टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर रांची से मंगलवार को गांधीनगर डीएवी की बालिका वर्ग अंडर 14 अंडर 19 कबड्डी की टीम सीबीएसई नेशनल खेलने के लिए रोहतक हरियाणा के लिए रवाना हुई। साथ में केके प्रसाद, मैनेजर स्वाति शिप्रा और सुश्री अनुराधा कोच की भूमिका निभायेंगी। खेल प्रशिक्षक गोविंद झा एवं कौशल किशोर ने बताया कि झारखंड एवं बिहार के समस्त सीबीएसई विद्यालयों को पराजित करते हुए डीएवी गांधीनगर ने यह गौरव हासिल किया है। बिहार और झारखंड के चैंपियंस टीम को ही नेशनल खेलने का मौका मिलता है। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारी बच्चियां विजेता बनकर झारखंड का नाम अवश्य रोशन करेंगी।
पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर बेहतरीन शुरुआत करने उतरेगी टीम इंडिया मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरुके एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जायेगा। अगला दो मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम (24-28 अक्टूबर) और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (1-5 नवंबर) में खेले जायेंगे। अगर भारत कीवी टीम को हराने में सफल हो जाता है, तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगा। भारत दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराने के बाद टॉम लैथम की अगुआई वाली टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरेगा। इस बीच, भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच से पहले हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं। दूसरी ओर, कीवी टीम को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। ब्लैक कैप्स भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे, लेकिन उनके लिए यह आसान काम नहीं होगा, खासकर केन विलियमसन की अनुपस्थिति में विलियमसन बेंगलुरू में होने वाले सीरीज के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं। अगले दो मैचों में भी उनकी भागीदारी की गारंटी नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड बनाम भारत हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स भारत और न्यूजीलैंड ने एक दूसरे के खिलाफ 62 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 13 जीते हैं। 27 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं, लेकिन हाल ही में टेस्ट मैचों के नतीजे सामने आये हैं। इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस सीरीज के सभी तीन मैचों में नतीजा निकलेगा, जब तक कि बारिश खलल न डाल दे। भारत में न्यूजीलैंड ने सिर्फ दो टेस्ट मैच जीते हैं। आखिरी जीत 36 साल पहले मिली थी। भारत ने दोनों पक्षों के बीच घरेलू मैदान पर खेले गये 36 में से 17 टेस्ट जीते हैं जबकि 17 टेस्ट ड्रॉ भी हुए हैं। न्यूजीलैंड बनाम भारत पहले टेस्ट 2024 में प्रमुख खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल, रवीन्द्र जड़ेजा, विराट कोहली, टॉम लाथम, अजाज पटेल, डेवोन कॉनवे ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रूख बदलना जानते हैं।भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट 2024 में मिनी-बैटलभारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट टेस्ट में कई मिनी बैटल देखने को मिल सकता है। विराट कोहली बनाम अजाज पटेल एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसका प्रशंसक उत्सुकता से इंतजार कर रहे होंगे, डेवोन कॉनवे और जसप्रीत बुमराह के बीच की लड़ाई भी होगी। ये दोनों मिनी मुकाबले मैच का नतीजा तय कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों कप्तानों रोहित शर्मा और टॉम लाथम के बीच भी सबसे ज्यादा रन बनाने और अपने टीम को जीत दिलाने की अलग जंग छिड़ेगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट 2024 कब और कहां आयोजित किया जायेगा भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज 2024 का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर (बुधवार) से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयनुसार सुबह 09:30 से खेला जायेगा। जिसका टॉस सुबह 9:00 होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट 2024 का लाइव टेलीकास्ट और आनलाइन स्ट्रीमिंग कैसे देखें? भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के पास है, जो अपने टीवी चैनलों स्पोर्ट्स 18 पर अंग्रेजी कमेंट्री और स्पोर्ट्स18 और कलर्स सिनेप्लेक्स (हिंदी कमेंट्री) के साथ सीधा प्रसारण उपलब्ध करायेगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग अपने आफिसियल प्लेटफार्म जिओसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध करायेगा। फैंस को इस मुकाबले की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग आनलाइन प्राप्त करने के लिए बस प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करना होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट 2024 की संभावित प्लेइंग इलेवन भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप/कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज। न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टॉम लाथम(कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, अजाज पटेल, मैट हेनरी।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नौवां वर्ल्ड कप वुडबाल चैंपियनशिप (जो चीन के सौकसीग शहर 15 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होंगे) में भाग लेने के लिए झारखंड से बंटी टोप्पो को भारतीय वुडबाल टीम में शामिल किया गया है।मौके पर पर झारखंड वुडबाल संघ के महासचिव गोविंद झा, राजीव रंजन, आशुतोष द्विवेदी, सर्वर अंसारी, देवपूजन ठाकुर आदि ने बहुत बहुत बधाई दी।
अश्विन को पीछे छोड़कर बुमराह बने टेस्ट रैंकिंग के नये बादशाह, जायसवाल-कोहली ने भी लगायी छलांगएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाज बन गये। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया। दिग्गज गेंदबाज ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गयी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज ने 11 विकेट चटकाये थे। अब उन्हें इसका फायदा मिला है। एक स्थान की छलांग लगाकर वह शीर्ष पर पहुंच गये। अब उनके 870 प्वॉइंट्स हो गये हैं। वहीं, अश्विन दूसरे पायदान पर खिसक गए। उनके खाते में 869 अंक हैं। यह दूसरा मौका है जब बुमराह टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद तेज गेंदबाज ने पहला स्थान हासिल किया था। तब उन्हें तीन स्थानों का फायदा हुआ था। वह शीर्ष टेस्ट गेंदबाज बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गये थे। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव टेस्ट गेंदबाजों में सर्वोच्च रैंकिंग हासिल करने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज थे। वह दिसंबर, 1979 से फरवरी, 1980 के बीच दूसरे स्थान पर रहे थे। चेन्नई टेस्ट में छह और 17 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटने के बाद कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 10 से बाहर हो गये थे। हालांकि, कानपुर टेस्ट में वापसी करते हुए उन्होंने 47 और 29* रनों की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभायी। इसी के साथ वह आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में छह स्थानों के फायदे के साथ छठे पायदान पर पहुंच गये हैं। अब उनके 724 अंक मिल गए हैं। वहीं, पंत को तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। वह नौवें पायदान पर पहुंच गये।
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। योगासना खेल संघ झारखंड द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितम्बर तक गिरीडीह में आयोजित थी। जिसमें राज्य के सभी जिलों से जिला प्रतियोगिता से चुने गये 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। लातेहार जिला योगासना खेल संघ सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितम्बर को लातेहार जिला योगासना प्रतियोगिता जो कि नवोदय विद्यालय लातेहार में आयोजित थी जिससे 35 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चुने गये थे। लातेहार जिला के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रोंज मेडेल अपने कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया और दुसरा रनर अप कि टोर्फी हासिल किया। पहले स्थान पर रांची जिला, दुसरे पर जमशेदपुर और तीसरे स्थान पर लातेहार जिला रहा है। लातेहार जिला से 35 प्रतिभागियों के साथ बालक कोच संदीप शास्त्री और बालिका कोच सुषमा कुमारी तिग्गा और नेतरहाट आवासीय विद्यालय के खेल शिक्षक बसंत तिर्की साथ गये थे। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के बच्चों का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। सभी की सफलता पर राज्य अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव विपिन पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा, नवोदय विद्यालय लातेहार के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य और जिला संरक्षक बलिराम सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। चुने गये प्रतिभागियों में 6 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने असम जायेंगे। जो कि 11 और 12 नवंबर को आयोजित हैं।विजेता खिलाड़ीमास्टर बी ग्रुप : ट्रेडिशनल में घनश्याम यादव तृतीय स्थान, उमेश यादव पांचवी स्थानमास्टर ए ग्रुप : ट्रेडिशनल में धृतपाल गझू चौथी स्थान।सीनियर ग्रुप : आर्टिस्टिक में सौरभ द्वितीय स्थान, अंजली कुमारी पांचवीं स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में सौरभ & भरत प्रथम स्थान।जूनियर ग्रुप : ट्रेडिशनल में दीपू लोहरा तृतीय स्थान, आर्टिस्टिक सिंगल में द्वितीय स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में राहुल कुमार शाहा & दिलीप गझू तृतीय स्थान, रिदमिक पेयर में निखिल कुमार & अमन कुमार तृतीयस्थान।सब जूनियर ग्रुप : आर्टिस्टिक सिंगल में कुमार युवराज द्वितीय स्थान, आर्टिस्टिक पेयर में सूरज कुमार & राजबाबू कुमार प्रथम स्थान, श्रृष्टि उरांव & रिया कुमारी तृतीय स्थान, रिदामिक पेयर में परमेश्वर गझू & अनीश उरांव प्रथम स्थान, राजबाबू कुमार & रवि गझू द्वितीय स्थान प्राप्त किये।
टीम एबीएन, रांची। डी ए वी गांधीनगर ने सी बी एस ई क्लस्टर तीन, जो डी पी एस गया में आयोजित किया गया, जिसमें बिहार और झारखंड के चालीस विद्यालय के 200 सौ से ज्यादा खिलाड़ियो ने भाग लिया। इसमें डी ए वी गांधीनगर ने बालक वर्ग में अंडर 14 और 17 में विजेता (गोल्ड मेडल) बनकर दोहरी सफलता पाई।सी बी एस ई नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने हेतु विधालय के प्रभारी प्राचार्य एन आचार्या, मनोज कुमार, स्वाति शिप्रा, गोविंद झा, अमित दता, पुष्प झा, सन्त कुमार , ब्रजेश सिन्हा आदि ने बहुत बहुत बधाई दी।
भारत को चैंपियन बनाने वाले गुकेश ने किया पत्रकारों को संबोधितएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने हाल ही में संपन्न शतरंज ओलंपियाड को व्यक्तिगत स्पर्धा के रूप में लिया और नवंबर में होने वाली बहुप्रतीक्षित विश्व चैंपियनशिप से पहले अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया। विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर 18 वर्षीय गुकेश की भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका रही जिससे पुरुष टीम ने टूर्नामेंट में पहली बार स्वर्ण पदक जीता। बुडापेस्ट से मंगलवार सुबह चेन्नई पहुंचे गुकेश ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ओलंपियाड को मैंने व्यक्तिगत स्पर्धा के रूप में लिया। मैं सिर्फ इस विशिष्ट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। मैं अपने प्रदर्शन और टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।गुकेश ने भारत के लिए शीर्ष बोर्ड पर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी 10 बाजियों में नौ अंक हासिल किए। उन्होंने आठ बाजी जीती जबकि दो ड्रॉ रहीं। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने व्यक्तिगत स्वर्ण पदक भी जीता। उन्होंने कहा, परिणाम इस बात का सबूत है कि हम कई चीजें सही कर रहे थे और हम सही भावना के साथ खेल रहे थे। बुडापेस्ट में जो कुछ भी हुआ उससे मैं बेहद खुश हूं। अब गुकेश का ध्यान नवंबर-दिसंबर में गत चैंपियन चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण विश्व चैंपियनशिप मुकाबले पर है। भारतीय खिलाड़ी ने अप्रैल में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था और 17 साल की उम्र में विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बन गये थे। मई में वह 18 साल के हुए। गुकेश और लिरेन 20 नवंबर से 15 दिसंबर तक सिंगापुर में प्रतिष्ठित खिताब और 25 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि के लिए भिड़ेंगे। उन्होंने कहा, विश्व चैम्पियनशिप में जाने से पहले फॉर्म अच्छा है और अभी मैं काफी खुश हूं। अभी कुछ महीने बाकी हैं और मैं कड़ी मेहनत करूंगा और पूरी तरह से तैयार रहूंगा। अगर यह किशोर सफल होता है तो वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाला पहला भारतीय बन जायेगा। आनंद ने अपने शानदार करियर में पांच बार विश्व खिताब जीता।
कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमलाएबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। आज कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के प्रांगण में रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय जनता के बीच भारी उत्साह का केंद्र बना हुआ है। इस टूर्नामेंट में रांची विश्वविद्यालय के 11 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने अभी तक भाग लिया है। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों और प्रमुख खेल हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि कार्तिक उरांव महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अमर ज्योति खलखो, विशिष्ट अतिथि सदर अस्पताल के डॉ शारिब, पुग्गू पंचायत की मुखिया जेने विभा लकड़ा एवं कॉलेज के गण्यमान्य प्रोफेसरों ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेल की भावना को बनाए रखने पर जोर दिया। वही कॉलेज की प्राचार्या डॉ शमशुन निहार ने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाती है, आपस में तालमेल और सामंजस स्थापित करने का हुनर बताती है। वहीं उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट चार दिवसीय जो आज से शुरू होकर 27 सितंबर को समापन समारोह मनाया जायेगा। जिसमें 16 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया है। समारोह की शुरुआत रांची विश्वविद्यालय का खेल ध्वज फहराकर एवं मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विभिन्न टीमों ने अपने-अपने ध्वज के साथ मैदान में प्रवेश किया। खिलाड़ियों के बीच अद्भुत जोश और उत्साह देखने को मिला। इसके बाद, खेल के इतिहास और महत्व पर पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अमर ज्योति खलखो के द्वारा एक प्रेरणादायक भाषण दिया गया, जिसमें फुटबॉल को अनुशासन, समर्पण और एकजुटता का प्रतीक बताया गया। मुख्य अतिथि ने कहा, फुटबॉल सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक ऐसा माध्यम है जो युवाओं को टीम भावना और नेतृत्व का पाठ सिखाता है। उद्घाटन मैच (टीम ए कार्तिक उरांव महाविद्यालय) और (टीम बी जे एन महाविद्यालय धुर्वा) के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्तिक उरांव महाविद्यालय 1- 0 से आगे चल रही है। मैदान में खिलाड़ियों की चुस्ती और खेल कौशल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहले ही मैच से यह साफ हो गया कि इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों और टीमों को शुभकामनाएं दीं और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे खेल को खेल भावना से देखें और टीमों का मनोबल बढ़ाएं। टूर्नामेंट का यह पहला दिन बेहद सफल और प्रेरणादायक रहा, और सभी की नजरें अब आगामी रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं। वहीं आज इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर संकाय सदस्य डॉ सतीश कुमार गुप्ता, डॉ बी एन मिश्रा, डॉ प्रसनजीत मुखर्जी, आयोजक सचिव प्रेमचंद उरांव, अमिताभ भारती, संजय कुमार, डॉ संजय कुमार भोक्ता, डॉ शोएब अंसारी, डॉ राकेश प्रसाद, डॉ दीपक प्रसाद, नीलम प्रतिमा मिंज, निपेंद्र कुमार सेठ, मंती कुमारी, अनुतलन मिंज, एवं शिक्षा संकाय के सभी शिक्षक, तेतरु तिर्की, ईशा बेला हीरो, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ अभिनय कुमार, जिभवानी रजक, एवं महाविद्यालय के सभी संकाय के संकायाध्यक्ष एवं प्रोफेसर इस उपलक्ष पर मौजूद थे वहीं यूनिवर्सिटी से आये हुए सदस्य श्री विजय वर्मा, धीरज महतो, अनिल वीरेंद्र कुजूर, कुमुद रंजन, श्री राम मुर्मू, यह जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी डॉ दीपक प्रसाद ने दी।
आइपीएल 2025 में क्या फिर से दिखेगा धोनी का जलवा? नीलामी से पहले कर सकते हैं बड़ा ऐलानएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग ने 17 सीजन पूरे कर लिये हैं। वहीं सभी टीमों ने अब 18वें सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं 18वें सीजन से पहले इस बार मेगा आक्शन होने वाला है। ऐसे में आक्शन से पहले आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि अस साल के अंत में आईपीएल 2025 के आक्शन संभावित है। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन कर रही है और किसे रिलीज करने वाली है, क्योंकि आक्शन से पहल सभी टीमों को कुछ ही खिलाड़ियों के रिटेन करने की छूट होगी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की निगाहें धोनी के फैसले पर टिकी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि आईपीएल 2025 से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीन बड़ी घोषणाएं कर सकती हैं। ये घोषणाएं सीधे-सीधे टीम की रणनीति और धोनी के करियर को लेकर हो सकती है। खबरों की मानें तो आईपीएल का अगला सीजन शुरू होने से पहले धोनी ये ऐलान कर सकते हैं कि ये उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। बता दें कि धोनी के सन्यास की अटकलें पिछले दो सीजनों से लगाई जा रही है। हालांकि ये भी मुमकिन है कि धोनी इस सीजन के कुछ मैचों में ही मैदान पर नजर आयें। पिछले सीजन धोनी घुटने के चोट से भी काफी परेशान दिखे थे। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रबंधन ने ये पहले ही साफ कर दिया है कि रुतुराज गायकवाड़ टीम के कप्तान होंगे। धोनी इस बार भी चेन्नई की पुरानी परंपरा को बरकरार रखने मूड में हैं किसी भी खिलाड़ी को बेमतलब किसी पद या टीम से हटाया नहीं जाता। आईपीएल के लिए नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स टीम के हर फैसले पर धोनी की मुहर होती है। ऐसे में धोनी की करियर जब अंतिम पड़ाव पर है तो अपना विकल्प खुद चुनने के मूड में हैं। नीलामी में या उससे पहले टीम के लिए किसी ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम का ऐलान संभव है जो धोनी के संयास के बाद जिम्मेदारी संभालेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.