Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी से हारी भारतीय महिलाएं
Published / 2024-01-18 22:23:38
पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी से हारी भारतीय महिलाएं

सेमीफाइनल में हारा भारत, फाइनल में अमेरिका से होगी जर्मनी की भिड़ंत एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और जर्मनी के बीच गुरुवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। जिसमें निर्धारित 60 मिनट में खेल एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ। उसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर दो-दो से ड्रॉ रहा। उसके बाद पेनल्टी शूटआउट कराया गया, जिसमें भी दोनों टीमों ने 3-3 गोल दागे। उसके बाद एक और शूटआउट कराया गया, जिसमें जर्मनी की टीम ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी की टीम ने पेनल्टी शूटआउट में भारत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में 19 जनवरी को अमेरिका और जर्मनी के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटा लिया है।

हौसला बढ़ाने धोनी भी पहुंचे थे स्टेडियम
Published / 2024-01-18 22:17:39
हौसला बढ़ाने धोनी भी पहुंचे थे स्टेडियम

भारत की महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेल रही भारतीय महिला हॉकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम पहुंचे हैं। भारत और जर्मनी का मैच रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खेला जा रहा है।

जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे भारतीय महिलाएं
Published / 2024-01-18 13:31:40
जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगे भारतीय महिलाएं

हॉकी ओलिंपिक क्वालीफ़ायरआज टीम इंडिया का जर्मनी से अहम मुकाबलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राजधानी में हॉकी का खुमार छाया हुआ है। विश्व के दिग्गज टीमों के खिलाड़ी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं। हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर खेला जा रहा है। आज भारत का मुकाबला जर्मनी से होगा। दोनों टीम जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।रांची के जयपाल सिंह मुंडा एस्टोटर्फ स्टेडियम में ओलंपिक क्वालीफायर के मैच खेले जा रहे हैं। दुनिया के आठ देशों की महिला हॉकी टीम यहां अपना पसीना बहा रही है। बुधवार को रेस्ट डे के बाद आज फिर से मैदान हॉकी खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा। आज कुल 4 मैच खेले जायेंगे।पहला मैच चिली और इटली के बीच खेला जायेगा। यह मैच सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। वहीं गुरुवार को दूसरा मैच न्यूजीलैंड और चेक रिपब्लिक के बीच होगा, जो कि दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर खेला जायेगा।वहीं दिन का तीसरा मैच शाम साढ़े चार बजे से अमेरिका और जापान के बीच खेला जायेगा। उसके बाद दिन का अंतिम मैच भारत और जर्मनी के बीच खेला जायेगा। यह मैच देर शाम 7 बज कर 30 मिनट से शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीम ने दो-दो मैच जीते हैं।भारत ने जहां तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं जर्मनी ने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। भारत के लिए यह मैच बेहद अहम है। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल में
Published / 2024-01-16 22:06:09
भारतीय महिलाएं सेमीफाइनल में

इटली को 5-0 से रौंदकर भारतीय महिला टीम शान से सेमीफाइनल मेंएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे एफआईएच महिला हॉकी कवालीफायर में इटली को 5-0 से हराकर भारत ने शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब भारत का मुकाबला गुरुवार को जर्मनी से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जापान की भिड़ंत अमेरिका से होगी। भारत ने मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और उदिता ने उसे गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। भारत की बेटियों ने आज कमाल का प्रदर्शन किया और अधिकतर समय गेंद अपने कब्जे में रखी। भारत ने इटली को एक भी पेनल्टी कॉर्नर बनाने का मौका नहीं दिया।भारत की ओर से दूसरा गोल दीपिका ने 41वें मिनट में कर भारत की बढ़त को दोगुनी कर दी। यह पेनाल्टी शूटआउट था। झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ने मैच के 45वें मिनट में एक शानदार फिल्ड गोल कर भारत की बढ़त को 3 तक पहुंचा दिया। भारत के लिए आखिरी क्वार्टर में चौथा गोल नवनीत कौर ने किया। उन्होंने 53वें मिनट में काफी शानदार ढंग से फिल्ड गोल दागा। पांचवा गोल भारतीय टीम को दर्शकों का भरपूर साथ मिला और पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था।

क्वालीफ़ायर मुकाबले में आज होंगे चार मैच
Published / 2024-01-14 14:29:36
क्वालीफ़ायर मुकाबले में आज होंगे चार मैच

महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रविवार को चार मैचटीम एबीएन, रांची। महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में रविवार को भी चार मैच होने हैं। टूर्नामेंट की फेवरेट मेजबान भारतीय टीम पहला मैच अमेरिका से हार चुकी है, ऐसे में रविवार का मैच भारत के लिए जीतना बेहद अहम है। रविवार का दिन होने की वजह से मैच में दर्शकों की संख्या काफी रहेगी। भीड़ को संभालने के लिए मोरहाबादी मैदान में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किये गये हैं।रविवार को चार मैचरविवार को भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। भारत-न्यूजीलैंड के अलावा रविवार को तीन अन्य मैच भी होने हैं। रविवार के दिन पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे से चिली और चेक गणराज्य के बीच, जबकि दोपहर 2:30 बजे से जापान और जर्मनी के बीच मुकाबला होगा। वहीं शाम 5 बजे से अमेरिका और इटली की टीम के बीच मुकाबला होगा। रविवार का आखिरी मैच शाम 7 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा।तीन शीर्ष टीमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई होंगीझारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में चल रहे ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में शीर्ष तीन पर आने वाले टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी विजेता टीम पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अपने टिकट को सुरक्षित करेंगी।दो बार ओलंपिक खेल चुकी है भारतीय टीमभारतीय महिला हॉकी टीम दो बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। तीसरी बार ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए भारतीय महिला की टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बनाया है ताकि इस बार में हर हाल में ओलंपिक का टिकट कटवा सके।

पहले ही मुकाबले में हारी भारतीय महिलाएं
Published / 2024-01-13 23:43:22
पहले ही मुकाबले में हारी भारतीय महिलाएं

अपने पहले मुकाबले में अमेरिका से हारी भारतीय महिला टीमएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में चल रहे एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के अपने पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम को संयुक्त राज्य अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा। भारत इस मुकाबले में 0-1 गोल से हार गया। इस हार के बाद भारत के लिए अब ग्रुप मैचों के दोनों मुकाबले जीतने जरूरी हो गये हैं। क्योंकि एक पूल की चार टीमों में से दो ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और फाइनल के बाद टॉप की तीन टीमें पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।।इससे पहले हुए तीन मुकाबलों में जर्मनी ने चिली को, जापान ने चेक रिपब्लिक को और न्यूजीलैंड ने इटली को हराया।पहला मुकाबला : जर्मनी ने चिली को 3-0 से हरायाखिताब के प्रबल दावेदार जर्मनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को अपने से कम रैंकिंग के चिली को 3-0 से हराकर एफआईएच महिला ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। विश्व में पांचवें नंबर की टीम जर्मनी ने पूल बी के शुरुआती मैच में सेलिन ओरुज (7वें मिनट), जेटे फ्लेस्कट्ज (10वें) और लिसा नोल्टे (38वें) के गोल की मदद से दुनिया की 14वें नंबर की टीम चिली पर आसान जीत दर्ज की। जर्मनी ने दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। हालांकि, ओरुज ने जल्द ही दूसरे पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल दिया। इसके तीन मिनट बाद फ्लेस्कट्ज ने मैदानी गोल दागा। नोल्टे ने 38वें मिनट में मैदानी गोल करके जर्मनी की जीत सुनिश्चित कर दी। चिली को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह उसे गोल में नहीं बदल पाया।दूसरा मुकाबला : जापान ने चेक गणराज्य को 2-0 से हरायाएशियाई खेलों के पूर्व चैंपियन जापान ने बड़ी मशक्कत के बाद निचली रैंकिंग पर काबिज चेक गणराज्य को 2-0 से हराया। जकार्ता एशियाड 2018 जीतने वाली जापान की टीम ने हालांकि मैच के ज्यादातर हिस्से में नियंत्रण बनाये रखा, लेकिन दो ही गोल कर सकी। मियू सुजुकी ने चौथे मिनट में जापान के लिए दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर रिबाउंड पर पहला गोल दागा। इसके बाद शिहोरी ओइकावा ने 40वें मिनट में दूसरा गोल किया। चेक गणराज्य की गोलकीपर बारबोरा चेचाकोवा ने कई गोल बचाये। जापान ने मैच में आठ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह दो ही गोल कर सका।तीसरा मुकाबला : न्यूजीलैंड ने इटली को 3-0 से हरायाफ्रांसिस डेविस की दो गोल की मदद से न्यूजीलैंड ने शनिवार को एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के अपने शुरुआती पूल बी मैच में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर इटली को 3-0 से हराया। न्यूजीलैंड के लिए डेविस (सातवें, 51वें मिनट) के अलावा स्टेफनी डिकिंस (53वें मिनट) भी गोल दागने में सफल रही। न्यूजीलैंड ने इस मैच की शुरुआत से आक्रामक खेल खेला और इटली की रक्षा पंक्ति पर दबाव बना दिया। न्यूजीलैंड को अपने अगले मैच में रविवार को मेजबान भारत से चुनौती मिलने की उम्मीद है, जो पहले मैच में अमेरिका से हार गया है।

फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां चैंपियन
Published / 2024-01-12 21:06:09
फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां चैंपियन

टीम एबीएन, रांची। U-19 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां चैंपियन बन गयी है। लुधियाना में खेले गये टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल की टीम को 2-1 से किया पराजित कर झारखंड की बच्चियों ने खिताब अपने नाम कर लिया है। झारखंड की अंडर 19 बालिका फुटबॉल टीम की सफलता पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को बधाई दी है।

शानदार प्रदर्शन कर पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाना चाहेंगी टीमें
Published / 2024-01-12 21:03:16
शानदार प्रदर्शन कर पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाना चाहेंगी टीमें

रांची में 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिकटीम एबीएन, रांची। क्वालीफायर के अभ्यास मैच समाप्त हो गये हैं। अब 13 जनवरी से लीग मैच शुरू होंगे। प्रैक्टिस मैचों में अपना प्रदर्शन दिखाने के बाद खिलाड़ी अब लीग मैचों पर फोकस कर रहे हैं। सभी टीमें लीग मैचों में शानदार प्रदर्शन कर पेरिस ओलंपिक तक पहुंचना चाहती हैं।शुक्रवार को भारत, जर्मनी, जापान, चिली और अमेरिका की टीमों ने मैदान में अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। खिलाड़ियों के आगमन से लेकर मैदान तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।प्रैक्टिस मैच खत्म होने के बाद पिच को बेहतर बनाने के लिए लगातार वॉटर फॉगिंग भी की जा रही है ताकि मैच के दौरान पिच की गुणवत्ता बरकरार रखी जा सके। प्रैक्टिस मैच खत्म होने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने सेल्फी ली और अपने प्रैक्टिस मैच के कुछ बेहतरीन पलों को अपने कैमरे में कैद किया।स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे नेशनल हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोला सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मैच के दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट दोपहर एक बजे से शुरू होगा।पहला मैच जर्मनी और चिली के बीच होगा। उन्होंने बताया कि मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। स्टेडियम के बाहर जगह-जगह एलसीडी लगायी गयी हैं ताकि जिन लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है वे बाहर और दूर बैठकर भी एलसीडी के जरिए मैच देख सकें।

पहले टी-20 में भारत ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया
Published / 2024-01-11 23:26:25
पहले टी-20 में भारत ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया

शिवम दुबे की तूफानी पारीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को छह विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह नौ गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.