंद्र साहू, कोच अंदीप लकड़ा। बालिका वर्ग अमिका मिंज (कप्तान), तन्नू केरकेट्टा (उप कप्तान), ऋषिका लकड़ा, अमीषा तिर्की, अंकिता तिर्की, श्रुति सपना टूटी, प्रिया पलक, सैफाली सिमरन नायक, रागिनी कुमारी, अंजली कच्छप, भुनेश्वरी कुमारी, दीप्ति कुमारी, जेनिस टोप्पो, सुधा गुप्ता, कृति रानी भगत, कोच रेशमा कुमारी, मैनेजर ब्रजेश गुप्ता।

रांची : 4 और 5 मई को होगी जिला ओपन योग प्रतियोगिता
Published / 2024-04-22 20:40:38
रांची : 4 और 5 मई को होगी जिला ओपन योग प्रतियोगिता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड योगा एसोसिएशन के तत्वाधान बैठक कर निर्णय लिया गया कि आगामी 4 और 5 मई को रांची जिला ओपन योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रांची के विभिन्न स्कूल कॉलेज योग संस्थान के छात्र छात्राएं भाग ले पाएंगे। यह प्रतियोगिता यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के हाल में आयोजित की जा रही है। दिनांक 4 मई को प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 1:00 बजे की जायेगी। इस प्रतियोगिता में न्यूनतम आयु वर्ग जो 4 साल रखा गया है और अधिकतम आयु वर्ग की कोई सीमा नहीं है जिसमें 60 साल या उससे अधिक वर्ष के भी पुरुष एवं महिला इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एवं प्रतियोगिता के जानकारी हेतु 9835128289/8863963276 पर संपर्क कर सकते हैं। आज की इस बैठक में झारखंड स्पोर्ट्स योगा एसोसिएशन के मुख्य सचिव सुशांत भट्टा एवं सदस्यगण, जिसमें राहुल पोद्दार, सुजित कुमार, अभिनाश पटेल, अर्चना सचदेवा, सौंपा पोद्दार, इंदु महतो, शीतल महतो उपस्थित थे।

आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे चोटिल गब्बर
Published / 2024-04-14 13:55:33
आईपीएल के कुछ मैच नहीं खेल सकेंगे चोटिल गब्बर

चोटिल शिखर धवन आईपीएल सात दिनों के लिए बाहरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से कम से कम सात दिनों के लिए बाहर हो गये है। मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक मैच में पंजाब को मिली हार के बाद संवाददाता सम्मेलन में पंजाब किंग्स के कोच संजय बांगर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके कंधे में चोट है। इसी कारण से वह कम से कम दो दिनों के लिए बाहर हो सकते हैं। शिखर एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। साथ ही उनके पास ऐसी विकेटों पर खेलने का अच्छा अनुभव है। उनका टीम में होना हमारे लिए बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण है। अब हमें इंतेज़ार करना होगा और देखना होगा कि इलाज के बाद उन्हें ठीक होने में कितना समय लगता है। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि वह कम से कम सात से दस दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं।

हॉकी कोच प्रतिमा को दी गयी सम्मानपूर्वक विदाई
Published / 2024-04-09 17:57:16
हॉकी कोच प्रतिमा को दी गयी सम्मानपूर्वक विदाई

अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली कोच प्रतिमा बरवा को खिलाड़ियों ने दिया सम्मान पूर्वक विदाईटीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र सिमडेगा में विगत 15 वर्षो से अधिक समय तक प्रशिक्षक के रूप में सेवा देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का स्थानांतरण पिछले माह उनके गृह जिला खूंटी स्थित आवासीय सेंटर खूंटी में हो गया और वे वहा योगदान भी दे चुकी है।खूंटी में योगदान देने के बाद अपना समान वगैरह लेने के लिए सिमडेगा आयु तब उन्हें जिला प्रशासन सिमडेगा की ओर से खेल विभाग, हॉकी सिमडेगा और हॉकी खिलाड़ियों ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान पूर्वक विदाई दिया। इस अवसर पर उन्हें उनके कमरा से लेकर एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम तक ढोल, नगाड़ा के बाजे गाजे के साथ दोनो ओर से हॉकी खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक उठाकर उन्हें स्वागत करते हुए, मैदान तक लाये। मैदान में उन्हे बैठाकर उन्हे पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया गया। इसके अलावा हॉकी खिलाड़ियों ने उन्हें स्व हस्ताक्षरित हॉकी स्टिक और बुके भेंट की तथा उन्हें फूलमाला से लाद दिया गया। जिला प्रशासन सह खेल विभाग को और से जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बुके और मोमेंटो देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मुझे पूर्व से भी जानकारी है और मैं यहां देख भी रहा हूं वे बहुत अच्छा कोचिंग देने के साथ खिलाड़ियों के दुख-सुख में भी सहयोग करती है, जिस तरह उन्होंने सिमडेगा में कार्य किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता अभी उनका तबादला सिमडेगा से खूंटी हो गया है और संयोग से वहा का भी खेल पदाधिकारी मैं ही हूं। उनको वहां भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिस तरह आपने सिमडेगा को सींचा है हमारी शुभकामनाएं है खूंटी में उसी उत्साह और लगन के साथ हॉकी को सींचकर एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी। हॉकी सिमडेगा की ओर से अध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हे हॉकी स्टिक, बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही फलदार पौधे भेंट करते हुए कहा कि जिस तरह आपने विगत 15 वर्षों से भी अधिक समय तक हमलोगों के साथ रहकर सिमडेगा जैसे हॉकी के छोटे पौधे को सींचकर एक फलदार पेड़ बनाया है, उसी तरह हॉकी सिमडेगा एक और नया पौधा खूंटी हॉकी को सींचने के लिए भेंट कर रहा है। हमारी शुभकामना है आप खुटी जिला में भी नया अध्याय बनायेंगे।हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष ने कहा विगत 15 वर्षों से भी अधिक समय तक हमलोगो को सिमडेगा के हॉकी को आगे बढ़ाने ने अपना योगदान दी है, जिसका मैं जितना भी वर्णन करूं वह कम हो जायेगा, उनके सहयोग का हॉकी सिमडेगा हमेशा ऋणी रहेगा। सिमडेगा के सुदूरवर्ती इलाका में हॉकी प्रतिभा खोज या खेल हो या देश के किसी भी कोना में राष्ट्रीय खेल का आयोजन एक छोटी बहन की तरह मेरे साथ खड़ा रही और हॉकी को आगे बढ़ाने में सहयोग करते रही। किस तरह हमलोगों ने इनके साथ मिलकर इस झुड़झाकड़ वाले ऊबड़ खाबड़ वाले मैदान को समतल कर हॉकी की शुरुआत कि जो अब देश का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाला एस्ट्रोटर्फ बन चुका है। इन्होंने अपनी सेवा से देश और राज्य को जितना खिलाड़ी दे चुके है वे नये प्रशिक्षकों के लिए चुनौती है। हॉकी सिमडेगा मनोज कोणबेगी ने उपस्थित नये पदस्थापित प्रशिक्षकों से भी कहा कि आपलोग भी अच्छा से कार्य और जिला ही नहीं वरन देश की हॉकी का सम्मान बढ़ाये। सिमडेगा में प्रतिभा की कमी नहीं है बस अपलोग ईमानदारीपूर्वक कार्य करेंगे और सेंटर में खिलाड़ियों चयन में भाई, भतीजा बाद से दूर रहते हुए पारदर्शी पूर्वक प्रतिभा का चयन करेंगे तो 2028, 32 और 36 के ओलंपिक में सिमडेगा और झारखंड के नाम रहेगा। प्रतिमा बरवा जब यहां आई थी तब यहा कोई भी सुविधाएं नही थी फिर भी उन्होंने अपने कबलियत से एक इतिहास बनायी है। अपलोग के पास सारी सुविधाएं है बस आपलोग निष्ठापूर्वक कार्य करते रहे हॉकी सिमडेगा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का मंच देता रहेगा।कोच प्रतिमा बरवा ने कहा कि मैं अपने खेल और विद्यार्थी जीवन की समाप्ति के बाद छात्रवास से सीधे सिमडेगा आयी। तब से ही जितना हो सका अपना योगदान दिया, जब मैं वहा आयी थी थी एकदम शून्य के समान थी किसी बड़े लोगों से अपनी बात भी नहीं रख पाती थी, हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों ने मुझे सभी तरह से सहयोग किया और हमेशा मेरे साथ साये की तरह खड़ा रहे, जिसके फलस्वरूप आज हमारे सेंटर के कई खिलाड़ी देश विदेश में जिला, राज्य और देश का नाम रोशन कर रहे है। हॉकी संघ, जिला प्रशासन और सिमडेगा वासियों ने मुझे अपार प्रेम दिया, जिसे मैं भुला नहीं सकती हूं। भले ही मैं सिमडेगा से जा रही हूं पर हॉकी और आप लोगों के साथ हमेशा रहूंगी, मुझे उम्मीद है खूंटी के हॉकी के विकास में आप लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

चतुर्थ सीनियर मेंस नेशनल योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के रोशन थापा को सिल्वर
Published / 2024-04-03 11:43:40
चतुर्थ सीनियर मेंस नेशनल योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के रोशन थापा को सिल्वर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चतुर्थ सीनियर मेंस नेशनल योगासन प्रतियोगिता मे झारखंड के रोशन थापा ने सीनियर बी ग्रुप में सिल्वर मेडल जीता एवम् वाकी सब खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और  अंडर 10 में अपना नाम दर्ज कराया।ज्ञात हो कि चतुर्थ फेडरेशन नेशनल योगासन प्रतियोगिता पीएसएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिंडीगुल, तमिलनाडु मे 29 से 31 मार्च तक आयोजित थी। टीम 9 खिलाड़ियों के साथ, कोच घनश्याम यादव ने उक्त प्रतियोगिता मे भाग लिया था। पीएसएनए कॉलेज में आयोजित मेडल सेरिमनी में योगासन भारत के जनरल सेक्रेटरी डॉ जयदीप आर्य ने झारखंड के रोशन थापा को सिल्वर मेडल से नवाजा।मौके पर रचित कौशिक जयती, पियूषकांत मिश्रा के अलावा योगासन भारत के सभी जज, टेक्निकल ऑफिशल  मौजूद थे। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ झारखंड के प्रेसिडेंट संजय सिंह, सेक्रेटरी बिपिन पांडे, झारखंड महिला योगासन प्रशिक्षक पूजा सिंह ने शुभकामनाएं दी।टीम में शामिल खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। टीम में करण कुमार, रेंजर सिंह सरदार, विक्रम, वैभव, पिंटू, जगदीश सिंह, जसपाल सिंह, झारखंड पुलिस से संदीप पांडे, रोशन थापा शामिल थे। इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागी आगे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत योगासना के तरफ से भाग लेंगे।।योगासन झारखंड के समस्त सदस्यों ने भी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

टी-20 सीरीज : इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया
Published / 2024-03-29 20:12:47
टी-20 सीरीज : इंग्लैंड की महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। कप्तान हैदर नाइट की 35 रनों की पारी और नेट साइवर ब्रंट हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने शुक्रवार को खेले गये पांचवें टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की महिला टीम को पांच विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली है। इंग्लैंड की टीम ने 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे ओवर में माया बूशेर छह रन का विकेट खोया। आठवें ओवर में ऐलिस कैप्सी भी 25 रन और उसके बाद डेनिएल वायट ने 21 रन बनाकर आउट हो गयी। उस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 64 रन था। नेट साइवर ब्रंट और कप्तान हैदर नाइट ने पारी को संभालते हुए स्कोर को 121 रन तक ले गयी। ब्रंट ने 27 गेंदों में 31 रन बनाये। वहीं हैदर नाइट ने टीम के लिए 28 गेंदों मे सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। एमी जोंस और सोफिया डंकली छह-छह रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

पदक जीत कर जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान : निशिकांत पाठक
Published / 2024-03-28 20:48:33
पदक जीत कर जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों ने बढ़ाया झारखंड का मान : निशिकांत पाठक

नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीत कर लौटे जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों का झारखंड जिम्नास्टिक संघ ने रांची स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत कियाटीम एबीएन, रांची। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड टीम की खिलाड़ियों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक (जूनियर ऐरो डांस इवेंट और सीनियर पी-टाई) जीत कर लौटे जिम्नास्टिक्स खिलाड़ियों का झारखंड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा रांची स्टेशन पहुंचने पर जोरदार स्वागत कर माला और गुलदस्ता दे कर सम्मानित कर किया गया।इस प्रतियोगिता में झारखंड की 23 सदस्यों की टीम ने भाग था। जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।जूनियर ऐरो डांस इवेंट टीम - नयन कच्छप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, कंडा कुमारीसीनियर पी- टाई टीम - विकास गोप, अमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, सूरज केसरी, करण कुमारझारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, जिला खेल पदाधिकारी, शिवेन्द्र कुमार सिंह तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष, आशीष झा, आलोक मिश्रा, तुलिका श्रीवास्तव, शशिकांत पाण्डेय, देवाशीष झा, सचिव -निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविंद झा, आशुतोष दूबे एवं प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने जिमनास्टिक खिलाड़ियों का रांची स्टेशन में स्वागत किया। उक्त जानकारी प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम ने जम्मू में लहराया परचम
Published / 2024-03-24 19:52:58
झारखंड जिम्नास्टिक्स टीम ने जम्मू में लहराया परचम

प्रतियोगिता की शुरुआत से ही झारखंड टीम का रहा दबदबापदक जीत राज्यवासियों की होली की खुशी दोगुनी कीटीम एबीएन, रांची/जम्मू। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 22 मार्च से जम्मू में आयोजित नेशनल एरोबिक्स जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखण्ड टीम की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एरोबिक्स जिम्नास्टिक में दो कांस्य पदक जीत कर जिम्नास्टिक में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। ज्ञात हो कि झारखंड जिम्नास्टिक संघ की टीमें लगातार तीन वर्षों से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है और विगत वर्षों में चौथे एवं पांचवें स्थान पर रही‌ थी। अपने पिछली उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए जुनियर ऐरो डांस इवेंट में तृतीय स्थान तथा सीनियर पी-टाइट्स में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों ने अन्य प्रतियोगिता में भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड की 23 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।खिलाड़ियों की सूचीअमित गोप, राजवीर केरकेट्टा, सूरज केसरी, करण कुमार, राहुल टोप्पो, साहिल कच्छप, रोहित मुंडा, प्रिया यादव, नयन कच्छप, टोनू गोपाल, अनुराग कुमार, प्रिया कुमारी, सपना कुमारी, सृष्टि कुमारी राय, दशमी कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, कंडा कुमारी, रुद्र कुमार, उज्वल कुमार पंडित, रितु कुमारी, एवं प्रशिक्षक सह कप्तान पुरुष -विकास गोप, प्रशिक्षक सह कप्तान, महिला -श्रुति।झारखंड टीम की इस दोहरी सफलता पर निदेशक, झारखंड कला एवं संस्कृति, खेल और युवा मामले सुशांत गौरव, झारखंड ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष, शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दूबे, जिला खेल पदाधिकारी, शिवेन्द्र कुमार सिंह तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष, आशीष झा, आलोक मिश्रा, तुलिका श्रीवास्तव, शशिकांत पाण्डेय, सचिव -निशिकांत पाठक, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, संयुक्त सचिव सरोज यादव, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी। उक्त जानकारी प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक कुमार साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding