Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
दिव्यांग खिलाड़ियों के मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राज्य निशक्तता आयुक्त
Published / 2024-12-23 20:11:45
दिव्यांग खिलाड़ियों के मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध : राज्य निशक्तता आयुक्त

टीम एबीएन, रांची। राज्य निशक्तता आयुक्त कार्यालय के सहयोग से डिसएबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति ने दिव्यांग खिलाड़ियों एवं दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशला दिव्यांग सहायता केंद्र धुर्वा में आयोजित की। जिसके मुख्य अतिथि राज्य निशक्तता आयुक्त अभय नंदन अंबष्ट ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों की मांगों के प्रति गंभीर एवं उनकी सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता दी गयी है। आने वाले वर्षों में उनके बेहतरी के लिए चरणबद्ध प्रयास किये जायेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए विशिष्ट अतिथि पुनर्वास विशेषज्ञ राहुल मेहता ने कहा के दिव्यांगजनों का खेल के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा उनके राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। दिव्यांगजनों के विभिन्न पारा खेलों का वार्षिक कैलेंडर बनाना खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं आयोजनों के बेहतर प्रबंधन में सहायक होगा। खिलाड़ियों ने एक स्वर से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु आर्थिक सहयोग, प्रशिक्षण एवं उचित सुविधा की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि पर खेलों के कारण उनके पहचान बनी है एवं वे आज अपने गांव-परिवार में सम्मान के दृष्टि से देखे जा रहे हैं, बेहतर होगा यदि उन्हें और ज्यादा सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाये।  राष्ट्रीय पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों को नियुक्ति में आरक्षण आरक्षण मिले : मुकेश कंचन  कार्यशाला में सभी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पारा खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया तथा  अधिनियम 2016 के तहत दिव्यांगजन खेलकूद के संबंध में चर्चा की गयी। परिचर्चा में साइटसेवर के जितेंद्र कुमार ने झारखंड में दिव्यांग खिलाड़ियों को सरकार द्वारा जारी खेल नीतियों से अवगत कराया।  अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी मुकेश कंचन ने कहा कि जो दिव्यांग खिलाड़ी राष्ट्रीय पदक विजेता है उसे सम्मानित राशि दी जाये और सीधी नियुक्ति में आरक्षण मिले इन सभी समस्याओं को मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराने की बात कही। वहीं मौके पर मौजूद दशरथ कच्छप ने कहा कि सभी दिव्यांग संस्थाओं को एकजुट होकर काम करना पड़ेगा। दिव्यांग क्रिकेट से आफताब आलम ने कहा कि सभी जिलों में खेल निधि से जिला में दिव्यांग खेल करवाना चाहिए। पारा ताइक्वांडो से यमुना पासवान ने दिव्यांग जनों को ताइक्वांडो से जुड़ने की जानकारी दी। पारा योग के के संयोजक शुभम कुमार ने बताया की योग के माध्यम से दिव्यांगजन राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर सकते हैं फरवरी में ही नेशनल योग का आयोजन किया गया है जिसमें झारखंड के दिव्यांग खिलाड़ी योग के लिए भाग लेंगे । इस मौके पर कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, डी आर डी फाउंडेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉक्टर शमशेर आलम रही जाहिद अंसारी कोशिश स्कूल से दीपा चौधरी रंजीत कुमार (मूक बधिर क्रिकेट), सनोज महतो, महिमा उरांव, चंदन लोहरा, पवन लकड़ा, अनीता तिर्की (पारा थ्रो बॉल), प्रतिमा तिर्की संयुक्त भोला लकड़ा प्रमोद कुमार निक्की कुमारी सुनीता कुमारी सरिता बूटकुमार मुंडा (पारा वॉलीबॉल) शामिल थे।

राहुल के बाद अब कप्तान रोहित हुए चोटिल
Published / 2024-12-22 13:07:34
राहुल के बाद अब कप्तान रोहित हुए चोटिल

मेलबर्न टेस्ट से पहले अभ्यास के दौरान घुटने में लगी चोटएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित को रविवार को अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगी है। दरअसल, रोहित थ्रो डाउन विशेषज्ञ के साथ अभ्यास कर रहे थे, तभी गेंद उनके पैड को छूते हुए घुटने पर जा लगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 26 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला खेला जाना है और इसके चार दिन पहले ही रोहित का चोटिल होना भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम की नजरें अगले टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी होगी। रोहित से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाज केएल राहुल भी अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। राहुल के हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद फिजियो को मैदान पर आना पड़ा था। सोशल मीडिया पर रोहित की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह अपने घुटने में आईस पैक लगाते दिख रहे हैं। रोहित इस सीरीज में फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि रोहित की चोट कितनी गंभीर है, लेकिन अभ्यास के दौरान वह दर्द में दिखे। वहीं, राहुल की चोट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और टीम प्रबंधन ने भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है कि उन्होंने चिकित्सा सहायता क्यों मांगी। राहुल मौजूदा दौरे पर फॉर्म में हैं, उन्होंने छह पारियों में 47 के प्रभावशाली औसत से 235 रन बनाये हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी : 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
Published / 2024-12-21 18:50:44
चैंपियंस ट्रॉफी : 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का संभवत: शेड्यूल आया सामने, भारत-पाक मैच इस तारीख से एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। टीम इंडिया अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल सकती है। यह मैच 20 फरवरी को होगा। भारतीय टीम अपने अन्य दो मुकाबले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों मैचों का वेन्यू क्या होगा, यह अभी साफ नहीं हो पाया लेकिन इसे श्रीलंका के कोलंबो या यूएई के दुबई में करवाया जा सकता है। इस पर आधिकारिक बयान आना बाकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को मैच खेला जा सकता है। टीम इंडिया पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ एक ग्रुप में है। इन दो ग्रुपों में बांटी जायेंगी टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दो ग्रुप बनेंगे। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को ए ग्रुप में रखा जायेगा। वहीं आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान बी ग्रुप में। अफगानिस्तान ने बीते कई महीनों से परफॉर्मेंस में काफी सुधार किया है। उन्होंने पाकिस्तान समेत कई बड़ी टीमों को मात दी है। टीम इंडिया कहां खेलेगी अपने मैच आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल को अप्रूव कर दिया है। अब भारतीय टीम अपने मैच पाकिस्तान में खेलने नहीं जायेगी। वहीं, पाकिस्तान टीम भी साल 2027 तक भारत में नहीं आयेगी। दोनों टीमें किसी अन्य स्थानों पर मैच खेलती नजर आयेंगी। बताया जा रहा है कि भारत और पाक के बीच आगामी मुकाबला कोलंबो या दुबई में हो सकता है। इन दोनों में से ही किसी एक शहर को चुनने की संभावना है।ऐसा हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का शेड्यूल भारत बनाम बांग्लादेश - 20 फरवरी भारत बनाम पाकिस्तान - 23 फरवरी भारत बनाम न्यूजीलैंड - 2 मार्च

माही का घर बना चर्चा का विषय, जानें क्यों...
Published / 2024-12-20 18:48:18
माही का घर बना चर्चा का विषय, जानें क्यों...

कैप्टन कूल के सपनों का घर हुआ कमर्शियल! शहर में चर्चा का विषय बनी खबरएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सपनो का पहला महल अब कमर्शियल होने जा रहा है। दरअसल, हरमू स्थिति धोनी का घर रांची की एक पहचान थी। अक्सर लोग यहां सेल्फी लेते नजर आते थे, लेकिन रिंग रोड में फार्म हाउस के निर्माण के बाद धोनी वहां शिफ्ट कर गये और यह आवास वीरान रह गयी थी। हालांकि, अब जो रिनोवेशन शुरू हुआ है। उससे यह स्पष्ट हो गया कि यह आवास कमर्शियल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, धोनी के घर स्थित आवास में पैथोलैब खुलने जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में चर्चा है। धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। इसके बाद वह आईपीएल में भाग लेते हैं। एमएस धोनी कमाई के मामले में एक्टिव खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ते हैं।हालांकि वह सरल जिंदगी जीते हैं। लेकिन रांची में उनका फार्म हाउस बेहद ही दमदार है। धोनी आॅफ सीजन में यहीं रहते हैं। वह अपनी पत्नी साक्षी सिंह और बेटी जीवा के साथ फर्म हाउस में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके फार्म हाउस की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हैं। धोनी के घर में गैरेज भी है। उन्हें बाइक और कार का काफी शौक है। धोनी के पास करीब 100 बाइक्स मौजूद है। खास बात ये है कि धोनी अपनी बाइक्स की सर्विसिंग करते रहते हैं। उनके पास डॉग्स की कई वैरायटी मौजूद हैं। वे कई बार अपने गार्डन में डॉग्स के साथ भी खेलते हुए तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कर चुके हैं। 2024 तक एमएस धोनी की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $127 मिलियन यूएसडी है, जो भारतीय मुद्रा में 1040 करोड़ रुपये के बराबर है।

डीएवी गांधीनगर की राजसी गोराई को शोतोकान कराटे में फर्स्ट डाउन ब्लैक बेल्ट
Published / 2024-12-19 23:16:54
डीएवी गांधीनगर की राजसी गोराई को शोतोकान कराटे में फर्स्ट डाउन ब्लैक बेल्ट

टीम एबीएन, रांची। डीएवी गांधीनगर की 9वीं क्लास की छात्रा राजसी गोराई को शोतोकान कराटे में फर्स्ट डाउन ब्लैक बेल्ट मिलने पर विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लड़कियां डिफेंस के प्रति काफी जागरूक हैं।इस अवसर पर विधालय के शारीरिक शिक्षक गोविंद झा, कौशल कुमार, पुष्प झा, और स्वाति शिप्रा ने इन खिलाडियों को शुभकामना और भविष्य की उज्ज्वल की कामना की।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ
Published / 2024-12-19 00:03:04
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाये आठ रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाये थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 185 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 89 रन बनाये थे और उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई थी। यह पूरा मैच बारिश से बाधित रहा।

अब टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आयेंगे अश्विन
Published / 2024-12-18 21:53:06
अब टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आयेंगे अश्विन

अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, बीच सीरीज में रिटायरमेंट के बाद विराट के साथ दिखे इमोशनल एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने बीच सीरीज में संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। वे अब टीम इंडिया की ब्लू जर्सी में नजर नहीं आयेंगे। अश्विन का क्रिकेट कैरियर शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए 267 मैचों में शिरकत की। आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने इसकी जानकारी दी। अश्विन इसकी घोषणा से पहले पवेलियन में विराट के साथ इमोशनल बातें करते भी दिखे थे। श्रीलंका के खिलाफ 5 जून 2010 को एकदिवसीय मुकाबले में अपना डेब्यू करने वाले अश्विन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 765 विकेट हासिल किये। 24 के एवरेज और 50 की स्ट्राइक रेट से अश्विन भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 37 बार यह कारनामा किया है। 59 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन रहा। 38 साल के अश्विन ने बैटिंग में भी अपने हाथ दिखाये। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 14 अर्द्धशतकों के साथ 3503 रन बनाये। अश्विन ने ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में टेस्ट मैच 124 रन बनाकर तहलका ही मचा दिया था। यह उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। अश्विन कई मौकों पर भारत के लिए निचले क्रम पर तारणहार बने थे। वे आलराउंडर की आईसीसी रैंकिंग में 2016 में नंबर वन के साथ हमेशा टॉप 10 में बने रहे। अश्विन का इस तरह अचानक बीच सीरीज में संन्यास लेना थोड़ा अचंभित करता है। हालांकि मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है और वे क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे। उन्होंने बीसीसीआई और साथी खिलाड़ियों के साथ कोच और आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट को भी धन्यवाद दिया। अश्विन इस बार 2025 के आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हैं और 14 मार्च से शुरू होने वाले लीग में अपना कमाल दिखाते नजर आयेंगे।

रन बनायें या फिर कप्तानी छोड़ने पर विचार करें रोहित : गावस्कर
Published / 2024-12-18 20:53:22
रन बनायें या फिर कप्तानी छोड़ने पर विचार करें रोहित : गावस्कर

लिटिल मास्टर की सलाह : रोहित अगर रन नहीं बनाते हैं तो कप्तानी छोड़ने में ही भलाईएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि आगामी मैचों में अगर कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म जारी रही, तो वह कप्तानी छोड़ देंगे। बुधवार को यहां एक खेल चैनल से गावस्कर ने कहा कि मुझे लगता है कि रोहित को निश्चित रूप से अगले कुछ मैचों में खेलने का मौका मिलेगा, यह पक्का है। लेकिन सीरीज के अंत में अगर वह रन नहीं बना पाये तो मुझे ऐसा लग रहा है कि रोहित कुछ फैसला करेंगे। वह बहुत ही कर्तव्यनिष्ठ क्रिकेटर है, वह टीम पर बोझ नहीं बनना चाहेगा। उन्हें शीर्ष स्तर के खिलाड़ियों द्वारा सामना किये जाने वाले दबावों की गहरी समझ है।

खो-खो विश्वकप के ब्रांड एंबेसडर बने सलमान खान
Published / 2024-12-18 20:52:43
खो-खो विश्वकप के ब्रांड एंबेसडर बने सलमान खान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। खो-खो फेडरेशन आफ इंडिया (केकेएफआई) ने बुधवार को भारतीय सुपरस्टार सलमान खान को खो-खो विश्वकप के पहले संस्करण का ब्रांड एंबेसडर बनाने जाने की घोषणा की।आज यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान केकेएफआई ने यह घोषणा की। कार्यक्रम में केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एमएस त्यागी के साथ-साथ भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ी और कोच शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

धनतेरस...
Published / 2026-11-06 12:43:31
धनतेरस...