Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 38
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
पत्नी संग आगरा पहुंचे मास्टर ब्लास्टर
Published / 2024-02-15 23:22:49
पत्नी संग आगरा पहुंचे मास्टर ब्लास्टर

आगरा पहुंचे सचिन तेंदुलकर, ताजमहल का किया दीदार, लोगों का उमड़ा हुजूमएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ गुरुवार को यहां ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। सचिन को ताजमहल में देखकर कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्रशसंकों की भीड़ लग गयी।पूर्व भारतीय कप्तान सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ दोपहर करीब तीन बजे शिल्पग्राम पार्किंग में पहुंचे। जहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर वह ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। पूर्वी गेट पर सचिन तेंदुलकर को देख उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सचिन के आने की जानकारी पर पर्यटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। सुरक्षा कर्मियों ने सचिन तेंदुलकर के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। सुरक्षा घेरे में ही उन्हें रॉयल गेट तक ले जाया गया। रॉयल गेट पर पहुंच कर सचिन ने अपनी पत्नी के साथ फोटो सेशन भी कराये। कई एंगल में फोटो खिंचवाये। इसके बाद वह डायना बैंच पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने वीडियोग्राफी के साथ फोटो सेशन कराया। सचिन को ताजमहल में मौजूद पर्यटक तुरंत पहचान गए और उनके साथ फोटो खिंचाने व उनकी एक झलक पाने की होड़ ताजमहल परिसर में मचने लगी।  डायना टेबल पर खिंचवायी फोटोडायना टेबल पर फोटो खिंचाने के बाद सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ मुख्य स्मारक पर पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल के ऊपर की गयी नक्काशी और उसके इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली। सचिन ने अपने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। ताजमहल के दीदार के दौरान सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर के साथ डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी वेस्ट, एसीपी ताज सुरक्षा सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे। सचिन करीब 40 मिनट तक ताजमहल में रहे।डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ चार्टर्ड प्लेन से दोपहर करीब दो बजे यहां आये। एयरपोर्ट से पहले वे होटल आये। यहां से ताजमहल देखने पहुंचे। ताज को देखने के बाद वापस मुंबई के लिए चले गये।

जमशेदपुर : कल से कीनन स्टेडियम में रंग जमायेंगे क्रिकेटर
Published / 2024-02-15 13:24:38
जमशेदपुर : कल से कीनन स्टेडियम में रंग जमायेंगे क्रिकेटर

जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में 16 से लगेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ाएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड और राजस्थान के बीच 16 से 19 फरवरी तक रणजी ट्रॉफी एलिट ग्रुप ए का मैच खेला जायेगा। इस मैच में दोनों टीमों से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। राजस्थान की टीम में बल्लेबाज दीपक हुड्डा, बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद और लेग स्पिनर राहुल चहर जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मौजूद रहेंगे।वहीं, झारखंड की टीम में सौरभ तिवारी, शहबाज नदीम, वरुण एरॉन जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होंगे। सौरभ तिवारी और वरुण एरॉन का यह आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच होगा। मुकाबले के लिए राजस्थान की टीम शहर पहुंच गयी है. गुरुवार को कीनन स्टेडियम में अभ्यास करेगी।

18 को होगी एक दिवसीय प्राइज मनी वुडबाल प्रतियोगिता
Published / 2024-02-14 21:02:23
18 को होगी एक दिवसीय प्राइज मनी वुडबाल प्रतियोगिता

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य वुडबाल संघ ने 18 फरवरी (रविवार) को एक दिवसीय प्राइज मनी वुडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसमें भाग लेने हेतु इच्छुक वुडबाल खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन शनिवार तक सरवर अंसारी और बंटी के पास आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन फीस के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से होगी। यह जानकारी सौरभ नायक ने दी।

अंडर-19 विश्व कप : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 79 रन से हारा भारत
Published / 2024-02-11 22:10:10
अंडर-19 विश्व कप : फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 79 रन से हारा भारत

ऑस्ट्रेलिया ने फिर तोड़ा भारत का सपनाऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार जीता अंडर-19 विश्व कप का खिताबएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सीनियर स्तर पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में भारत को हराने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने जूनियर स्तर पर भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में खेले गये अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया को 79 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाये थे। जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन पर सिमट गयी।एक साल के अंदर कंगारुओं ने तीसरी बार भारतीय टीम का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया है। पिछले साल जून में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था। फिर पिछले साल 19 नवंबर को कंगारुओं ने भारतीय टीम को वनडे विश्व कप के फाइनल में शिकस्त दी थी। अब 85 दिन बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरी बार टीम इंडिया को किसी खिताबी मुकाबले में हराया है।अंडर-19 विश्व कप में यह ऑस्ट्रेलिया का चौथा खिताब है। इससे पहले वह 1988, 2002 और 2010 में भी खिताब जीत चुके हैं। 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। भारत पांच बार की चैंपियन है। उसने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब पर कब्जा जमाया था। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लगातार दूसरा अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे को भी ध्वस्त कर दिया। अब तक सिर्फ पाकिस्तान ही लगातार दो बार अंडर-19 विश्व कप जीत पाई है। उन्होंने 2004 और 2006 में ऐसा किया था।

खेल जीवन के सुखद विकास का आधार : निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन
Published / 2024-02-10 22:01:00
खेल जीवन के सुखद विकास का आधार : निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन

मीडिया कप क्रिकेट 2024 अमित प्लेयर आफ द फाइनल और राजा मेंहदी बने मैन आॅफ द सीरीज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन और विभिन्न मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ पत्रकार टीम एबीएन, रांची। बीएयू के मैदान में चल रहे टाटा मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह सह फाइनल मैच संपन्न हो गया। रोमांचक मुकाबले में मयूराक्षी ने स्वर्णरेखा की टीम को 7 विकेट से हराया। टॉस जीत कर मयुराक्षी की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले खेलते हुए टीम स्वर्णरेखा ने 161 रन बनाये। कप्तान राजा मेहंदी ने सर्वाधिक 72 रन का योगदान दिया। इस स्कोर का पीछा करते हुए मयूराक्षी की टीम ने अमित कुमार सिंह के नाबाद 82 रनों की बदौलत 15.1 ओवर में विजय लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अमित ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाये। विनर और रनर टीम को निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन, झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार, टाटा स्टील के अधिकारी रुना राजीव कुमार, संजय मोहन श्रीवास्तव, एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित बेहरा, अडानी लिमिटेड के पंकज कुमार, जेके क्रिकेट अकादमी के निदेशक जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य आरजे अरविंद ने किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूणा राजीव कुमार ने अमित सिंह को दिया। हरमू और सर्कुलर रोड स्थित टाइटन शोरूम की तरफ से व्यक्तिगत पुरस्कार के रूप में स्मार्ट वॉच दिया गया। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्तव ने दिया। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार बेहरा ने राजा मेंहदी को दिया। झामुमो के प्रवक्ता बटर सरदार ने बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार फिरोज जिलानी को दिया। वहीं झामुमो रांची जिला कमेटी की तरफ से ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार मैन आफ द मैच अमित सिंह को दिया गया। बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार अमित कुमार सिंह को टाटा स्टील की वरिष्ठ अधिकारी रूना राजीव कुमार ने दिया, बेस्ट फिल्डर राकेश कुमार सिंह को टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी संजय मोहन श्रीवास्तव ने दिया। बेस्ट डिसिप्लिंड टीम का पुरस्कार कांची टीम को प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने दिया। मौके पर झारखंड के निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रजत गुप्ता, विजय पाठक, विनय कुमार, अनुपम शशांक, प्रेम शंकरण, शशि शेखर, शफीक अंसारी, चंचल भटाचार्य, अजय कुकरेती, उपस्थित रहे।क्लब की वर्तमान कमेटी ने पूर्व के कमेटी के लोगों को भी सम्मानित किया। आयोजन में अपनी महत्ती भूमिका निभाने के लिए कल्ब के सदस्य सुशील सिंह मंटू, मैनेजिंग कमेटी के मोनू कुनार और चंदन भटाचार्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब की ओर से वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। निर्वतमान खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि खेल जीवन में आशाओं और शक्ति का संचार करने का एक प्रमुख माध्यम है इसे निरंतर अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन ने सभी पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए विस्तार से आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। झारखंड के परंपरागत वाद्य यंत्रों ढोल नगाड़े के साथ सभी आगत अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गिरी, संयुक्त सचिव, रतनलाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में आलोक सिंहा, आरजे अरविन्द, विजय मिश्रा, मोनू कुमार, चंदन भट्टाचार्य, सौरभ शुक्ला, अंजनी कुमार, राजू श्रीवास्तव, संजय सुमन ने किया।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट : विराट कोहली सीरीज से बाहर
Published / 2024-02-10 17:44:29
भारत-इंग्लैंड टेस्ट : विराट कोहली सीरीज से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम घोषित, आकाश दीप को मौकाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए भारतीय टीम घोषित हो गयी है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गये हैं। वह पारिवारिक कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेल पाये थे। बाकी बचे हुए मुकाबलों के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप सिंह को शामिल किया गया है। राजकोट में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जायेगा। भारत और इंग्लैंड की टीमें अब तक हुए दो टेस्ट में 1-1 की बराबरी पर हैं।सीरीज के बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीमरोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में
Published / 2024-02-07 15:37:58
भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में

गत विजेता भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हरायाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गयी है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में दो विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया नौवीं बार फाइनल में पहुंच गयी है। भारत पांच बार चैंपियन बना है और तीन बार उसे फाइनल में हार मिली है। अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनायी।उसने सेमीफाइनल मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। टीम इस पूरे टूनार्मेंट में अजेय है। उसने लगातार छठे मैच में जीत हासिल की है। भारत नौवीं बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है।

दूसरा टेस्ट : 106 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज बराबर
Published / 2024-02-05 17:11:47
दूसरा टेस्ट : 106 रन से हराकर भारत ने किया सीरीज बराबर

इंग्लैंड के बैजबॉल पर भारतीय गेंदबाज पड़े भारीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने इंग्लैंड को विशाखापत्तनम में खेले गये दूसरे टेस्ट में 106 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। हालांकि, दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के बैजबॉल पर भारतीय गेंदबाज भारी पड़े। बैजबॉल इंग्लैंड की आक्रामक शैली की बल्लेबाजी को कहा गया है। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जायेगा।भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम की दूसरी पारी 292 रन पर सिमट गयी। भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली।टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। फिर इंग्लिश टीम को 292 पर समेट कर भारत ने मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से बल्लेबाजी में यशस्वी और शुभमन के बाद गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन का भी कमाल देखने को मिला। दोनों ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में तीन-तीन विकेट झटके।

दूसरा टेस्ट : दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त
Published / 2024-02-03 21:04:31
दूसरा टेस्ट : दूसरे दिन भारत को 171 रन की बढ़त

दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 28/0; टीम इंडिया को 171 रन की बढ़त एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये हैं। इससे पहले भारत ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 396 रन बनाये। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना पायी और पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है। जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिये। भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने खेल समाप्ति के समय दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बना लिये थे। यशस्वी जायसवाल 15 और कप्तान रोहित शर्मा 13 रन बनाकर नाबाद थे। इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रन पर सिमट गयी थी। भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 143 रन की बढ़त हासिल हो गयी थी। अब यह बढ़त दूसरी पारी में 171 रनों की हो गयी है। इंग्लैंड की पहली पारी 253 रन पर सिमट गई है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 143 रन की बढ़त ली है। जसप्रीत बुमराह ने जेम्स एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। इस मैच में यह उनकी छठी सफलता रही। उनके अलावा कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिये। अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 76 रन जैक क्राउली ने बनाये। उनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 47 रन बनाने वाले बेन स्टोक्स टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। पहली पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के 209 रनों की बदौलत 396 रन बनाए थे। इसी वजह से पहली पारी में भारत को 143 रन की बढ़त मिली है, जो कि इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। हालांकि, इसके लिए भारत को तीसरे दिन तीनों सत्र में बल्लेबाजी करनी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding